indonesia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन में जहाज डूबने से 8 लोगों की मौत, तेज धारा और ओवरलोडिंग बना मुख्य कारण
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन प्रांत में महाकाम नदी में एक जहाज के डूबने से 8 लोग की मौत हो गई। प्रांत के खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख डोडी सेतियावान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को घटित हुई। तीन चालक दल के सदस्यों सहित 28 लोगों को ले जा रहा जहाज पश्चिम कुताई रीजेंसी में नदी के ऊपरी इलाके में डूब गया। उन्होंने बताया कि 20 लोगों को बचा लिया गया था, जबकि आठ अन्य के लापता होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बुधवार आधी रात से पहले, बचावकर्मियों ने नदी में तैरते हुए आठ पीड़ितों में से आखिरी को खोज निकाला। उन्होंने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया- तुरंत एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में रबर की नावों का उपयोग करके 50 बचावकर्मी शामिल थे।

बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:50 बजे, सभी आठ लापता व्यक्ति मृत पाए गए। उन्होंने कहा कि तेज धारा और एक अतिभारित जहाज को इस घातक घटना का कारण माना जा रहा है।

इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत ढहने से 91 लोग फंसे : 3 लोगों की मौत, सैकड़ों बचावकर्मी घटनास्थल पर तैनात
सिदोअर्जो। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि पूर्वी जावा प्रांत के सिदोअर्जो जिले में 29 सितंबर को एक स्कूल की इमारत ढहने के बाद कम से कम 91 लोग फंस गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने बताया कि कल शाम तक, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और 90 से ज्यादा घायल हो गए थे, जबकि 26 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

विभिन्न एजेंसियों के सैकड़ों बचावकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।  भारी मशीनरी के इस्तेमाल से इमारत के ढहने की आशंका की वजह से बचावकर्मियों ने हाथ से खुदाई पर ध्यान केंद्रित किया है। वे मलबे में फंसे लोगों तक खाना और पानी पहुँचा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद बचावकर्मियों ने कहा कि ढही हुई इमारत के कुछ हिस्सों में जीवन के संकेत मिले हैं और वहीं पर प्रयास केंद्रित किए जा रहे हैं।

इस बीच, बीएनपीबी निर्माण विशेषज्ञों के साथ मिलकर सुरक्षित तरीके से मलबा हटाने की योजना तैयार कर रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद के चरणों में भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सके।

इंडोनेशिया में आंदोलन से डरे नेता बिल्लियों को घर छोड़कर भागे, लोग बोले- जो पालतू जानवरों के नहीं हुए वो हमारे क्या होंगे
इंडोनेशिया। इंडोनेशिया में पिछले दिनों में बड़ी मात्रा में छात्र आंदोलन और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान राजधानी जर्काता में छात्रों ने कई राजनेताओं के घरों को निशाना बनाया। आंदोलन के दौरान इन राजनेताओं के घरों से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है। दरअसल, राजनेता भले घर छोड़कर भाग खड़े हुए हों, लेकिन घरों में डरी-सहमी बिल्लियों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। राजनेता अपनी बिल्लियों को छोड़कर भाग गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
घर में डरी सहमी बिल्लियों की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। ये तस्वीरें देखते ही देखते ये देशभर में नेताओं की संवेदनहीनता का प्रतीक बन गईं। वहीं, लोगों ने सवाल खड़ा किया कि जो नेता अपनी बिल्लियों को नहीं संभाल सकते हैं, वह देश की जनता का क्या ध्यान रखेंगे।

राजनीतिक होते हैं पालतू जानवर
बताया जाता है कि इंडोनेशिया में बिल्लियां बेहद लोकप्रिय हैं। यहां पर बिल्लियों के सांस्कृतिक महत्व के अलावा, हाल की घटनाएं इंडोनेशिया में राजनीतिक छवि निर्माण की प्रकृति की भी जानकारी देती हैं। जानकारी के अनुसार, यहां पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया में कुछ नया नहीं है। इंडोनेशिया एक मुस्लिम बाहुल देश है, ऐसे में यहां पर बिल्लियों को लेकर काफी मान्यता है। चूंकि इस्लाम में बिल्लियों को ऊंचा दर्जा मिलने की वजह से भी यहां इनका महत्व ज्यादा है।'

कौन है इन बिल्लियों का मालिक?
इन बिल्लियों के मालिक नेशनल मैंडेट पार्टी के सांसद और सेलिब्रेटी उया कुआया और एको पत्रियो हैं। दोनों नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि वे अपने पालतू जानवरों को छोड़कर भी भाग गए। हालांकि, इन दोनों नेताओं ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि लूटपाट के दौरान उन्हें अपनी बिल्लियों को साथ ले जाने का मौका ही नहीं मिला। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में हाल के दिनों में प्रदर्शन सांसदों के भत्ते के बढ़ने के खिलाफ हुए। नेताओं की ऐशोआराम की जिंदगी को लेकर आम जनता का गुस्सा भड़का।

जिसके बाद ये विरोध देखने को मिला। बताया जा रहा है कि वर्तमान में इंडोनेशिया में बेरोजगारी काफी बढ़ रही है। नेताओं की जिंदगी में आराम लोगों की आंखों में चुभ रही है। प्रदर्शनों के दौरान कई नेताओं के घरों में लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं।

इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर लापता, एक भारतीय सहित आठ लोग थे सवार
जकार्ता। दक्षिणी इंडोनेशिया के कालीमांतन प्रांत में एक हेलीकॉप्टर का उड़ान भरने के कुछ समय बाद नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया। इसमें एक भारतीय नागरिक समेत आठ लोग सवार थे। इसने कोटाबारू रीजेंसी के एक हवाईअड्डे से समीपवर्ती शहर पालनग्कारया के लिए उड़ान भरी थी।

संपर्क टूटने के तुरंत बाद स्थानीय खोज एवं बचावकर्मियों और पुलिस की मदद से एक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है, लेकिन अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिला है।

इंडोनेशिया में द्वीप के तट पर पलटी नाव : 11 लोग लापता, बचाव अभियान जारी शुरू
सुमात्रा। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के मेंटावाई द्वीप समूह के तट पर सोमवार को एक नाव के पलटने से 11 लोग लापता हो गए। इस हादसे में सात लोग तैरकर बाहर आ गए। स्थानीय राहत एंव बचाव दल की आपातकालीन इकाई के प्रमुख डियो उल्वी फिनंदा ने यह जानकारी दी है। फिनंदा ने बताया कि नाव सिकाकाप द्वीप से सिपोरा द्वीप जा रही थी।

उन्होंने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:00 बजे हुई। नाव में सवार 7 लोग किनारे तक पहुँचने में सफल रहे। खोज एवं बचाव कार्यालय ने सूचना के बाद एक नाव घटनास्थल पर भेजी। फिनांडा ने कहा कि नाव में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है। अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और बचाव अभियान दिन में फिर से शुरू होगा। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। इस बीच इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने समुद्री क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।