protested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेरू में नेपाल जैसे हालात, सड़कों पर लोगों का हुजूम : सरकार के पेंशन कानून का कर रहे हैं विरोध, युवा भ्रष्टाचार से भी परेशान
लीमा। नेपाल के बाद चीन के एक और दोस्त देश पेरू में हालात बेकाबू हैं। इस देश में लाखों लोग सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर युवा प्रदर्शकारी शामिल हैं। ये प्रदर्शनकारी पेरू की सरकार के पेंशन कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसके तहत 18 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक को किसी न किसी पेंशन प्रदाता कंपनी के साथ जुड़ना अनिवार्य है। इसके अलावा पेरू के युवा भ्रष्टाचार से भी परेशान हैं। पेरू दक्षिण अमेरिकी देश है, जिसे चीन का करीबी माना जाता है। इससे दक्षिण अमेरिका में अमेरिकी हित प्रभावित होते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के पीछे अमेरिकी डीप स्टेट का हाथ हो सकता है।

पुलिस से झड़पों में दर्जनों घायल
रिपोर्ट्स के अनुसार, पेरू के युवा शनिवार से राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे के खिलाफ फिर से प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों से राजधानी लीमा सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस दौरान पुलिस के साथ हुई झड़पों में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी, प्रदर्शनकारी और पत्रकार घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग अनिवार्य पेंशन कानून को स्थगित करना और देश में भ्रष्टाचार पर काबू पाना है। हालांकि, सरकार ने अपने कदम पीछे खींचने से इनकार कर दिया है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भी भड़क गया है।

पेरू में युवा प्रदर्शन क्यों कर रहे
प्रिंसटन विश्वविद्यालय के लैटिन अमेरिकी अध्ययन कार्यक्रम में विजिटिंग प्रोफेसर जो-मैरी बर्ट ने कहा, पेरू में असंतोष का एक धीमा, सुलगता हुआ स्तर रहा है और यह काफी समय से ऐसा ही है। बर्ट ने कहा कि असंतोष भ्रष्टाचार के घोटालों, आर्थिक असुरक्षा, बढ़ते अपराध और उन दर्जनों प्रदर्शनकारियों के प्रति जवाबदेही की कमी से भड़का है, जिनकी सुरक्षा बलों द्वारा हत्या कर दी गई थी। ये प्रदर्शनकारी 2022 के अंत में बोलुआर्टे के सत्ता संभालने के बाद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाकर गिरफ्तार कर लिया गया था।

पेरू के युवा सड़कों पर उतरे
प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि पेरू में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऊंचे पदों पर बैठे लोग कमाई कर रहे हैं और देश के आम नागरिकों के हित में कुछ भी नहीं किया जा रहा। उनका यह भी कहना है कि देश में भ्रष्टाचार और जबरन वसूली एक सामान्य घटना हो गई है। पेरू की सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, पेरू की 27% आबादी 18 से 29 वर्ष की आयु के बीच है।

वाल्मिकी समाज ने भर्ती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, हड़ताल जारी
जोधपुर। शहर में सफाई कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर वाल्मिकी समाज की तरफ से प्रदर्शन भी किया गया। बाद में एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया और सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग की गई। आज से ही सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना भी दे दिया है।

पूर्व अनूसूचित आयोग के विष्णु सर्वटे ने बताया कि राज्य सरकार और स्वायत शासन विभाग बहाना कर भर्ती नहीं निकाल रहा है। अब स्वायत शासन विभाग कह रहा कि भर्ती प्रेक्टिकल और लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। जबकि भर्ती लॉटरी के माध्यम से नहीं जानी चाहिए। प्रेक्टिकल के आधार पर भर्ती की जाएं।

पारिश्रमिक भी मस्टरोल के आधार पर मिलना चाहिए। जो लोग गैर वाल्मिकी समाज से है उससे बचाव होगा। सफाई भर्ती कर्मचारियों में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जाएं। सरकार से मांग है कि ऐसा विधेयक पास किया जाएं जिससे कि वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जा सके। वर्ष 2012-2018 के जो पैडिंग केस चल रहे है उसमें शीघ्र नियुक्ति की जाएं।

बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बताया यह बजट संघीय ढ़ाचे के खिलाफ
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने बजट 2024-25 को जन विरोधी बताते हुए शुक्रवार को कहा कि इसमें भेदभाव हुआ है, लोक कल्याण तथा युवा रोजगार के लिए कोई प्रावधान नहीं और सिर्फ कुर्सी बचाने का प्रयास हुआ है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि बजट संघीय ढांचे के खिलाफ है। इसमें कई राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है तथा जनता के साथ धोखा है।

