world cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला टी-20 विश्व कप : भारतीय महिला अंडर-19 टीम दूसरी बार चैंपियन बनी, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
क्वालालंपुर। निकी प्रसाद की कप्तानी वाली भारत की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका को अंडर-19 टी-20 विश्वकप में नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। जी तृषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। जी तृषा (3 विकेट व नाबाद 44 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने आज दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से पराजित कर अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2023 में शेफाली वर्मा  की अगुवाई में भारतीय टीम ने यह चैंपियनशिप जीती थी।

सनिका-तृषा के बीच 44 रनों की साझेदारी :

इसके बाद बल्लेबाजी करने सनिका चलके ने जी तृषा के शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रनों की अवजित साझेदारी हुई। जी तृषा ने 33 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (नाबाद 44) रनों की पारी खेली। वहीं सनिका चलके ने 22 गेंदों में चार चौके लगाते हुए (नाबाद 26) रन बनाये। सनिका चलके ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत के लिए विजयी चौका लगाया। भारत ने 12.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। जी तृषा ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 309 रन बनाये और सात विकेट लिये।

महिला अंडर-19 विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, द. अफ्रीका सुपर सिक्स में
बांगी, (मलेशिया)। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड ने बुधवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स में जगह बना ली है। जबकि आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने नेपाल को 83 रन से हराया: ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी मुकाबले में नेपाल को 83 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने काओइमहे ब्रे (45) और एलेनोर लारोसा (31) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 56 रन ही बना सकी ।

दक्षिण अफ्रीका जीती: ग्रुप सी के वर्षा प्रभावित आठ-आठ ओवरों के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 49 रन बनाये। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे बल्लेबाजी करने उतरी नाइजीरिया की टीम आठ ओवर में आठ विकेट पर मात्र 24 रन ही बना सकी।पाक हार टूर्नामेंट से बाहर: आयरलैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बारिश के कारण खेल को नौ ओवर का कर दिया गया। आयरलैंड ने पहले खेलते हुए  नौ ओवर में पांच विकेट पर 69 रन बनाये। बारिश के कारण पाकिस्तान को 73 रनों का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान की ठीम नौ ओवर में सात विकेट पर 59 रन ही बना की और मुकाबला हार गई।

बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड: कप्तान सुमैया अख्तर (नाबाद 28) के बाद अनीसा अख्तर सोबा (चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की महिला टीम ने स्कॉटलैंड को 17 रनों से हराकर सुपर सिक्स में जगह बना ली हैं। इंग्लैंड बनाम अमेरिका: डेविना पेरिन (74) और ट्रुडी जॉनसन (नाबाद 44) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी-20 मुकाबले में अमेरिका को आठ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड और ग्रुप में शीर्ष पर रही अमेरिका की टीम टूर्नामेंट के सुपर सिक्स चरण में जगह बना ली हैं।

World Cup Final: मुकाबले के लिए चलाई जाएगी नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद में रविवार को विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच को देखने के लिए लोगों की भारी मांग को देखते हुए नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने यहाँ बताया कि विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद जाने के लिए भारी भीड़ है। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस कारण से हवाई जहाजों के किराए भी 20,000 से 40,000 रुपये तक पहुंच गये हैं। रेलवे ने इसे देखते हुए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं और सीटों के किराये सर्ज एयर फेयर की तुलना में कई गुना कम हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली और साबरमती (अहमदाबाद) के बीच आने जाने का स्लीपर श्रेणी का किराया 620 रुपये, एसी-3 इकोनॉमी का 1525 रुपये, एसी-3 का 1665 रुपये, एसी-2 का 2245 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3490 रुपये रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह नयी दिल्ली-साबरमती-नयी दिल्ली ट्रेन (02265/02266) आज शाम पांच बजे नयी दिल्ली से रवाना होगी और कल सुबह 7.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। फिर मैच खत्म होने के बाद मध्य रात्रि पश्चात 2:30 बजे साबरमती से ट्रेन चलेगी और शाम सात बजे नयी दिल्ली लौटेगी।

