Corona - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्ल्ड हार्ट डे : कोविड के बाद राजस्थान में दिल की बीमारियों से मौतों में 36 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा, आइए जानते है क्यों बढ़ रहा हैे दिल की बीमारियों का खतरा
जयपुर। कोविड महामारी ने न केवल फेफड़ों, बल्कि दिल की सेहत पर भी गहरा असर छोड़ा है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल की मेडिकल सर्टिफाइड कॉज ऑफ  डेथ रिपोर्ट-2022 में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें राजस्थान में कोविड के बाद दिल संबंधी मौतों में तेजी से उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में राजस्थान में दर्ज कुल मेडिकल सर्टिफाइड मौतों में से 24.4 प्रतिशत मौतें दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक से हुईं। यह संख्या 2013 के मुकाबले चौंकाने वाली हैं, जब केवल 18.5 प्रतिशत मौतें दिल की बीमारियों से होती थीं। कोविड से पहले की तुलना में इन मौतों में 36 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। साल 2022 में राज्य में 19 हजार 656 लोगों ने दिल की बीमारी से जान गंवाई, जिनमें 12 हजार 416 पुरुष और 7 हजार 240 महिलाएं थीं। इनमें से करीब 26 प्रतिशत मरीजों की अचानक हार्ट अटैक से मौत हुई, जबकि 50.1 प्रतिशत मौतें पल्मोनरी सर्कुलेशन और अन्य हृदय रोगों के कारण हुईं। कोरोना के बाद से एसएमएस अस्पताल की कार्डियोलॉजी यूनिट में भी हार्ट संबंधी मामले दुगुने हो गए हैं।

क्यों बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा
सीनियर कार्डियक इलेक्ट्रोफीजियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सिंघल ने बताया कि कोविड संक्रमण के बाद खून में थक्के यानी थ्रोम्बोसिस और हार्ट मसल्स में सूजन यानी मायोकार्डियम इन्फ्लेमेशन की समस्या बढ़ी है। इससे कोरोनरी आर्टरी में मल्टीपल ब्लॉकेज के मामले सामने आ रहे हैं। खासतौर पर फैमिली हिस्ट्री वाले, धूम्रपान करने वाले, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले मरीजों में यह खतरा ज्यादा दिखाई दे रहा है।

कोरोना के डर से बढ़ी फिजिकल एक्टिविटी भी है बड़ा कारण
सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि हृदय की नसों में ब्लॉकेज रूपी प्लाक जमना कम उम्र में ही शुरू हो जाता है। ये नसों में जगह-जगह जमता है और इससे नसों की दीवारों की अंदरूनी सतह में चिकनापन कम होता जाता है, इसमें से खून को प्रवाहित होने में घर्षण उत्पन्न होता है। कोरोना महामारी के समय जब फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई तो प्लाक जमने की प्रक्रिया तेज हो गई और नसों के रास्ते जगह-जगह खुरदुरे हो गए। ऐसे में अब हमने बिना अभ्यास के अचानक अपनी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ा दी है तो व्यायाम के दौरान तेज रक्त प्रवाह के घर्षण की वजह से प्लाक वाली खुरदुरी सतह फट जाती है। हमारी प्लेटलेट्स वहां तुरंत थक्का जमाती है और आर्टरी तुरंत ब्लॉक हो जाती है। इसे प्लाक रपचर कहते हैं। यहीं कारण है कि उससे अचानक हार्ट अटैक होता है और कम उम्र में हार्ट इसके लिए तैयार नहीं होता, इसलिए व्यक्ति की जान का खतरा बढ़ जाता है।

क्या हैं हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विकास पुरोहित ने बताया कि सीने के बीचों बीच दबाव या दर्द जो गले, जबड़े या हाथों तक फैल जाए, लगातार बढ़ता हुआ दर्द या भारीपन, अत्यधिक पसीना, घबराहट, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी या चक्कर आना प्रमुख लक्षण हैं। संतुलित और कम वसा वाला भोजन, रोजाना योग-वॉक या हल्का व्यायाम, धूम्रपान व शराब से दूरी, ब्लड प्रेशर, शुगर-कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच और परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास हो तो 35-40 साल की उम्र के बाद सालाना हृदय जांच बचाव के लिए जरूरी हैं।

