mahakumbh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एकता के महाकुंभ में सब ने मिलकर की सेवा, 16 हजार से ज्यादा ट्रेन चलाकर रेलवे ने रचा महाकुंभ में इतिहास
प्रयागराज। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ-2025 के आयोजन के बाद प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों का दौरा किया। रेल मंत्री ने दौरे की शुरुआत में प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय संख्या-3 के निकट स्थित के मेडिकल ऑब्जर्वेशन कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित किया। रेल मंत्री ने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए रेल कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने रेल कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्टेशन पर सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट दिन-रात कार्य करके महाकुभ-2025 के आयोजन को सफल बनाया। महाकुंभ में अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग क्षेत्रीय रेलवे से आए कर्मचारियों ने प्रयागराज के 9 स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए सेवभाव से कार्य किया है, इस सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

रेल मंत्री ने प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान 16000 से अधिक ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे की मूलयोजना 13000 ट्रेनों के संचालन की थी, परंतु श्रद्धालुओं की आवश्यकता एवं उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने 16000 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया, जो पिछले कुंभ में संचालित 4000 ट्रेनों की तुलना में चार गुना से अधिक हैं। महाकुंभ-2025 में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्रान और दर्शन किया। इसमें देश और विदेश के लगभग 4.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने भारतीय रेलवे से यात्रा की।

4000 करोड़ रुपए से अधिक के इन्फ्रास्ट्रक्चर का किया विकास :

रेल मंत्री ने महाकुंभ के भव्य और दिव्य आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। रेल मंत्री ने बिहार एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं की उन्नत रेलवे सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया, जिसमें प्रयागराज-बनारस खंड का दोहरीकरण, गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण, 21 नए आरओबी एवं आरयूबी का निर्माण, नए प्लेटफॉर्म एवं यात्री आश्रय स्थलों का निर्माण शामिल है। निरीक्षण के अगले क्रम में रेल मंत्री ने क्रू लॉबी का निरीक्षण किया, प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन में यात्रियों से रेल की सेवाओं पर उनके अनुभव को पूछा। रेल मंत्री ने दौरे के अगले क्रम में प्रयाग जंक्शन स्टेशन का दौरा किया। इसके बाद प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन में सहायक वाराणसी मंडल के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। रेल मंत्री ने प्रयागराज रामबाग में रेलवे के सभी विभागों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मिलकर शानदार काम किया हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रेलवे बोर्ड सतीश कुमार, महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल मनोज यादव,  महाप्रबंधक-उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर, महाप्रबंधक-उत्तर रेलवे अशोक वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी, मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के अगले क्रम में रेल मंत्री ने सूबेदारगंज स्थित शहीद ज्ञान चंद आरपीएफ बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के साथ सेल्फी ली।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने महाकुम्भ में किया पवित्र स्नान, व्यवस्थाओं के लिये सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त
प्रयागराज। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र स्नान किया और और वहां की गयी व्यवस्थाओं के लिये सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने कुंभ में हुए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए आयोजन स्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। त्रिवेणी संगम पर अनुष्ठान पूरा करने के बाद, अक्षय कुमार ने अपनी प्रशंसा साझा करते हुए कहा, मैं यहां इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री  योगी जी को धन्यवाद देता हूं। सुविधाएं उत्कृष्ट हैं, और सब कुछ बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित है।

महाकुम्भ 2019 के पिछले अनुभवों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, मुझे अभी भी याद है जब 2019 में कुंभ हुआ था, तो लोग अपनी खुद की गठरी यानी सारी व्यवस्था के साथ आते थे। लेकिन अब अंबानी, अडानी और प्रसिद्ध अभिनेताओं जैसी कई प्रभावशाली हस्तियां आ रही हैं। इससे पता चलता है कि व्यवस्था कितनी अच्छी है।मैं यहां सभी का ख्याल रखने के लिए सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने सभी भक्तों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया है। ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 अपने समापन के करीब है। आखिरी प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को होगा।

कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार से टकराई फॉर्च्युनर, मामी-नानदे की मौत, 9 घायल
टोडाभीम। करोली जिले के टोडाभीम कस्बे से प्रयागराज कुंभ नहाने गए कस्बा निवासी कृष्णकांत सोनी उर्फ बंटू और उनकी मामी राधा सोनी पत्नी गिर्राज सोनी की रविवार सुबह उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं 9 अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि कृष्णकांत सोनी, पत्नी सुमन देवी, पुत्र अन्ना सोनी, रिश्ते में लगने वाले मामा गिर्राज सोनी और उनकी पत्नी राधा टोडाभीम से शनिवार शाम कार से प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे। कार को चालक हरिसिंह मीना चला रहा था। सुबह करीब 9 बजे उन्होंने टॉयलेट के लिए कार को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सड़क किनारे रोका था। इस दौरान गिर्राज सोनी और कार का ड्राइवर हरिसिंह मीना टॉयलेट कर वापस कार की तरफ आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही फॉरच्यूनर कार ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सड़क से करीब 10 मीटर दूर खेत में बने एक गड्ढे में जा गिरी, वहीं अनियंत्रित फॉरच्यूनर बिजली के पोल से टकराकर रुक गई, जिससे बिजली के पोल के दो टुकड़े हो गए। हादसे में कार में सवार कृष्णकांत सोनी उर्फ बंटू सोनी और उनकी मामी राधा सोनी, कृष्णकांत सोनी का पुत्र अन्ना सोनी व पत्नी सुमन देवी तथा चालक हरिसिंह मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कृष्णकांत सोनी व मामी राधा सोनी ने दम तोड़ दिया।

हादसे में ये लोग हो गए घायल
हादसे मेंं घायल सुमन देवी, अन्ना सोनी, ड्राइवर हरि मीना का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं गिरिराज सोनी सहित फॉरच्यूनर कार में सवार बालचंद्र जांगड़ (60), उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र नरेश जांगड़, बहू ज्योति जांगड़, गीता देवी (85) पत्नी मालाराम, कमाता (27) पत्नी दिनेश जांगड़ निवासी अजमेर किशनगढ़ मामूली रूप से जख्मी हुए।

महाकुंभ श्रद्धालुओं की बोलेरो की बस से भिडंत : हादसे में 10 लोगों की मौत, 19 घायल; आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो के उड़े परखच्छे
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में एक बस और एक बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 19 घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु बोलेरो वाहन से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे कि तभी राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से बोलेरो की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं बस में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। प्रयागराज से जा रही बस में भी श्रद्धालु ही थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।

महाकुंभ प्रयागराज से आ रही श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस खड़े ट्रोले में घुसी, तीन की मौत, दो घायल
सीमलिया। सीमलिया क्षेत्र में गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 8-लाइन पर सुबह महाकुंभ प्रयागराज से आ रही श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस ने खड़े ट्रोले में जोरदार टक्कर मारी। इस दर्दनाक हादसे में दंपती सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य यात्रियों के भी हल्की चोटें आईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर ने बस चलाने के लिए खलासी को कहा और खुद सो गया था। दुर्घटना के बाद ड्राइवर और खलासी श्रद्धालुओं को वहीं छोड़कर भाग गया। मौके पर आसपास  से आधा दर्जन एम्बुलेंस मंगवा कर घायलों को अस्पताल पहुचाया। सीमलिया थाना एएसआई  हरिराज सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार यह बस 7 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए मध्यप्रदेश के मंदसौर से रवाना हुई थी। इसमें कुल 56 यात्री सवार थे। वे यात्रा पूर्ण कर एमपी लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।

गहरी नींद में सो रहे थे यात्री
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के बाद अन्य जगहों पर दर्शनों के उपरांत सभी वापस अपने गंतव्य पर जा रहे थे। बस सवार रतलाम की रहने वाली सिद्धि पंवार ने बताया- कि सुबह 5 बजे करीब लघुशंका के लिए बस यात्री रास्ते में रुके वहां से बस ड्राइवर की भी बदला। बस के मुख्य चालक ने उस समय बस चलाने के लिए खलासी को दे दी और खुद सो गया।  इसके  लगभग डेढ़ घंटे बाद ही यह हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सीमलिया थाना एएसआई हरिराज सिंह ने बताया कि हादसे में कैलाशी बाई (54) और इनके पति किशोरीलाल रेखवार (60) व हलवाई अशोक (35) की मौत हुई है। हादसे के बाद सभी को कोटा एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया ।

