change - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज अंधड़ और बारिश से बदला मौसम, गिरा तापमान
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ से रविवार को मौसम में बदलाव हुआ। अनेक हिस्सों में तेज आंधी, बरसात हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अनेक हिस्सों में बादलों की चादर तनी रही। कई जगह सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। जयपुर, टोंक, सीकर, बीकानेर में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इससे चार से पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में रविवार को सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 44.0 डिग्री रहा, जबकि राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43.5 से गिरकर 40.4 डिग्री पहुंच गया। बीती रात तापमान में बढ़ोतरी थी, जो 26.3 से बढ़कर 31.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में आंधी, बारिश व तेज हवाएं चलने से तापमान में और दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को लू से राहत मिलेगी।

जयपुर में रात आंधी के साथ तेज बारिश
जयपुर और आस-पास के उपनगरों में रविवार रात आंधी के साथ तेज बरसात हुई। बताया जा रहा है कि आंधी 40-50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चली। इससे पहले शाम को बारिश होने से मैच देखने आए लोगों को घर लौटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कहां कितना रहा दिन का तापमान
अजमेर में 42.9 से गिरकर 41.5 डिग्री तापमान रहा, जबकि भीलवाड़ा में 44.0 से गिरकर 42.8, टोंक में 45.6 से गिरकर 43.0, अलवर में 40.0 से बढ़कर 41.8, पिलानी में 43.5 से गिरकर 40.8, सीकर में 42.0 से गिरकर 41.5, कोटा में 45.4 से कम होकर 44.4, उदयपुर में 42.4 से गिरकर 41.0, बाड़मेर में 45.7 से गिरकर 43.9, जैसलमेर में 46.0 से गिरकर 44.0, जोधपुर में 44.4 से गिरकर 41.8, फलौदी में 45.2 से गिरकर 43.8, बीकानेर में 45.0 से गिरकर 43.5, चूरू में 45.6 से कम होकर 42.9 और श्रीगंगानगर में 44.6 से गिरकर 42.2 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

चक्रवाती तूफान के कारण आया पश्चिमी विक्षोभ
चक्रवाती तूफान मोखा के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे वर्षाजनित हादसों में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। दूदू में दीवार एक परिवार पर गिर गई, दीवार गिरने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं झुंझनूं के सिधाणा में तेज आंधी से एक दिव्यांग की मौत हो गई।

होटल एवं रिसोर्ट के बिजली कनेक्शनों की बदलेगी श्रेणी
अजमेर। पर्यटन क्षेत्र को सम्बल प्रदान करने के लिए डिस्कॉम होटल एवं रिसोर्ट के टैरिफ बदलकर बिजली बिलों में राहत प्रदान करेगा। लेकिन यह राहत सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जिनका पंजीयन पर्यटन विभाग में होगा। जिनका पंजीयन नहीं है उन्हें यह लाभ लेने के लिए पहले पंजीयन कराना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट भाषण में होटल एवं रिसोर्ट संचालकों को यह लाभ देने की घोषणा की थी। जिसे अब अमल में लाया जा रहा है।

डिस्कॉम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मुख्यालय) आर.एल. जैन के मुताबिक विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 108 के तहत 24 मार्च को जारी राज्य सरकार के आदेश की अनुपालना में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को औद्योगिक श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। मौजूदा समय में होटल एवं रिसोर्ट के बिजली कनेक्शनों पर करीब 8.50 रुपए से 9 रुपए प्रति यूनिट बिजली दी जाती है। उन्हें व्यवसायिक श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन इस आदेश के मुताबिक होटल एवं रिसोर्ट संचालक यदि डिस्कॉम के संबंधित विद्युत उपखण्ड में आवेदन करेंगे तो उनकी कनेक्शन श्रेणी व्यवसायिक से बदलकर औद्योगिक श्रेणी कर दी जाएगी। जिससे उन्हें मौजूदा से कम कीमत पर बिजली मिलेगी। प्रति यूनिट करीब ढाई से 3 रुपए का फर्क आ जाएगा। जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