आर्टरी 100 प्रतिशत ब्लॉक, फिर भी ईसीजी-इको आ रही नॉर्मल
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राम चितलांगिया ने बताया कि अब कई ऐसे मामले भी आ रहे हैं, जिसमें हार्ट अटैक से पहले होने वाली ईसीजी, इको जैसी जांचें सामान्य आती है। इसीलिए एंजियोग्राफी करने की आवश्यकता पड़ सकती है। कई बार हार्ट की नस के 100 प्रतिशत ब्लॉक होने से पहले तक भी इको जांच सामान्य आ सकती है। ऐसे में एंजियोग्राफी से सटीक स्थिति पता लगाई जा सकती है। हमेशा ऐसा नहीं मानना चाहिए कि ईसीजी या इको जांच सामान्य है तो उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या नहीं है। इसीलिए हार्ट से जुड़ी समस्याओं के लक्षण बने रहते हैं तो आगे भी जांच करानी चाहिए।

असर खबर का - कोविड की समय पर पहचान और परीक्षण किट की उपलब्धता सुनिश्चित करें
कोटा । प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्घ्य सेवाएं के निदेशक ने  सभी सीएमएचओ व पीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि जिस तरह से प्रदेश में कोविड -19 के मामले बढ़ रहे हैं। उन्हें देखते हुए इसकी समय पर पहचान और  मामलों की  ट्रेकिंग  में सतर्कता की आवश्यकता है।  समय पर इसकी रोकथाम व नियंत्रण के लिए  आवश्यक कदम उठाए जाएं। निसेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार वीटीएमएस व अन्य लॉजिस्टिक्स  की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  संदिग्ध मामलों में नमूनों का संग्रह किया जाए। कोविड सैम्पल की जांच के लिए परीक्षण किट, कार्मिक और उपयोग में आने वाली सामग्रियों की उपलध्धता सुनिश्चित की जाए।  आरटी पीसीआर प्रयोगशालाओं  की कार्यक्षमता को सुनिश्चत किया जाए। निर्देश में कहा गया कि सकारात्मक नमूनों के नए वेरियंट की समय पर पहचान और डब्ल्यूजीएस  के लिए माइक्रो बायोलोजी विभाग, मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है। सीएमएचओ व पीएमओ को सभी लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए  निर्देशित किया गया है।  यह कोविड -19 परीक्षण के लिए आवश्यक है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोटा में कोविड की जांच व सैम्पल नमूने लेने की व्यवस्था केवल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में है। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने  8 जून को पेज 3 पर अभी मेडिकल कॉलेज में ही हो रही कोरोना की जांच शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उस समाचार के बाद अब निदेशक ने कोविड-19 के  सैम्पल नमूने और उससे संबंधित किट और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता और जांच की व्यवस्था के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं।

नहीं थम रहा कोरोना का संक्रमण : देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7 हजार के करीब, अब तक 68 की मौत; जानें अभी तक किन राज्यों में संक्रमण नही ?
नई दिल्ली। देशभर में कोराना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार सुबह तक 6815 पहुंच गई और पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण से 3 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 68 पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक 324 नए संक्रमण के मामले सामने आए, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,815 हो गई और इस बीमारी के संक्रमण से 7644 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 3 और मरीजों की जान जाने से मृतकों की संख्या 68 हो गई है। इस अवधि में राष्ट्रीय राजधानी, केरल और झारखंड से एक-एक मरीज की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। देश में 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। जिनमें से केरल, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहां आज सुबह तक 96 सक्रिय मामले बढ़ने के साथ इसका आंकड़ा दो हजार पार कर 2053 तक पहुंच गया और दिल्ली में लगभग 37 मामलों के घटने से संक्रमितों की कुल संख्या 691 रह गई।

