diya kumari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2026-27 : सीएम भजनलाल आज विनियोग बिल पर देंगे जवाब, प्रदेश को दे सकते हैं बड़ी सौगातें
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के तहत आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल में 22 तारांकित और 23 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ. पी.सी. बैरवा से संबंधित कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और नगरीय विकास विभागों से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे। सदन की मेज पर विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन और लेखे भी रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। साथ ही सप्तम राज्य वित्त आयोग का राजस्थान संबंधी अंतिम प्रतिवेदन भी सदन में रखा जाएगा।

आज सदन में कई याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। विधायक ऋतु बनावत धौलपुर स्टेट हाईवे के सामरी मोड़ से सिंघनिया तक सड़क निर्माण के लिए बजट आवंटन तथा घाटोली मिल्समा से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक सड़क नवीनीकरण की मांग को लेकर दो याचिकाएं प्रस्तुत करेंगी। विधायक फूल सिंह मीणा हिरा बावड़ी (फान्दा रोड) से अंबा माता मंदिर (जयसमंद रोड) तक सड़क निर्माण की स्वीकृति तथा गिर्वा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला फला (जाबला) में भवन निर्माण अथवा अस्थायी टीन शेड/डोम की व्यवस्था की मांग को लेकर याचिकाएं लगाएंगे। विधायक संजय कुमार बसेड़ी (धौलपुर) की कुछ सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी करवाने संबंधी याचिका पेश करेंगे।

सदन में आज महत्वपूर्ण विधायी कार्य भी होंगे। राजस्थान विनियोग संख्या-दो विधेयक 2026 को प्रभारी मंत्री दिया कुमारी सदन के पटल पर रखेंगी। चर्चा के बाद इसके पारित होने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान वित्त विधेयक 2026 भी चर्चा के उपरांत पारित किया जाएगा। दोनों विधेयकों के पारित होने के साथ ही प्रदेश का बजट वर्ष 2026-27 औपचारिक रूप से मंजूर हो जाएगा। विनियोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सदन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे अपने जवाब के दौरान प्रदेश के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Rajasthan Budget 2026 : वित्त मंत्री का राजधानी पर विशेष फोकस, पुल, अंडरपास और आरओबी का होगा निर्माण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। करीब 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। दस स्तम्भों में बांट कर पेश किए गए करीब दो घंटे 54 मिनट के इस बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं की और दावा किया कि हमारी सरकार के विजन से राजस्थान बहुत तेजी से प्रगति करेगा। हमारी सरकार की दूरगामी सोच के साथ बनी नीतियां इस मरू प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। वित्त मंत्री का राजधानी जयपुर पर विशेष फोकस। शहर के सौन्दर्याकरण और विकास को नई पहचान देने के लिए वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं की।