पर्यटन विभाग में पंजीयन का प्रमाण-पत्र जरूरी

आवेदन के लिए होटल व रिसोर्ट संचालकों को संबंधित उपखण्ड से डिस्कॉम द्वारा तैयार किया गया प्रारूप-पत्र भरकर उसके साथ पर्यटन विभाग में पंजीयन का प्रमाण-पत्र एवं बिजली बिल की फोटोप्रति लगानी होगी। यदि बिजली बिल की राशि बकाया है तो पहले वह जमा करानी होगी। वहीं जिन होटल व रिसोर्ट संचालकों को यह लाभ लेना है उन्हें पर्यटन विभाग में अपना पंजीयन कराना होगा। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करने की सुविधा डिस्कॉम ने प्रदान की है। वहीं आवेदन करने की तिथि से ही ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली बिल व्यवसायिक श्रेणी से बदलकर औद्योगिक श्रेणी में जारी किए जाएंगे। सक्षम अधिकारी इन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को स्वीकृत भार के अनुसार लघु, मध्यम एवं वृहद औद्योगिक श्रेणी में परिवर्तित कर सकेंगे।

कोरोनाकाल में उठाए घाटे से मिलेगी राहत

डिस्कॉम क्षेत्र में अजमेर के अलावा, पुष्कर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, सीकर आदि पर्यटन के मुख्य केन्द्र हैं। इन स्थानों पर ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा विभिन्न धार्मिक स्थल भी हैं। जहां तीर्थयात्रियों, जायरीन एवं विदेशी पर्यटकों का भी लगातार आना-जाना लगा रहता है। इसलिए इन इलाकों में होटल एवं रिसोर्ट भी काफी संख्या में हैं। वहीं मुख्यमंत्री की इस घोषणा के तहत अपने बिजली कनेक्शन की श्रेणी बदलवाने वाले होटल व रिसोर्ट संचालकों को कोरोनाकाल में उठाए गए भारी घाटे से उबरने में भी काफी राहत मिलेगी।

ERCP राजस्थान का भाग्य बदलने की परियोजना है। मुख्यमंत्री व शेखवत राजनीति नहीं करें : मिश्रा
जयपुर। राजस्थान की प्रस्तावित पूर्वी नहर परियोजना (ERCP) को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार को सलाह दी है कि वे केंद्र की बीजेपी सरकार की तरह थोथे कागजी बयानों की राजनीति छोड़े और परियोजना को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाएं।  आम आदमी पार्टी ERCP को लेकर जनता में जाएगी और कांग्रेस- बीजेपी की नूरा कुश्ती का पर्दाफाश करेगी।

आप पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने मुख्यमंत्री को ERCP को लेकर एक विस्तृत पत्र लिखा है। मिश्रा ने पत्र में कहा है कि यह परियोजना न केवल सीधे तौर पर प्रभावित 13 जिलों के लोगों का जीवन बदल देगी, बल्कि पूरे प्रदेश में पेयजल, सिंचाई और कृषि उत्पाद के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को भी कई गुना बढ़ा देगी। इसको लागू करने में टालमटोल की राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूर्वी नहर परियोजना को चुनावी व राजनीतिक मुद्दा न बनाएं और इसको व्यवहारिक स्वरूप देकर लागू करें। आप ने परियोजना में देरी के लिए केंद्र को दोषी ठहराते हुए कहा कि मोदी सरकार के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के होते हुए भी राजस्थान के जायज कानूनी हक की रक्षा करने में पूरी तरह असफल रहे हैं और लगातार इस परियोजना के काम व प्लान पर सवाल उठा रहे हैं। शेखावत पर  मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वो ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए शर्तें लगा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पत्र में राज्य सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए गए हैं। श्री मिश्रा ने कहा है कि  डिपेंडिबिलिटी के तकनीकी मसले पर केंद्र सरकार आपत्ति कर रही है. ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वह केंद्र से चर्चा करके इस विवाद को समाप्त करें। सच यह है कि केंद्र सरकार की आपत्तियों पर बुलाई गई बैठकों में प्रदेश की टीम हिस्सा लेने में आनाकानी करती रही हैं। पत्र में लिखा है, पूर्वी नहर परियोजना 2016-17 में वसुंधरा राजे सरकार ने घोषित की थी। इसके बाद 2018 में सरकार बदल कई और गहलोत मुख्यमंत्री बने, लेकिन तीन साल तक इस परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। अब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो अशोक गहलोत ने सीधे 9500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कर के परियोजना लागू करने की घोषणा कर दी। ना तो उन्होंने केंद्र की तकनीकी आपत्तियों को समाप्त करने पर कोई प्रयास नहीं किया, न ही फिजिबिलिटी चेक करवाई। इसके अलावा डिपेंडिबिलिटी विवाद को समाप्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं करने के साथ ही  पाइपलाइन, ट्रीटमेंट प्लांट और लिफ्ट प्लांट के लिए जरूरी जमीनों का ठीक से सर्वे करवाने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया है।पत्र में मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने बड़ी घोषणा तो कर दी कि राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं होती है तो भी इस नहर परियोजना को पूरा करेंगे। पर बिना ग्राउंड तैयारी के चुनाव से डेढ़ साल पहले उनकी घोषणा प्रदेश की जनता को वोट के लिए बेवकूफ बनाने के सिवाय कुछ नहीं है।