इसके अलावा गुजरात में 1109, पश्चिम बंगाल में 747, महाराष्ट्र में 613, कर्नाटक में 559, तमिलनाडु में 207, उत्तर प्रदेश में 225, राजस्थान में 124, हरियाणा में 108, आंध्र प्रदेश में 86, पुड्डुचेरी में 9, सिक्किम में 36, मध्य प्रदेश में 52, छत्तीसगढ में 44, बिहार में 48, ओडिशा में 39, पंजाब में 30, जम्मू-कश्मीर में 9, झारखंड में 6, असम में 3, गोवा में 5, तेलंगाना में 10, उत्तराखंड में 6, हिमाचल प्रदेश 3, चंड़ीगढ़ में 2 और त्रिपुरा में एक सक्रिय मामले हैं। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण को कोई मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश में कोविड मामलों में मौजूदा उछाल ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट जैसे कि जेएन.1, एनबी.1.8.1, एलएफ.7 और एक्सएफसी के कारण है। इनमें संक्रमण की संभावना अधिक है, लेकिन इनमें लक्षण हल्के हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन्हें वर्तमान में निगरानी में रखे गए वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है - अभी तक चिंता का विषय नहीं है, लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इस बीच, कोरान के लिए जिम्मेदार वायरस सार्स-सीओवी-2 खत्म नहीं हुआ है, लेकिन यह अब अप्रत्याशित आपातकाल की तरह व्यवहार नहीं करता है - बल्कि, यह फ्लू की तरह बीमारियों के आवर्ती चक्र का हिस्सा बन गया है। कोरोना के मामलों में वृद्धि के जवाब में, केंद्र सरकार ने अस्पतालों की तैयारी और ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता का मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न राज्यों में मॉक ड्रिल शुरू की है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 6000 के पार, 24 घंटों में राज्यों से आए 378 नए मामले, केरल सबसे ज्यादा संक्रमण से प्रभावित होने वाला राज्य
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लगभग 400 नए मामले सामने आए जिसके बाद इस संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,000 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस अवधि के दौरान देश में इस संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 3 मौतें केरल में हुई। अभी तक, भारत में 6,133 सक्रिय मामले हैं और कुल मौतों का आंकड़ा 65 है। केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 2,000 के करीब पहुंच गई है और यह इस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य बन गया है। पिछले 24 घंटों में राज्यों से 378 नए मामले सामने आए। केरल के बाद गुजरात इस मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 7 जून से 8 जून के बीच संक्रमण के 105 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 820 से अधिक हो गई है। केरल में एक ही दिन में 144 मामलों की वृद्धि जेएन.1 वैरिएंट की उच्च संक्रामकता को रेखांकित करती है। एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 जैसे प्रोटीन म्यूटेशन, हालांकि हल्के लक्षणों से जुड़े हैं, लेकिन उनके तेजी से फैलने के लिए जाने जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में 71 नए मामले सामने आए, जिससे इसके सक्रिय मामलों की संख्या 693 हो गई। दिल्ली में इस संक्रमण के 21 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 686 तक पहुंच गई। कर्नाटक में कोविड-19 के 75 नये मामले दर्ज किए गए। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 366 लोग प्रभावित हुये हैं। महाराष्ट्र 600 मामलों के आंकड़े को छू रहा है।

केरल में हुई 3 मौतों में 51 वर्षीय एक मरीज ने किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। एक 64 वर्षीय व्यक्ति मधुमेह, कैंसर और किडनी की बीमारी से पीड़ित था और एक 92 वर्षीय व्यक्ति हृदय रोग और कैंसर से ग्रस्त था। सभी को श्वसन संबंधी जटिलताएं थीं और उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था। कर्नाटक में 2 मौतें हुईं, जिनमें 46 वर्षीय और एक 78 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। दोनों को पहले से ही हृदय और फेफड़ों की बीमारी थी। इन मौतों के लिए श्वसन संबंधी जटिलताएँ प्रमुख कारण थीं। स्वास्थ्य अधिकारी नए वेरिएंट और स्थानीय स्तर पर संक्रमण में वृद्धि की चिंताओं के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।

कोरोना : देश में पांच और मरीजों की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या 4026 पहुंची
नई दिल्ली। देशभर में कोराना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार सुबह बढ़कर 4026 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से 5 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37 पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4026 पहुंच गई। अभी तक 2700 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक जनवरी से अब तक 37 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 65 सक्रिय मामले सामने आए हैं और 512 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इस अवधि के दौरान 5 और मरीजों की जान चली गई। जिन 5 मरीजों की मौत हुई उनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के एक-एक, महाराष्ट्र के दो मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए या फिर मास्क का इस्तेमाल करने तथा कोरोना के नियमों का पालन करने को कहा है।