महाकुंभ में पहुंचा पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था : मोदी सरकार ने सरलता से दिया वीजा, श्रद्धालुओं ने कहा- हमें अपने धर्म को गहराई से देखने जानने का मिला मौका
महाकुंभनगर। महाकुंभ की दिव्यता के बारे में सोशल मीडिया पर देख सुनकर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लोग खुद को यहां आने से रोक ना सके और सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का एक जत्था बृहस्पतिवार को यहां पहुंचा। सेक्टर नौ में स्थित श्रीगुरुकाष्र्णि के शिविर में से ङ्क्षसध प्रांत से आए गोङ्क्षबद राम माखीजा ने बताया, च्च्पिछले दो तीन महीनों में जब से हमने महाकुंभ के बारे में सुना है, हमारी बड़ी इच्छा थी यहां आने की। हम खुद को आने से रोक नहीं सके। उन्होंने बताया, पिछले वर्ष अप्रैल माह में 250 लोग पाकिस्तान से प्रयागराज आए थे और गंगा में डुबकी लगाई थी। इस बार ङ्क्षसध के छह जिलों-गोटकी, सक्कर, खैरपुर, शिकारपुर, कर्जकोट और जटाबाल से 68 लोग आए हैं जिनमें करीब 50 लोग पहली बार महाकुंभ में आए हैं। माखीजा ने कहा, यहां आनंद आ रहा है, बेहद खुशी हो रही है, यहां के अनुभव के बारे में कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। कल हम गंगा में डुबकी लगाएंगे। यहां आने पर हमें सनातन धर्म में जन्म लेने का गौरव की अनुभूति हो रही है।
सिंध प्रांत के गोटकी से आये मुकेश ने बताया कि वह पहली बार भारत आये है और पहली बार कुंभ में आई है। उन्होंने कहा, यहां पहली बार हमें अपने धर्म को गहराई से देखने जानने का मौका मिल रहा है। बहुत अच्छा लग रहा है।

सिंध से जत्था में पहुची करिश्मा ने कहा, मैं पहली बार भारत और इस महाकुंभ में आई हूं। यहां अपनी संस्कृति को देखकर बहुत दिव्य अनुभव हो रहा है। मैं गृहणी हूं और भारत आना मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है। हम पैदा ही वहां हुए और मुस्लिमों के बीच ही रहे। सिंध प्रांत में हिंदुओं के साथ बहुत भेदभाव नहीं हैं जैसा कि मीडिया दिखाती है। लेकिन अपनी संस्कृति को देखने का मौका हमें यहां देखने को मिल रहा है।
भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) कानून को लेकर अपने विचार प्रकट करते हुए सक्कर जिले से आए निरंजन चावला ने कहा, सिंध में ऐसा माहौल नहीं है कि लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करें। लेकिन राजस्थान (पाकिस्तान के हिस्से वाला) जैसे कुछ इलाकों में हिंदुओं के लिए थोड़ी मुश्किले हैं। अधिवक्ता चावला ने कहा, मैं भारत सरकार से निवेदन करना चाहूंगा कि वीजा जारी करने की प्रक्रिया थोड़ी आसान की जाए। अभी वीजा क्लियर होने में छह महीने लग जाते हैं। हालांकि यहां आए जत्थे को सरलता से वीजा दिया गया जिसके लिए हम भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने बताया, कल रात्रि में हम महाकुंभ के इस शिविर में आए और आठ फरवरी को यहां से रायपुर जाएंगे जिसके बाद हम हरिद्वार जाएंगे। हमारे जत्थे में लोग छह अस्थि कलश लेकर आए हैं जिन्हें वे हरिद्वार में विसर्जित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार मोक्ष का द्वार है इसलिए अस्थि को हरिद्वार में प्रवाहित करेंगे।

महाकुम्भ भगदड़ : मौनी अमावस्या पर स्नान करने के गए राजस्थान के 2 लोगों की मौत
जयपुर। महाकुम्भ में हुई भगदड़ के दौरान राजस्थान के 2 लोगों की मौत हो गई। अजमेर की निहाली देवी (60) जयपुर में चौमू के नाथूलाल टोडावत (85) की मौत हो गई। ये लोग मौनी अमावस्या पर स्नान करने के गए थे।