जयपुर में पुल, अंडरपास और आरओबी का होगा निर्माण

इन कार्यों में जयपुर में अरण्य भवन से आरओबी जगतपुरा तक एलीवेटेड रोड का निर्माण (4.40 किमी.) 560 करोड़, हल्दी घाटी से डिग्गी मालपुरा रोड के बीच आरयूबी का निर्माण (सांगानेर)-जयपुर 10 करोड़, न्यू सांगानेर रोड तथा मुहाना मंडी रोड के बीच मास्टर ड्रेनेज का कार्य-जयपुर 100 करोड़, कालवाड़ रोड में मास्टर ड्रेनेज का कार्य-जयपुर 100 करोड़, बेनाड़ रोड, कालवाड़ रोड, खातीपुरा रोड व मानसरोवर आदि क्षेत्रों में सेक्टर सड़क के विकास कार्य-जयपुर 125 करोड़, बेनाड़ रोड, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, इण्ड्ट्रिरयल एरिया से निवारू रोड व आसपास के क्षेत्रा के लिए ड्रेनेज संबंधी कार्य-जयपुर 58 करोड़, हरमाड़ा व बढ़ारना के वार्ड 4 एवं 5 की विभिन्न कॉलोनियों में विश्वकर्मा, आकेड़ा डूंगर आदि में स्थित विभिन्न औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों में निवासरत श्रमिकों व निवासियों को सीवरेज सुविधा के लिए एफएसटीपी का कार्य-जयपुर 15 करोड़, प्रतापनगर-जयपुर में 128 फ्लेट की योजना (चिनाब अपार्टमेंट) 32 करोड़, यातायात सुरक्षा कार्य मिडियन, रेलिंग, जंक्शन, इंप्रूवमेंट जयपुर 30 करोड़, पुरानी चुंगी जंक्शन, अजमेर रोड-जयपुर पर अंडरपास का निर्माण 20 करोड़, एचटी लाइनों को भूमिगत करने का कार्य-जयपुर 60 करोड़, थर्ड, चतुर्थ, पंचम श्रेणी नगरों के लिए नया मास्टर प्लान तैयार कर जीआईएस प्लेटफार्म पर अद्यतन करना 11 करोड़ 15 लाख, चौपासनी स्कीम, जोधपुर में 288 फ्लेट्स की योजना (उद्यान अपार्टमेंट) 210 करोड़, लूणी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक फूट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य-जोधपुर 5 करोड़, मेहरानगढ़ फोर्ट के लिए राव जोधा मार्ग (घोड़ा घाटी रोड) के विकास, सौन्दर्यीकरण एवं लाईिटंग के कार्य-जोधपुर 10 करोड़, जोधपुर शहर में भाटी चौराहा, जलजोग चौराहा व अन्य स्थानों पर अंडरपास का निर्माण कार्य-जोधपुर 50 करोड़, कोटडी ग्रेड सेपरेटर से बड़ तिराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण-कोटा 38 करोड, झालावाड़ रोड पर लॉयन्स क्लब के पास अण्डरपास का निर्माण-कोटा 20 करोड़, विश्व प्रिय शास्त्री पार्क-भरतपुर में विभिन्न विकास कार्य 10 करोड़, भरतपुर शहर में आवासीय/एजुकेशन हब, आईटी हब के लिए योजनाओं की डीपीआर का कार्य-भरतपुर एक करोड़, जोड़बीड़ योजना एवं बीछवाल योजना में पेयजल व्यवस्था का कार्य-बीकानेर 30 करोड, प्रतापनगर-बलीचा 4-लेन सड़क के मध्य स्टेट हाईवे 32 की क्रॉसिंग पर स्थित 2-लेन अंडरब्रिज एवं आयड़ नदी पर स्थित मौजूदा 2-लेन ब्रिज को 4-लेन के विस्तारीकरण का कार्य-उदयपुर 41 करोड़, फतहसागर झील परिधि में स्थित रानी रोड की रेट्रोफिटिंग कार्य की डीपीआर उदयपुर 25 लाख, नगर विकास न्यास, सीकर के लिए नवीन कार्यालय भवन निर्माण का कार्य-सीकर 10 करोड़, गायत्री आश्रम से रामधाम तक एलीवेटेड रोड भीलवाड़ा 250 करोड़, साबुन मार्ग के पास आरयूबी निर्माण भीलवाड़ा 10 करोड़, कोठारी नदी के किनारे रिवर फ्रंट तथा गांधी सागर तालाब का सौन्दर्यीकरण भीलवाड़ा 27 करोड़, बेड़च नदी पर भोईखेड़ा से बीसीडब्ल्यू चंदेरिया पर कॉज-वे का निर्माण कार्य चित्तौड़गढ़ 5 करोड़ तथा पन्नाधाय सेतु से महाराणा प्रताप सेतु के मध्य  गम्भीरी रिवर फ्रंट का विकास कार्य-चित्तौड़गढ़ 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

दिया कुमारी ने किया प्रतिमा का अनावरण, वीरता और विरासत पर आधारित डॉक्युमेंट्री भी हुई प्रदर्शित
जयपुर। नाहरगढ दुर्ग स्थित जयपुर वैक्स म्यूज़ियम में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने महावीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित महाराजा ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम वैक्स म्यूजियम स्थित रॉयल दरबार हॉल के बाहर हुआ। जहां जयपुर के पूर्व महाराजा की विरासत को दर्शाने वाली एक विशेष 8 मिनट की डॉक्युमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

