dharna - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मनरेगा योजना में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने सभी जिलों में किया धरना प्रदर्शन, जयपुर में शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने दिया धरना
जयपुर। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए मनरेगा योजना को समाप्त करने के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। पीसीसी मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बातया कि पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों ने जिला मुख्यालयों पर धरना आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया तथा मनरेगा कानून और काम के अधिकार की बहाली की मांग की।

धरने-प्रदर्शन में सिविल सोसाईटी के सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं, जयपुर में शहीद स्मारक पर जयपुर शहर कांग्रेस, जयपुर देहात पूर्व कांग्रेस ओर जयुपर देहात पश्चिम कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, जयपुर देहात अध्यक्ष गोपाल मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता, पीसीसी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में वीबी जी रामजी कानून को वापस लेने और फिर से मनरेगा एक्ट लागू करने की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि नया कानून वापस नहीं लेने पर सड़कों पर उतरकर विरोध जताएंगे।

जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा एक्ट को कमजोर किया है। गांव से पलायन रोकने और मजदूरों को काम का अधिकार देने के लिए राहुल गांधी की पहल पर यूपीए सरकार यह कानून लेकर आई थी। नए एक्ट में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सरकारों की होगी। राज्य सरकारें पहले ही आर्थिक बोझ तले दबी हुई हैं, ऐसे में वह किस प्रकार सहयोग दे सकेंगी।

जयपुर ग्रामीण पूर्व अध्यक्ष गोपाल मीणा ने कहा कि सरकार केवल मनरेगा को नहीं बल्कि गरीबों को ही धराशाही करना चाहती है। इसका अंजाम आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। ऐसा ही रहा तो एक बार फिर गांव से शहरों की ओर पलायन शुरू होगा और गांव खाली हो जाएंगे। कांग्रेस नेता डॉ.अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज सहित अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राय व निखिल डे ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।

एबीवीपी के छात्र विधायक की गाड़ी के सामने धरने पर बैठे, किया प्रदर्शन
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के शिक्षा संकुल स्थित प्रशासनिक कार्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच विवि की बैठक में आए बांदीकुई से बीजेपी के विधायक भागचंद टाकड़ा की गाड़ी के सामने एबीवीपी के छात्र धरने पर बैठ गए। बैठक के बाद जब विधायक भागचंद टाकड़ा अपनी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे तो एबीवीपी के छात्रों ने उनको सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देना चाहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद छात्र उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए।

विवि को दिया ज्ञापन
विरोध के बाद एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति प्रो. सुधी राजीव को अपना ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। इकाई अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और इकाई मंत्री नवीन ओला ने बताया कि राजस्थान की एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। मीडिया, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और यदि इस स्तंभ की नींव मजबूत नहीं होगी तो हमारा लोकतंत्र भी सशक्त नहीं हो पाएगा। दुर्भाग्यवश, विश्वविद्यालय में मौजूदा कई समस्याओं और कमियों के चलते विद्यार्थियों का इस संस्थान से मोहभंग होता जा रहा है। यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो हम बाध्य होकर छात्र हितों के लिए आंदोलन करने को विवश होंगे।

असर खबर का - गरीब परिवार को मिला अपनी जमीन का अधिकार
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद के राजपुर में अपनी 6 बीघा पुश्तैनी जमीन को लेकर पैमाइश कराने उस पर दबंग पूर्व सरपंच का कब्जा हटाने को लेकर उपखंड मुख्यालय शाहाबाद में पीड़ित परिवार मंगलवार को धरना पर बैठ गया था। उक्त खबर को दैनिक नवज्योति ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि मौके पर ही बुधवार को तहसीलदार शाहाबाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की भूमि की पैमाइश कराई तथा दबंग व्यक्तियों द्वारा जो कोर्ट कर रखा था उसे हटा दिया गया और पीड़ित परिवार को अपनी जमीन का हक मिला। पीड़ित सुखलाल ने बताया गया कि मेरी 6 बीघा जमीन जो कब्जे में थी उसे बुधवार को कब्जे से हटा दिया गया तथा प्रशासन द्वारा जेसीबी से खाई को दबाकर कब्जा दे दिया गया। मेरी जमीन 6.04 बीघा जमीन खसरा नंबर 262 आधी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया था और पत्थर का कोट भी कर लिया और खेत में धान बो दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब तक हमें हमारा अधिकार नहीं मिला तब तक हम धरने पर बैठे रहें।