निहाली देवी अपने पति रामनारायण बैरवा के साथ महाकुम्भ गई थी। भगदड़ के दौरान दोनो पति-पत्नी एक-दूसरे से बिछड़ गए थे। 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे रामनारायण को निहाली का शव लखनऊ अस्पताल में होने की सूचना मिली।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर हादसा : पंडालों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने किया काबू
प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान एक और हादसा हो गया है। मेले में पंडालों में आग लग गई है। आग से मेला क्षेत्र के सेक्टर- 22 में कई पंडाल जल गए। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इससे एक दिन पहले ही मेले में भगदड़ हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले भी मेला क्षेत्र में आग लग गई थी। आग लगने के किसी भी हादसे को लेकर मेला क्षेत्र में 4 आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर तैनात की गई हैं। इसके अलावा 350 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां मौजूद है।

महाकुंभ में जयपुर की महिला लापता : भगदड़ के दौरान पति से छूटा हाथ, परिवार के सदस्य ढूंढने के लिए रवाना
जयपुर। महाकुंभ में स्नान करने के लिए गई जयपुर की एक महिला लापता हो गई है। इस महिला का नाम सुप्यार मीणा है, जो कि 2 दिन से लापता हैं। वह अपने पति के साथ कुंभ में गई थी। दो दिन पहले हुई भगदड़ के बाद वह अपने पति दुर्गालाल मीणा से बिछड़ गई। महिला के गायब होने के बाद मीणा ने कुंभ के पास स्थित समुन्द्र कूप थाने में सुप्यार मीणा की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

महिला भांकरोटा में माधोराजपुरा की रहने वाली है। सुप्यार मीणा के परिजनों ने बताया कि दंपत्ति कुंभ में स्नान के लिए गए थे। इस दौरान वहां भगदड़ होने से महिला का हाथ अपने पति से छूट गया और वह बिछड़ गई। इसके बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं लगा है। दुर्गालाल मीणा ने फोन करके बेटे राजेन्द्र मीणा को इसकी जानकारी दी। महिला के लापता होने की सूचना के बाद परिवार के कुछ सदस्य महिला को ढूंढने के लिए कुंभ के लिए रवाना हो गए है।

महाकुम्भ भगदड़ : खड़गे-राहुल की मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदनाएँ, गांधी ने कहा- वीआईपी मूवमेंट और बदइंतजामी इसके जिम्मेदार
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाकुंभ में भगदड़ के कारण मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि आगे ऐसी स्थिति ना बने इसके लिए वीआईपी संस्कृति को रोकने की सख्त जरूरत है। खरगे ने कहा कि महाकुंभ के दौरान, तीर्थराज संगम के तट पर हुई भगदड़ से कई लोगों की जान गई है और अनेकों लोगों के घायल होने का समाचार बेहद हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ और घायलों के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि आधी-अधूरी व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, प्रबंधन से ज्यादा स्व प्रचार पर ध्यान देना और बदइंतजामी इसके के लिए जिम्मेदार है। हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद ऐसी व्यवस्था होना निंदनीय है। अभी कई महत्वपूर्ण शाही स्नान बचे हैं, तो केंद्र और राज्य सरकारों को अब चेत जाना चाहिए, और व्यवस्था को सुधारना चाहिए ताकि आगे ऐसी अप्रिय घटनाएँ न हों। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा व मूवमेंट आदि की व्यवस्था में विस्तार करना चाहिए और वीआईपी मूवमेंट पर लगाम लगानी चाहिए। यही हमारे साधु संत भी चाहते हैं। खरगे ने भगदड़ के शिकार लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे पीड़तिों की हर संभव मदद करें।

jराहुल गांधी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह वीआईपी मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं। आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। वीआईपी कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ति परिवारों की मदद करें।