भाजपा की तिरंगा यात्रा का जामा मस्जिद पर स्वागत : अल्पसंख्यक समुदाय ने लोगों पर बरसाए फूल, भजनलाल ने कहा- सेना ने आतंकी मारकर भारत के ज्वार को किया शांत
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सेवा की हौसला अफजाई के लिए जयपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा अल्बर्ट हॉल से रवाना होकर न्यू गेट, जोहरी बाजार होते हुए बड़ी चौपड़ तक गई। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा का जोहरी बाजार में जामा मस्जिद के बाहर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी जोरदार स्वागत किया उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए और भारतीय सेना की हौसला अफजाई के लिए जमकर नारेबाजी की। यात्रा से पहले अल्बर्ट हॉल पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकी अटैक के बाद भारत के लोगो के मन में एक ज्वार उठा था। यह गुस्से का ज्वार था। आतंकियों को उनके घर पाकिस्तान में घुस कर सेना ने मारा, इसके बाद लोगो का ज्वार शांत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आंतकवाद के खिलाफ संदेश दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रदेशवासियों की ओर से देश के वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में चिन्हित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय सेना पर देश के प्रत्येक व्यक्ति को गर्व है। वीर सशस्त्र बलों ने संयम और पराक्रम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी और भारतीय सेना ने भी साहस दिखाते हुए आंतकी अड्डों को समाप्त कर पाकिस्तान को सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्भीक और निर्णायक निर्णयों तथा सेना के शौर्य के कारण देश को आंतकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों की अदम्य वीरता के कारण मिली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राजस्थान में भी हर गांव, शहर और हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों को सम्मान दिया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले पराक्रमी सैनिकों को नमन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

बड़ी चौपड़ पहुंचने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कैंप ध्वस्त किए। रावलपिंडी से भी आगे जाकर हमला किया। पाकिस्तानियों ने तो सिर्फ छोटी  मोटी फुलझड़ी छोड़ी, उनकी मिसाइल भारतीय सेना की टेक्नॉल्जी के सामने फूस हो गई और कुछ खास नहीं कर पाई।

वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी ,प्रेमचंद बेरवा सहित सरकार के लगभग अधिकांश मंत्री विधायक, सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी कार्यकर्ता यात्रा में मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में आमजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत चलाए गए और लोगों ने भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा निकाली।

परकोटा क्षेत्र का विकास एवं सौन्दर्यकरण सरकार की प्राथमिकता : दिया कुमारी
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर परकोटे के हेरिटेज सिटी स्वरूप को बनाए रखने और इसके संरक्षण को लेकर सचिवालय में बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री के समक्ष बैठक में परकोटे के हेरिटेज स्वरूप एवं इसके सौन्दर्यकरण के कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने आयुक्त नगर निगम (हेरिटेज) को निर्देश दिए कि परकोटा क्षेत्र का विकास एवं सौन्दर्यकरण सरकार की प्राथमिकता है। किन्तु उसके पुराने स्वरूप के अनुरूप होना चाहिए। वाल्ड सिटी के हेरिटेज स्वरूप को देखने प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक जयपुर भ्रमण के लिए आते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर परकोटा क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई, जगह-जगह डस्टबिन, परकोटा क्षेत्र के पर्यटक स्थलों के आसपास ही हेरिटेज लुक के टॉयलेट्स निर्मित करने हैं।

यातायात प्रबंधन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने परकोटा क्षेत्र में यातायात को लेकर विशेष प्रबंध करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। रामनिवास बाग स्थित पार्किंग के सुचारू संचालन एवं वहां से परकोटे में आने वाले यात्रियों को वाहनों की पर्याप्त सुविधा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विरासत संग्रहालय की प्रगति के संबंध में निदेशक पुरातत्व की ओर से अवगत कराया कि इसे संग्रहालय के रूप में विकसित करने का कार्य प्रक्रियाधीन है।