World Cup 2023: विश्व कप कार्यक्रम में अभी और हो सकता है बदलाव
नई दिल्ली। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पहले ही कई बदलाव देख चुके एकदिवसीय विश्व कप कार्यक्रम में एक और बदलाव करने का अनुरोध किया है। क्रिकबज की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में नौ और 10 अक्टूबर को लगातार मैच होने हैं, जो एचसीए के लिये सुरक्षा संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक एचसीए अधिकारी ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक चिंता का विषय है और हमने बीसीसीआई को इसके बारे में सूचित किया है। हमने बोर्ड से तारीखें बदलने का अनुरोध किया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच मैच की मेजबानी करेगा, जबकि अगले ही दिन उन्हें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच की मेजबानी दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि खेलों के बीच कम से कम एक दिन का आराम बेहतर होगा। हमने बीसीसीआई के सीईओ (कार्यवाहक) हेमांग अमीन से चर्चा की है कि क्या कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। अगर नहीं, तो हमारे पास प्रबंधन के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा पांच अक्टूबर को शुरू होने वाले टूर्नामेंट से सिर्फ 100 दिन पहले ही हुई थी, हालांकि कुछ अंतरराष्ट्रीय बोर्डों के अनुरोध के बाद इसमें बदलाव किये गये थे।

बीसीसीआई ने नौ अगस्त को संशोधित कार्यक्रम जारी किया, जिसमें नौ मैचों की तिथियों में बदलाव किये गये थे। पुराने कार्यक्रम के अनुसार, उप्पल स्टेडियम के मैचों में दो दिन का अंतर था। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी 12 शहर करेंगे। विश्व कप के टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है।

World Cup और Asia Cup में बंगलादेश की कप्तानी करेंगे शाकिब अल हसन
ढाका। शाकिब अल हसन सितंबर में होने वाले एशिया कप और उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिये वनडे क्रिकेट में बंगलादेश की कप्तानी करेंगे। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने इसकी पुष्टि की।

नजमुल ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि हमने शाकिब को एशिया कप और विश्व कप के लिये कप्तान नियुक्त किया है। विश्व कप और एशिया कप टीम की घोषणा कल की जायेगी। चयनकर्ता 17 सदस्यों की टीम चुनेंगे।

गौरतलब है कि तीन अगस्त को तमीम इक़बाल के कप्तानी छोड़ने के बाद से यह पद खाली पड़ा है। नजमुल ने इससे पहले कहा था कि बोर्ड शाकिब को कप्तान नियुक्त करने से पहले उनकी उपलब्धता पर स्पष्ट होना चाहता है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शाकिब को पूर्णकालिक कप्तान बनाने पर अभी फैसला नहीं किया गया है।

नजमुल ने कहा कि हमने उनसे लंबी अवधि की कप्तानी के संबंध में बात नहीं की है और हम उनके (लंका प्रीमियर लीग से) आने के बाद इस बारे में कह सकते हैं क्योंकि हमें उनकी उपलब्धता के बारे में स्पष्टता चाहिये होगी। तीनों प्रारूपों में कप्तानी करना उनके लिये दबाव भरा हो सकता है इसलिए हमें उनसे बात करनी होगी।

उन्होंने कहा कि अभी वह देश से दूर हैं और एक टीम के लिये (एलपीएल में) खेल रहे हैं। हम उन्हें परेशान नहीं करना चाहते थे क्योंकि आज उनका मैच भी है। हमने जो फैसला किया है वह विश्व कप तक है जहां वह खेल रहे हैं। उस समय तक शाकिब ही कप्तान हैं। नजमुल ने पुष्टि की कि लिटन दास उप-कप्तान बने रहेंगे और शाकिब की अनुपस्थिति टीम की कमान संभालेंगे।

नजमुल ने कहा कि अगर शाकिब अल हसन (किसी भी कारण से) नहीं खेलते हैं तो उप-कप्तान लिटन टीम का नेतृत्व करेंगे। अगर हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक के बारे में सोचते हैं तो मेहदी हसन जैसे अन्य नाम भी हमारे सामने हैं। अब मुश्फिकुर (रहीम) नेतृत्व नहीं करते हैं जबकि तमीम ने अभी इस्तीफा दिया है। जब शाकिब पद छोड़ेंगे तो क्या होगा, उस समय अन्य नाम भी सामने आएंगे।Þ

