Cultural festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
अजमेर। नव संवत्सर समारोह समिति की ओर से नव संवत्सर 2083 के आगमन पर 18 व 19 मार्च को विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नव संवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने बताया कि नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 18 मार्च को पूर्व संध्या पर रीजनल कॉलेज चौपाटी में सायं 6:30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार, राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, महिला मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा दीपदान से होगी।

इसके बाद शाम 7 बजे मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गणेश वंदना, बाल कलाकारों द्वारा हनुमान एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही छावा मूवी के दृश्य मंचन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न समाजों व संस्थाओं की सहभागिता रहेगी, जिनके माध्यम से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में झूले, ऊंटगाड़ी और घोड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा नि:शुल्क स्टॉल पर बच्चों के लिए गुड़िया के बाल, पॉपकॉर्न और आइसक्रीम उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य स्टॉल पर ठंडाई, पकौड़ी, गुलगुले, कचौरी, छोले टिक्की और चाउमीन जैसी व्यंजन भी परोसे जाएंगे। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जिसमें गैर नृत्य, लोक नृत्य और चरी-घूमर नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आगंतुकों का स्वागत शहनाई वादन के साथ किया जाएगा, जबकि समापन आतिशबाजी के साथ होगा।

जयपुर टाइगर फेस्टिवल 11 दिसंबर से, जेकेके में सजेगी बाघों की दुनिया
जयपुर। वन्यजीव संरक्षण की प्रदेशव्यापी मुहिम के रूप में पहचान बना चुका जयपुर टाइगर फेस्टिवल कला, साहित्य और संस्कृति के रंगों के साथ आयोजित होने जा रहा है। राजस्थान हेरिटेज, आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से जवाहर कला केन्द्र की सहभागिता में 11 से 14 दिसंबर तक शिल्पग्राम में फेस्टिवल होगा। 11 दिसंबर को शाम 4 बजे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशिष्ट अतिथि हिस्सा लेंगे। चार दिवसीय 7वें जयपुर टाइगर फेस्टिवल में सुबह 10 से रात 9 बजे तक फोटो-स्केच प्रदर्शनी, वर्चुअल शो, स्टोरी टेलिंग, पंचतंत्र कथाएं, साहित्यिक संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ओपन स्टेज सहित कई विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। फेस्टिवल में न केवल कला, संगीत और लोक परंपरा का खूबसूरत संगम होगा, बल्कि बाघ संरक्षण, एथिकल सफारी, प्रकृति-प्रेम और जिम्मेदार पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित विशेष चर्चाएँ भी होंगी। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

योग से शुरुआत शाम को संगीत का सुकून

फेस्टिवल में प्रतिदिन 10 बजे से योगा सेशन होगा। पहले दिन नीरज चंद्रा स्टोरी टेलिंग, उमा जोशी पंचतंत्र कथाओं का सेशन लेंगी। ओपन स्टेज के बाद शाम 4 बजे से उद्घाटन समारोह होगा, इसके बाद राजस्थानी संगीत संस्था सजेगी। 12 दिसंबर को सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक नीरज चंद्र का स्टोरी टेलिंग सेशन होगा। आरुण्या प्रशार ‘एथिकल सफारी’ पर कविता एवं अभिनय की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद उमा जोशी पंचतंत्र कथाओं का सेशन लेंगी। दर्श पेसवानी 'प्रीकर्शन पल्स' सेशन लेंगे। ओपन स्टेज के बाद आरपीएस सिद्धांत शर्मा का स्टोरी टेलिंग सेशन होगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक युवा कलाकार राहगीर अपनी कविताओं और गीतों से संगीतमय महफिल को गुलजार करेंगे।

बाघों पर मंथन और वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर सुब्बैया नल्ला मुत्थु की मास्टर क्लास

13 दिसंबर को योग और स्टोरी टेलिंग सेशन के बाद सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुब्बैया नल्ला मुत्थु, फोटोग्राफर अपारूपा डे, संगीतकार और गायक अभिषेक रे टॉक शो में अपने विचार रखेंगे। बाघों पर गौरव नक्रा की पुस्तक का विमोचन भी इस दौरान होगा। 'बाघ' नामक पुस्तक पर अभिषेक रे संवाद व स्टोरी टेलिंग सेशन लेंगे। पंचतंत्र कथा सेशन के बाद सायं  5 से 07:30 बजे तक डॉ. रीला होता एवं टीम के कलाकार ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देंगे, म्यूजिक परफॉर्मेंस के साथ शाम का समापन होगा। 14 दिसंबर को योगा शो, स्टोरी टेलिंग, पंचतंत्र कथा, ओपन स्टेज के बाद दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक सुब्बैया नल्ला मुत्थु मास्टर क्लास लेंगे। कथक की मनोरम प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

फेस्टिवल ऑन व्हील्स : जनवरी में काइट, सांभर और कैमल फेस्टिवल, हेरिटेज वॉक की रहेगी धूम
जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। जनवरी में जयपुर, सांभर, बीकानेर सहित अन्य जगह फेस्टिवल होंगे। इसके तहत 6 से 8 जनवरी तक इरफान थिएटर आयोजित किया जाएगा जिसमें कलाकार थिएटर के जरिए अपनी कला को मंचन करेंगे। वहीं बीकानेर में 10 से 12 जनवरी तक कैमल फेस्टिवल होगा जिसमें देशी व विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी परम्परा, संस्कृति और रोमांच का खासा अनुभव होगा। यहां रेत के धोरों का रोमांच का अनुभव पर्यटकों को राजस्थान की आत्मा से जोड़ता है। हेरिटेज वॉक भी होगी।

काइट फेस्टिवल :

पर्यटन विभाग जलमहल की पाल पर काइट फेस्टिवल आयोजित करेगा। फैंसी पतंगों की प्रदर्शनी लगेगी। फोक आर्टिस्ट कल्चरल प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही पतंग बनाने का डेमोस्ट्रेशन होगा। फेस्टिवल में पर्यटक दाल की पकौड़ी और फीणी सहित अन्य पारम्परिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां उन्हें कैमल राइड भी कराई जाएगी।

24 से 28 तक सांभर फेस्टिवल :

विश्व प्रसिद्ध सांभर झील में पर्यटन विभाग की ओर से 24 से 28 जनवरी तक सांभर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और एडवेंचर्स गतिविधियां भी होंगी। सर्दियों के मौसम में सांभर झील के आसपास ग्रेटर फ्लेमिंगो सहित अन्य प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी देखने को मिलती है।

कल्चरल डायरीज :

पर्यटन विभाग की ओर से रामनिवास बाग स्थित पुरातत्व विभाग के संरक्षित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय पर 10-11 और 24-25 जनवरी को कल्चरल डायरीज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।