बरामदों से अतिक्रमण को नियमित रूप से हटाए नगर निगम
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परकोटा क्षत्रे में दुकानदारों की ओर से बरामदों में सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है, इन्हें नियमित रूप से नगर निगम हटाए ताकि पैदल यात्री इनका उपयोग कर सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जलमहल एवं आमेर के संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण के कार्य शीघ्र शुरू किए जाए। बैठक में नगर निगम हेरिटेज आयुक्त, पर्यटन, पुरातत्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विशेष योग्यजन बच्चों के लिए देखो अपना शहर जागरूकता यात्रा : दीया कुमारी ने योग्यजन बच्चों से की बातचीत, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोर
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हो रहें सप्ताहभर के कार्यक्रमों की श्रृंखला में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की उपस्थिति में जंतर मंतर पर प्रातः 9.15 बजे से विशेषयोग्य जन  बच्चों के लिए गुरुवार को "देखो अपना शहर" जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशेष योग्यजन बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत भी की। उनके इस आत्मीय संवाद से विशेषयोग्य जन बच्चे उत्साहित और प्रसन्न नजर आये।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों को प्रकृति की ओर से विशेष प्रतिभा और ऊर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे कई मायनो में सामान्य बच्चों से भी अधिक योग्य हैं। इनकी योग्यता, प्रतिभा और ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र और प्रदेश के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने में राज्य सरकार ऐसे विशेष योग्यजन बच्चों की प्रतिभा का सदुपयोग करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है।

विशेष योग्यजन बच्चों ने पुष्प देकर किया स्वागत
कुमारी ने विशेषयोग्य जन बच्चों को उपहार दिए जबकि बच्चों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजन बच्चों को सिटी पैलेस और अल्बर्ट हॉल सहित आमेर भ्रमण करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोर
कुमारी के साथ जंतर मंतर पर आये विदेशी पर्यटकों ने फोटो खिचवाए। उपमुख्यमंत्री ने विदेशी पर्यटकों को राजस्थान के गावों का भ्रमण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बाड़मेर यात्रा में उत्तरलाई के गांव में की गई अपनी यात्रा को अवस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएं अपने गांव में मजबूती के साथ दैनिक जीवन के सारे काम करती हैं। मैंने उन महिलाओं के साथ समय बिताया उनके दैनिक जीवन के काम जैसे चक्की से पीसना और अन्य काम भी उनके साथ किये। आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में आयोजित महिला सम्मलेन बहुत सफल रहा। उक्त सम्मलेन में 20 हजार महिलाओं के स्थान पर 30 हजार महिलाएं ने सहभागिता की। सरकार महिला सशक्तिकरण के नित नए नवाचार कर रही है। जिससे महिलाओं और बालिकाओं के विकास के नये अवसर मिल रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की कई योजनाएं संचालित हो रही है।

शहीदों पर देश को गर्व, बलिदान अमूल्य धरोहर : दिया कुमारी
नवलगढ़। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ तहसील के खिरोड़ में शहीद हवलदार रामजी लाल कटेवा की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते दिया कुमारी ने शहीदों पर देश को गर्व, बलिदान को अमूल्य बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को याद करते कहा कि वाजपेयी जी ने शहीदों की पार्थिव देह को  घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सैनिक कल्याण के क्षेत्र में वन रैंक, वन पेंशन शुरू करने के लिए आभार जताते गत 11 वर्ष में देश में सैनिक कल्याण और सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में हुए कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बाड़मेर में सभा में 30 हजार से अधिक संख्या में महिलाएं आई, जो बड़ी बात है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के शहीदों की वीरांगनाओं का भी सम्मान किया। सभा में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने नौजवानों को देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की बात कही। सभा को खंडेला विधायक सुभाष मील ने भी संबोधित किया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री का नांगल समेत उदयपुरवाटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आमजन और कार्यकर्ताओं ने महेंद्र चंदवा के नेतृत्व में स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोहार्गल के बरखंडी में रोप वे का कार्य शुरू हो रहा है। वहीं नवलगढ में ट्रोमा सेंटर, जिला अस्पताल, 90 करोड़ से अधिक की सड़कों की सौगात दी गई है।