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का सोमवार, पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस बदले, टीना डाबी जैसलमेर की कलेक्टर
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल हुआ। पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस के तबादले कर दिए गए है। पांच कलेक्टर बदलने के साथ ही तीन जिलों के एसपी बदले गए है। वहीं 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि आर ए एस नारायण सिंह चारण को एपीओ किया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है। वही विश्राम मीणा को नगर निगम हेरिटेज आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ बनाया गया है। अवधेश मीणा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। टीना डाबी को जिला कलेक्टर और उनके पति प्रदीप गवांडे को प्रबंध निदेशक खान एवं खनिज निगम लिमिटेड बनाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डॉ वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त, कैलाश चंद मीणा को संभागीय आयुक्त जोधपुर, डॉ प्रतिभा सिंह को निदेशक पंचायती राज, विजय पाल सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम, कुमारी रेणु जयपाल को आयुक्त महिला अधिकारिता विभाग जयपुर, रश्मि गुप्ता को निदेशक जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर, जितेंद्र कुमार सोनी को जिला कलेक्टर अलवर, विश्व मोहन शर्मा को संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंधन निदेशक रीको, संदेश नायक को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर, अनिल कुमार अग्रवाल को जिला कलेक्टर, धौलपुर ओम प्रकाश कसेरा को आयुक्त निवेश संवर्धन ब्यूरो जयपुर, आशीष गुप्ता को आयुक्त doit, मनीषा अरोड़ा को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान हथकरघा विकास निगम, डॉ इंद्रजीत यादव को जिला कलेक्टर डूंगरपुर, प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, डॉ अमित यादव को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी डॉ रविंद्र गोस्वामी को जिला कलेक्टर बूंदी, अर्तिका शुक्ला को सीईओ जिला परिषद अलवर, गौरव सैनी को सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी, सुशील कुमार को आयुक्त नगर निगम अजमेर, देवेंद्र कुमार को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक क- वन विभाग, श्रीनिधि पीटी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर और टी शुभमंगला को सीईओ जिला परिषद सिरोही बनाया गया है।

इन आईपीएस के तबादले
वहीं आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा को महा निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज , गौरव श्रीवास्तव को महा निरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज , विकास कुमार को महा निरीक्षक पुलिस एटीएस जयपुर , कैलाश चंद विश्नोई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पुलिस आयुक्तालय जयपुर , श्वेता धनकड़ पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन , प्रीति जैन को निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेंनिंग अकैडमी जयपुर , प्रदीप मोहन शर्मा को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर , राजीव प्रचार को पुलिस आयुक्त पूर्व पुलिस आयुक्त जयपुर , पहलाद सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर , अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ , मृदुल कच्छावा को पुलिस अधीक्षक झुंझुनू , अमृता दोहुन पुलिस उपायुक्त जोधपुर शहर पूर्व पुलिस आयुक्तालय , वंदिता राणा को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम , राजकुमार चौधरी को कमांडेंट बटालियन आरएसी बीकानेर , संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक दौसा , योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त जयपुर से दक्षिण  को लगाया गया है .

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: अब केवल 3 दिन ही रहेगा रनवे नोटम
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए 4 दिन रनवे नोटम को समाप्त किया है। इस अवधि में 24 घंटे तक विमानों का आवागमन हो सकेगा। इससे विमानों को होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर पहले रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (2 घंटे का) रनवे नोटन होता था। इस अवधि में विमानों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहता था। एयरपोर्ट प्रशासन इसमें बदलाव करते हुए सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को) रनवे नोटम समाप्त किया है। अब सप्ताह में मंगलवार गुरुवार और शनिवार को ही दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रनवे नोटम रहेगा।

पहले होल्ड पर रखा जाता था विमान
रेलवे नोटम के दौरान यदि कोई विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाता था तो उसे 2 घंटे तक होल्ड ही रखा जाता था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी होती थी। अब रविवार, सोमवार, बुधवार और रविवार को फ्लाइट 24 घंटे लैंड व टेकऑफ हो सकेगी। इस तरह एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट संचालन के लिए 2 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। इससे होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी।