प्रशासन ने हमको न्याय दिलवाया। दबंगों के कब्जे से हमारी जमीन को मुक्त कराया हम शासन का आभार व्यक्त करते है और प्रशासन द्वारा किया गया न्याय सराहनीय रहा।
- चैन सिंह प्रजापत, पीड़ित परिवार का सदस्य।

लंबे समय से दबंग भू माफिया ने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा था इसकी शिकायत हमने जिला मुख्यालय तक की उसके बाद हमे न्याय नहीं मिला और क्रमिक अनशन पर 2 दिन तक बैठना पड़ा, लेकिन जब दैनिक नवज्योति अखबार ने हमारी समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिसके कारण ही हमें न्याय मिला। हमारा पूरा परिवार प्रशासन व  दैनिक नवज्योति अखबार का आभार व्यक्त करता हैं।
- सुखलाल प्रजापत, पीड़ित।

प्रशासन ने दबंग के कब्जे से जेसीबी मशीन की सहायता से हमको हमारे हक की जमीन दिला दी है। हम प्रशासन का आभार जताते है।  जिला कलक्टर  का भी आभार व्यक्त करते हैं।
- कल्लाराम प्रजापत, पीड़ित परिवार का सदस्य।

पीड़ित परिवार को उसकी जमीन पर कब्जा दिलवा दिया गया है। बुधवार को पुलिस स्टाफ सहित मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई गई तथा जो  कोट पत्थरों का कर रखा था उसे हटा दिया गया और जेसीबी से खाई खुदवा दी गई उक्त भूमि की पैमाइश करा कर पीड़ित परिवार के सुपुर्द कर दी।
- शिवनारायण रावत, तहसीलदार, शाहाबाद।

भिवाडी को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक यादव बैठे धरने पर
जयपुर।  भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर तिजारा विधायक संदीप यादव सोमवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह ने संदीप यादव से बात कर उनकी मांग सुनी।

यादव ने कहा कि भिवाडी या तिजारा को जिला बनाने की मांग को लेकर राजस्थान सब रीजनल इन्फ्रास्ट्रक्चर बोर्ड से इस्तीफा दे चुका हूं। खैरथल या अन्य किसी जिले बनाने के विरोध में नही हूं, लेकिन मेरी मांग भी वाजिब है। भिवाडी में जिला बनने के अभी मापदंड पूरे हो रहे हैं,ऐसे में लोगों की भावनाओं को देखते हुए मैंने मांग उठाई है। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी यादव से मिलने पहुंचे और मांग को लेकर बातचीत की। यादव ने कहा कि खाचरियावास को भी मेरी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए बोला है। मेरी मांग पर सकारात्मक निर्णय होने की स्थिति में बुलावा आने पर ही मुलाकात करूंगा।

राहुल गांधी को ईडी नोटिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना
टोंक। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को ई.डी. के दिए गए नोटिस व लगातार पिछले 2 दिनों से हो रही पूछताछ के खिलाफ  जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में गांधी पार्क टोंक में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ  धरना दिया गया। तत्पश्चात गांधी पार्क घण्टाघर चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए लक्ष्मण गाता ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार बदले और नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी जैसे  वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जांच एजेंसियों का केन्द्र सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

