bijapur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीजापुर में भीषण हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत पोन्दुम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के मवेशी खेत और खुले स्थान में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से मवेशी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में सभी 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में लक्ष्मण हपका, बुधराम हपका और दशरथ बघेल के दो-दो मवेशियों की मौत हुई है, जबकि पिंकी बघेल, सुंदरी हपका, आसमती हपका और मन्नू हपका के एक-एक मवेशी की जान गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रभावित पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलने पर राजस्व एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करने की जानकारी मिली है।

बीजापुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: 54 लाख रुपये का ईनाम था घोषित, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुपुर्द की
बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पूना मारगेम पुनर्वास नीति के गुरुवार को साउथ सब जोनल ब्यूरो से संबंधित 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन सभी पर उनके पद और संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल 54 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले कैडर में आठ महिला और चार पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने आत्मसमर्पण करते समय तीन स्वचालित हथियार और अन्य सामग्री सुरक्षा बलों को सौंपी। यह कदम राज्य की नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद तथा विकास पर केंद्रित प्रयासों का सीधा परिणाम बताया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, इन कैडरों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुपुर्द की, जिसमें 250 जिलेटीन स्टिक, 400 डेटोनेटर, एक प्लास्टिक ड्रम गन पाउडर और एक बंडल कार्डेक्स वायर शामिल है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 888 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जबकि 1163 गिरफ्तार और 231 विभिन्न मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। यह आंकड़ा नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति को दर्शाता है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पूना मारगेम नीति लौटने वाले कैडरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुंदरराज पी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि माओवादी संगठन लगातार सिमट रहा है। उन्होंने शेष माओवादियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और शांति के मार्ग पर चलने की अपील की।

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: दो नक्सली ढ़ेर, आईईडी नष्ट कर विफल की माओवादियों की साजिश
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने एक सर्च अभियान शुरू किया था, अभियान जारी है। जारी अभियान के दौरान दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि इन नक्सलियों के मौतों की पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।

इसी अभियान के दौरान, दक्षिण बीजापुर के जंगलों में आज सुबह लगभग 7 बजे से डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग और मुठभेड़ हो रही है। अभी तक झड़प का क्षेत्र व घटनास्थल की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है। सुरक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से नक्सली गतिविधियों की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए डीआरजी की टीम को विशेष सर्च ऑपरेशन पर लगाया गया था। झड़प अभी भी जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर पहुंचाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी ऑपरेशन चल रहा है और किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभियान पूर्ण होने के बाद ही घटना के विवरण और किसी भी तरह के नुकसान या बरामदगी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा रास्ते में लगाए गए दो शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को सुरक्षित रूप से नष्ट कर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया है। यह कार्यवाही ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली गांव के निकट की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी  को डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की नौवीं बटालियन की एक संयुक्त टीम ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान, लंकापल्ली की कच्ची सड़क पर डिमाईनिंग कार्यवाही करते हुए टीम को माओवादियों द्वारा लगाए गए 20-30 किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद हुए। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) बीजापुर की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

पुलिस के ही अनुसार, माओवादियों ने इन आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम से जोड़कर सड़क के बीचों-बीच लगाया था। इनका लक्ष्य गुजरने वाले बड़े वाहनों, जिनमें सुरक्षा बलों के वाहन शामिल हो सकते थे, को नुकसान पहुंचाना था। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ और त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की यह नापाक साजिश विफल रही।

इस सफलता को सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल जान-माल के नुकसान को टाला गया है, बल्कि इस इलाके में माओवादियों की गतिविधियों पर भी करारा प्रहार हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी रखा जाएगा।

बीजापुर मुठभेड़ के दौरान तीन हार्डकोर नक्सली ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के होने के बारे में पता चला था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षाबल का कहना है कि नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों के पास से बीजीएल,तीर बम,देशी ग्रेनेड, कुकर और टिफिन बम बनाने का सामान जब्त कर लिया है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर ट्वीट में कहा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों के अदम्य साहस को नमन करता हूं।