करणी सेना के दबाव में अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज का नाम बदला, 'सम्राट पृथ्वीराज' होगा मूवी का नाम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का नाम अब 'सम्राट पृथ्वीराज' होगा। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' का टाइटल चेंज कर दिया गया है। यशराज स्टूडियो ने करणी सेना के भारी विरोध के चलते फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल अब सम्राट पृथ्वीराज करने का फैसला लिया है। करणी सेना ने यशराज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। यशराज स्टूडियो ने करणी सेना की बात मान ली है और फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया है। यशराज फिल्मस से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि इस फिल्म का टाइटल अब चेंज कर'पृथ्वीराज से'सम्राट पृथ्वीराज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 03 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव हुआ। प्रदेश के अनेक शहरों में तेज अंधड़, हल्की छितराई बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। पारा गिरने के बाद भी गर्मी से अधिक राहत नहीं मिल पाई। फलौदी में लू के थपेड़ों से लोग गर्मी से परेशान रहे। फलौदी में दिन का तापमान 45.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग ने दो दर्जन से अधिक शहरों में मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवा चलने का यलो और कुछ शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर के बाहरी इलाकों में अच्छी बरसात हुई। कई जगह तेज आंधी से टीन-टप्पर उड़ गए। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 41.6 और रात का 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ से देर रात बूंदी, कोटा और धौलपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने 23 मई को अजमेर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और पाली में मेघगर्जन के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारां, धौलपुर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और कोटा में मेघगर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटों में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ से 23 मई को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश, अचानक तेज हवाएं चलने से एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्यम शर्मा ने बताया कि 24 मई को भी पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। 25-26 मई से राज्य के तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से मई के आखिरी सप्ताह में तेज लू चलने की संभावना है।

सब लोग बदलाव चाहते हैं,ताकि कांग्रेस नए रूप में लोगों के सामने पेश हो:पायलट
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि सब लोग चाहते हैं कि कांग्रेस में बदलाव हो और नए रूप में हम लोगों के सामने कांग्रेस को प्रस्तुत कर सकें। पार्टी युवाओं के लिए बड़े बदलाव कर रही है। शिविर में सोनिया गांधी ने बहुत अहम संदेश दिया है। सभी को पार्टी को मजबूत करने का काम होगा। पार्टी में अपनी भूमिका के सवाल पर कहा कि  पार्टी जो भी जिम्मेदारी दे, मैं उसके लिए तैयार हूं।

किसानों के साथ कांग्रेस:
पायलट ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी रही सबको साथ लेकर चली है। देश भर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र पहले काले कानून लाई फिर किसानों को नक्सली बोला गया। किसी ने इनके लिए आंसू तक नहीं बहाया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हाल ही में राजस्थान आए, लेकिन किसानों के लिए कुछ नही बोले।किसान भी देख रहा है कि कौन उसके हित मे और कौन विरोध में है। देश मे जारी माहौल के बीच पायलट ने कहा कि देश मे लोगों को लड़ाकर आक्रामक राजनीति की जा रही है। ऐसे लोगों को मिलकर रोकना होगा।देश में राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए। शिविर में ऐसे ही मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

संगठन ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, परिवारवाद और पैराशूटर्स पर लगेगा अंकुश
जयपुर। कांग्रेस के उदयपुर में जारी नव संकल्प चिंतन शिविर में पार्टी के प्रस्ताव और भविष्य में होने वाले बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के विषय पर कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खरगे प्रदेश प्रभारी अजय माकन और सांसद गौरव गोगोई ने मीडिया के सामने अपनी रणनीति बताई।

संसद में विपक्ष नेता मलिकार्जुन खरगे और अजय माकन ने चिंतन शिविर के बाद संगठन में होने वाले बड़े बदलावों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस का संगठन आंतरिक रूप से मजबूत किया जाएगा उसके बाद हम समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। शिविर में उठने वाले मुद्दों के बाद यह तय हो गया है कि कांग्रेस में अब तेरा शूटर्स को टिकट नहीं मिलेगा और परिवारवाद पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