शाकिब वर्तमान में बंगलादेश की टेस्ट और टी20 टीम के कप्तान हैं। वह इससे पहले एकदिवसीय क्रिकेट में भी बंगलादेश की कप्तानी कर चुके हैं। बंगलादेश ने 2011 विश्व कप शाकिब की कप्तानी में खेला था, जहां वह 14 टीमों के टूर्नामेंट में नौंवे स्थान पर रही थी।

भारत के लिए विश्व कप में चहल हो सकते है महत्वपूर्ण: गांगुली
नई दिल्ली।  भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट से अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर नजर रखने की सलाह दी है। चहल पिछले साल आॅस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था।

भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई थी। गांगुली को लगता है कि भारत के पास कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे कुछ और अच्छे रिस्ट (कलाई) स्पिनर्स हैं, लेकिन चहल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

गांगुली ने बताया रिस्ट स्पिनर्स का महत्व
गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- बिश्नोई और कुलदीप अच्छे स्पिनर्स हैं, लेकिन चहल किसी बड़े टूनार्मेंट में खेलने से चूक जाते हैं। वह क्रिकेट के छोटे प्रारूपों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं, चाहे वह 20 ओवर का हो या 50 ओवर का। उन पर नजर रखना महत्वपूर्ण है। गांगुली ने यह भी कहा कि सेना देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया के लिए रिस्ट स्पिनर्स को खेलना मुश्किल लगता है। खासतौर जब मैच भारतीय कंडीशन में हो तो उनके लिए और मुश्किल खड़ी हो जाती है।

2011 में पीयूष चावला रहे थे एक्स-फैक्टर
गांगुली ने कहा- जब आप आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेंगे, तो एक रिस्ट स्पिनर इन परिस्थितियों में अंतर पैदा कर सकता है। 2011 वनडे विश्व कप में पीयूष चावला थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब-जब स्पिनर्स ने वर्ल्ड कप में विकेट निकाल कर दिए हैं, तब-तब भारत ने टूनार्मेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

2007 में हरभजन ने की थी शानदार गेंदबाजी
गांगुली ने कहा, जब हम 2007 में टी-20 विश्व कप खेलने दक्षिण अफ्रीका गए थे, तो वहां भी हमारे कलाई के स्पिनरों ने तेज गेंदबाजों के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की थी। हरभजन सिंह उस टीम में थे। मुझे लगता है कि भारतीय परिस्थितियों में एक रिस्ट स्पिनर को रखना बेहद महत्वपूर्ण होगा। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत आठ अक्तूबर को चेन्नई में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

नीदरलैंड को हरा श्रीलंका शीर्ष पर
बुलवायो। धनंजय डी सिल्वा (93) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में एक और जीत दर्ज की। श्रीलंका ने शुक्रवार को सुपर-6 के मुकाबले में नीदरलैंड को 21 रन से हराया। इस जीत के दम पर श्रीलंका टीम सुपर-6 की अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम के तीन मैचों के बाद 6 अंक है। श्रीलंका को दो मैच और खेलने हैं।

क्वालीफायर की शीर्ष दो टीमें भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका ने टॉस जीत पहले बल्लोबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 213 रन बनाए। 214 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 40 ओवर में 192 रन ही ढेर हो गई। वेस्ले बारसी ने 52 और स्कॉट एडवर्ड्स ने 67 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने 3 व वानिंदु हसरंगा ने दो विकट चटकाए।

जयपुर की दर्शना ने विश्व कप निशानेबाजी में जीता कांस्य
जयपुर। गुलाबी नगर की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दर्शना राठौड़ ने मंगलवार को कजाकिस्तान के अल्माटी में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में महिलाओं की शॉटगन स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। दुनिया के शीर्ष निशानेबाजों के बीच स्पर्धा करते हुए दर्शना ने आठ शीर्ष निशानेबाजों के बीच फाइनल में 39, 51 और 52 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत की गनीमत सैखों ने इस स्पर्धा का रजत पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की असीम ओरिनबाय ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