पूर्व विधायक कमल बैरवा, ने कहा कि अनावश्यक रूप से हमारे राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी  पिछले 8 सालों से भाजपा की तानाशाही केन्द्र सरकार के विरूद्ध आवाजÞ उठा रहे है तथा देश के  वलंत मुद्दों को संसद एवं सड़क तक संघर्ष कर आमजन तक पहुंचा रहे है। इसी से घबराई हुई केन्द्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, पार्षद शब्बीर अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आतीफ नकÞवी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद यूसुफ इंजिनियर, ब्लॉक संगठन महासचिव अहसान बाबा, पूर्व डी.आर. मणिन्द्र बैरवा, शिक्षक नेता मेहमूद शाह, जिला प्रवक्ता जर्रार खान आदि ने धरने को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर एडवोकेट चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट शकीलुर्रहमान खान, धमेन्द्र सालोदिया, आई.टी. सैल प्रदेश महासचिव अरशद चिश्ती, नईम अपोलो, पार्षद विकास लोदी, एडवोकेट मूलचन्द बैरवा, युवा नेता हंसराज चौधरी, युवा कांग्रेस पंकज यादव, मुराद गांधी, जावेद चिश्ती, अजमल देवपुरा, रशीद इंटक, विनोद राय, अर्जुन लक्षकार सेवादल, फिरोज नागौरी, राजीव मीमरोट, आमिर, फारूक, आकाश बैरवा, एन.एस.यू.आई. के पूर्व जिलाध्यक्ष जसराम मीणा, राजेश किराड़, विनोद मराठा, मनोज महावर, राजीव रेगर, कवि खान, पूर्व पार्षद वसीम अकरम, पूर्व पार्षद शकील मियां, मासूम अली, इरशाद खान सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष, शोकत हुसेन सेवादल, सुरेन्द्र रेगर, बाबू लाल रेगर, सत्यनारायण रेगर, लालसिंह आदिवासी, मोहम्मद नईम, उमर खान रोड़वेज, मोती लाल बैरवा, देवेन्द्र रेगर, उमर अली, नफीस अहमद, बनवारी आदिवासी, महावीर जी, अकबर गुलजार बाग, राजेन्द्र, मनमोहन गुर्जर, देवकिशन गुर्जर, पार्षद रमेश महावर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधवा परिवार के साथ बैठी कलेक्ट्रेट धरने पर, कृषि भूमि का कब्जा मुक्त नहीं कराने का मामला
टोंक। ग्राम देवड़ावास की एक विधवा महिला ने अपने परिवार के साथ कृषि भूमि का कब्जा मुक्त नहीं कराने पर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरने पर बैठ गई और जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर उसकी जमीन का सीमाज्ञान व पत्थरगढ़ी करवाकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। भूमि की तारबंदी नहीं होने पर परिवार के साथ दिनभर महिला कलेक्टेÑट में बैठी रही। दूनी तहसील के ग्राम देवड़ावास की कैलाशी देवी पत्नी स्व. दुर्गालाल ढोली एवं उसके परिवार के महिला पुरुषों, बालकों ने जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि उसकी भूमि खसरा नं. 960, 961, 962 ग्राम देवड़ावास में है।

जिस पर गांव के पड़ौसी लोग कब्जा करना चाहते है और वह खेत पर तारबंदी करना चाहते है, पड़ौसी उसकी जमीन पर तारबंदी नहीं होने देते है। जिसकी न्यायालय उपखंड अधिकारी देवली में मामला चल रहा है, जिसमें तारबंदी ब्राउंड्रीवाल करने की अनुमति दे दी है। जिसको लेकर जिला कलक्टर, एसपी, आईजी, संभागीय आयुक्त डीआईजी को निवेदन कर चुके है, किन्तु हमारी कोई सुन नहीं रहा है, स्थानीय थाने में कई बार निवेदन किया है। जमीन पर गोपाल, रामदेव, बाबू, गिरिराज, नारायण निवासर सरकावास ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और हमे फसल नहीं बोने दे रहा है। जब जमीन जाती हूं तो खेती करने का प्रयास करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देते है। हमारे परिवार के पास जीवन यापन करने का साधन नही है, कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया है। जिस पर न्याय दिलाते हुए उक्त भूमि को मुक्त करवाकर जरिए प्रशासन तारबंदी व पत्थरगढ़ी कराई जाएं। कैलाशी देवी सहित परिजनो ने बताया कि 15 जून को सीमाज्ञान की अन्तिम तारीख है और हम यहां से तारबंदी प्रशासन द्वारा कराए जाने के बाद ही जाएंगे।

