various - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर में जगह-जगह रोड कट दे रहे हैं हादसों को न्यौता
जयपुर। अजमेर रोड स्थित भांकरोटा में हुए अग्निकांड जैसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो और शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड कटों को लेकर जिम्मेदारों की अभी नींद तक नहीं टूटी है। शहर में प्रमुख चौराहों की बात हो या फिर कई जगह पर बने रोड कट दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। वहीं शहर में अव्यवस्थित यातायात भी आग में घी का काम कर रहा है। शहर की प्रमुख टोंक रोड स्थित बीटू बाइपास पर निर्बाध यातायात संचालित करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइट फ्री चौराहा कर दिया, लेकिन उसके सौ मीटर बाद ही एयरपोर्ट रोड के सामने रोड कट कर दिया। वहीं इसके करीब डेढ़ सौ मीटर आगे नगर निगम जयपुर ग्रेटर आवास के पास दूसरा रोड कट किया गया है। इसी प्रकार बीटू बाइपास से सांगानेर एयरपोर्ट पुलिया तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में ही चार रोड कट कर रखे है, जिससे दो रोड कटों पर ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं है और यातायात पुलिस का भी इंतजाम नहीं रहता है।

इसके चलते आए दिन वहां ट्रैफिक जाम के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार मानसरोवर में मध्यम मार्ग के साथ ही शिप्रा पथ पर भी जगह-जगह रोड कट किए गए है और मौके पर ना तो सिग्नल लाइट लगी हुई है और ना ही यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। गौरतलब है कि जेडीए में आयोजित ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड में बैठक में भी यातायात के निर्बाध संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अनावश्यक रोड कटों को बंद करने का भी निर्णय लिया था।

आगे आए विभिन्न संगठन गौमाता की सेवा में जुटे युवा, खिला रहे हैं आयुर्वेदिक लड्डू
दौसा। जिले के विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लम्पी बीमारी से संक्रमित गोवंशों के उपचार के लिए खुलकर सहयोग करना शुरू कर दिया है। रविवार को दौसा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लम्पी रोग से ग्रसित गोवंशों को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाए।
उल्लेखनीय है कि दौसा जिले में लम्पी रोग ने गोवंश को पूरी तरह से जकड़ लिया है। हजारों की संख्या में गोवंश लम्पी बीमारी से काल का ग्रास बन गए हैं। उधर, पशुपालन विभाग गोवंश का उपचार करने में पूरी तरह से विफल रहा है। इधर, पशुपालन विभाग की अनदेखी के बाद जिले के विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गोवंश का उपचार करने के लिए खुलकर सामने आ गये है। युवाओं ने व्हॉटसएप्प पर ग्रुप बनाकर लम्पी रोग से ग्रसित गोवंश की सूचना संकलित कर मौके पर पहुंचकर उपचार में जुट गये हैं। विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा गोवंश को आयुर्वेदिक लड्डू व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिला रहे है। पार्षद मंजू सीताराम मीना की अगुवाई में रविवार को उनकी टीम ने अभिनव पहल करते हुए गोवंश को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाये। पशुपालन विभाग के प्रभारी डॉ राधेश्याम मीना एवं चिकित्सकीय टीम ने गायों के इंजेक्शन लगाकर मेडिसीना दी। पार्षद मजू मीणा ने बताया कि बेजुबानों के बचाव एवं उपचार का हमारा मानवीय दायित्व बनता है। इसलिए एक हजार गौवंश के लिए आयुर्वेदिक एवं अंग्रेजी दवाओं की किट तैयार किया है। गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंवला, मजीठ, कालीमिर्च, सौंठ, हल्दी, तुलसी पत्ते, नीम गिलोय, गुड, मिश्री से युक्त लड्डू बनाकर खिलाए। धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने बताया कि जिले के दूर-दूर के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पशुपालकों को दवाई बनाकर भिजवाई गई है। इस दौरान राकेश खन्ना, राहुल मलवास, रमेश मीना, दिनेश्, दयाराम, रवि, मुकेश सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
गोवंश बचाओ अभियान : जिले भर के युवाओं ने व्हाटसएप्प पर लम्पी गोवंश बचाओ अभियान नाम से गु्रप बना रखा है। इस ग्रुप के माध्यम से आमजन को गोवंश को बचाने के लिए जागृत किया जा रहा है। साथ ही लम्पी से ग्रसित गोवंशों की सूचना एकत्रित कर उन्हें मौके पर उपचार दिया जा रहा है। इस ग्रुप में तकरीबन एक हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं भामाशाहों को जोड़ा गया है। गोवंश के उपचार के लिए भामाशाह भी दिल खोलकर मदद के लिए सामने आ गये है।