बजट को मोदी सरकार का कुर्सी बचाओ अभियान करार देते हुए उन्होंने कहा कि बजट में सहयोगी दलों को खुश करने और विरोधियों से बदला लेने का प्रयास हुआ है। बजट से देश के 90 प्रतिशत राज्य और इससे अधिक लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं। देश का बजट भाजपा की सत्ता बचाने के लिए नहीं हो सकता, बल्कि यह देश की जनता की भलाई के लिए होना चाहिए लेकिन मोदी सरकार ने इसे सिर्फ सत्ता बचाओ बजटबनाया है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि श्रीनिवास के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, अमित पठानिया, अरुणा महाजन, राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक चौधरी तथा अन्य कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुरानी कारों के टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेशभर के कार डीलर्स ने किया प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान बजट में अन्य राज्यों की पुरानी कारों के ट्रांसफर और पुन: रजिस्ट्रेशन शुल्क में की गई अप्रत्याशित टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेशभर के कार डीलर्स ने बुधवार को कैलेक्ट्री सर्कल पर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल राजस्थान वाहन व्यापार संगठन (पुरानी कारें) ने वित्त मंत्री दिया कुमारी और मुख्य सचिव सुधांशु पंत को मांग पत्र देंगे।

धरना स्थल पर प्रदेश के सैंकड़ों डीलर्स ने एक स्वर में कहा कि पुराने टैक्स को यथावत रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी 15 दिन में राज्य सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। संगठन के संयोजक रजत छाबड़ा ने बताया कि अन्य राज्यों से खरीदी गई गाड़ियों का राजस्थान में रजिस्ट्रेशन करवाने पर वन टाइम टैक्स और ग्रीन टैक्स के रूप में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक पहले ही था। अब इस बजट में यह टैक्स तीन गुना कर दिया गया है, जिससे औसतन एक पुरानी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन शुल्क में बेहताशा बढ़ोतरी हो गई है।

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता महेश पारीक ने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से खरीदी गई लगभग 300 कारों का प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन होता है, जिससे राज्य सरकार को प्रतिदिन लगभग अढ़ाई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। महीने में यह आंकड़ा करीब 50 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। नए बजट में टैक्स में बढ़ोतरी करने के निर्णय से प्रदेश के 30 हजार कार डीलर्स प्रभावित होंगे।

रोडवेज कर्मचारी प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के सभी डिपो, यूनिट और मुख्यालय पर सोमवार को बीएमएस यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन ने विधायक यूनुस खान के 20 जुलाई के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया है।

फेडरेशन के महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यूनस खान ने रोडवेज की बजाय लोक परिवहन और प्राइवेट बसों को बढ़ावा देने की बात कही थी। खान का यह बयान प्राइवेट बस संचालकों से गठजोड़ को दर्शाता है। इसको लेकर रोडवेज मुख्यालय पर आज भोजन अवकाश पर विरोध-प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। इसके बाद रोडवेज सीएमडी को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त से मुलाकात कर जताई नाराजगी
कोटा। नगर निगम से ट्रेड फेयर मेले के नाम पर रियायती दर पर जगह लेकर जनता से महंगी टिकट राशि वसूलने का कोटा दक्षिण के कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया है। कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कोटा दक्षिण आयुक्त सरिता सिंह ने मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने राजकोट की फर्म द्वारा निगम से रियायती दर पर मेले के लिए जगह लेकर उस पर 100 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट लेने का विरोध जताया है। पार्षद इसरार मोहम्मद समेत अन्य पार्षदों का कहना था कि फर्म द्वारा निगम से रियायती दर पर जगह ली है तो लोगों से टिकट की इतनी अधिक राशि वसूलना गलत है। साथ ही वाहन स्टैंड पर भी निर्धारित से अधिक राशि वसूल करना गलत है। ऐसे में मेला संचालक फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्षद इसरार मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने आयुक्त को चेतावनी दी है कि यदि संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्षद मंगलवार को आयुक्त कक्ष में धरना देंगे। पार्षद इसरार ने बताया कि इस मामले में आयुक्त ने इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि राजकोट गुजरात की निजी फर्म द्वारा निगम से 63 दिन के लिए पुराना पशु मेला स्थल की जगह रियायती दर पर ली है। 1 करोड़ 14 लाख 76 हजार की जगह को 62 लाख 72 हजार रुपए किराए में लिया गया है। उसके बाद यहां मेला लगाकर प्रति व्यक्ति 100 रुपए प्रवेश टिकट वसूल किया जा रहा है। साथ ही पार्किंग में भी निर्धारित से अधिक राशि वसूल की जा रही है। इस सबंध में दैनिक नवज्योति ने 28 जनवरी के अंक में पेज दो पर समाचार प्रकाशित कर जनता के मुद्दे को उठाया था।

जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज विशाल प्रदर्शन, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिया धरना
जयपुर। जयपुर में युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले को साम्प्रदायिक रंग देने के विरोध में बुधवार को जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्व समाज के लोगों ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विशाल धरना देकर प्रदर्शन किया।

धरने में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद समेत अनेक हिन्दू वादी संगठनों के साथ व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपने साथ होने वाली लूट की घटना का शांति पूर्वक तरीके से विरोध जताया। रामधुनी के साथ सबने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। लोगों ने जय श्रीराम, वंदे मातरम, भारत माता की जय, आवाज दो हम एक हैं, मोदी-मोदी के नारे लगाए। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा ही व्यापारियों का सम्मान यही है जयपुर की पहचान लिखी जैसी सैकड़ों तख्तियां दिखाई।

व्यापारियों ने कहा 30 सितंबर को रामगंज क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर कर हत्या के बाद कुछ उत्पाती लोग जौहरी बाजार होते हुए कटला बाजार में घुस गए थे और लूटपाट, दुकानों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। ये जयपुर की जनता सहन नहीं करेगी।

धरने में संत महंतों के साथ राजसमंद सांसद दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री डॉ अरूण चतुर्वेदी, विधायक कालीचरण सराफ, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व विधायक कैलाश वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता एवं पुरूष, महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर किया प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का फूंका पुतला
निवाई।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं इडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सीताराम कटारा, पवन सांवलिया, पारस पहाड़ी, प्रभु चौधरी, राजेश भट्ट, सुमेर सिंह राजावत, सुदामा चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामेश्वर तिवारी, कैलाश चौधरी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू लाल मीणा, चैनपुरा सरपंच मदनलाल मीणा, बस्सी सरपंच सांवरमल मीणा, सेदरिया सरपंच कानाराम गुर्जर, सीन्दरा सरपंच देवालाल गुर्जर, नोहटा सरपंच पति मोहन बैरवा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजनैतिक द्वेष से की गई शिकायत का पार्षदों ने किया विरोध
टोंक।  नगर पालिका निवाई के पार्षद डा. राजकुमार करनाणी के नेतृत्व में 29 पार्षदों ने नगर पालिका निवाई द्वारा 69ए व कृषि भूमि पर बनाएं गए पट्टों व वार्डो में कराएं गए निर्माण कार्यो की जांच की राजनैैतिक द्वेषता पूर्वक की शिकायत के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए की शिकायत को निरस्त कर पालिका को पूर्व की भांति कार्य करने के निर्देश प्रदान करने की मांग की है।

पार्षद डा. राजकुमार करनाणी के नेतृत्व में भाजपा शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पार्षद मा.मदनलाल वर्र्मा, परसराम कुमावत, कमलेश किराड़, विजय शर्मा, रानी तम्बोली, गिर्र्राज, दयाराम चौधरी, मंगलराम मीणा, शंकरलाल सैनी, दुर्गाशंकर सैन, कविता सैनी, रामबिलास बलाई, बाबूलाल सैनी, कमला देवी, ओमप्रकाश, शंकरलाल शर्मा, अल्लारखा, नितिन जैन आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरो के संग अभियान 2 अक्टूबर 2021 से चलाया जा रहा हैै, जिसके दौरान अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा जनता के हित में लोगोंं के घर-घर जाकर पट्टे के लिए आवेदन करवाकर पालिका द्वारा अन्तर्गत 69ए एवं कृषि भूमि व अन्य योजनाओं के लगभग 2200 पट्टे जारी कर लोगों को आवास के पट्टे देकर राहत प्रदान की है।