सहारा-सेबी विवाद में किरोड़ी कूच: सेंट्रल पार्क पर पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे किरोड़ी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार दोपहर बस्सी में सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ता और अपने समर्थकों के साथ जयपुर के सेबी दफ्तर की ओर किया कूच कर दिया। मीणा यहां उन लोगों को अपने साथ लेकर आए हैं जिनके सहारा इंडिया में पैसे जमा हैं और दूसरे वो जो सहारा में एजेंट है। किरोड़ी ट्रैक्टर पर बैठकर सैकड़ों वाहनों के साथ बस्सी से रवाना हुए थे जो अब सेबी के दफ्तर पहुंचे हैं। यहां भी सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं के पैसे दिलवाने के संबंध में सेबी अधिकारियों से मिलेंगे और उन्हें कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन सौंपेंगे। किरोड़ी के साथ आए लोगों ने हाथ में सेबी के खिलाफ तख्तियां ले रखी है। तख्तियों पर लिखा है, 'सेबी हमारा पैसा वापस दो।'

हालांकि किरोड़ी को सेबी दफ्तर से पहले ही सेंट्रल पार्क के बाद पुलिस जाब्ते ने किरोड़ी लाल मीणा को रोक दिया। ऐसे में नाराज किरोड़ी मीणा वहीं धरने पर बैठ गए।

सदर थाना भवन खाली कराने धरने पर बैठ गए जिला प्रमुख
चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा मार्ग पर स्थित सदर पुलिस थाना भवन को खाली करवाने के लिए मंगलवार को  घंटों तक हाई वॉल्टेज ड्रामा चलता रहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा एक माह में भवन खाली करवाने का आश्वासन देने के बाद जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने धरना खत्म किया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 10 वर्ष पूर्व जिला परिषद के स्वामित्व वाले निम्बाहेड़ा मार्ग पर स्थित खाली पड़े एक भवन को सदर पुलिस थाना संचालित करने के लिए अस्थाई तौर पर किराए पर दिया गया था, जिसके लिए जिला परिषद एवं पुलिस प्रशासन के बीच एक अनुबंध भी हुआ। लगभग 10 वर्ष पूर्व पुलिस कोतवाली चित्तौड़गढ़ में शामिल सदर थाना क्षेत्र को अलग करने की वजह से इस भवन की आवश्यकता पड़ी।

एक माह का दिया था समय
किराए पर देने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा जिला परिषद को किसी तरह का कोई किराया नहीं दिया गया। इस पर कुछ समय पूर्व जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने गांधीगीरी अपनाते हुए सदर थानाधिकारी को गुलाब का फूल देकर भवन खाली करने के लिए एक माह का समय देते हुए कहा कि जिला परिषद को इस भवन की आवश्यकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला प्रमुख ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से कहा कि अब तक 60 लाख रुपए से अधिक का किराया बकाया हो चुका है, लेकिन न तो भवन खाली किया जा रहा है और न ही अब तक किसी तरह का कोई किराया दिया गया है। पानी सिर के ऊपर गुजरने के कारण ही उन्हें भवन खाली करवाने के लिए आना पड़ा।

महिला नर्स के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने के विरोध में धरने पर बैठे नर्सिंगकर्मी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अजमेर। रेजीडेंट चिकित्सक की ओर से बीती रात महिला नर्स के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने के विरोध में अजमेर संभाग के सबसे बडेÞ जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के नर्सेजकर्मियों ने बुधवार की सुबह से ही इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया और आरोपी चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। चिकित्सालय, जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से कई बार समझाइश के बाद भी प्रदर्शनकारी नर्सिंगकर्मी नहीं माने और रेजीडेंट चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान इमरजेंसी सहित पूरे चिकित्सालय परिसर में भर्ती मरीजों और ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं चिकित्सालय प्रशासन को भी सभी रेजीडेंट, इन्टर्न एवं सीएचओ को तैनात कर आपातकालीन व्यवस्थाएं करनी पड़ी। पीड़िता नर्स ने रेजीडेंट के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