महाकुंभ के लिए रोडवेज ने 4 नई बसें लगाई अब सुपर लग्जरी वॉल्वों सहित 7 बसें जाएगी
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की ओर से प्रयागराज के लिए संचालित बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है। रोडवेज प्रशासन ने एक साथ चार नई बसें बढ़ाई हैं। अब प्रयागराज के लिए रोज कुल 7 बसें संचालित होगी। रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह के निर्देश पर जयपुर से दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक हर आधे घंटे में बसें संचालित की जा रही है। इन 7 बसों में एक सुपर लग्जरी वोल्वो बस भी शामिल है।
बसें फुल : रोडवेज के जयपुर डिपो की 2 बसें दोपहर 3.30 बजे, शाम 4.30 बजे और शाहपुरा डिपो की बस शाम 5.30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो रही है। वहीं वापसी में प्रयागराज से शाम 5 व 6 बजे जयपुर डिपो की 2 बसें व शाहपुरा डिपो की बस प्रयागराज से शाम 7 बजे रवाना होगी है। यह बसें पूरी तरह से फुल चल रही है। स्लीपर बस का प्रति यात्री किराया 1087 रुपए निर्धारित है।

यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा
रोडवेज की जयपुर से प्रयागराज जा रही स्लीपर बस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है जिसमें एक यात्री ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक से बातचीत करते हुए सेवाओं से संतुष्ट होने की बात कह रहे हैं। स्लीपर बस की सुविधाओं की यात्रियों ने सराहना की। बस में चार्जिंग पॉइंट, स्लीपर सीट की व्यवस्था, बस में सीटों की गुणवत्ता को यात्रियों ने सराहा है।

नोडल और समन्वय अधिकारियों में बदलाव
रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने एक आदेश जारी कर राजस्थान के यात्रियों के आवागमन व्यवस्थाओं के लिए रोडवेज प्रशासन ने नोडल और समन्वय अधिकारी लगाए हैं। पूर्व में 4 अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। अब सहायक संभाग प्रबंधक अमितेश यादव को नोडल अधिकारी, संस्थापन अधिकारी विष्णु पारीक को समन्वयक अधिकारी लगाया और सहयोग के लिए अलग-अलग डिपो से 5 कार्मिक लगाए गए।

महाकुंभ को केवल रील्स में नहीं, बल्कि रियल लाइफ में देखा जाना चाहिए : धीरेन्द्र शास्त्री
जोधपुर। उम्मेद भवन पैलेस में बडे बिजनेसमैन की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मोगड़ा गौ सेवा धाम के गौभक्त व कथावाचक पंडित हेमंत महाराज ने उनका स्वागत किया। शास्त्री ने उम्मेद भवन पैलेस में वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व धीरेन्द्र शास्त्री ने एयरपोर्ट पर आए अपने भक्तों को भी आशीर्वाद दिया। शास्त्री ने महाकुंभ को सनातन धर्म की अद्भुत प्रकृति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, महाकुंभ को केवल रील्स में नहीं, बल्कि रियल लाइफ में देखा जाना चाहिए। इसमें हजारों साधु-संत शामिल होते हैं, जो सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन रील्स में महाकुंभ को कुछ ही व्यक्तियों तक सीमित कर दिया जाता है। शास्त्री ने एयरपोर्ट पर कहा कि महाकुंभ भारतीय सनातन संस्कृति की एकता और भव्यता का प्रतीक है। यह केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोगों को आकर्षित करता है। स्टीव जॉब्स की पत्नी कमला और फ्रांसीसी नागरिक भी यहां डुबकी लगाने आते हैं। इसके अलावा, अमेरिका से भी लोग इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए आते हैं।

यह समरसता का प्रतीक है, क्योंकि सनातन धर्म सबको अपनी बाहों में समाहित करता है, जबकि अन्य धर्मों में ऐसा नहीं होता। महाकुंभ में युवतियों की वायरल वीडियो सवाल पर शास्त्री ने कहा, वर्तमान समय में महाकुंभ अपने मुद्दे से भटक रहा है। वे चिंतित हैं कि आजकल कुंभ के बारे में केवल कुछ युवतियों और बाबाओं पर चर्चा की जा रही है, जबकि महाकुंभ का असली उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार है। महाकुंभ इस बात के लिए लगाया गया है हमारी संस्कृति का प्रचार हो, सनातन का प्रचार हो और भी तो साधु संत हैं लेकिन उस युवतियों पर ही क्यों रील टिकी है। आज वहां रिसर्च का बहुत बड़ा केन्द्र है 40 करोड़ लोगो का मैनेजमेंट कैसे हो रहा है ये बहुत बड़ा और रिसर्च का विषय है।