temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांसी अम्बिका माता मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना : मुख्य गेट के ताले तोड़े, प्रतिमा और आभूषण ले गए
भण्डेड़ा/बूंदी। बांसी अम्बिका माता मंदिर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना सामने आई। बदमाशों ने मंदिर के मुख्य गेट के ताले तोड़कर माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया और माता के मुकुट, पायल व एक छत्र चुरा ले गए। वारदात की जानकारी सुबह पुजारी और आरती में आए श्रद्धालुओं को मिली, जिन्होंने ताले टूटे देख तुरंत घटना की सूचना बांसी सरपंच सत्यप्रकाश शर्मा को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर पंचों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मंदिर बांसी, भण्डेड़ा और रामगंज के तीन गांवों की मुख्य आस्था का केंद्र है। मंदिर में प्रतिदिन पुजारी की ओर से सेवा-पूजा की जाती है और माता के मुकुट, छत्र व पायल विशेष सुरक्षा के साथ रखे जाते हैं।

श्रावण के दूसरे सोमवार को राज्य के मंदिरों में रुद्राभिषेक का आयोजन, देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने किया पूजन
जयपुर। श्रावण के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश के 80 राजकीय मंदिरों में रुद्राभिषेक और शिव पूजन का आयोजन विधिपूर्वक किया गया। इस क्रम में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री प्रतापेश्वर जी महाराज में विशेष पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया।

मंत्री कुमावत ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है और विशेष रूप से सोमवार का दिन पूजन के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए देवस्थान विभाग द्वारा श्रावण के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं अनुकूल वर्षा की कामना से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया यह कार्यक्रम सिर्फ उन्हीं मंदिरों में आयोजित हो रहा है जो सीधे देवस्थान विभाग के अधीन हैं। इस आयोजन के माध्यम से आमजन में धार्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। विभाग द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

गणेश मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नए वाहन लेकर पहुंचे श्रद्धालु
जयपुर। शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गणपति के प्रिय दिन पर श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। विशेष रूप से मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। कई श्रद्धालु अपने नवखरीदे वाहन लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने नारियल, दूर्वा, लड्डू और सिंदूर अर्पित कर वाहन पूजन किया। पंडितों ने विधिपूर्वक नए वाहनों की पूजा करवाई।

माना जाता है कि भगवान गणेश का पूजन करने से नए कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में बाधाएं दूर होती हैं। इसी विश्वास के साथ लोगों ने वाहन खरीद कर उसे शुभ मानते हुए गणेश जी को समर्पित किया। मोती डूंगरी मंदिर ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस की भी तैनाती रही, जिससे भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

सांवलिया सेठ के भंडार से निकली 26 करोड़ 77 लाख की राशि, 131 किलो चांदी व 627 ग्राम सोना भी प्राप्त
मंडफिया। भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के दरबार में गत 26 मई को खोले गए भंडार की शेष रही राशि की गिनती अतिरिक्त कलक्टर एवं मंदिर की मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रभा गौतम की उपस्थिति में पांचवें चरण में हुई। मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने बताया शनिवार शाम को  हुई पांचवें चरण की गिनती से 05 लाख 38 हजार 496 रूपए की नगद प्राप्ति हुई। इससे पूर्व चार चरणों में हुई भंडार गिनती से 20 करोड़ 42 लाख 70 हजार रूपए नगद प्राप्त हुए थे।

प्रशासनिक अधिकारी टेलर ने बताया कि इसके अलावा मंदिर कार्यालय में विभिन्न भक्तों ने विभिन्न स्थानों से आॅनलाइन व मनी ऑर्डर भेजकर एवं स्वयं उपस्थित होकर 06 करोड़ 29 लाख रूपए  जमा किए। प्रशासनिक अधिकारी टेलर ने बताया कि पांचों चरणों की गिनती को मिलाकर भंडार से 20 करोड़ 45 लाख 08 हजार 496 रुपए नगद एवं मंदिर कार्यालय में 06 करोड़ 29 लाख रुपए भेंट जमा हुए हैं। इन सब को मिलाकर सांवलिया  सेठ के भंडार से एक माह में 26 करोड़ 77 लाख 08 हजार 496 रूपए की कुल आमद हुई। टेलर ने बताया कि भंडार से निकले सोने चांदी एवं मंदिर कार्यालय में जमा सोने चांदी का तोल भी किया गया, जिसमें भंडार से  388 ग्राम सोना व 57 किलो 700 ग्राम चांदी प्राप्त हुई एवं मंदिर कार्यालय से 239 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना एवं 73 किलो 260 ग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई।

अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्ति धाम में वारदात : भगवान सुव्रतनाथ के सवा करोड़ के आभूषण चोरी, जैन समाज में रोष
जहाजपुर। उपखंड मुख्यालय से शाहपुरा रोड स्थित ख्याति प्राप्त जहाजनुमा मंदिर दिगंबर जैन समाज के अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्ति धाम में चोर ने बीती देर रात चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर मंदिर की दीवार पर दुप्पटे की सहायता से चढ़कर मंदिर के अन्दर प्रवेश कर गए और भगवान की मूर्तियों के सोने-चांदी के सवा करोड़ रुपए के आभूषण चुरा के ले गए। मंदिर में चोरी की जानकारी सुबह श्रद्धालुओं के पहुंचने पर हुई।  घटना को लेकर जहाजपुर स्वस्ति धाम मंत्री पारस जैन ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दी है। सूचना मिलते ही एएसपी राजेश आर्य समेत अन्य पुलिसअधिकारी  शाहपुरा रोड स्थित स्वस्ति धाम पहुंचे। थाना प्रभारी नायक ने बताया कि दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ भगवान की गर्भ गृह में स्थापित प्रतिमा के सिर के पीछे 1 किलो 305 ग्राम सोना जोल व तीन किलोग्राम चांदी से निर्मित आभा मंडल, प्रतिमा के सामने कीमती धातु का कछुवा व आदिनाथ भगवान की वैदी से स्वर्ण पोलिस यंत्र चुरा ले गया। जैन तीर्थ स्थल पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इधर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आसपास लगे सीसीटीवी केमरे खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस की कई टीमें गठित :

शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया है। तीर्थ स्थल कमेटी की रिपोर्ट पर जहाजपुर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है ओर जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी सवा करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषण की चोरी की बात कह रही है।

गंगश्याम जी मंदिर में बनी अव्यस्थाएं : मुख्य गेट बंद होने पर महिलाएं हुई परेशान, श्रद्धालुओं ने जताया रोष
जोधपुर। शहर के मंदिरों में इन दिनों फाग उत्सव चरम पर है। प्रमुख मंदिरों में फाग और होरिया उत्सवों का आयोजन चल रहा है। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पड़ रही है। भीतरी शहर के गंगश्याम जी मंदिर में काफी भीड़भाड़ होने पर एक बारगी अव्यस्थाएं पसर गई। आयोजन को लेकर पुलिस का बंदोबस्त भी नहीं था, जिस वजह से महिला श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गंगश्याम जी मंदिर में सुबह से ही महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया। मगर हुई अव्यवस्थाओं को देखते हुए मंदिर के मुख्य गेट पर ताला चस्पा कर दिया गया, जिससे महिलाएं काफी परेशान हुई। मुख्य गेट नहीं खुलने पर महिलाओं ने अपना रोष जताया। मंदिर के बाहर गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। मंदिर प्रशासकों का कहना था कि गेट शाम सात बजे खोले जाएंगे, जिससे भी महिलाएं बिफर गई। वे यहां काफी दूर दूर से ऑटो किराया देकर आई थी, मगर उन्हें निराशा हाथ लगी।

मंदिर बाहर ही होरियां गाने लगी :

जब मंदिर के गेट नहीं खुलते देखे तो कई महिआओं ने गेट के बाहर ही पुलिस के सामने होरियां और फाग गाना शुरू कर दिया। फिलहाल गेट के बाहर पुलिस का जाब्ता तैनात है। प्रतिवर्ष यहां मंदिर में महिला श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।

गणेश मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : लोगों ने दिए विवाह के निमंत्रण-पत्र, भक्तों ने आरती में लिया हिस्सा
जयपुर। शहर में गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त सुबह से ही गणपति के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। कई लोग अपने विवाह के निमंत्रण-पत्र प्रथम पूज्य गणेश को समर्पित करने पहुंचे, ताकि उनके शुभ कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें।

विशेष रूप से मुख्य गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गईं। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मोदक, लड्डू और पुष्प अर्पित कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मोतीडूंगरी मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया। पंडितों द्वारा विशेष पूजन और आरती कराई गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया।

भक्तों के अनुसार बुधवार का दिन गणपति को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन दर्शन का विशेष महत्व होता है। खासकर विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों से पहले लोग भगवान गणेश का आशीर्वाद लेना शुभ मानते हैं।

गोविंद देवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन पर मिला ज्ञान प्रसाद
जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में यजन-2025 के अंतर्गत 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन मंदिर किया गया। करीब 250 श्रद्धालुओं ने तीन पारियों में आहुतियां प्रदान करने का पुण्य कमाया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों की टोली ने यज्ञीय जीवन पद्धति पर जोर देते हुए यज्ञ में आहुतियां अर्पित करवाई। यजन-2025 का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद वेदमाता-देवमाता-विश्व माता गायत्री गोविंद देवजी और गुरू सत्ता का सोडशोपचार पूजन किया गया। अग्नि प्रज्जवलित कर गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की गई। रोग मुक्ति की कामना के साथ सूर्य गायत्री मंत्र और पितृों के कल्याण के लिए यम गायत्री सहित नव ग्रह एवं अन्य विशिष्ट आहुतियां भी प्रदान की गई। ठिकाना मंदिर गोविंद देवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुरजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर यज्ञ का शुभारंभ किया। लोगों को श्रेष्ठ पुस्तकों का स्वाध्याय करने की प्रेरणा देने के लिए अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना सहित अन्य प्रेरक पुस्तकें निशुल्क उपहार स्वरूप भेंट की गई। वहीं गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तकों की स्टॉल पर लगाई गई।

लोगों को लागत मूल्य पर सद् साहित्य उपलब्ध करवाया गया। आचार्य पीठ से यज्ञ संपन्न करवाते हुए दिनेश आचार्य ने हमने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान प्रज्ञागीत का श्रवण करवाते हुए हमने आंगन को नहीं बुहारा प्रज्ञागीत की प्रस्तुति देने के बाद कहा कि जब तक हम मन रूपी आंगन को नहीं साफ करेंगे तब तक भगवान हमारे यहां नहीं आ सकते। मन में जो भी दोष, दुर्गुण, दुर्भभावनाएं हैं सभी को निकाल देने पर भगवान हमारे ह्दय में प्रकट होंगे। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणिशंकर चौधरी ने गायत्री सद्बुद्धि का मंत्र है और यज्ञ सत्कर्म का प्रतीक है। शास्त्र में कहा गया है भारतीय संस्कृति के दो निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता। यज्ञ की पूर्णाहुति के रूप में एक बुराई छोडऩे और एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। आगामी रविवार 26 जनवरी को भी सुबह नौ से ग्यारह बजे तक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।