नूपुर शर्मा के बयान पर हिंसा, दिल्ली की जामा-मस्जिद पर प्रदर्शन, रांची में कर्फ्यू
नई दिल्ली। देशभर में मोहम्मद साहब पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नुपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर, गिरफ्तारी की मांग की।

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पेगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय से जुड़े प्रदर्शनकारी इस दौरान नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान वहां भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

हैदराबाद में भी शुक्रवार को नूपुर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रांची में भी मुस्लिम समुदाय ने हिंसक प्रदर्शन किया। कोलकाता और हावड़ा में भी हुआ विरोध प्रदर्शन हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर जलाते हुए प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया । तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। रांची में भी मुस्लिम समुदाय के हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई की, पूरे रांची शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में पथराव की घटना
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को दिन में जुमे की नमाज के बाद कुछ अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। शहर के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया।

इलाके में तैनात पीएसी, त्वरित कार्यबाल (आरएएफ) और पुलिस बल की टीमों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। पत्थरबाजी तेज होने पर सुरक्षा बल के कुछ जवानों को हल्की चोट आयी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन को निशाना बनाया। अटाला बाग इलाके में शांति व्यवस्था कायम होने तक शहर के नूरुल्ला रोड इलाके में भी नारेबाजी और छिटपुट पथराव की जानकारी मिली। स्थानीय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अलर्ट जारी किया गया था। इन घटनाओं के बारे में स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और विवादास्पद पुजारी, यति नरसिंहानंद सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नूपुर शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक अलग मामला दर्ज हुआ है।

मुख्यमंत्री ने किया SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों की पूछी कुशलक्षेम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान गहलोत ने अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना व उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के एसी कॉटेज वार्ड में भर्ती श्रवण पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आईसीयू में भर्ती धौलपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता हर्षदापति से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान एसएमएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों का होगा ठहराव
जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे के अनूपशहर, सिद्धमुख, राजलदेसर, तालछापर एवं पडिहारा स्टेशनों पर विभिन्न रेल सेवाओं का होगा ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार श्री गंगानगर–तिलक ब्रिज ट्रेन 2 मई से अनूपशहर स्टेशन पर रात 12.40 बजे आगमन कर 12.41 बजे प्रस्थान एवं सिद्धमुख स्टेशन पर रात 12.49 बजे आगमन कर रात 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार तिलक ब्रिज–श्रीगंगानगर ट्रेन 2 मई से सिद्धमुख स्टेशन पर रात 1.08 बजे आगमन कर रात 1.09 बजे प्रस्थान एवं अनूपशहर स्टेशन पर रात 1.17 बजे आगमन कर 1.18 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं बीकानेर–हरिद्वार  रेलसेवा 2 मई से राजलदेसर स्टेशन पर रात 12.51 बजे आगमन कर 12.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार हरिद्वार–बीकानेर  रेलसेवा 3 मई से राजलदेसर स्टेशन पर सुबह 5.10 बजे आगमन कर 5.12 बजे प्रस्थान करेगी। जोधपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवा 2 मई से तालछापर स्टेशन पर रात 10.46 बजे आगमन, 10.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार  दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर ट्रेन 1 मई से तालछापर स्टेशन पर सुबह 5.04 बजे आगमन कर 5.05 बजे प्रस्थान करेगी। जोधपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवा 2 मई से पड़िहारा स्टेशन पर दोपहर 3.10 बजे आगमन कर 3.11 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर रेल सेवा 2 मई से पड़िहारा स्टेशन पर दोपहर 1.01 बजे आगमन कर 1.02 बजे प्रस्थान करेगी।