वीरांगनाओंं और परिजनोंं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान नवलगढ विधानसभा क्षेत्र के शहीद विरांगनाओं व उनके परिवारजनों का शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान शहीद वीरांगना प्रभाती देवी का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान वीरांगना भंवरी देवी, सुमन देवी, सरिता देवी, स्याना देवी, भगवानी देवी, मोहनी देवी, दुर्गा देवी, बसंती देवी, मुंगी देवी सहित शहीद के अनेक परिवारजनों के सम्मान किया गया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मदन राठौड़ को दी शुभकामनाएं, कहा- यह अवसर हम सभी के लिए एक नए उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर मदन राठौड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दिया कुमारी ने कहा कि- हमें पूर्ण विश्वास है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में हमारा भाजपा परिवार सफलता की नई ऊचाइयों को छुएगा।

भाजपा संगठन पर्व 2024 का यह महत्वपूर्ण अवसर हम सभी के लिए एक नए उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और सेवा की भावना के साथ हम सभी एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं, कहा- “विकसित राजस्थान” और “विकसित भारत” के संकल्प की सिद्धि में आपका अहम योगदान
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने निर्माण और सृजन से जुड़े सभी कारीगरों की सराहना करते हुए कहा कि “विकसित राजस्थान” और “विकसित भारत” के संकल्प की सिद्धि में आपका अहम योगदान हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में कारीगर ए‌वं हस्तशिल्पी पारंपरिक कार्यों में अत्यंत प्रतिभाशाली हैं।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों की प्रतिभा को निखारने, प्रशिक्षण और व्यवसाय में वृद्धि के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा “पीएम विश्वकर्मा योजना” चलाई जा रही है, जो की कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने में सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य विभिन्न पारंपरिक शिल्पों में कुशल व्यक्तियों का उत्थान करना है, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके। विश्वकर्मा योजना की मूल भावना है- सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि। यानी पारंपरिक हुनर का सम्मान, कारीगरों का सशक्तिकरण और विश्वकर्मा बंधुओं के जीवन में समृद्धि, ये ही हमारा लक्ष्य है। ये योजना देश के लाखों विश्वकर्मा बंधुओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है।

मुंबई के बाद जयपुर में हो रहा आईफा अवॉर्ड : दिया कुमारी
जयपुर। फिल्मी जगत के जाने माने आईफा अवॉर्ड का आयोजन आगामी 8-9 मार्च तक जयपुर में होगा। इस पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा है कि यह प्रदेश के लिए खुशी की बात है कि मुंबई के बाद राजस्थान के जयपुर में इसका आयोजन हो रहा है। आईफा अवार्ड्स के इस सिल्वर जुबली कार्यक्रम के सिलसिले में दिया कुमारी मुम्बई गई हुई है। यहआईफा अवॉर्ड्स अपनी सिल्वर जुबली जयपुर में सेलिब्रेट करेगा। राजस्थान का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां ऐतिहासिक किले-महल हैं। जिन्हें देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। प्रदेश के जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर सहित अन्य जिलों में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग्स भी हो रही है। इसी कड़ी में आईफा भी महत्वनूर्ण और बड़ा इवेंट होने वाला है। सरकार के पहले वर्ष में तय हो गया था कि इस बार जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स की सिल्वर जुबली का कार्यक्रम होगा। इससे प्रदेश के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

शाहरुख खान ने कार्तिक को सिखाया जयपुर में कैसे करनी है एंकरिंग

आईफा अवार्ड कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान, कार्तिक आर्यन, नोरा फतेही सहित अन्य सेलिब्रिटीज ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान शाहरुख खान ने कहा कि भारत में आईफा के आयोजन के लिए जयपुर से बेहतर कोई शहर हो ही नहीं सकता। राजस्थान सबके दिलों में बसता है। इस दौरान शाहरुख खा ने कार्तिक को सिखाया कि जयपुर में मार्च में होने वाले आईफा अवार्ड की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में एंकरिंग कैसे करनी है। उन्होंने कार्तिक को कहा कि सबसे पहले बोले पधारो म्हारे आईफा... फिर पधारो म्हारे राजस्थान और उसके बाद कहें... खम्माघणी राजस्थान। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने कहा कि जयपुर में आईफा अवार्ड का शानदार कार्यक्रम होगा। फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही ने कहा कि जयपुर बहुत खूबसूरत शहर है।