देशभक्ति पर हमारे प्रचार में खामी, फल भाजपा खाती:
खडगे ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अतिक्रमण, लोकतंत्र पर अतिक्रमण, क्षेत्रीय दलों के साथ समझौता सहित कई बिंदुओं पर शिविर में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा हमेशा कांग्रेस को राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाती है। आजादी के आंदोलन के समय संघ और बीजेपी के लोग कहीं दिखते नहीं थे। प्रमुख मुद्दों से देश का ध्यान डायवर्ट किया जाता है। देशभक्ति के मामले में कांग्रेस का योगदान सभी जानते हैं, लेकिन हमारे प्रचार में खामी के कारण फल बीजेपी खा जाती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि शिविर मे कुल 9 विषयो पर चर्चा होगी। राजनितिक और संगठन को लेकर दो महत्वपूर्ण विषय रखे गए हैं। जल्दी ही संगठन मे बहुत बडे बदलाव देखने को मिलेगा। समय के साथ संगठन का ढांचा नही बदला। समय के साथ जो आमूलचूल परिवर्तन होना चाहिए था। वह कांग्रेस ने नहीं किया। इस चिंतन शिविर के बाद बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ब्लॉक और बूथ के बीच में 4-5 मंडल हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। अक्सर चुनाव से पहले ही सर्वे करवाये जाते। अब कांग्रेस पार्टी का इंटरनल सर्वे ग्रुप होगा ।
जो समय-समय पर सर्वे करेगा ।

हमारे यहां ऐसी धारणा है जो अच्छा काम करता है उसको इनाम नहीं मिलता और गलत करने वाले को पनिशमेंट नही मिलता। इस निर्णय के लिए एक अलग से विंग बनाई जाएगी। अनुशासन पार्टी में और मजबूत हो इस दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। ब्लॉक से लेकर हर कमेटी में 50 वर्ष की उम्र से कम लोगों का प्रतिनिधित्व हो यह भी तय होगा। एक परिवार से 2 लोगों को मौका तभी दिया जाएगा जब 5 साल संगठन कार्य किया हो। 5 वर्ष से अधिक किसी भी व्यक्ति को एक पद पर नहीं रखा जाएगा। उसके लिए 3 वर्ष का गेप जरूरी होगा।

इन मुद्दों के सियासी मायने:
नेताओं के इन बयानों से कई सियासी मायने सामने आए हैं। समय के हिसाब से संगठन में बड़े बदलाव के यह निर्णय अगर लागू हुए तो कांग्रेस के नेताओं में जारी परिवारवाद पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। इसके अलावा पैराशूट लीडर्स के पर कतरने मैं भी अब कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस निर्णय का राजस्थान की राजनीति पर भी काफी हद तक प्रभाव दिखाई देगा। राजस्थान में भी बड़ी संख्या में नेताओं के बेटे बेटियों और परिवारजनों को अब तक टिकट मिलते आ रहे हैं। जिसमें कई मंत्री विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल है जिनके परिवार जनों को सांसद विधायक से लेकर निकाय और पंचायत चुनावों में भी जमकर परिवारवाद के नाम पर टिकट मिले हैं।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर यूं रहेगा शहर का यातायात
जयपुर। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13, 14, 15 एवं 16 मई को दो पारीयों में आयोजित होगी। इसके लिए लगभग 3 लाख 20 हजार अभ्यार्थी 179 केन्द्रों पर लिखित परीक्षा के लिए आएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य जिलो में लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों में से भी भारी संख्या में अभ्यार्थियों का आवागमन जयपुर से होने की संभावना है।

यू रहेगा शहर का यातायात
- जयपुर से संचालित होने वाली सभी रोडवेज और निजी बस सेटेलाईट बस स्टैण्ड से संचालित होगी।
- जयपुर से दिल्ली व आगरा रोड पर संचालित होने वाली रोडवेज/निजी बसे रोटरी सर्किल टनल से संचालित होगी। इस रुट की रोडवेज बसों की पार्किंग रोडवेज डीपो झालाना रोटरी सर्किल पेट्रोल पम्प के पीछे एवं निजी बसों की पार्किंग प्राईवेट बस स्टेण्ड बजरी मंडी पर होगी।
- जयपुर से टोंक रोड़ पर संचालित होने वाली रोडवेज निजी बसों का संचालन बी-2 बाईपास स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र ग्राउण्ड से होगा एवं इनकी पार्किंग हो सकेगी।
- जयपुर से अजमेर रोड पर संचालित होने वाली रोडवेज और निजी बसे नारायण विहार चौराहा गोपालपुरा बाईपास से संचालित होगी एवं इनकी पार्किंग नारायण बिहार रोड, गोपालपुरा बाईपास पर एक लेन में हो सकेगी।
- जयपुर से सीकर रोड पर संचालित होने वाली रोडवेज निजी बसे विद्याधर नगर स्टेडियम से संचालित होगी एवं इन बसों की पार्किंग विद्याधर नगर स्टेडियम में होगी।