2 मार्च को विभिन्न मांगों को लेकर किसान करेंगे विधानसभा कूच
जयपुर। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने राज्य सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि किसान 2 मार्च को विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे। जाट ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि किसानों की ना तो कर्जमाफी हो पाई और ना ही किसानों को उनकी उपज का दुगना दाम मिल पाया। इसके विरोध में किसान 2 मार्च को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में किसान प्रदर्शन करने आएंगे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर  स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को आज तक लागू नहीं किया गया है जबकि केंद्र सरकार हमेशा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है।

जाट ने पत्रकारों को कहा कि आज किसानों की स्थिति इस कदर दर्दनाक हो गई है कि उन्हें उनकी उपज का ना तो वाजिब ना मिल रहा है और ना ही सरकार उनकी आय को दोगुना करने का प्रयास कर रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार किसानों को धोखा देने के काम में जुटी है जबकि अभी तक किसानों के तीनों कानून वापस हुए है। लेकिन अभी तक ना तो किसानों पर लगे मुकदमे वापस लिए गए और ना ही मृतक किसानों के परिवार को मुआवजा दिया गया है। इसके विरोध में किसान आंदोलन करेंगे।

पुरानी पेंशन योजना के आभार के दिन जारी: CM गहलोत का विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आभार जताया
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2022-23 के राज्य बजट में 1 जनवरी 2004 एवं इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा का प्रदेश भर के कर्मचारियों की ओर से अभूतपूर्व स्वागत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार को आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मालाएं और साफा पहनाकर गहलोत का अभिनन्दन किया और उनका भविष्य सुरक्षित करने के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा से कर्मचारी उत्साहित नजर आए और खुशी उनके चेहरे से झलक रही थी।

प्रदेश भर से आए कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि 1 जनवरी 2004 एवं उसके बाद नियुक्त कार्मिकों की व्यथा को पहली बार गहलोत सरकार ने समझा और एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा कर लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित किया। राजस्थान से इस दिशा में अभूतपूर्व पहल हुई है। इसका सकारात्मक संदेश पूरे देश भर में गया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में एक नए उत्साह का संचार हुआ है क्योंकि एनपीएस लागू होने के बाद से ही उनमें भविष्य के प्रति काफी चिंता व्याप्त थी।

कर्मचारी संगठनों ने बजट में निगम, बोर्ड, उपक्रम, स्वायत्तशाषी संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों के वंचित कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने, वर्ष 2017 के आदेश के कारण उत्पन्न हुई एसीपी संबंधी विसंगति दूर करने, पदोन्नति के लिए कैडर पुनर्गठन एवं पदों की संख्या बढ़ाने जैसी अन्य घोषणाओं का भी जमकर स्वागत किया।

संस्कृत महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ की अध्यक्ष प्रो. शालिनी सक्सेना के नेतृत्व में वैदिक स्वस्ति वाचन के साथ माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संस्कृत महाविद्यालय शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने एवं उन्हें यूजीसी पे बैण्ड-4 का लाभ देने के लिए संघ ने गहलोत का आभार जताया।

पैरालिम्पिक खिलाड़ी सुन्दर सिंह गुर्जर, पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ (एनटीटी) के प्रतिनिधिमंडल, प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फैड़रेशन, अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तू), पुस्तकालय संघ राजस्थान, पशु चिकित्सा संघ, नरेगा कार्मिक संघ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री का मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। विप्र महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने विप्र बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

JOB Alert : सीएमआरएल ने कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, सीएमआरएल ने कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो एजीएम, डीजीएम, जेजीएम, डीएम, एएम पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे चेन्नई मेट्रो की आधिकारिक साइट  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है।