कुल सक्रिय मामलों के सबसे अधिक 1416 केरल में और उसके बाद 494 महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में 393 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 397, पश्चिम बंगाल में 372, कर्नाटक में 311, तमिलनाडु में 215, उत्तर प्रदेश में 138, राजस्थान में 75, हरियाणा में 44, आंध्र प्रदेश में 28, पुड्डुचेरी में 27,  मध्य प्रदेश में 21, झारखंड, छत्तीसगढ और बिहार में 11-11, ओडिशा में 15, जम्मू-कश्मीर और पंजाब नौ-नौ, गोवा में आठ, असम में 6, सिक्किम और तेलंगाना में चार-चार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तीन, मिजोरम में दो और चंड़ीगढ़ में कोरोना के दो सक्रिय मामले हैं।

प्रदेश में कोरोना के 9 नए मरीज आए : कोरोना पर बोले खींवसर, वैरिएंट घातक नहीं, लक्षण नजर आए तो डॉक्टर को दिखाएं
जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 9 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें जोधपुर के एम्स में दो, जयपुर में कुल सात जिनमें से दो एसएमएस अस्पताल में और पांच लोगों की निजी जांच लैब में जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जोधपुर में मिले मरीजों में एक 35 साल की युवती, एक 16 साल का युवक है। वहीं जयपुर में मिले मरीजों में एक 64 साल, 34 साल और एक 22 साल की महिला है। वहीं 64 साल और दूसरा 53 साल का पुरुष है। जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के प्रदेश में कुल 32 मामले सामने आए हैं। इनमें रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन दिन में ही 17 मरीज सामने आए हैं। वहीं जयपुर में एक व्यक्ति की मौत सोमवार को हुई थी।

कोरोना पर बोले खींवसर : वैरिएंट घातक नहीं, लक्षण नजर आए तो डॉक्टर को दिखाएं
देश में सामने आ रहे कोरोना मामलों को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के अनुसार कोरोना का वर्तमान मे सामने आया वैरियंट घातक नहीं है, लेकिन आमजन खांसी-जुकाम या बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर सामान्य एहतियात बरतें। अस्पताल जाए और डॉक्टर से इलाज लें। संवेदनशील वर्ग जैसे बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगी और बच्चे स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लक्षण नजर आए तो भीड़भाड़ से भी बचें।
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने एहतियातन अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने, क्रियाशीलता सुनिश्चित करने, बंद ऑक्सीजन प्लांट्स को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना की वापसी : हफ्तेभर में 750 नए केस, दिल्ली में 100 पार; स्वास्थ्य मंत्रालय ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते एक हफ्ते में पूरे देश में 750 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में 153 नए संक्रमण सामने आए हैं। दिल्ली में अभी तक कुल 104 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा ध्यान रखने को कहा गया है। देशभर में 1000 से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं। अभी संक्रमण की रफ्तार धीमी है, इसलिए अधिकतर मराजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत नही पड़ रही।

देश में 2 दिन में कोरोना से 2 मौतें, 27 नए केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वैरिएंट से 2 दिन में 2 मरीजों की मौत हो गई। बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा और इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी। एक दिन पहले 23 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है। देशभर में बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। कोविड के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर केस हल्के हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। भारत में कोविड-19 के वेरिएंट ठइ.1.8.1 का एक और छऋ.7 प्रकार के चार मामले मिले हैं।

तनाव का विषय नहीं
हऌड ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है जो ये अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।

प्रदेश में दो दिन में आए कोरोना के 7 नए केस : देश में अचानक से बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, 4 जोधपुर और 3 एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आए हैं मरीज
जयपुर। देश में कोरोना के मामले एक बार बढ़ने लगे हैं। वहीं राजस्थान में भी पिछले 48 घंटे में सात नए केस मिले हैं। इनमें चार केस जोधपुर एम्स में डिटेक्ट हुए हैं। इनमें तीन बच्चे हैं। वहीं तीन केस जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आए हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इन तीनों केसों की जीनोम सिक्वेसिंग करवाने के लिए कहा है ताकि इनके वैरिएंट पता चल सके। गौरतलब है कि अभी कोविड का नया सब वैरिएंट जेएन-1 फैल रहा है। इसके चलते एशियाई देशों में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। वहीं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कोरोना के मामले सामने आने पर कहा कि अभी तक हमें हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है, जिसमें इसे घातक बताया हो। इसलिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

