madan dilawar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

RBSE Rajasthan Board 12th Result : रेनवाल की नव्या मीणा ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
जयपुर। जयपुर जिले के किशनगढ़-रेनवाल क्षेत्र के लूणियावास गांव की बेटी नव्या मीणा ने RBSE 12वीं आर्ट्स में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नव्या की इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने स्वयं फोन कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नव्या के पिता गुजरात में टाइल्स और मार्बल्स का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद नव्या ने चार बहनों और एक छोटे भाई के बीच रहकर कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से पूरे गांव में गर्व और खुशी का माहौल है।

बस्सी के मोहित सैनी ने साइंस में 98% हासिल किए
जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र के जटवाड़ा गांव के मोहित सैनी ने RBSE 12वीं साइंस स्ट्रीम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मोहित दौसा के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के छात्र हैं। मोहित के पिता मूलचंद सैनी बस्सी ग्राम सेवा सहकारी समिति में व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत हैं। मोहित की इस सफलता से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है।  मेहनत और लगन से मिली सफलता इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता यह दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इनके परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

आमजन को राहत दे रहे सेवा शिविर : 90 लोगों को वितरित किए उपकरण, दिलावर ने कहा- राजस्व विभाग के मामले किए निस्तारित
बारां। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्रामीण एवं शहरी शिविर आमजन को राहत प्रदान कर रहे हैं। राजस्थान में बारां दौरे पर आए दिलावर ने कहा कि बारां जिले में 17 सितम्बर से अब तक 8 पंचायत समितियों में शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पालनहार योजना के तहत 881 बच्चों का नवीनीकरण किया गया। 90 व्यक्तियों को उपकरण वितरित किए गए।

दिलावर ने कहा कि राजस्व विभाग के 117 मामले निस्तारित किए गए। आपसी सहमति से 304 मामलों का निस्तारण किए गए। लंबित कृषक पंजीकरण के 1308 आवेदन स्वीकृत किए गए, वहीं नामांतरण के 1968 मामलों का निपटारा किया गया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, प्रिंसिपल और दो शिक्षकों पर गिरी गाज
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को जयपुर जिले के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रातः 8:03 बजे महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरमी कलां, सांगानेर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे मिले और मंत्री को देखते ही कक्षा-कक्षों की ओर भागे। मंत्री ने उपस्थिति जांची तो कंप्यूटर शिक्षक लेवल-1 रामकुमार व मोहनलाल यादव बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।

कैश बुक की जांच में 23 जुलाई के बाद से कोई इंद्राज नहीं मिला। प्रिंसिपल ने बाबू की अनुपस्थिति का हवाला दिया, जिस पर मंत्री असंतुष्ट रहे। कक्षा कक्ष गंदे मिले और झाड़ू तक नहीं लगा था। मोबाइल भी शिक्षकों के पास पाए गए, जबकि उन्हें प्रिंसिपल के पास जमा कराने के आदेश हैं। प्रिंसिपल हेमेंद्र सिंह के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसके बाद मंत्री दिलावर पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयसिंहपुरा पहुंचे। यहां सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाते मिले और परिसर साफ-सुथरा मिला। बच्चों ने निर्धारित गणवेश पहन रखा था तथा परिसर में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण भी किया गया था। हालांकि मंत्री ने जब छात्रों से शैक्षणिक प्रश्न पूछे तो उनका स्तर कमजोर पाया गया। कक्षा 9 के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के बावजूद "Knowledge" की स्पेलिंग तक नहीं बताई जा सकी और चौथी कक्षा के छात्र सही से कविता नहीं पढ़ पाए। निरीक्षण के बाद मंत्री ने अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

दो विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश : स्कूल में अव्यवस्थाओं को देख शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हुए नाराज
जयपुर। जयपुर के स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को विद्यालयों में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रधानाचार्यों के खिलाफ  कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रात: 7.40 बजे रा.उ. मा. विद्यालय, वाटर वर्क्स, पानीपेच, जयपुर पहुंचे। वे प्रार्थना में शामिल हुए। विद्यालय में कुल 334 बच्चे हैं जबकि प्रार्थना सभा में डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं मिले तथा अर्थशास्त्र के व्याख्याता जितेंद्र सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित थे। प्रार्थना सभा मोबाइल से कराई जा रही थी। इसके बाद मंत्री ने प्रधानाचार्य दामोदर लाल को निर्देश दिए कि प्रार्थना छात्र-छात्राओं से ही कराएं।

मुरलीपुरा स्थित शहीद मेजर योगेश अग्रवाल रा.उ. मा. विद्यालय में प्रात: 8.05 पर पहुंचे शिक्षा मंत्री को प्रधानाचार्य रचना दूदवाल, व्याख्याता सुनीता पारेख, वरिष्ठ अध्यापक वर्षा गोयल, कृष्णा देवी जाट एवं मंजीता अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कमलकांत मिश्रा वरिष्ठ सहायक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में मूवमेंट रजिस्टर नहीं था। दिलावर ने डीईओ माध्यमिक मुख्यालय जयपुर को प्रधानाचार्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं शास्त्री नगर स्थित उ. मा. विद्यालय, द्वारकापुरी के हालात को देखकर चौंक गए। प्रधानाचार्य सीमा विज विद्यालय में अनुपस्थित थी। विद्यालय स्टाफ  ने बताया कि विद्यालय दो पारी में संचालित है। अत: वे प्रात: 10 बजे विद्यालय आती है।

बच्चों को राष्ट्रपति, पीएम और सीएम के नाम ही पता नहीं
द्वारकापुरी में कक्षा नवीं में उर्दू अध्ययन करा रहे अध्यापक जवाद अली की कक्षा में शिक्षा मंत्री द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान की प्रश्न पूछे गए। उन्होंने पाया कि बच्चों को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तक नहीं पता थे। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने वरिष्ठ अध्यापक जवाद अली के विरुद्ध डीईओ माध्यमिक मुख्यालय जयपुर को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण, डेढ़ साल में सरकार ने कुछ नहीं किया : पायलट
जयपुर। झालावाड़ स्कूल हादसे में मृतक बच्चों को विधानसभा में श्रद्धांजलि नहीं देने के मुद्दे को कांग्रेस ने सरकार को गिरने का बड़ा मुद्दा बना लिया है। राजस्थान विधानसभा में इस मुद्दे पर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में स्कूलों की जर्जर हालत के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही ना कोई ऑडिट हो रही है और ना ही बिल्डिंगों का मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। झालावाड़ स्कूल हादसे में मासूम बच्चों की मौत हुई लेकिन इस सरकार ने उन्हें विधानसभा में याद करना तक उचित नहीं समझा आज कांग्रेस ने उन मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि देखकर उन्हें याद किया है।

इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की स्थिति की मांग को लेकर पायलट ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने जर्जर स्कूलों पर ध्यान दिया होता तो आज झालावाड़ आज से जैसी घटना नहीं होती। हम चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। राजस्थान की भाजपा सरकार का जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। किसी भी मुद्दे पर नेहरू या राजीव गांधी को जिम्मेदार बताकर पल्ला झाड़ने में लगे रहते हैं। डेढ़ साल में इस सरकार ने कुछ नहीं किया है। अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को खूब नुकसान हुआ है। सरकार उनको उचित मुआवजा देने पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। यह सरकार तो दिल्ली के फैसले के भरोसे रहती है। दिल्ली से अनुमति मिलने पर कोई कदम उठाए जाते हैं।

दिव्यांगों का सामर्थ्य किसी से कम नहीं, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हम सबका दायित्व : दिलावर
कोटा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिव्यांग जनों का सामर्थ्य किसी से कम नहीं बताते हुए कहा है कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हम सबका दायित्व हैं। दिलावर रविवार को यहां समावेशी शिक्षा के तहत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, डाईट परिसर में विशेष आवश्यकता वाले 34 विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह उपकरण एएलआईएमसीओ कानपुर से प्राप्त हुए हैं, जिन्हें दिलावर ने बच्चों को सौंपा।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे सामर्थ्य में किसी से कम नहीं हैं। उनमें कई विशिष्ट खूबियां होती हैं और इतिहास साक्षी है कि विशेष योग्यता वाले जनों ने सृष्टि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह छात्र देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आत्मनिर्भर भारत के लिए कृतसंकल्पित हैं। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति की सामथ्र्य के अनुसार सेवा करें और मानवता का परिचय दें। यह सभी लोगों की परीक्षा है कि किस प्रकार से जरूरतमंद की मदद कर हम ईश्वर द्वारा दिए गए मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं।

दिलावर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पॉलिथिन का प्रयोग न करें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रत्येक छात्र के साथ खड़ी है उन्होंने कहा राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य के साथ पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

मैं तो खुद गायें पालता हूं, हर घर को पालनी चाहिए, फर्जी गौशालाओं का विरोध किया : मदन दिलावर
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि वे खुद अपने गांव और जयपुर स्थित सरकारी बंगले पर गाये रखते हैं। अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके पास चार गाय और एक बछड़ा है, जिनकी खुद सेवा करते हैं। गौ माताओं को घर-घर पालना चाहिए। इस अभियान में मैं जुट गया हूं। मैंने साध्वी ऋतम्भरा से भी यह निवेदन किया है। गौमूत्र से मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसे में गौशालाओं का विरोध कैसे कर सकता हूं। कांग्रेसी नेता मेरे बयानों को तोड़ मरोडकर पेश कर रहे हैं।

मैंने फर्जी गौशालाओं के लिए बयान दिया था। जिनके पास जितनी गायें नहीं, लेकिन उससे ज्यादा अनुदान फर्जी तरीके से उठाते हैं। वे वास्तविक गौधन का फायदा रोकते हैं। उनके नाम पर धन हड़प रहे हैं। इसकी जांच भी हुई है। कई फर्जी गौशालाएं पकड़ी भी गई है। कांग्रेस राज में ऐसा हुआ। गाय की आड़ लेकर राजस्थान सरकार का पैसा उठाया। इन्होंने बूचड़खानों, गाय के हत्यारों को संरक्षण दिया।

विधायकों से शिक्षकों के तबादले को लेकर नहीं मांगी गई डिजायर : नए शैक्षणिक सत्र से पहले टीचर्स के स्थानांतरण नहीं- दिलावर
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि विधायकों से शिक्षकों के तबादले को लेकर किसी तरह की डिजायर नहीं मांगी गई है। इस तरह के सभी मामले फ र्जी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले प्रदेश में टीचर्स के स्थानांतरण नहीं किए जाएंगे। शिक्षा संकुल में रिजल्ट जारी करने आए दिलावर ने मीडिया को बताया कि राज्य में शिक्षकों के ट्रांसफ र को लेकर कोई तैयारी नहीं है। तबादलों को लेकर लगातार आवेदन आते रहते हैं, हम उचित समय पर उसका निस्तारण करेंगे।

उनसे जब पूछा गया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने में चन्द दिन बचे हैं, ऐसे में तबादले होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि इस बात का जवाब उचित समय आने पर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों सपोटरा विधायक हंसराज मीणा और करौली विधायक दर्शन गुर्जर के सोशल मीडिया अकाउण्ट पर उनके विधानसभा क्षेत्र में तबादले चाहने वालों से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ा कि शिक्षकों के तबादले होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर विधायकों की डिजायर को लेकर टीचर्स के ट्रांसफ र का फॉर्मेट भी काफी वायरल हुआ था।

तबादलों को लेकर असमंजस का माहौल
राज्य में शिक्षकों के तबादलों को लेकर असंमजस का माहौल बना हुआ है। शिक्षकों को अभी उम्मीद है कि तबादले इसी सत्र में होंगे, तबादले चाहने वाले शिक्षक अपनी मनवांछित जगह पर लगने के लिए आए दिन विधायकों और शिक्षा मंत्री को पत्र दे रहे हैं, लेकिन दिलावर के इस नए बयान से उन्हें मायूसी हाथ लगी है।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित
जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा मार्च–मई में आयोजित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार को शिक्षा संकुल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री मदन दिलावर घोषित किया। इस अवसर पर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक आशीष मोदी एवं सचिव डॉ. अरुणा शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षाएं पूर्व में 21 अप्रैल से 16 मई  के बीच आयोजित की जानी थीं, किन्तु भारत–पाक सीमा पर उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए इन्हें पुनर्निर्धारित किया गया और अंतिम परीक्षा 30 मई को सम्पन्न हुई। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने केवल 19 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए परिणाम घोषित कर यह प्रमाणित किया है कि राज्य में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली न केवल सुचारु रूप से कार्य कर रही है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

मार्च–मई 2025 परीक्षा में कक्षा 10वीं के लिए 53,498 छात्र पंजीकृत हुए जिनमें से 35,575 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 16,400 छात्र सफल घोषित हुए, और परिणाम का औसत उत्तीर्ण प्रतिशत 46.1 प्रतिशत रहा।  कक्षा 12वीं के लिए 49,499 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें से 38,289 ने परीक्षा दी और 18,800 छात्र सफल हुए। 12वीं कक्षा का औसत परिणाम 49.1 प्रतिशत रहा।

इन्होंने मारा मुकाम-
कक्षा 10वीं में जोधपुर जिले के अमान खान ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया जबकि जयपुर जिले की हीना ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों टॉपर्स को 21,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सिरोही जिले के गजेन्द्र सिंह देवड़ा ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि फालोदी की ममता और जैसलमेर की चंदू कंवर ने समान रूप से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान साझा किया है। इन तीनों विद्यार्थियों को 11,000 की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। कक्षा 12वीं में बालोतरा जिले के सुमित ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग में टॉप किया है, जबकि चूरू जिले की रुखसाना बानो ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। दोनों को 21,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राजसमंद जिले के प्रियांक आहारी ने 85.8 प्रतिशत और डूंगरपुर की खुशबू जैन ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः छात्र एवं छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें 11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के प्रत्येक जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को 11,000 की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा लागू की गई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली ने न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित की है, बल्कि समय की भी बचत की है। यह प्रणाली शिक्षण कार्य को बाधित नहीं करती क्योंकि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। सॉफ्टवेयर आधारित स्वचालित टोटलिंग प्रणाली से अंक गणना में त्रुटियों की संभावना समाप्त हो जाती है। मूल्यांकनकर्ता को यह ज्ञात नहीं होता कि वह किस परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका जांच रहा है, जिससे पूर्ण गोपनीयता बनी रहती है। उत्तरपुस्तिकाओं का सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड लंबे समय तक सहेजा जा सकता है। साथ ही राज्य के सभी जिलों से शिक्षक इस प्रणाली में सहजता से शामिल हो सके हैं, जिससे मूल्यांकन की गुणवत्ता और निगरानी और अधिक प्रभावी बन पाई है।

कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही, दिलावर ने कहा- डोटासरा के बोल लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान
जयपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता गोविंद डोटासरा पूरी तरह संयम और शिष्टाचार की सीमाएं लांघ चुके हैं और इसे तार-तार कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोटासरा बेतुका, बेसिर-पैर का प्रलाप कर रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट है और उनकी भाषा में घमंड भरा हुआ है। वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लोकप्रियता और कार्यशैली से भयभीत हैं।

दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार में राजस्थान की जनता की चलती है। राजस्थान के विकास और हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। चाहे वह जल प्रबंधन हो, बिजली की आत्मनिर्भरता, युवाओं को रोजगार देना हो या फिर पेपर लीक पर कठोर नियंत्रण हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार, अपराधों में गिरावट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा और राइजिंग राजस्थान में रिकॉर्ड एमओयू ये सब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता और जनहितकारी सोच का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि डोटासरा जनता के हित के काम करें और अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं लेकिन यह भूमिका भी नहीं निभा पा रहे हैं। अगली बार राजस्थान की जनता आपको विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ेगी। दिलावर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जागरूक है और वह यह भलीभांति समझ चुकी है कि कौन विकास कर रहा है और कौन सिर्फ बकवास।

शिक्षामंत्री ने अपने जन्मदिन पर स्वच्छताकर्मियों के चरण छूकर लिया आशीर्वाद, गौ संरक्षण पर जोर देते हुए पोलीथिन का इस्तेमाल न करने का दिलाया संकल्प
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने अपने जन्मदिन को जनसेवा और संस्कारों के साथ मनाया, जिसमें उन्हें बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। जयपुर स्थित बंगले पर मंत्री दिलावर ने आज प्रातः सपत्नीक गौ माता (गाय और बछड़े) पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बटुकों ने स्वस्तिवाचन कर दिलावर दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए सुखी, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। मंत्री  दिलावर ने अपने राजकीय आवास पर ईश्वर वंदन उपरांत पधारे साधु संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने हवन में भाग लेकर दीर्घायु हेतु रक्षासूत्र बंधवाया। सामान्य स्वागत सत्कार के बाद शिक्षामंत्री अराध्या देव गोविंददेवी जी दर्शनों के लिए पहुंचे। इसके बाद हवन कार्यों में शिरकत की। इस दौरान उनकी दीर्घायु के लिए कलाई पर रक्षासूत्र बांधा गया। इस मौके पर हिंदुस्तान स्काउट्स गाईडस के पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर सम्मान किया और मुंह मीठा कराया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किए नवाचारों के लिए आभार जताया।

स्वच्छताकर्मियों का सम्मान किया
हिंदुस्तान स्काउट्स गाईडस द्वारा आयोजित तेजस उत्सव 2025 के मौके पर शिक्षामंत्री ने स्वच्छताकर्मियों का सम्मान किया गया और शहर को स्वच्छ बनाने में महती भूमिका का निर्वाह करने के लिए आभार जताया। उन्होंने महिला स्वच्छताकर्मियों के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट्स गाईडस की 24 बच्चों की बैंड टीम ने शिक्षामंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

नो पोलीथिन का संकल्प दिलाया
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में गौ आधारित कृषि एवं चरागाह विकास पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला 'गौसंरक्षण संगोष्ठी' में शिरकत की। यहां उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण का संकल्प और पोलीथिन का उपयोग न करने की प्रेरणा दी। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्यजनों को पोलीथिन इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया। शिक्षामंत्री ने गौ संरक्षण एवं चरागाह विकास पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

शिक्षामंत्री भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान राजस्थान द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर आयोजित भारतीय सुरक्षा ज्ञान विज्ञान महायज्ञ में भी पहुंचे। उन्होंने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए गौ संरक्षण पर चर्चा की और पोलीथिन का बहिष्कार करने का आव्हान किया।

कार्यक्रमों की कड़ी में राजकीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्पर्क स्मार्ट स्कूल प्रोग्राम के तहत  45 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट डिवाइस व टीवी वितरित किए गए। इनमें से दो संस्कृत विद्यालय भी शामिल थे। मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके पश्चात भजन वाणी के तहत भजन गायिका साध्वी संत बैरागी बाईसा जोधपुर व साध्वी संतोष बाईसा पीपाड़ सिटी की ओर से प्रस्तुत की गई की शुरुआत नमो रे गणेश नमो हनुमंता से की। उन्होंने भक्ति रसधारा ने सभी को सराबोर कर दिया।

दिलावर ने किया बीज बैंक का शुभारंभ : कार्यक्रम में हुई विशेषज्ञों की चर्चा, कहा- बीज किसी भी कृषि प्रक्रिया की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी
जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान परिसर में आयोजित 'बीज बैंक प्रदर्शनी' का भी अवलोकन किया और कृषि क्षेत्र में नवाचारों तथा परंपरागत बीज संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। कार्यशाला का उद्देश्य पंचायती राज प्रतिनिधियों, कृषि अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसानों को एक मंच पर लाकर बीज संरक्षण, उत्पादन, और वितरण से जुड़े नवाचारों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में राज्य भर के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बीज बैंक प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान आयोजित बीज बैंक प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों से आए कृषि विज्ञान केंद्रों, महिला स्वंय सहायता समूहों, और ग्रामीण किसान संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर संरक्षित देशी बीजों, जैविक खेती के मॉडल और बीज वितरण प्रणाली का प्रदर्शन किया। दिलावर ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर विस्तार से जानकारी ली और किसानों से संवाद करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि बीज किसी भी कृषि प्रक्रिया की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि बीज उत्तम होगा तो फसल भी समृद्ध होगी और किसान की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। वंही दिलावर ने अपने संबोधन में स्थानीय और पारंपरिक बीजों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और रासायनिक खेती के कारण उपज की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में देशी बीजों का संरक्षण और उपयोग ही टिकाऊ कृषि का मार्ग है। उन्होंने अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे किसानों को प्रशिक्षण दें और उन्हें नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ें।

कार्यक्रम में हुई विशेषज्ञों की चर्चा
कार्यशाला के दौरान आयोजित पैनल चर्चा में कृषि विशेषज्ञों ने बीज प्रसंस्करण, बीज भंडारण, जैविक खेती, जल संरक्षण और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक, और अन्य विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे बीज बैंक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है, जिससे किसानों की निर्भरता बाहरी स्रोतों पर कम हो। कार्यक्रम में महिला स्वंय सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कई समूहों ने स्थानीय बीजों को संरक्षित कर उन्हें अन्य किसानों तक पहुँचाने का कार्य किया है। बीज बैंक के माध्यम से महिलाएँ न केवल कृषि में योगदान दे रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हो रही हैं।

मंत्री ने की सराहना और दी शुभकामनाएँ
दिलावर ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल राज्य के ग्रामीण विकास और कृषि सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना है। समापन पर प्रदर्शनी में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बीज बैंक प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉलों को सम्मानित किया गया। साथ ही, चयनित किसानों और स्वयंसेवी संगठनों को उनके नवाचारों और योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।