भर्ती डिटेल
एजीएम- 1 पद
जेजीएम- 2 पद
डीजीएम- 2 पद
मैनेजर- 3 पद
डीएम/एएम- 1 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार जो ऊपर बताए गए पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एआईसीटीई/ यूजीसी द्वारा बीई/ बीटेक सिविल स्रातक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन पद्धति में दो चरणों की प्रक्रिया, साक्षात्कार के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। चयन प्रक्रिया ज्ञान, कौशल, समझ, दृष्टिकोण, योग्यता और शारीरिक फिटनेस जैसे विभिन्न पहलुओं पर उम्मीदवार का चयन होगा।
आवेदन फीस
अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए है। भुगतान या तो मैसर्स चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के पक्ष में देय डिमांड ड्राफ्ट के रूप में किया जाना चाहिए। इसके अलावा नोटिफिकेशन में बताए गए नंबर पर भी उम्मीदवार आॅनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

गहलोत सरकार के सफल 3साल : मुख्यमंत्री ने किया ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का शुभारम्भ
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को जवाहर कला केन्द्र में ‘सेवा ही धर्म-सेवा ही कर्म’ के संकल्प के साथ राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 21 स्टॉल्स पर जाकर उनका अवलोकन किया। विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर उन्होंने सम्बन्धित विभाग की उपलब्धियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न उपलब्धियों से जुडे़ साहित्य तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका सुजस के संयुक्तांक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की स्टॉल पर किसानों से जैविक कृषि उत्पादों के बारे में जानकारी ली। परिवहन विभाग की स्टॉल पर उन्होंने सिमुलेटर में बैठकर ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया एवं ई-चालान के बारे में जाना। ऊर्जा विभाग की स्टॉल पर मुख्यमंत्री को चौमूं निवासी संतोष कुमार सैनी एवं तालेड़ा बूंदी निवासी ओमप्रकाश चौधरी ने ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ के तहत मिली सब्सिडी के बाद आया शून्य राशि का विद्युत बिल दिखाया। श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से हजारों किसानों को राहत मिली है।

गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की स्टॉल पर वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से मिले। उन्होंने दिव्यांगों को स्कूटी की चाबी, ट्राईसाइकिल एवं व्हीलचेयर भेंट की। गृह विभाग की स्टॉल पर मुख्यमंत्री ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र एवं पुलिस सखी से मिले और उनकी हौसला अफजाई की। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की स्टॉल पर उन्होंने नागौर लिफ्ट परियोजना के मॉडल का अवलोकन किया। वन विभाग की स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने ‘घर-घर औषधि योजना’ के तहत किए जा रहे औषधीय पौधों के वितरण की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की स्टॉल पर राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण देखा।  गहलोत ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन, स्थानीय निकाय, आवासन मण्डल, शिक्षा, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं नियोजन, सहकारिता, पर्यटन, डेयरी एवं पशुपालन विभाग तथा जेडीए की स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

खुर्रम परवेज को कथित टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद NIA की कश्मीर में कई जगह छापेमारी
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनआईए श्रीनगर और कश्मीर के शोपियां जिलों में चार जगहों पर तलाशी ली जा रही है। पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एनआईए इसमें सहायता कर रहे है। उल्लेखनीय है कि एनआईए द्वारा एक प्रतिष्ठित मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को कथित टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद यह छापेमारी हो रही है।

प्राकृतिक चिकित्सा में है सेहत संबंधी रोगों का निदान
जयपुर। प्राकृतिक चिकित्सा(नेचुरोपैथी) शरीर संबंधी रोगों के उपचार में उपयोगी होती है। जयपुर के बापू नगर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में पंच तत्वों(जल, अग्नि, वायु, आकाश और पृथ्वी) को आधार मानकर उपचार किया जाता है। इससे विशेष रूप में से जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, कब्ज, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दमा, ब्रॉनकाइटिस के साथ असाध्य रोग जैसे प्रोस्टेट, हर्निया, पेरेलेसिस, सोरायसिस, मेंटल प्रॉब्लम, रूमेटाइट और इनफर्टिलिटी का उपचार कर लोगों को फायदा पहुंचा रहा है।

