husband murder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या : पांच माह के प्रेम में रच डाला हत्या का षड्यंत्र, दोनों गिरफ्तार
जयपुर। नारायण विहार थाना पुलिस ने रविवार को हुए ब्लाइण्ड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक नहीं हो इसलिए प्रेमी पूरी कार्रवाई के दौरान परिवार के साथ मौजूद रहा। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि आरोपी योगेश शर्मा (58)बुलंदशहर यूपी हाल नारायण विहार और मृतक की पत्नी आशा (33) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को दो दिन के पीसी रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी ने खुद सूचना दी थी: एसएचओ गुंजन वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद खुद ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि किसी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। आरोपी योगेश ने ही मृतक को दो माह पहले ही एक वर्कशॉप पर काम पर लगवाया था।

पांच माह के प्रेम में पति की हत्या का षड्यंत्र रच डाला
पुलिस के अनुसार भरतपुर निवासी आशा ने पांच माह के प्रेम में अपने ही पति की हत्या का षडयंत्र रच दिया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात मृतक भूपसिंह के हाथ में फ्रैक्चर के बाद हुई। वहीं किसी तीसरे पर्सन के जरिए आरोपी के सम्पर्क में आई। करीब दो माह पहले ही आरोपी ने आशा के पति को काम पर लगवाया था।

ऐसे की थी हत्या
आरोपी ने मृतक से मेलजोल बढ़ाया और घर आने जाने लगा। गत 22 नवम्बर को बातचीत करने के लिए बुलाया और गले मंे स्वापी से फंदा लगा कर नीचे गिरा दिया। पास में पडे रैग्यूलेटर से सिर पर वार किया और गले  में पड़ी स्वापी को निकाल कर गांठ ऐसे बांधी की लगे कि आत्महत्या की है।

महिला ने 17 वर्ष छोटे प्रेमी से पति का पहले अपहरण कराया, फिर हत्या
अलवर। प्रेम प्रसंग में 52 साल के पति का बार-बार अड़ंगा, 42 साल की पत्नी को इतना अखर गया कि उसने खुद से करीब 17 साल छोटे प्रेमी से मिलकर पति का गला कटवा दिया। पहले पत्नी ने पति को बुलाया। प्रेमी ने आकर उसका किडनैप किया, उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के इशारे पर पति को निर्वस्त्र कर पीटा। फिर शराब पिलाकर उसका गला और नाक काट कर मर्डर कर दिया। इसके बाद शव को थाने से 300 मीटर दूर फेंक दिया। पूरा मामला अलवर जिले के थानागाजी कस्बे का है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे अलवर के थानागाजी थाने से 300 मीटर दूर एक निर्वस्त्र लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लेकिन पहले दिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने कस्बे और आसपास के 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब मुखबिर से सूचना मिली कि यहां एक व्यक्ति रुका हुआ था। जो 4 दिन तक शराब के नशे में दिखा। उसके बाद सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद पता चला कि मृतक रामपाल मीना पुत्र मूलचंद मीना निवासी महुआ कला, मालाखेड़ा, अलवर है। उसकी पत्नी छोटी देवी से पता किया गया तो वह अनजान बनी रही। उसके बाद पुलिस को छोटी देवी के सुभाष पुत्र दयाराम से अवैध संबंध होने का पता चला।

पति बन रहा था प्रेम प्रसंग में बाधा
पुलिस ने सख्ती की तो महिला ने राज खोला कि पति उसके प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना हुआ था। उसी के कहने पर सुभाष ने उसके पति रामपाल को खत्म कर दिया। खुद भी शराब पी और अकबरपुर से रामपाल का किडनैप कर थानागाजी लेकर आया। यहां एक होटल के ऊपर कमरा लेकर 4 दिन रामपाल को रखा। फिर उसी होटल से बड़ा चाकू लेकर आया। नशे में ही रामपाल का गला काट दिया। आखिर में नाक भी काट दी। निर्वस्त्र पहले ही कर दिया था। आरोपी सुभाष की तलाश जारी है।