पैनिक जैसा मामला नहीं
चिकित्सा विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ ने बताया कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में सभी स्पेशलिस्ट की एक मीटिंग हुई है। इसमें इस नए वैरिएंट को ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बताया है। इससे मौत और पैनिक जैसा कोई मामला नहीं है। अगर किसी के लक्षण आते हैं। मरीज डॉक्टर को दिखाकर रूटिन दवाइयां लेकर ठीक हो सकता है।

इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है जेएन-1 वैरिएंट
जेएन-1 ओमिक्रॉन के बीए 2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैरिएंट ऑफ  इंटरेस्ट घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार जेएन-1 पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। यह दुनिया के कई हिस्सों में सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हुआ कोरोना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कोरोना हो गया है। सीएम ने जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा- स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

कोविड के कारण बढ़ रहा हैप्पी हाइपॉक्सिया, ऑक्सीजन लेवल जांच करवाते रहें: गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांस में तकलीफ के कारण इलाज लेने के बाद लोगों को कोविड के बाद नई तरह की बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेने की बात कही है।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि हाल में तमाम नई रिसर्च से पता चला है कि कोविड के दौरान एवं कोविड के बाद भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी हो जाती है जिसे "हैप्पी हाइपॉक्सिया" कहते हैं। इस बीमारी में कई बार मरीज को भी पता नहीं चलता क्योंकि सांस लेने में भी तकलीफ नहीं होती परन्तु समय पर डाइग्नोसिस ना हो तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। मेरे साथ भी कोविड के कारण हैप्पी हाइपॉक्सिया की स्थिति बनी पर डॉक्टर्स ने इसे समय रहते पहचान लिया परन्तु इससे मुझे 5-6 दिन बहुत परेशानी हुई। अगर आपको शरीर में कोई भी परेशानी लगे तो अपना ऑक्सीजन लेवल जरूर चैक करते रहें। आजकल तमाम तरह के वायरल इन्फेक्शन फैल रहे हैं इसलिए डॉक्टर्स भी मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल कर ऑक्सीजन लेवल मापने की सलाह अवश्य देंवे।

कोरोना में माता-पिता के निधन से अनाथ हुई संतान को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राज्य सरकार ऐसे अभ्यर्थियों को भी अनुकंपा नियुक्तियां देगी, जिनके माता-पिता का कोराना-19 के संक्रमण से निधन हो गया था। राज्य के कार्मिक विभाग ने सेवा नियमों में संशोधन किया है, जिसके अनुसार अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी नियुक्ति के समय कम्प्यूटर अर्हता पर जोर नहीं दिया जाएगा, लेकिन परिवीक्षा की कालावधि में उसे सिखना ही होगा। जब तक ऐसी अर्हता अर्जित नहीं कर लेता, तब तक उसकी वार्षिक ग्रेड में वृद्धि नहीं की जाएगी। यदि अनाथ की उम्र कम है तो नियुक्ति के लिए अपेक्षित आयु प्राप्त करने पर उसे नियोजन दिया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन जिला कलेक्टर को करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनाथ में वह शामिल हैं, जिनके माता-पिता की मृत्यृ 31 मार्च 2023 को या उसे पूर्व कोरोना के कारण हुई हो। माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है और दूसरे की मृत्यु 31 मार्च, 2023 को या उससे पूर्व कोरोना के कारण हो गई है।

किस अनाथ को नहीं मिलेगी नियुक्ति
ऐसे अनाथ को नियुक्ति नहीं दी जाएगी यदि उसके माता-पिता की मृत्यु के समय या ऐसे अनाथ की नियुक्ति के समय उसके कुटुम्ब का कोई भी सदस्य केन्द्र, राज्य या राज्य सरकार के किसी बोर्ड या निगम में नियमित आधार पर नियुक्त नहीं होना चाहिए।