JLN hospital ajmer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जर्जर कॉलम हटाया, बड़े हादसे का टला खतरा
अजमेर। अजमेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की आपातकालीन भवन के किनारे पर स्थित कॉलम गत मानसून के दौरान जर्जर हो गया था , जिसके गिरने की आशंका बनी हुई थी इस बार भी मौसम की बारिश शुरू होने के साथ ही चिकित्सालय प्रशासन इसे लेकर हरकत में आया।

चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि कॉलम की जर्जर हालत को देखते हुए उसे पूरी तरह से गिरवाया जा रहा है, ताकि वहां नया कलम खड़ा करवाया जा सके इस जर्जर कॉलम की वजह से चिकित्सालय भवन का एक हिस्सा गिरने की पूरी आशंका बनी हुई थी जिसकी वजह से हादसा भी हो सकता था, इसलिए इस कॉलम को सोमवार को क्रेन मशीन की सहायता से तुड़वाया जा रहा है। जल्द ही यहां नया कॉलम तैयार करवा कर चिकित्सालय भवन को मजबूती प्रदान कर दी जाएगी

राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय : दंत रोग विभाग में आधुनिक एक्स-रे मशीनें स्थापित, आयुर्वेद क्लिनिक को अन्यत्र स्थान उपलब्ध
अजमेर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अब दातों के रोग से संबंधित मरीजों को एक्स-रे के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। चिकित्सालय प्रशासन ने दंत रोग विभाग में ही मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक एक्स-रे मशीनें स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है।

चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर अनिल सांवरिया ने दंत रोग विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अभी दो आधुनिक एक्सरे मशीन मंगवाई हैं। जिनमें से एक को स्थापित किया जा रहा है सोमवार को एक मशीन चिकित्सालय के ही आयुर्वेद क्लीनिक में स्थापित कर दी गई है जल्द ही आयुर्वेद क्लिनिक को अन्यत्र स्थान उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आयुर्वेदिक चिकित्सालय में लगेगी दांतों के उपचार की नई आधुनिक मशीन, मरीजों को मिलेगा आयुर्वेद का इलाज
अजमेर। राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अब आयुर्वेदिक इलाज के लिए मरीजों को अन्यत्र जाना होगा। यह व्यवस्था चिकित्सालय में ही की जाएगी मौजूदा समय में चिकित्सालय में चल रहे आयुर्वेदिक क्लीनिक के स्थान पर अब दांतों के उपचार संबंधी नई आधुनिक मशीन लगाई जा रही है, जिसकी वजह से चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने आयुर्वेदिक विभाग को यह कक्ष खाली करने के लिए पत्र लिखा था।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रण डॉक्टर अनिल सांवरिया ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के क्लीनिक के लिए शीघ्र ही चिकित्सालय में स्टेशनरी रूम अथवा कोई अन्य बड़ा हॉल उपलब्ध करवा दिया जाएगा, जहां मरीजों को आयुर्वेद का इलाज मिल सकेगा।

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुंदरकांड का पाठ, शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन
अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चरक उद्यान में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, अजमेर महानगर इकाई द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पर तिलक-माल्यार्पण, एन.एम.ओ गीत, एन.एम.ओ मंत्र, संगठन मंत्र और एकात्मता मंत्र से हुआ। कार्यक्रम में श्रीराम स्तुति, भजन-कीर्तन, हनुमान चालिसा, हनुमान जी व भारत माता की आरती हुई। शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अन्त में प्रसाद वितरण हुआ।

कार्यक्रम में जलाने मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डाॅ अनिल सामरिया, चिकित्सालय अधीक्षक डाॅ अरविंद खरे, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डाॅ श्याम भूतड़ा, उप अधीक्षक डॉ अमित यादव, डाॅ लाखन पोसवाल (वरिष्ठ आचार्य शिशु रोग) व एन.एम.ओ अध्यक्ष, डाॅ राजेश खत्री मार्गदर्शक एन.एम.ओ, डाॅ हरदयाल (सह आचार्य मेडिसिन) सेवा प्रमुख, नर्सिग अधीक्षक सहित चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों व नर्सिग स्टाफ की उपस्थिति रही।

जेएलएनएच के डॉक्टर बने देवदूत, मौत के मुहाने से खींचा मजदूर : दो टुकड़ों में विभक्त पेट का जटिल ऑपरेशन, विश्व में यह छठी मिसाल
अजमेर। राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के सर्जन्स की टीम ने मौत के मुहाने पर पहुंच चुके एक मजदूर का त्वरित ऑपरेशन कर जीवनदान दिया है। भारत में इस तरह का यह पहला और विश्व में छठा ऑपरेशन है। मार्बल स्लैब के भारी दबाव व घर्षण के कारण मरीज का पेट फटकर दो टुकड़ों में विभक्त हो गया था और शरीर में कई स्थानों पर फ्रेक्चर भी हो गए थे। फिर भी सर्जन्स ने अत्यंत जटिल मेडिकल केस के गंभीर ट्रॉमा (पॉलीट्रॉमा) से मरीज को सुरक्षित बचा लिया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि मार्बल सिटी किशनगढ़ में भीषण औद्योगिक हादसे का शिकार हुए मजदूर के पेट (आमाशय) के दो टुकड़े हो गए थे।