दीया कुमारी ने प्रवासी भारतीयों के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, कहा - सेतु का काम कर रहा है भारत को जानिए कार्यक्रम
जयपुर। सिटी पैलेस में 23 देशों से आए प्रवासी भारतीयों के 30 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की।  भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रवासी भारतीयों के लिए भारत को जानिए नामक एक अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत को जानिए क्विज़ कार्यक्रम के विजेताओं का दल था। सिटी पैलेस में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए राजस्थान की  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि राजस्थान ने भारत को जानिए कार्यक्रम के प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस पहल के माध्यम से भारत और प्रवासियों के बीच गहरे सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध स्थापित होंगे साथ यह युवा राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व आतिथ्य को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को इस अभियान के तहत भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ आधुनिक भारत की प्रगति से भी परिचित कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की गहरी समझ विकसित करने और भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत को जानिए कार्यक्रम प्रवासियों व भारत के बीच सेतु का काम कर रहा है।

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत, ईरान, नाइजीरिया, न्यूज़ीलैंड, भूटान, डेनमार्क, फ़िनलैंड, जर्मनी, और कज़ाकिस्तान आदि देशों से आए प्रवासी भारतीय युवाओं ने राजस्थान के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के पर्यटन स्थलों का दौरा किया। जयपुर के आमेर का  किला, सिटी पैलेस, हवा महल, जंतर मंतर और अल्बर्ट हॉल को देखकर भारतीय मूल के विदेशी युवा अभिभूत हो गए।

शेखावत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को योग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय ग्रामीण जीवन का भी अनुभव करवाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान की अतुलनीय मेहमाननवाजी, सांस्कृतिक धरोहर और प्रगति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

रचनात्मकता के संसार वाइब्रेंट ह्यूज 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन, डॉ. महाजन ने जीवन में जो जिया है, उसको कैनवास पर उतारा
जयपुर। जयपुर के जवाहर कला केन्द्र की अलंकारन दीर्घा में तीन दिन तक आयोजित वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ रेडियोलाजिस्ट डॉ. सुषमा महाजन की चित्र प्रदर्शनी को जिसने भी देखा वह उसकी सराहना किए बिना नहीं रहा। चित्रकारों और कला विवेचकों ने डॉ. महाजन के चित्रों को बेजोड़ संकलन बताया। चित्रकार डॉ. महाजन ने भी जीवन में जो जिया है, कैनवास को उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वाइब्रेंट ह्यूज इस प्रदर्शनी की शुरुआत 12 जनवरी को हुई थी, जो मंगलवार को समाप्त हुई। प्रदर्शनी को वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ चित्रकारों और कलाकारों ने भी डॉ. सुषमा महाजन के चित्रों को निहारा। इन चित्रों में जीवन और प्रकृति के मेल-मिलाप के उजले पक्ष को विस्तार दिया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव सुनील अरोड़ा ने किया था। इस अवसर पर जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई नामी चित्रकार और कला प्रेमी उपस्थित थे। अरोड़ा ने चित्रों को बारीकी से देखा और एक-एक चित्र के कलात्मक पहलुओं और उनके संदेशों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अरोड़ा ने कहा कि वे ऐसी कला को निहार कर अभिभूत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में होते हुए भी डॉ. सुषमा की वाटर कलर्स की ऐसी कलाकृतियां जो कि संवेदनाओं के दार्शनिक चिंतन को दर्शाती हुई है, अलौकिक है। इस अवसर पर मौजूद जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कलाकृतियों को निहारते हुए कहा कि ऐसी जीवंत कलाकृतियां निश्चित तौर पर जीवन में रंगों के संतुलन के साथ आंतरिक स्थायित्व एवं अनुशासन को दर्शाती हैं। प्रदर्शनी में तीन दिन तक लगातार कला-प्रेमियों का तांता लगा रहा।