आरोप है कि एनेस्थिसिया विभाग के रेजीडेंट चिकित्सक डॉ. ईशान ने बुधवार की देर रात न्यू ऑपरेशन थियेटर में वहां कार्यरत महिला नर्स के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। बुधवार सुबह जब नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गंगाशरण जाटव सहित ड्यूटी करने वाला स्टाफ चिकित्सालय पहुुंचा तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। इस पर गुस्साए सभी नर्सिंगकर्मी इमरजेंंसी के बाहर एकत्रित हो गए और चिकित्सालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया और देर शाम तक वे इमरजेंसी के बाहर दरी बिछाकर बैठे रहे। इस दौरान चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.अनिल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा, एडीएम सिटी भावना गर्ग, सीईओ नॉर्थ छवि शर्मा, कोतवाली सीआई सत्येन्द्र सिंह नेगी ने नर्सिंगकर्मियों कोे धरना खत्म कर रोगियों के हित में काम पर लौटने के लिए समझाइश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक नर्सिंगकर्मी रेजीडेंट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इमरजेंसी के बाहर डटे रहे।

नर्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गंगाशरण ने बताया कि रेजीडेंट चिकित्सक आए दिन नर्सिंगकर्मियों के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ करते रहते हैं। महिला नर्सेज के साथ रेजीडेंट का यह कृत्य माफी योग्य नहीं है। इसलिए सुबह से ही सभी नर्सिंगकर्मियों ने अपने काम का बहिष्कार किया है। उनकी मांग है कि रेजीडेंट चिकित्सक पीड़िता नर्स से माफी मांगे और पुलिस उसे शीघ्र गिरफ्तार करे। वहीं दूसरी ओर रेजीडेंट चिकित्सकों का कहना है कि नर्स ने हमारे चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की है।

उधर, पीड़िता ने बताया कि वह रात के समय न्यू ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज के ऑपरेशन के पश्चात उपकरणों को साफ कर रही थी। इसी दौरान सफाईकर्मी मरीज को छोड़ कर थियेटर में आई और उसने थियेटर का गेट बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद ही नशे में धुत डॉ. ईशान वहां आया और थियेटर के गेट पर जोर-जोर से लात मारने लगा। वह गेट खोलने के लिए चिल्लाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसने ग्लब्ज पहन रखे थे, इसलिए गेट नहीं खोल पाई और इशारे से डॉक्टर को आ रही हूं, ये बोला। जैसे मैंने गेट खोला डॉक्टर ने मुझे थप्पड़ मारे और मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। मुझे किसी को नहीं बताने की धमकी देकर चला गया।

आदिवासी समाज द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान धरना स्थल से अभियुक्त को उठा ले गई पुलिस
डूंगरपुर। वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के रिक्त रहे 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा कांकरी डूंगरी पर चल रहे धरने के दौरान राज्य सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर 24 सितंबर 2020 से 26 सितंबर 2020 तक नेशनल हाईवे नंबर 8 (वर्तमान 48) को जाम किया था। उक्त घटना में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस थाना बिछीवाड़ा, कोतवाली तथा सदर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे जिसमें दर्ज मामलों में अनुसंधान कर अभियुक्तों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को सदर थानाधिकारी हजारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक, गोविंद सिंह कांस्टेबल, प्रकाश कुमार कांस्टेबल, प्रवीण कुमार कांस्टेबल द्वारा वांछित अभियुक्त अनुतोष पुत्र देवीलाल रोत मीणा निवासी हिराता फला बियोडा पुलिस थाना वरदा हाल निवासी एकलव्य नगर गोकुलपुरा पुलिस थाना कोतवाली को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना स्थल से हिरासत में लिया, जिसके बाद अनुसंधान प्रकरण में नामजद आरोपी होने से तथा अनुसंधान से आरोप प्रमाणित पाए जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार कांकरी डूंगरी मामले में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आदिवासी सलेक्शन प्रणाली के द्वारा चयनित जनप्रतिनिधि द्वारा हर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया जाता है। इसी के तहत 23वें गुरुवार को भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 2:00 बजे के आसपास सदर थाना पुलिस की टीम धरना स्थल पर पहुंची तथा अभियुक्त अनुतोष रोत को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई जहां पूछताछ के बाद आरोपी अनुतोष रोत को कांकरी डूंगरी प्रकरण में लिप्त मानते हुए गिरफ्तार किया गया। अनुतोष रोत की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर   सदर थाना के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई,  जिसके बाद सदर थाना क्षेत्र के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस आरोपी अनुतोष रोत को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।

जलदाय विभाग कार्यालय पर दिया धरना
कोटा। भीषण गर्मी के बावजूद शहर में लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सोमवार को प्रेम नगर के लोगों ने दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल गर्मी में प्रेम नगर क्षेत्र में पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है । जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी यहां अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जलदाय विभाग द्वारा पानी के टैंकर से पानी सप्लाई किया जाता है। लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं हो पा रहा है।

वर्तमान में भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग काफी परेशान है। पूर्व में भी अधिकारियों को चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है । ऐसे में प्रेम नगर के लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल है सोमवार को दादाबाड़ी स्थित अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ  नारेबाजी की । महिलाओं ने बताया कि गर्मी में पानी की आवश्यकता ज्यादा रहती है । ऐसे में बिल्कुल भी पानी नहीं मिल पा रहा है । रोजमर्रा की जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। अधिकारियों को बार-बार याद दिलाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है ऐसे में अब धरना देना ही आखिरी हथियार बचा है । घर के काम छोड़कर जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना देना पड़ रहा है । काफी देर से धरने पर बैठने के बाद भी कोई अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं ।

पाइप लाइन लीकेज  ठीक करने का काम
इधर सोमवार को विज्ञान नगर शमशान घाट के पास करीब 600 मिलीमीटर की पाइप लाइन लीकेज को ठीक करने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से डीसीएम, प्रेम नगर ,कंसुआ समेत कई इलाकों में सोमवार को सुबह से पानी की सप्लाई बंद है जो रात तक बंद रहेगी । जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को सुबह पानी की सप्लाई शुरू होगी लेकिन , कम दबाव से पानी आएगा ।

गौरतलब है कि गर्मी में सिर्फ  प्रेमनगर ही नहीं शहर के कई इलाके ऐसे हैं । जहां पीने के पानी की समस्या बनी हुई है । आंवली रोजड़ी, छावनी, कोटड़ी ,आनंदपुरा ,प्रेम नगर, पत्थर मंडी, रंग तालाब काला तालाब समेत कई इलाके ऐसे हैं  जहां टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।  लोगों ने बताया कि छावनी  इलाके में भी कभी सुबह एक घंटा तो कभी शाम को एक घंटा पानी आ रहा है जबकि कई इलाकों में कम दबाव से पानी पहुंच रहा है।

नाबालिक बच्ची को बेचने का मामला: बच्ची के परिजनों के लेकर किरोड़ीलाल पहुंचे मंत्री के आवास, कार्रवाई नहीं होने पर धरने की दी चेतावनी
जयपुर। धरना किंग के नाम से विख्यात किरोड़ीलाल मीणा फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा जयपुर की रामनगरिया इलाके से गायब हुई नाबालिक दलित बच्ची के परिजनों को लेकर अस्पताल रोड स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर जा पहुंचे। जहां उन्होंने नाबालिक बच्ची के परिजनों को न्याय दिलाने तक धरना देने की चेतावनी दी, तो मंत्री ममता भूपेश ने परिजनों को और किरोड़ी लाल को आवास में बुलाकर पूरा मामला समझा। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को कार्रवाई का विश्वास दिलाया। वहीं किरोड़ी ने कहा कि दलित बच्ची 2 साल पहले के मामले में अभी भी न्याय का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बच्ची को बाल सुधार गृह भेचने की जगह उसे वेश्यावृत्ति के गिरोह के हाथों मैं ही सौंप दिया। ममता भूपेश के पास वह इसके न्याय की मांग को लेकर आए हैं। किरोड़ी ने तल्ख अंदाज में साफ कहा है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंत्री के घर के बाहर ही धरने पर बैठ जाएंगे।