wanted criminals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर रेंज में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस अधिकारियों की 382 टीमों ने दी दबिश, 754 अपराधी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर रेंज में असामाजिक तत्वों के खिलाफ 18 अप्रैल 2026 को व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। महानिरीक्षक पुलिस  राहुल प्रकाश के निर्देशन में जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनू जिलों में यह कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के तहत 1470 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 382 टीमों ने कुल 2195 स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 754 वांछित, फरार और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही विभिन्न अधिनियमों के तहत 67 नए प्रकरण दर्ज कर 71 अपराधियों को पकड़ा गया।

अभियान के दौरान महिला अत्याचार के 7, जघन्य अपराधों के 24 और सामान्य अपराधों के 81 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 232 गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन किया गया तथा 80 स्थाई वारंटी और उद्घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया। 8 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी भी इस कार्रवाई में शामिल रही। एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध शराब के 32 मामलों में 25 लोगों को पकड़ा गया। फायर आर्म्स, अवैध खनन और अन्य अधिनियमों के तहत भी कार्रवाई करते हुए हथियार, मादक पदार्थ, शराब और पत्थर जब्त किए गए। इस विशेष ड्राइव में पुलिस के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन, क्यूआरटी और आरएसी कंपनियों को शामिल किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं टीमों को ब्रीफ कर अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

289 टीमों ने 1283 स्थानों पर दबिश देकर 531 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस भरतपुर रेंज ने असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधियों के विरूद्ध 11 जनवरी की सुबह से लेकर रविवार की मध्य रात्रि तक चले धरपकड़ अभियान में 1036 पुलिस अधिकारियों-जवानों की 289 टीमों ने 1283 स्थानों पर दबिश देकर 531 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

किस-किस अपराध में  किया गिरफ्तार
महिला अत्याचार में वांछित दो अपराधी, 29 स्थाई वारंटी, 24 जघन्य अपराधों में शामिल अपराधी, 31 सामान्य अपराधों के वांछित, एक आदतन अपराधी, तीन इनामी अपराधी और पांच ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो आर्म्स एक्ट एनडीपीएस एक्ट में वांछित थे। एक हार्ड कोर अपराधी, 238 अपराधियों को धारा 170-बीएनएसएस,110 व्यक्तियों को नवीन दर्ज प्रकरणों और 87 अपराधियों को गिरफ्तारी वारंट से गिरफ्तार किया है।

अवैध मादक, हथियार रखने वाले भी पकड़े गए
अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पांच मुकदमें दर्ज किए गए और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 15 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक और 3.340 ग्राम गांजा जब्त किया गया। अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध फायर आर्म्स की तीन एफआईआर दर्ज की गई और 10 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 2 पिस्टल 32 बोर, एक रिवाल्वर 32 बोर, 76 कारतूस, एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और 315 बोर बरामद किया गया।

अवैध शराब का धंधा करने वाले धरे गए
27 एफआईआर अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध दर्ज की गई, जिनमें 24 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1204 देशी पवे, 29 लीटर देशी हथकड़ शराब जब्त की गई। अन्य स्थानीय और विशेष अधिनियम के तहत 40 प्रकरण दर्ज कर 70 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरण दर्ज कर 185 टन अवैध खनन सामग्री जब्त की गई।

इनका कहना है
रेंज के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और डीग में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए 11 जनवरी की सुबह से 12 जनवरी की मध्य रात्रि तक अभियान चलाया गया। पुलिस ने हार्ड कोर अपराधी, वांछित, इनामी, एनडीपीएस एक्ट,अवैध हथियार रखने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-राहुल प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक, भरतपुर रेंज