गर्मी के मौसम में यहां 200 और सर्दियों में 100 लोग डेली रूटीन में आकर प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसमें उपचार के तौर पर मिट्टी की पट्टी, गीली चद्दर लपेटना, मड बाथ, स्टीम बाथ, सूर्य स्नान, कटि स्नान, एनीमा स्पाइन स्पे्र बाथ, मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग के साथ पंचकर्मा, योग आदि से तंदुरूस्त बनाया जाता है।

योगा-प्राणायाम का अभ्यास कराने के बाद प्राकृतिक आहार व चिकित्सा पद्धतियों से असाध्य रोगों को ठीक करने का काम यहां चल रहा है। गुजरात, केरल, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब से साधक आ रहे हैं। इनके शरीर को डीटोक्सीफाई करके ओबेसिटी की समस्या से निजात दिलाई है। प्राकृतिक चिकित्सा शरीर की कमजोर आंतों को मजबूत बनाती है। आहार की इस पद्धति में औषधि मौजूद है। मरीज को लौकी, पेठा, खीरा, मूली पत्तागोभी, पपीता, शीशम की पत्ती, पीपल के पत्तों का रस इत्यादि के साथ मूंग, मौठ स्प्राऊटस आदि देकर मरीज के शरीर को विटामिन बी-12 की पूर्ति कराते हैं। -डॉ. दिलीप सारण, चिकित्सक, प्राकृतिक चिकित्सालय

1950 से अस्पताल प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। दैनिक नवज्योति संस्थापक स्व.कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी के बड़े भ्राता डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। 36 पुस्तके उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा पर लिखी। दोनों महात्मा गांधी के अनुयायी थे और उन्हीं की प्रेरणा से ये महान कार्य डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने किया। ऐसे गुणीजनों के मार्गदर्शन से ही प्राकृतिक चिकित्सालय में विभिन्न रोगों के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक के परामर्श से लोग इन्हें घर में भी कर सकते हैं, क्योंकि अधिकांश प्रयोग इसमें सूर्य, मिट्टी, जल, वायु और आकाश आदि से किया जाता है जो हर जगह उपलब्ध है। - कुलभूषण बैराठी, सैके्रटरी, प्राकृतिक चिकित्सालय

CM गहलोत का 'पुस्तक प्रेम" : विभिन्न पुस्तकों का किया विमोचन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया। गहलोत ने डॉ. परीक्षित सिंह द्वारा अंग्रेजी में लिखी पुस्तक ’ अरबिंदो एण्ड द लिटरेरी रिनेसा ऑफ इण्डिया’ तथा उनके कविता संग्रह छुट्टी के दिन के राजस्थानी में अनुदित संस्करण ’छुट्यां हाळा दिन’ का विमोचन किया।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर एम एल कुमावत, आरपीएससी के पूर्व चेयरमेन डॉ. बीएम शर्मा, सेवानिवृत आईएएस एसएन सिंह, डॉ. परीक्षित सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द चतुर्वेदी, सनी सिबेस्टियन, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारूख आफरीदी, कल्याण सिंह शेखावत एवं रिपुंजय सिंह उपस्थित थे। गहलोत ने पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की पुस्तक ’राजस्थान में सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धियां’ का भी विमोचन किया। रामेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा संपादित इस पुस्तक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों का परिचय एवं उनकी उपलब्धियां संकलित हैं। इस अवसर पर फोरम की अध्यक्ष  निर्मल ग्रोवर, उपाध्यक्ष सुदर्शन कुलहरि एवं विनोद शर्मा तथा महासचिव  बसंत कानूनगो उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने डॉ. मानप्रकाश मीणा एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा द्वारा लिखित पुस्तक ’गांधी चिंतन शाश्वत मार्गदर्शन का आधार’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. बीएल सैनी भी उपस्थित थे। गहलोत ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल वार्ष्णेय की लिखी पुस्तक ’हिन्दी भाषा का शुद्ध प्रयोग’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर स्व. अनिल वार्ष्णेय की पत्नी निशा वार्ष्णेय एवं पुत्री डॉ. दीपाली अग्रवाल उपस्थित रही। मुख्यमंत्री को नफीस आफरीदी ने प्रगतिशील राजस्थान का विशेषांक भी भेंट किया।