पालिका द्वारा जारी पट्टे राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों व पारदर्शी एवं नियमों के अन्तर्गत जारी किए गए है। प्रतिपक्ष नेता डोली देवी चौधरी द्वारा राजनैतिक द्वेषता एवं अपने निजी स्वार्थ की मंशा के शिकायत प्रस्तुत कर पालिका द्वारा जारी पट्टों के संबंध में नियम विरुद्ध जारी होना बताया है तथा वार्डो में कराएं गए विकास कार्यो की जांच के लिए लिखा गया है, जो नगर पालिका एवं राज्य सरकार की छवि खराब करने की मंशा को दर्शाता हैै। इस कृत्य से अभियान के दौरान निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में निराशा है। अभियान के दौरान होने वाले कार्यो में व्यवधान व बाधा उत्पन्न हो रही है। पालिका में कार्यरत अधिकारी,

कर्मचारियों द्वारा अभियान के दौरान रात-दिन मेहनत कर निर्धारित लक्ष्य अनुरुप पट्टे जारी कर अजमेर जोन की सी-श्रेणी की नगर पालिका में प्रथम स्थान पर हैै। पालिका द्वारा अभियान के दौरान जारी पट्टे व निर्र्माण कार्य पारदर्शी व नियमों के अन्तर्गत किए गए है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक द्वेषता एवं निजी स्वार्थपूर्ण शिकायत पर संपूर्ण पट्टों की जांव व वार्डो में कराएं गए निर्माण कार्यो की जांच करवाना गलत हैै। जिससे अभियान के दौरान होने वाले कार्यो का लोगों को लाभ नही मिल पाएगा। इससे पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त हैै।। उन्होंने मांग की हैै कि द्वेषतापूर्ण व निजी स्वार्थपूर्ण शिकायत को निरस्त कर पालिका को पूर्व की भांति कार्य करने के निर्देश प्रदान किए जाएं।

रोहित जोशी रेप आरोप मामला: ABVP ने महिला बाल विकास मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन, मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर। जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दिल्ली में दुष्कर्म के आरोप की जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद अब प्रदेश में लगातार इस मामले में विरोध देखने को मिल रहा है। भाजपा की ओर से जहां प्रदेश सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा किया जा रहा है, तो वहीं अब छात्र संगठन एबीवीपी भी मंत्री के इस्तीफे सहित आरोपी बेटे की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर उतर गया है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के आवास के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

राजस्थान की राजनीति भी इस पूरे मामले में गरमा गई
गौरतलब है कि दो दिन पहले जयपुर की रहने वाली युवती में प्रदेश के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। युवती द्वारा रोहित जोशी पर दुष्कर्म करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के लिए सवाई माधोपुर पुलिस को भेजा था तो वहीं अब दिल्ली पुलिस द्वारा मामले में रेगुलर एफआईआर दर्ज कर खुद ही मामले की जांच का फैसला लिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान की राजनीति भी इस पूरे मामले में गरमा गई है।

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बड़ी संख्या में एबीवीपी छात्र-छात्राओं ने मंत्री ममता भूपेश के आवास के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और अब मंत्री के बेटे पर भी दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा आरोपी को बचाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अगर प्रदेश की बागडोर संभालने वाले लोगों के परिजन ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देंगे तो महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

महेश जोशी के बेटे के कथित रेप मामले में भाजपाई करेंगे प्रदर्शन मांगेंगे इस्तीफा
राजस्थान के जलदाय मंत्री और हवा महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के ऊपर लगे बलात्कार के कथित आरोप को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं भाजपा जयपुर शहर के अध्यक्ष राघव शर्मा और महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाई 12 मई को छोटी चौपड़ पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे और जोशी का इस्तीफा भी मांगेंगे।

राशन डीलरों ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
जयपुर। राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलर्स ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक दीपक कुमार शर्मा मौजूद रहे। राजस्थान प्रदेश राशन डीलर्स संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक डिंपल कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 5 वर्षो से लगातार हम सरकार से कमीशन वृद्धि सहित दस मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे है, लेकिन सरकार द्वारा राशन डीलरों के हित के बारे में नहीं सोचा जा रहा है।

सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है। उस स्थिति में प्रदेश व्यापारियों का आंदोलन 18 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के साथ शुरू होगा, जो कि अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में किए विरोध प्रदर्शन
जयपुर। पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई पर असर को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए और पुतले जलाकर नारेबाजी भी की।

प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। दाम बढ़ने से आम आदमी की जरूरत की हर छोटी बड़ी चीज पर महंगाई का असर दिखने लगा है। लोगों के पास दो वक्त की रोजी रोटी का जुगाड़ करना भी भारी होने लगा है। केंद्र सरकार की इस जनविरोधी नीति के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर पुतले जलाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजधानी जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया।