t20 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चौथे महिला टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को 56 रनों से हराया
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने चौथे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस मैथड से 56 रनों से पराजित कर जीत का चौका लगाया। चौथा टी-20 मुकाबला बारिश से बाधित रहा जिस वजह से मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 122 रन बनाए।  प्लेयर  ऑफ द मैच हरमनप्रीत ने 26 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 24 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 14 ओवर में 7 विकेट पर 68 रन ही बना सकी। ओपनर शेफाली वर्मा 2 स्मृति मंधाना 22 और हेमलता 22 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत ने 39 और ऋचा घोष ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी धीमी रही और टीम पावरप्ले के चार ओवर में मुर्शीदा खातून (1) का विकेट गंवाने के बाद 21 रन ही बना सकी।  दिलारा 21 रन की धीमी पारी खेलने के बाद दीप्ति की गेंद पर पगबाधा आउट हुई। एक गेंद बाद रूबिया भी रन आउट हो गईं। शोभना ने कप्तान निगारा सुल्ताना (1) को अपना शिकार बनाया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं पूजा और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

गंभीर ने मुझे फिक्सर-फिक्सर बोला, गालियां दी: श्रीसंत
सूरत। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टूर्नामेंट में एक मुकाबले के दौरान एस श्रीसंत ने अपने पूर्व साथी गौतम गंभीर पर मैदान में फिक्कर फिक्सर कहने और गलियां देने के आरोप लगाये है। लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट में गंभीर इंडिया कैपिटल्स के कप्तान हैं जबकि संत टी20 टूर्नामेंट में गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं।

बुधवार को हुई इस मुकाबले को गंभीर की इंडिया कैपिटल्स के 12 रन से जीत लिया था। मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जो मैच के बाद प्रस्तुति समारोह के मौके पर शूट किया गया था। श्रीसंत ने दावा किया, बिना किसी उकसावे के वह मुझे कुछ न कुछ कहते रहे जो बहुत अभद्र था और ऐसा मिस्टर गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था।

उन्होंने कहा,मेरी कोई गलती नहीं है, मैं तुरंत स्थिति स्पष्ट करना चाहता था। उन्होंने क्रिकेट मैदान पर लाइव जो बातें कहीं, वह स्वीकार्य नहीं हैं।

श्रीसंत ने हालांकि तुरंत यह नहीं बताया कि गंभीर ने उनसे कथित तौर पर क्या कहा था, लेकिन मैच के अगले दिन गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक दूसरे वीडियो में उन्होंने अधिक विवरण का खुलासा किया।

श्रीसंत ने कहा, वह मुझे लाइव टीवी पर सेंटर विकेट पर बुलाते रहे, मैंने उनके लिए एक भी अभद्र शब्द, एक भी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने केवल इतना कहा कि आप क्या कह रहे हैं। वास्तव में मैं व्यंग्यात्मक तरीके से हंसता रहा, क्योंकि वह मुझे कहता रहा, 'फिक्सर, तुम एक फिक्सर हो.) बकवास बंद फिक्सर।

यह वह भाषा है जिसका उपयोग उन्होंने लाइव पर किया था। मैं बस चला गया, लेकिन वह रुके रहे एक ही शब्द बार-बार कहने पर, मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों शुरू किया। यह ओवर का अंत था.) पता नहीं उसने ऐसा क्यों कहा।

उल्लेखनीय है कि संत राजस्थान रॉयल्स के उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें वर्ष । वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को रद्द कर दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई को श्रीसंत के प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया था यह अवधि सितंबर 2020 में समाप्त हो गई।

श्रीसंत ने वर्ष 2005 और 2011 के बीच सभी प्रारूपों में भारत के लिए 90 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और उनमें से 49 खेलों में गंभीर एकादश में उनके टीम-साथी थे। वे 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 एकदिवसीय विश्वकप में भारत की खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।

टी20 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर हूं : कोहली
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने अगले साल कैरिबियाई क्षेत्र और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले विपक्षी टीमों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह टी20 क्रिकेट में अपने शीर्ष पर हैं। कोहली ने रविवार रात गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 61 गेंद पर 101 रन की शतकीय पारी खेली और 133 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी आरसीबी को 197 रन के स्कोर तक पहुंचाया। कोहली का प्रयास हालांकि उनकी टीम के लिये काफी नहीं रहा और शुभमन गिल (104 नाबाद) ने विजय शंकर (53) की मदद से गुजरात को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कोहली ने शतक जडऩे के बाद कहा, मैं बेहतरीन महसूस कर रहा हूं। कई लोगों को लगता है कि मेरे टी20 क्रिकेट का स्तर गिर रहा है, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं समझता। मुझे लगता है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट खेल रहा हूं। मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं। कोहली ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में 98.66 की औसत और 136 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे थे, हालांकि उन्होंने उसके बाद से भारत के लिये कोई टी20 मैच नहीं खेला। इससे पहले कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठाये जाते, उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों को शांत कर दिया।

भारत के इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल के 14 मैचों में 53.25 की औसत और 139.82 की औसत से 639 रन बनाये, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे। कोहली ने कहा, मेरी कोशिश रहती है कि मैं चौके लगाता रहूं और अंत में मौका मिलने पर बड़े शॉट खेलूं। आपको परिस्थितियों को पढ़कर खेलना होता है। मैं लंबे समय से ऐसा करता आ रहा हूं और इससे खुश हूं। कोहली इस सीजन में आरसीबी के लिये शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एकमात्र अनुभवी बल्लेबाज नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी इस सीजन अच्छी फॉर्म में रहे और उन्होंने 14 पारियों में कुल 730 रन बनाये। डु प्लेसिस ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके साथी सलामी बल्लेबाज के पास खेल के सबसे छोटे प्रारूप में देने के लिये काफी कुछ है।

डु प्लेसिस ने कहा कि उन्होंने (कोहली) पूरे सत्र में वास्तव में अच्छी क्रिकेट खेली है। इससे पता चलता है कि विराट के पास टी20 क्रिकेट में काफी कुछ बचा है क्योंकि वह अब भी काफी अच्छा खेल रहे हैं।

पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में होंगे सीसीएल के टी-20 मैच
जयपुर। फिल्मी पर्दे पर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले फिल्मी सितारे अब क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, सोनू सूद, जिमी शेरगिल, आयुष्मान खुराना और मनोज तिवारी समेत सौ से ज्यादा विभिन्न भाषाओं के फिल्मी सितारे 25 और 26 फरवरी को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मुकाबलों में गुलाबी नगर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेंगे, वहीं संगीत की धुन पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर खिलाड़ियों को चीयरअप करते नजर आएंगे।

पहली बार नये फॉर्मेट में होंगे मैच
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मुकाबले पहली बार नये फॉर्मेट में होंगे। टी-20 मैचों को इस बार टेस्ट मैच के फॉर्मेट में खेला जाएगा। लीग के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विष्णुवर्धन इंदुरी के अनुसार मैच 10 ओवर को दो पारियों में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नया प्रारूप ज्यादा मनोरंजक और रोमांचक होगा, जहां लीग की आठ टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

मेडिकल जांच के कारण मैच में हिस्सा नहीं लेंगे विलियम्सन
नेपियर। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन डॉक्टर के साथ ''पूर्व नियोजित भेंट'' के कारण भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनोडसी) ने यह जानकारी दी।

एनोडसी ने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में टिम साउदी न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे, जबकि मार्क चैपमेन को भी टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि केन कुछ समय से डॉक्टर से मिलने की योजना बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे कार्यक्रम के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

स्टीड ने कहा कि हमारे खिलाड़ियो और स्टाफ का स्वास्थ्य हमारे लिये सबसे ऊपर है, और हम उन्हें ऑकलैंड (पहला एकदिवसीय मैच) में देखने के लिए उत्सुक हैं। स्टीड ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल जांच का विलियम्सन की कोहनी से कोई लेना-देना नहीं है, जिसने उन्हें समय-समय पर परेशान किया है। एनोडसी ने बताया कि विलियम्सन ऑकलैंड में होने वाले पहले एकदिवसीय मैच में टीम का हिस्सा होंगे।

श्रीलंका ने यूएई को हराया, गेंदबाजों नेटीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
जीलॉन्ग। श्रीलंका ने पथुम निसांका (74) के संयम भरे अर्द्धशतक के बाद दुश्मंता चमीरा (15/3) और वानिंदू हसरंगा (8/3) की धारदार गेंदबाजी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले दौर के मैच में 79 रन से रौंद दिया। श्रीलंका ने ग्रुप-ए के मुकाबले में यूएई को 153 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में यूएई 73 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय मूल के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन (19/3) ने हैट्रिक लेकर श्रीलंका के मध्यक्रम की धज्जियां उड़ा दीं। निसांका ने बिखरती हुई श्रीलंकाई पारी को संभालते हुए 60 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका के गेंदबाजों ने 152 रन की रक्षा करते हुए यूएई के किसी भी बल्लेबाज को विकेट पर कदम नहीं जमाने दिए। यूएई के लिए अय्यान अफजल खान ने 19(21), चिराग सूरी ने 14(19), जबकि जुनैद सिद्दीकी ने 18(16) रन बनाए। इनके अलावा यूएई का कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका और टीम 17.1 ओवर में 73 रन पर सिमट गई।

चमीरा ने झटके तीन विकेट

चमीरा ने श्रीलंकाई गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हसरंगा ने आठ रन देर तीन विकेट निकाले। महीष तीक्ष्णा ने दो जबकि प्रमोद मदुशन और दसुन शनाका न एक-एक विकेट लिया।

रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीती नीदरलैंड
गीलोंग।  नीदरलैंड ने जुनैद सिद्दीकी (24 पर 3) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टी-20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-ए मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीन विकेट से मात दी।  यूएई ने नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे नीदरलैंड ने एक गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।  नीदरलैंड 13 ओवर में 76 रन देकर 4 के स्कोर के साथ आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जुनैद ने 14वें ओवर में टॉम कूपर और वान डर मरवे को आउट करके मैच को रोमांचक बना दिया। जहूर खान ने 19वें ओवर में टिम प्रिंगल (15) का विकेट निकाला जिसके बाद डच टीम को आखिरी ओवर में छह रनों की आवश्यकता थी। लोगन वैन बीक और स्कॉट एडवर्ड्स ने यह रन पांच गेंदों में बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।  यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन उनकी पारी कभी भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। मोहम्मद वसीम ने यूएई के लिये सर्वाधिक 41 रन बनाये लेकिन इसके लिये उन्होंने 47 गेंदें खेलीं। इसके अलावा वृत्या अरविंद ने 21 गेंदों पर 18 रन बनाये जबकि काशिफ दाऊद ने 15(14) रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिये बास डी लीड ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये।

फ्रेड क्लासेन ने दो विकेट लिये जबकि टिम प्रिंगल और वान डर मरवे को एक-एक विकेट हासिल हुआ। नीदरलैंड ने 112 रन के न्यून लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की अच्छी शुरुआत की लेकिन लगातार विकेट भी गंवाये। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह (10) के आउट होने के बाद मैक्स ओडॉ (23), डी लीड (14) और कॉलिन एकरमैन (17) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। नीदरलैंड आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन 14वें ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने कूपर और वैन डर मरवे को आउट करके डच टीम को मुश्किल में डाल दिया। प्रिंगल और एडवर्ड्स ने संयम के साथ सातवें विकेट के लिये 27 रन जोड़कर नीदरलैंड को जीत के करीब पहुंचाया, हालांकि प्रिंगल 19वें ओवर में आउट हो गये। डच टीम को आखिरी ओवर में छह रनों की जरूरत थी, और उन्होंने यह मैच 19.5 ओवर में ही जीत लिया।

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए दीपक चाहर, नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
मुंबई। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की भारतीय तिकड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी-20 विश्व कप के लिए गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने यह जानकारी दी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि विश्व कप में भारत के अतिरिक्त खिलाड़ी दीपक चाहर की पीठ में चोट के कारण टी-20 विश्व कप में खेलने की उनकी संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं। चाहर के अलावा दो अन्य अतिरिक्त खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई फिलहाल ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे। भारत की मुख्य टीम छह अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी, जहां खिलाड़ियों ने पिछले एक सप्ताह में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के साथ-साथ पश्चिम ऑस्ट्रेलिया एकादश के साथ एक अभ्यास मैच भी खेला। उनका अगला अभ्यास मैच होना है। शीर्ष गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटग्रस्त होने के कारण भारत की विश्व कप स्क्वाड में फिलहाल 14 खिलाड़ी ही हैं। चाहर के चोटग्रस्त होने के बाद अतिरिक्त खिलाड़ी शमी के विश्व कप स्क्वाड में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं।

शमी ने पिछले साल नवंबर में समाप्त हुए 2021 टी-20 विश्व कप के बाद से कोई टी-20  अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह कोविड-19 से उबरने के बाद बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल सके थे। पर्थ में  अभ्यास मैच के बाद रोहित शर्मा की टीम को ब्रिस्बेन की यात्रा करनी है, जहां वह क्रमश: 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम इसके बाद 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करने के लिए मेलबोर्न का रुख करेगी। भारत सुपर 12 के ग्रुप दो में पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और पहले दौर की दो क्वालीफायर टीमों के साथ है।

भारत की टी-20 विश्व कप टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

मुश्ताक अली टी-20 में, एमपी 38 रन से जीती
जयपुर। वेंकटेश अय्यर के ऑलराउंड प्रदर्शन (नाबाद 61 रन और 20 पर 6 विकेट) की बदौलत मध्य प्रदेश ने राजकोट में सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट में राजस्थान को 38 रनों से पराजित कर दिया। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए और फिर राजस्थान पाकी को 19.2 ओवर में 135 रनों पर समेट दिया। वेंकटेश अय्यर ने मध्य प्रदेश के लिए 31 गेंदों पर 5 चौके और चार छक्कों सहित 61 रनों की धुआंधार पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने शुभम शर्मा (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। इससे पहले चंचल राठौड़ और कुलदीप ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़ मध्य प्रदेश को शानदार शुरुआत दी। चंचल 33 और कुलदीप 31 रन बनाकर आउट हुए।

राजस्थान की ओर से मानव सुथार ने 15 रन देकर दो और अनिरुद्ध चौधरी ने 16 रन देकर दो विकेट लिए। अनिकेत चौधरी को एक विकेट मिला। तनवीर उल हक (4 ओवर में 39 रन), कमलेश नागरकोटी (3 ओवर में 44 रन) और राहुल चाहर (4 ओवर में 35 रन) कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके।  वेंकटेश ने जहां बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी उम्दा प्रदर्शन किया वहीं राजस्थान के बल्लेबाजों ने निराश किया। राजस्थान के लिए सलमान खान ने 44 और यश कोठारी ने 36 रन बनाए। राजस्थान के छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान अशोक मेनारिया ने 15, केएस राठौड़ 15, कमलेश नागरकोटी 1, अनिरुद्ध चौहान 7, महिपाल लोमरोर 12, अर्जित गुप्ता 1, मानव सुथार 0 और राहुल चाहर एक रन बना आउट हुए।

वेंकटेश अय्यर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर छह विकेट लिए।

डेविड मिलर की प्रशंसक का निधन, जताया दुख
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर इन दिनों भारतीय दौरे पर हैं और वो टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेल रहे हैं। लेकिन इस सीरीज के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जो बेहद दुखी करने वाला है। दरअसल डेविड मिलर की एक बेहद प्यारी छोटी फैन का निधन हो गया उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर अपनी फैन के साथ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आरआईपी मेरी प्यारी राकस्टार आई लव यू आलवेज।

इस वीडियो में दिख रहा है कि डेविड मिलर अपनी फैन के साथ किस तरह से मस्ती भरे अंदाज में वक्त बिता रहे हैं। इस वीडियो में कई सारी तस्वीरें दिख रही है जो साफ तौर पर दोनों के बीच के जबरदस्त बांड को दिखा रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी इस फैन को कैंसर था, हालांकि मिलर ने इसके अलावा और कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है। आपको बता दें कि भारत दौरे पर आए डेविड मिलर बेहतरीन फार्म में हैं और टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी है।

वातावरण में ढलने का प्रयास कर रहे है सूर्या
पर्थ। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 से पूर्व ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले अभ्यास सत्र के बारे में कहा कि वह बेहद उत्साहित थे लेकिन उन्होंने वातावरण में ढलने का प्रयास किया। सूर्यकुमार ने बीसीसीआई द्वारा  ट्वीट की गई एक वीडियो में कहा कि मैं वास्तव में यहां आने और पहले अभ्यास सत्र में भाग लेने, मैदान पर जाने, दौड़ने और यह देखने के लिए उत्सुक था कि यहां माहौल कैसा है। पहला नेट सत्र वास्तव में अद्भुत था। मैं सिर्फ यह देखना चाहता था कि विकेट की गति और उछाल कैसा है, इसलिए जाहिर तौर पर शुरुआत थोड़ी धीमी है। थोड़ा उत्साह था लेकिन साथ ही वातावरण के अनुकूल होना और अपनी प्रक्रिया का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।

रणनीति बदलाव पर होगा जोर

सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों में रन बनाने के लिये रणनीतियों में बदलाव की आवश्यकता पर भी जोर दिया।  उन्होंने कहा, अभ्यास के दौरान विकेट की उछाल, गति और मैदान के बड़े आयामों को ध्यान में रखते हुए रन बनाने के तरीके पर योजना तैयार करना महत्वपूर्ण है।

भारत दो अभ्यास मैच खेलेगा

भारत को टी-20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले 17 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 19 अक्टूबर को उसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं।  भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा।

रिजवान के तूफान के आगे बांग्लादेश नतमस्तक
क्राइस्टचर्च।  मोहम्मद रिजवान (78 नाबाद) और शान मसूद (31) की आक्रामक पारियों की मदद से पाकिस्तान ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से शिकस्त दी। हेग्ले ओवल मैदान पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की जीत के सूत्रधार ओपनर रिजवान रहे। रिजवान ने महज 50 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। रिजवान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 101 मिनट क्रीज पर टिक कर सात चौके और दो छक्के जड़े।

कप्तान बाबर आजम (22) के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने आए मसूद ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 22 गेंदो पर 31 रन बना दिए। जीत के लिए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिटन दास (35), आफिफ हुसैन (25) के बाद यासिर अली (42 नाबाद) की तूफानी पारी भी टीम की हार को नहीं टाल सकी। यासिर ने 200  के स्ट्राइक रेट से महज 21 गेंदों पर बहुमूल्य रन 42 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश को शिकस्त झेलने के लिए मजबूर करने में मोहम्मद वासिम (24 रन पर तीन विकेट) की भूमिका अहम रही जबकि मोहम्मद नवाज 25 रन देकर दो विकेट चटकाए।