अत्यंत गंभीर स्थिति में नेहरू अस्पताल लाए गए इस मरीज की जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने उसे मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मामले के अनुसार 11 फरवरी को किशनगढ़ की एक मार्बल फैक्ट्री में 29 वर्षीय नुरसेद पुत्र इस्लाम काम कर रहा था। उसी दौरान मार्बल के भारी-भरकम पत्थरों से लदी एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर सीधे उसके पेट से जा टकराई। इस विशालकाय ट्रॉली और मार्बल स्लैब के भीषण दबाव और घर्षण ने नुरसेद के शरीर को बुरी तरह कुचल दिया।

टीम वर्क और एनेस्थीसिया की महत्वपूर्ण भूमिका
मरीज की इतनी सारी पसलियां टूटने और भारी मात्रा में खून बहने के कारण एनेस्थीसिया (बेहोशी) देना एक बहुत बड़ा जोखिम था लेकिन एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष एवं अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे के निर्देशन में टीम डॉ. कुलदीप, डॉ. ज्योति व डॉ. एकता और सर्जनों के बेहतरीन तालमेल ने इस नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिया। सर्जिकल टीम को प्रभारी डॉ. अनिल के. शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सागर, डॉ. मेहुल सिंघल, डॉ. नमन सोमानी और डॉ. विपिन दीप सिंह शामिल थे। नसिंर्ग स्टाफ नवीन का भी अहम सहयोग रहा।

जेएलएनएच में बिजली के कंट्रोल पैनल में आग : धुआं उठता देख मरीज और परिजन भागे बाहर, अस्पताल में अफरा-तफरी
अजमेर। संभाग के सबसे राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की ओपीडी में दवा काउण्टरों और नेत्र रोग विभाग के बीच स्थित बिजली के कंट्रोल पैनल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग जाने से बिजली गुल हो गई और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पैनल से धुंआ उठता देखकर कई लोग बाहर निकल गए। घटना की इत्तला मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल सामरिया चिकित्सकों के दल सहित मौके पर पहुंचे और पीडब्लूडी के इले्ट्रिरक विंग अभियंताओं को तुरंत मौके पर बुलवाकर आग पर काबू पाया। बाद में उन्होंने चिकित्सालय के इस तरह के कई बिजली पैनलों की स्थिति की खुद जांच-पड़ताल की।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। उस समय चिकित्सालय के आउटडोर तथा दूसरी ओर नेत्र रोग विभाग के आउटडोर में मरीजों व उनके परिजन की भीड़ के साथ दवा काउण्टरों पर भी लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। ऐसे में इन दोनों के बीच के परिसर में स्थित कोने में लगे बिजली के पैनल में तेज धमाका हुआ और धुंआ निकलने लगा। धमाके की आवाज सुनकर सभी सहम गए। फिर आग लगने की अफवाह फैलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ सी मचने लगी। कई लोग चिकित्सालय से बाहर निकलकर परिसर में पहुंच गए। किसी हादसे की आशंकावश चिकित्सक एवं स्टाफ भी अपने कमरों से बाहर निकल आए।

कबूतर की वजह से शॉर्ट सर्किट
इले्ट्रिरकल स्टाफ ने कंट्रोल पैनल को खोलकर देखा तो बताया कि उसमें एक कबूतर घुस गया था। जिसकी वजह से तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ तार जल गए थे। जिनमें से गाढ़ा धुंआ उठने लगा। इसी धुंए और इससे पहले हुए धमाके से लोग घबरा गए थे। डॉ. सामरिया एवं डॉ. यादव ने लोगों को संयम बरतने के लिए कहा और पीडब्लूडी की टीम को तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। जिस पर टीम ने उक्त कंट्रोल पैनल का कनेक्शन काट कर वैकल्पिक माध्यम से दोनों आउटडोर, नेत्र रोग विभाग के वार्ड एवं दवा काउण्टरों की बिजली आपूर्ति बहाल की। साथ ही जले हुए कंट्रोल पैनल के तारों की मरम्मत शुरू कर दी।

