red alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर में रेड अलर्ट : आदेश मिलते ही शहर में दुकानें बंद, लोग अपने-अपने घरों में लौटे
जोधपुर। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत -पाक के बीच हुए तनाव के बाद जोधपुर रेड अलर्ट मोड़ पर है। 3 दिन से शहर में रात्रिकालीन ब्लैक आउट घोषित हो रखा है। शुरूआत में पंद्रह मिनट के ब्लैक आउट के बाद लगातार अल सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट चल रहा है। इसी के मद्देनजर आज जोधपुर में अचानक से प्रशासन से सरकारी आदेश जारी कर जोधपुर को रेड अलर्ट जोन में ला दिया। तत्काल प्रभाव से शहर की दुकानें, प्रतिष्ठान आदि बंद होने शुरू हो गए। एक घंटे के अंदर-अंदर पूरे शहर में मानो कफ्र्यू जैसा अथवा कोरोना काल की याद दिला दी। जिला प्रशासन ने लोगों को अपने अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील करने के साथ ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

लोगबाग जल्दी से अपने अपने घरों को लौटने लगे और एकाएक सडक़ों पर वीरानी नजर आने लगी। पुलिस की गाडिय़ां घूम- घूम कर प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद करवाने की अपील कराने लगी। साथ ही जो लोग बाहर घूम रहे थे उन्हें घरों को लौटने की हिदायत दी गई।

मंगलवार की रात्रि के समय ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाक के बीच बढ़ते जा रहे तनाव के चलते आज चौथे दिन राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेैर बाड़मेर, बीकानेर में सुबह से ही प्रशासन सतर्क और सजग हो गया। रेड अलर्ट जारी कर बाजार बंद करने के साथ हीआमजन को घरों की तरफ रूखस्त होने के लिये समझाइश की गई।

जिला कलेक्टर एवं निंयत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल ने आज सुबह जारी किये बयान में बताया कि जिला प्रशासन और जिला पुलिस ने आजमन से अपील करती है कि वर्तमान परिपेक्ष्य को मध्य नजर रखते हुए अपने घरों में रहे और बाहर नहीं निकले। कही भी समूह में एकत्र नहीं हो।

आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध :

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रकार के समारोह आयोजनो पर पूर्ण प्रतिबंध है। सभी व्यापारीगण अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को अग्रिम आदेश तक बंद रखे और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सुरक्षा इंतजामत में सहयोग करेंगे।

पेट्रोल पंप पर उमड़े लोग :

इधर शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करके घर जाने के आदेश के बाद लोगों का हुजूम पैट्रोल पंपों की ओर उमड़ पड़ा और शहर के अधिकांश पैट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गई। जबकि मंगलवार रात को हुए हमले के बाद भी शहरवासी पुलिस प्रशासन के समझाइश को हलके में लेते रहे और आज जब बाजार बंद कराने के लिये मुनादी और घोषणा हुई तो शहर वासी किराणा की दुकानों पर भी उमड़ पड़े।

बाजार हुए तत्काल बंद :

सुबह घंटाघर, त्रिपोलिया बाजार, कंदोई बाजार, खांडाफलसा और बाद में शहर के बाहरी इलाकों सरदारपुरा शास्त्रीनगर , चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड, कुड़ी हाऊसिंग बोर्ड, प्रतापनगर सूरसागर और अन्य क्षेत्रो में भी बाजार बंद कराने शुरू कर दिए। शहर के बाहरी इलाकों महामंदिर, नागौरी गेट, मंडोर, बनाड़ रोड़ और एयरफोर्स क्षेत्र में भी बाजारों को बंद करवाने के लिये पुलिस और प्रशासन द्वारा अपील की गई।

बजने लगे सायरन :

बारह बजे के करीब शहर में सायरन भी बजने लगे जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना दी गई है। सूचना है कि ड्रोन हमले में मुंह की खाने के बाद पाकस्तिान अब राजस्थान बोर्ड पर बेलिस्टिक मिसाइल से हमला कर सकता है। इसके चलते जोधपुर शहर में आवाजादी को सीमित करने के आदेश जारी किये गये है।

बसों की छतों पर यात्री निकले :

इधर आदेश निकलने के साथ ही रोडवेज, प्राइवेट बसों की तरफ  ग्रामीण लोग उमड़ पड़े। बसों की छतों पर भी बैठक र निकल गए। एकाएक हुई घोषण से बसों एवं टे्रनों में भी भीड़भाड़ बढऩे लग गई।

ऑटो रिक्शा चालक उतरे मनमानी पर :

शहर के कई ऑटो चालक किराए को लेकर अपनी मनमानी पर उतर आए। यात्रियों की मजबूरियों का फायदा उठाकर मनमाने ढंग से किराया वसूलने लगे। आवागमन पूर्ण तरह से बंद होने पर कई यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य स्थानों की तरफ  जाना पड़ा।