Jaipur Junction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश
जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने शुक्रवार को जयपुर जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के प्रवेश और निकास व्यवस्था, प्लेटफॉर्म पर यात्री दबाव, टिकट काउंटरों की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधन का गहन जायजा लिया। उन्होंने पाया कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जिससे स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

डीआरएम ने मुख्य प्रवेश द्वार से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए नए पाथवे के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। इसका उद्देश्य भीड़ को सुव्यवस्थित करना और यात्रियों की असुविधा कम करना है। प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त रेलवे स्टाफ की तैनाती, स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने और उद्घोषणा प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को सतर्क रहने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता और पेयजल जैसी सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

वंदे भारत का कवरिंग शेड तैयार, रेल मंत्री ने किया उद्घाटन
जयपुर। यात्रियों और ट्रेनों की सुविधा के लिए जयपुर जंक्शन पर बड़ा कदम उठाया गया है। यहां कोच केयर कॉम्प्लेक्स में वंदे भारत का अत्याधुनिक कवरिंग शेड तैयार किया गया है। लगभग 555 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा यह शेड 34 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसकी मदद से वंदे भारत और अन्य ट्रेनों का रखरखाव अब बरसात, सर्दी और गर्मी—हर मौसम में सुचारू रूप से किया जा सकेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस शेड का उद्घाटन किया और साथ ही जयपुर जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया। यहां नई बिल्डिंग बनाई गई है, जो करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे जंक्शन पुनर्विकास कार्य का हिस्सा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

वैष्णो ने कहा कि जोधपुर से दिल्ली और बीकानेर से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही जयपुर के हर स्टेशन के पहले जयपुर लगाने की भी योजना है। इसके लिए सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद मंत्री गांधीनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। फिर सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलने गए। दोनों नेताओं की शाम 5 बजे मुलाकात निर्धारित है। इसके बाद रेल मंत्री शाम 6:40 बजे इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर जंक्शन पर तैयार यह नया शेड और पुनर्विकास कार्य राजस्थान में रेलवे की सुविधाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

क्यों ना लगे जाम? जंक्शन के अंदर रेल और बाहर थड़ी ठेलों और ई-रिक्शों की रेलमपेल
जयपुर। जयपुर शहर में थड़ी, ठेले और ई-रिक्शाओं ने जाम के हालात बना दिए हैं। मजे की बात यह है कि इनसे यातायात जाम होता है, लेकिन जिम्मेदारों को वह दिखता ही नहीं है। शहर के मुख्य जंक्शन के बाहर मुख्य दरवाजा थड़ी, ठेलों और ई-रिक्शाओं से अटा पड़ा रहता है। यहां करीब आधा दर्जन यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी रहती है।

मुख्य द्वार पर सामान बेचने वाले, पूड़ी-सब्जी बेचने वाले ठेलों ने फुटपाथ को घेर रखा है। सिंधी कैम्प बस स्टैंड के आगमन और निकास द्वार पर ई-रिक्शे झुण्ड बनाकर खड़े रहते हैं, लेकिन इन्हें भी दूर खड़ा करवाने के लिए कोई जहमत नहीं उठाता। इनके अलावा गर्वमेंट हॉस्टल के पास अमरापुरा के बाहर यातायात कैंची के तौर पर निकलता है। वर्षों पुरानी इस समस्या के हालात जस के तस बने हुए हैं।