राजस्थान राइफल एसोसिएशन के सचिव शशांक कोरानी के अनुसार दर्शना राठौड़ ने क्वालिफिकेशन राउण्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए  120 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दर्शना ने पहले राउण्ड में 23, दूसरे राउण्ड में 23, तीसरे राउण्ड में 25, चौथे राउण्ड में 24 और पांचवें राउण्ड में 25 सटीक निशाने साधे। क्वालिफिकेशन में एक अन्य भारतीय निशानेबाज गनीमत सैखों 117 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची।

फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी बोली में शामिल होगा मोरक्को
रबात। मोरक्को के सुल्तान मोहम्मद षष्ठम ने घोषणा की है कि उनका देश फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी हासिल करने के लिए स्पेन और पुर्तगाल के साथ संयुक्त रूप से बोली लगाएगा। सुल्तान ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) को भेजे एक संदेश में कहा कि यह संयुक्त बोली अफ्रीका और यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी भूमध्यसागरीय, अफ्रीकी, अरब और यूरो-भूमध्यसागरीय दुनिया को एक साथ लेकर आएगी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह हममें सर्वश्रेष्ठ को सामने लेकर आएगा जो कि प्रतिभा, रचनात्मकता, अनुभव और साधनों का एक वास्तविक मिश्रण होगा। यह संदेश सुल्तान ने रवांडा के किगाली में मंगलवार सीएएफ आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2022 के अवसर पर अपने संबोधन में दिया। फीफा विश्व कप की मेजबानी करने के लिए मोरक्को छठी बार बोली लगाने जा रहा है, इससे पहले वह 1994, 1998, 2006, 2010 और 2026 के लिए असफल कोशिश कर चुका है।

जून 2021 में स्पेन और पुर्तगाल इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वे 2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए संयुक्त बोली लगाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया की खिताबी हैट्रिक
केप टाउन। ऑस्ट्रेलिया  ने महिला टी-20 विश्व कप 2023 के फाइनल में रविवार को मेजबान दक्षिण अफ्रिका को 19 रन से हराकर छठी बार टी-20 विश्व चैंपियन का ताज अपने सिर सजाया।  न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गये खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी (74 नाबाद) के अर्द्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका लौरा वुलवार्ड (61) की जुझारू फिफ्टी के बावजूद 137 रन तक ही पहुंच सका।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 157 रन
घरेलू प्रशंसको के समर्थन के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया, लेकिन बड़े मैच की बड़ी खिलाड़ी मूनी ने अकेले संघर्ष करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मूनी 53 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के के साथ 74 रन बनाकर टी-20 विश्व कप फाइनल में दो अर्द्धशतक जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गई।

वुलवार्ड ने बनाया शानदार अर्द्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए वुलवार्ड ने अर्द्धशतक जड़ा, हालांकि कोई और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। वुलवार्ड ने 48 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों के साथ 61 रन बनाये। पारी के 17वें ओवर में वुलवार्ड का विकेट गिरते ही दक्षिण अफ्रीका की तमाम उम्मीदें समाप्त हो गयीं।

हीली को शुरू में संघर्ष करना पड़ा
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली को रन बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने मूनी के साथ पहले विकेट के लिये 36 रन जोड़े, हालांकि वह खुद 20 गेंद पर 18 रन ही बना सकीं।  हीली का विकेट गिरते ही मूनी और एशले गार्डनर ने मोर्चा संभालकर ऑस्ट्रेलियाई पारी की रफ्तार बढ़ा दी।

गार्डनर ने 21 गेंद पर बनाए 29 रन
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी गार्डनर ने तेज खेलते हुए 21 गेंद पर दो चौकों एवं दो छक्कों के साथ 29 रन बनाये और मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिये 46 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया  11 ओवर में 79 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर अग्रसर था मगर दक्षिण अफ्रीका ने 12वें ओवर में गार्डनर का विकेट गिराकर रनगति पर लगाम कस दी।  ऑस्ट्रेलिया  ने इस दौरान ग्रेस हैरिस (नौ गेंद, 10 रन) और मेग (11 गेंद, 10 रन) के विकेट भी सस्त में गंवाये, लेकन मूनी ने अपना आक्रमण जारी रखा।

मूनी ने अंतिम तीन ओवर में बनाए 34 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 122 रन ही बना सका था, लेकिन मूनी ने अंतिम ओवरों में 34 रन जोड़कर अपनी टीम को 156/6 के स्कोर तक पहुंचा दिया।  दक्षिण अफ्रीका की ओर से मरिजाने कैप और शबनम इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए। इस्माइल चार ओवर में 26 रन देकर उनकी सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुई।

दूसरी बार लगाई खिताबी हैट्रिक
ऑस्ट्रेलिया  ने दूसरी बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में खिताबी हैट्रिक लगाई है। टीम ने 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीता। इससे पहले टीम ने 2010, 2012 और 2014 में भी खिताबी हैट्रिक जमाई थी। ऑस्ट्रेलिया  के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 1-1 बार टूनार्मेंट जीता है।

मूनी प्लेयर आफ द मैच व गार्डनर प्लेयर आफ द सीरीज
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बेथ मूनी ने पहले से आखिरी ओवर तक बैटिंग की और सबसे ज्यादा नाबाद 74 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर आफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। टूनार्मेंट में 10 विकेट और 110 रन बनाने वालीं ऑस्ट्रेलिया  की एश्ले गार्डनर प्लेयर आफ द टूनार्मेंट रहीं।

द.अफ्रीका टी-20 विश्व कप के फाइनल में
केप टाउन। टैज्मिन ब्रिट्स (68) और लौरा वुलवा र्ड (53) के शानदार अर्द्धशतकों के बाद आयाबोंगा खाका (29/4) और शबनम इस्माइल (27/4) की नायाब गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी-20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह रन से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

ब्रिट्स-वुलवार्ड की सलामी जोड़ी ने जोड़े 96 रन
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में 158 रन तक ही पहुंच सकी। ब्रिट्स और वुलवार्ड ने दक्षिण अफ्रीका की जीत की नींव रखते हुए पहले विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की। ब्रिट्स ने 55 गेंद पर छह चौकों और दो छक्कों के साथ 68 रन बनाये, जबकि वुलवार्ड ने 44 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा मरिज़ाने कैप ने भी 13 गेंद पर चार चौके जड़कर नाबाद 27 रन का योगदान दिया।  इंग्लैंड के लिये लक्ष्य का पीछा करते हुए डेनियल वायट (34), सोफिया डंकली (28), नैटली सिवर-ब्रंट (40) और हीथर नाइट (31) ने महत्वपूर्ण योगदान दिये लेकिन किसी बल्लेबाज के विकेट पर न टिक पाने के कारण इंग्लिश टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।  इंग्लैंड की हार सुनिश्चित करने के लिये दक्षिण अफ्रीका की ओर से खाका ने चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर चार विकेट लिये, जबकि शबनम इस्माइल ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए।  दक्षिण अफ्रीका (पुरुष या महिला) ने पहली बार किसी भी विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी है। खिताबी मुकाबले में उसका सामना रविवार को पांच बार की टी-20 विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से होगा।

न्यूजीलैंड ए पारी सौरभ और चाहर के सामने 237 पर ढेर
बेंगलुरु। सौरभ कुमार (48 पर 4) और राहुल चाहर (53 पर 3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ए ने यहां तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए पारी को 237 रन पर समेट 56 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।  खेल समाप्ति तक भारत ए ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 40 रन बना लिए थे। उस समय कप्तान प्रियांक पांचाल 17 और पहली पारी में शतक बनाने वाले रुतुराज 18 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। भारत का आउट होने वाला एकमात्र बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (4) रहा। इस प्रकार भारत ए की कुल बढ़त 96 रन हो गई और उसके 9 खिलाड़ी शेष है।  दूसरे दिन न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 99 रन बनते-बनते उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद मार्क चैपमेन (92) और सीन सोलिया (54) के मध्य छठे विकेट की साझेदारी में बनाए 114 रन की मदद से न्यूजीलैंड ए ने 237 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

भारत की ओर से सौरभ कुमान ने सर्वाधिक 4 व राहुल चाहर ने 3 विकेट झटकें। तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 10 ओवर में 54 रन खर्च किए और वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सका। टेस्ट के पहले दिन भारत ने रुतुराज गायकवाड (108) के शतक और उपेन्द्र यादव (76) के अर्द्धशतक की मदद से पहली पारी में 293 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से मैथ्यू फिशर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए थे।