बाकी पैनलों की ली सुध
उसके पश्चात डॉ. सामरिया एवं उप अधीक्षक डॉ. यादव ने चिकित्सालय के अधिकांश बिजली कंट्रोल पैनलों की स्थिति खुद जाकर देखी और वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई। कई जगह तो कंट्रोल पैनलों के बाहर चिकित्सालय में पानी की व्यवस्था के लिए रखी गई टंकियां टूट जाने के बाद पटकी हुई थीं। कहीं वृक्षों की लकड़ियां एवं सूखे पत्तों के ढेर लगे थे। इसके अलावा अन्य कबाड़ भी पड़ा हुआ था। इनमें से अधिकांश कंट्रोल पैनल चिकित्सालय के बंद दरवाजे के पीछे हैं। ऐसे में यदि वहां कोई अग्नि हादसा हो जाए तो ऊंची लपटें उठने के बाद ही घटना का पता चल सकेगा। डॉ. सामरिया के साथ संबंधित महकमों के अधिकारी व प्रभारी आदि भी मौजूद थे।
उन्होंने सभी को सभी कंट्रोल पैनलों के पास से कबाड़ हटवा कर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में जगह-जगह बनाए फूड कोर्ट और पिंक टॉयलेट
अजमेर। प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा शिक्षा) अम्बरीश कुमार ने कहा कि राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय प्रशासन सबसे पहले जनहित के उन छोटे-छोटे कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करे जिनकी यहां आने वाले प्रत्येक मरीज एवं उनके परिजन को जरूरत है। जिसमें सबसे प्रमुख है कि चिकित्सालय में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खाद्य पदार्थ जैसे नाश्ता एवं भोजन करने के लिए कैंटीन अथवा फूड कैफे खोले जाएं और खासतौर पर महिलाओं के लिए गैलरियों में पिंक टॉयलेट तैयार करवाए जाएं। इसी के साथ चिकित्सालय में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के अलावा शहर के बीच स्थित इसकी 45 एकड़ जमीन पर चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने के लिए अगले 100 साल तक का आर्किटेक्चर प्लान तैयार कर उस पर अमल किया जाए। कुमार यहां राजकीय जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं के अवलोकन के लिए आए थे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने चिकित्सक शिक्षकों तथा चिकित्सालय के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। इसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों व अभियंताओं के साथ नगर निगम के अधिकारियों को भी तलब किया गया था। ‘नवज्योति’ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर का सबसे पुराना चिकित्सालय है और यहां वर्ष 1890 से लेकर अब तक सभी निर्माण एवं अन्य कार्य टुकड़ों में हुए हैं।इसीलिए सुविधाओं में कोई ना कोई कमी रह ही जाती है। इस अवधि में यहां अब तक मरीजों के लिए 1500 बेड की ही व्यवस्था हो सकी है। जबकि मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय और इनके विभिन्न परिसरों को मिलाकर शहर के बीच इनके पास करीब 45 एकड़ जमीन है।

यदि यहां मास्टर प्लान बनाकर कार्य किए जाएं तो प्रदेश में उच्चस्तरीय चिकित्सा व्यवस्थाओं वाले स्थानों में यह भी शुमार हो सकता है। इसके लिए अब संक्रमण रहित एयरकंडीशन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाए जाने का जमाना आ चुका है। जिसमें ढाई हजार बेड तक की व्यवस्था हो। जहां मरीजों के लिए सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं हों। क्योंकि उनकी जानकारी में है कि 8 से 10 एकड़ जमीन में भी प्लानिंग के साथ कार्यों को इस तरह से किया गया है कि वह अगले 100 वर्ष तक के लिए सुचारू रूप से काम आएंगे। इसीलिए उनका कहना है कि अब टुकड़ों में काम करने का जमाना जा चुका है। इससे ना तो काम ही पूरा हो पाता है और ना ही उसमें गुणवत्ता आती है। नए जमाने के हिसाब से कार्य करने के लिए राज्य सरकार भी तैयार है।

सुधार की बहुत गुंजाइश
मौजूदा प्लानिंग के नक्शे देखने के बाद उन्होंने कहा कि अभी इसमें और सुधार करने की बहुत गुंजाइश है। इसके लिए एक आर्किटेक्ट कंसल्टेंसी फर्म से भी संपर्क किया गया है। बैठक में पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त एक्सईएन अशोक रंगनानी को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने भी चिकित्सालय परिसर में किए जाने वाले नए निर्माणों को लेकर कुछ नक्शे एवं प्लान कुमार के समक्ष प्रस्तुत किए।

50 वर्ष की प्लानिंग करें
तुरंत कर इसकी मरम्मत का काम शुरू करवाना चाहिए। इसके लिए सभी रोगों के विभागाध्यक्षों एवं यूनिट हैड को अपने स्तर पर छोटी-मोटी जरूरी मरम्मत के अधिकार दे दिए गए हैं। क्योंकि राज्य सरकार की ओर से मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं के साथ साफ-सफाई और सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए धन की कमी की कोई दिक्कत नहीं है।

लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र
चिकित्सालय की मौजूदा बिल्डिंग पर सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर प्लांट) लगाने की बात पर उनका कहना था कि सरकार की यही मंशा है कि सभी सरकारी कार्यालय भवनों पर बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएं। इसलिए यहां भी लगाए जाएंगे।