इनमें विश्व प्रतिष्ठित चित्रकार गोपाल स्वामी खेतांची, फिल्म कलाकार और निर्देशक अशोक बांठिया, सिद्धहस्त कलाकार एनएल वर्मा, जाने माने चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय, पत्रकार एवं समीक्षक विनोद भारद्वाज, दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर लक्ष्मी प्रसाद पंत, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के गगन मिश्रा, ललित कला अकादमी के सचिव रजनीश हर्ष, पूर्व सचिव एवं कलाकार एसएस खंगारोत, विनय शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, नाथुलाल वर्मा, मनीष शर्मा, सौम्या शर्मा, सुरेन्द्र सोनी, महात्मा गांधी चिकित्सा संस्थान के चेयरमैन डॉ. विकास स्वर्णकार सहित जयपुर शहर में कला जगत की नामचीन हस्तियों ने भी शिरकत की।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी किया अवलोकन
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी प्रदर्शनी के अंतिम दिन डॉ. महाजन के चित्रों का अवलोकन किया और अपनी कला के जरिए राजस्थान की प्राचीन संस्कृति और विरासत को नए आयाम देने के लिए उनकी सराहना की। डॉ. महाजन द्वारा चित्रित भगवान गणेश के दो चित्रों को अद्भूत बताते हुए उन्होंने कहा कि इनमें रंगों का अनूठा संयोजन किया गया है।

यह दूसरे पेशेवरों के लिए प्रेरणादायी
प्रतिष्ठित चित्रकार गोपाल स्वामी खेतांची ने कहा कि चिकित्सा जैसे अति व्यस्त पेशे में रहते हुए डॉ. महाजन ने चित्रों के माध्यम से अपने भावों को इतने सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया है। यह दूसरे पेशेवर लोगों के साथ-साथ कलाकारों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि परिंदे, पशु, स्थापत्य, प्रकृति, सामाजिक जीवन, गलियां, पहाड़, बर्फ, स्त्री जीवन, जैसे अनेक अभिनव पक्षों को संयोजित करते चित्र एक अलग ही दुनिया का प्रतिबिंब दर्शक के सामने ले आते हैं।

सभी कलाकृतियां अंतर्मन की संवेदना से जुड़ी
संस्कृतिकर्मी और कला समीक्षक डॉ. राजेश कुमार व्यास ने टिप्पणी की है कि डॉ. सुषमा महाजन की सभी कलाकृतियां अंतर्मन की संवेदना से जुड़ी है। वह प्रकृति में घुले रहस्यों को कला में रूपांतरित कर उसी देखने वालों के लिए सहज बनाती हैं।

खींवसर ने भी की सराहना
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि डॉ. महाजन ने प्रकृति के प्रति अपने लगाव और आकर्षण को बेहतरीन ढंग से चित्रित किया है। उनके चित्र रेखाओं और रंगों का अनूठा संगम हैं। उनके चित्रों में बोस्टन, एम्सटर्डम सहित जापान और विश्व के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों और वहां की स्थानीय संस्कृति बखूबी झलकती है। उन्होंने विंटेज कारों के चित्रों के माध्यम से विरासत के प्रति अपने प्रेम को चित्रित किया है।

इन प्रशासनिक अफसरों ने भी निहारा
प्रदर्शनी में प्रशासनिक अधिकरियों ने भी भागीदारी की। प्रमुख रूप से पूर्व मुख्य सचिव सलाउद्दीन अहमद, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक पाण्डे, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव अल्का काला, मुकेश शर्मा, पूर्व पुलिस महानिदेशक सुनील दत्त, प्रमुख सचिव दिनेश कुमार, गायत्री राठौड़, टी. रविकांत, भवानी सिंह देथा, आनंदी, रुक्मणि रियाड़ आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और डॉ. सुषमा महाजन के कृतित्व की प्रशंसा की। जयपुर की संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता ने कहा कि डॉ. महाजन की अभिव्यक्ति सहज है। उन्होंने जीवन में जो जिया है, उसे रचनात्मक रूप से कैनवास पर उतारा है।

प्रकृति की सुन्दरता को भी जीना चाहिए: डॉ. सुषमा
डॉ. सुषमा महाजन ने अपने चिकित्सकीय पेशे के समानान्तर इस विधा में हासिल नई उपलब्धि पर स्वयं कहा कि हमें भागदौड़ के जीवन में प्रकृति की सुन्दरता को भी जीना चाहिए। मैंने अपनी पेंटिंग्स के जरिए यह समझा है और मेरा सन्देश भी यही है कि हमारे आसपास की प्रकृति और हमारी विरासत बहुत सुन्दर है।