भारी वाहनो का डायवर्जन
13 मई को सुबह 5 बजे से 16 मई की रात्रि 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
- गोपालपुरा बाईपास, बी-2 बाईपास, खो-नागोरियान रोड़ एवं बी-2 बाईपास चौराहा से रिंग रोड टोंक रोड तक भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त वाहन रिंग रोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य स्थल तक जा सकेंगे। चन्दवाजी तिराहा दिल्ली रोड से ट्रांसपोर्ट नगर, रोटरी सर्किल, रिंग रोड़, आगरा रोड के मध्य भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। उपरोक्त वाहन 200 फिट एक्सप्रेस हाई वे अजमेर रोड, रिंग रोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य स्थल तक जा सकेंगे।
- सीकर रोड़ से जयपुर आने वाले भारी माल वाहक वाहन टोड़ी मोड़, दौलतपुरा, 200 फिट एक्सप्रेस हाई-वे का उपयोग कर अपने गन्तव्य स्थल तक जा सकेंगे।
-13 मई से सुबह 5 बजे से 16 मई की रात्रि 11 बजे तक सभी प्रकार के माल वाहक वाहन एवं स्लोमूविंग वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
- 13 मई से 16 मई तक जयपुर शहर में यातायात के संचालन के लिए सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा।

बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का देशद्रोह कानून
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसने देशद्रोह कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और जांच का फैसला लिया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि इस मामले पर सुनवाई तब तक न की जाए, जब तक सरकार जांच न कर ले। सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि देशद्रोह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए की वैधता की जांच और पुनर्विचार किया जाएगा।

हलफनामे में यह कहा
सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे में सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण में जब कि देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं, गुलामी के समय में बने देशद्रोह के कानून पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। देशद्रोह कानून को लेकर जताई जाने वाली आपत्ति का भारत सरकार को ज्ञान है। कई बार मानवाधिकार को लेकर भी सवाल उठाए जाते हैं। हालांकि इसका उद्देश्य देश की संप्रभुता और अखंडता को अक्षुण्य रखना होना चाहिए।

कानून की वैधता की जांच करने में समय जाया न करे
हलफनामे में आगे कहा गया कि अब समय आ गया है कि आईपीसी की धारा 124 ए के प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए। केंद्र ने कहा कि जांच की प्रक्रिया के दौरान सुप्रीम कोर्ट से अपील है कि वह इस कानून की वैधता की जांच करने में समय जाया न करे।

पहले किया था बचाव
इससे पहले सरकार ने यह भी कहा था कि इस कानून की समीक्षा की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत से अपील की थी कि देशद्रोह कानून के खिलाफ दी गई अर्जियों को रद्द कर दिया जाए। देशद्रोह कानून के खिलाफ याचिका देने वालों में एडिटर्स गिल्ड आॅफ इंडिया, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं।

दो मई को पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
जयपुर। राज्य में चिलचिलाती गर्मी और लू ने बेहाल कर दिया है। प्रचण्ड गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में बाजार सूने और चौक-चौबारे विरान हो गए। मकानों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबलने लगा। देर शाम तक लू का असर बना रहा, लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। धौलपुर में दिन का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43.1 और रात का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन और रात का तापमान औसत तापमान से क्रमश: 3.1 और 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य के बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, नागौर और जालौर में गुरुवार को तेज लू और गर्मी परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि एक मई तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी। दो मई को पश्चिमी विक्षोभ से कुछेक जगह मेघगर्जन के साथ बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।

रात को भी नहीं राहत
रात का तापमान भी अधिक रहने से कूलर-पंखें जवाब देने लगे हैं। बाड़मेर में बीती रात तापमान 30.4, अजमेर 30.4, जयपुर 28.7, जोधपुर 28.4 और धौलपुर में रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज होने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे।

कहां कितना तापमान

अजमेर

43.3

भीलवाड़ा

43.0

अलवर

43.8

जयपुर

43.1

पिलानी

44.8

कोटा

44.5

बाड़मेर

44.4

जैसलमेर

43.5

जोधपुर

43.0

फलौदी

44.6

बीकानेर

45.0

चूरू

45.5

श्रीगंगानगर

45.7

धौलपुर

46.6

नागौर

44.6

(तापमान डिग्री में)