celebration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया : चर्च रंगीन फर्रियों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए, प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजे गिरजाघर
जयपुर। पूरी दुनिया में प्रेम, दया, शांति का संदेश देने वाले यीशु का जन्मोत्सव गुरुवार को क्रिसमस-डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजे गिरजाघरों में ईसाई समाज के लोग उमड़ पड़े। गुलाबी नगरी के भी सभी चर्च रंगीन फ र्रियों और बल्बों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते दिखे। ईसाई समाज के लोगों ने घर में क्रिसमस ट्री लगाए। क्रिसमस केक काट कर लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। एक-दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। राजधानी के सभी चर्च में सुबह से दोपहर तक विशेष प्रार्थना सभाओं का दौर चला। पादरी, पास्टर, फादर ने ईसा मसीह के विशेष संदेशों का उल्लेख किया। बाइबिल पाठ के साथ सुख-समृद्धि सहित विश्व में अमन चैन के लिए प्रार्थना की गई। पादरियों ने युवाओं को प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने कैरल्स गाए। मोमबत्ती जलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। सांता क्लॉज ने छोटे बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट बांटी। जयपुर के ऑल सेंट चर्च, सेंट जेवियर चर्च में सुबह से रौनक छाई रही। क्रिसमस ट्री और गौशाला की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च पर खासी चहल पहल रही। यहां अन्य धर्मों के लोग भी मसीह समाज के श्रद्धालुओं को बधाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने क्रिसमस-डे की बधाइयां दी। विशेष प्रार्थना सभा के दौरान छोटे बच्चे सांता के वेश में नजर आए।

बाजारों में परिवार सहित पहुंचे लोग :

राजधानी के बाजारों, मॉल, होटल सहित अन्य स्थानों पर क्रिसमस का उल्लास छाया रहा। क्रिसमस थीम पर सजे शॉपिंग मॉल पर ईसाई समाज के लोग शाम को परिवार सहित पहुंचे। क्रिसमस पर लोगों ने जरूरतमंदों को उपहार, कपड़े, मिठाइयां और खाने की चीजें बांटी।

जयपुर में हेरिटेज डोर 2025 : परंपरा, कला और हाई फैशन का उत्सव, जानें शो के बारे में
जयपुर। जंतर मंतर एक बार फिर कला, संस्कृति और फैशन के मेल का साक्षी बनेगा। जब हेरिटेज डोर अपने संस्करण के साथ आयोजित होगा। महारानी महनसर द्वारा प्रस्तुत और सोनाली खंडेलवाल, शिवाली गुप्ता व प्रिया दीवान द्वारा संयोजित इस शो को क्रिएटिव डायरेक्शन शो डायरेक्टर अभिमन्यु तोमर ने दिया है।

यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत, डिजाइन और आधुनिक फैशन को एक मंच पर लाने का अनोखा प्रयास है। जिसमें फिल्मी सितारों की मौजूदगी विशेष आकर्षण होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे हेरिटेज टॉक्स से होगी। शाम 5.30 बजे दिवानी इंडिया एवं जयपुर एम्पोरियम द्वारा फैशन एग्जिबिट होगा।

सांस्कृतिक रंगों से सजी डांडिया नाइट : पूजा से हुई भव्य शुरुआत, नृत्य प्रदर्शन में झलकी भक्ति और परंपरा की गूंज
चाकसू। मामोड़ियों का मोहल्ला स्थित आरवीए स्मार्ट स्कूल एवं डैफोडिल एकेडमी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आध्यात्मिक माहौल से परिपूर्ण डांडिया नाइट एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक लोकेश नानकानी, अध्यक्ष परमानंद नानकानी ने पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज सबसे बड़ा तेरा नाम रे... नृत्य नाटिका के साथ हुआ। शिवानी घीया एवं ईशु सैनी ने ढोली थारो ढोल बाजे... गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। पारुल जांगिड़, अवनि जैन, अंतिमा साहू व खुशबू सांवरिया को टीम ने चौघड़ा तारा... गाने पर प्रस्तुति से कार्यक्रम को परवान पर चढ़ाया। डांडिया और अन्य पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से भक्ति में डूबे नजर आए।

‘सैयारा’ ने पूरे किए 50 दिन : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अहान और अनीत की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने किया बेहद पसंद
मुंबई। यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में प्रदर्शन के 50 दिन पूरे कर लिए हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित ‘सैयारा’,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिका है। अहान और अनीत की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारतीय बाजार में 330 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ‘सैयारा’ के रिलीज के 50 दिन पूरे हो गए हैं।

फिल्म ‘सैयारा’ के 50 दिन पूरे होने की खुशी में अनीत पड्डा और अहान पांडे ने कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ दोनों ने लिखा- आज उस फिल्म के 50 दिन पूरे हो गए हैं, जिसने हमें दुनिया के सामने लाया और दुनिया को हमारे सामने। जो प्यार हमें मिला वो प्रकृति के इस नियम को सच साबित करता है कि अगर आप करिश्में में विश्वास रखते हैं, यदि आप उसे महसूस करते हैं, तो दुनिया भी इसे आप के साथ महससू करने लग जाती है। हमारे लिए यह एक ऐसा समय है, जब हम बस अपनी आंखें बंद करते हैं और हमें सिर्फ आप ही नजर आते हैं। हमारी तरह फिल्म को बिना जज किए देखने के लिए शुक्रिया। हमें एक अवसर देने के लिए शुक्रिया। हमें यह एहसास दिलाने के लिए शुक्रिया कि ईमानदारी और प्यार दुनिया में किसी भी और चीज से ज्यादा पावरफुल होते हैं, यही एक ऐसी खूबसूरत चीज है, जिसे हम आप लोगों के साथ आगे लेकर जाना चाहेंगे।

हुण्डई क्रेटा-ट्रस्ट, इनोवेशन और अनडिस्प्यूटेड लीडरशिप का एक दशक, 12 लाख से ज्यादा ग्राहकों के साथ क्रेटा लाखों परिवारों का भरोसेमंद ब्रांड
गुरुग्राम। गर्व, विरासत और भावनाओं में डूबे खास पलों के साथ हुण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने भारत में हुण्डई के 10 शानदार साल पूरे कर लिए हैं। जुलाई, 2015 में एच एम आई एल ने मिड.एसयूवी सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाया था, जो आज 12 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों में पावर, स्टाइल एवं एस्पिरेशन का पर्यायवाची बन गया है। इसने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट पर ऐसा प्रभाव डाला है कि देश में इस सेगमेंट को अक्सर क्रेटा सेगमेंट कह दिया जाता है। 2015 में लाँच के बाद से हर साल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड.साइज एसयूवी बनी हुई है।

हुण्डई के मैनेजिंग डायरेक्टर उनसू किम ने कहा कि हुण्डई क्रेटा का यह सफर बहुत भावनात्मक रहा है, वह भी सिर्फ  हमारे लिए नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले हर ग्राहक के लिए। यह सपनों, आजादी और प्रगति का प्रतीक है। क्रेटा सिर्फ  एक प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह रिवॉल्यूशन ऑन व्हील्स है। पिछले 10 साल में यह भारत में एसयूवी खरीदारों के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड बन गई है।

क्रेटा के 10 साल पूरे होने के मौके पर हुण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा कि हुण्डई क्रेटा, सिर्फ  एक मॉडल नहीं है, बल्कि यह केयर के साथ तैयार की गई, टेक्नोलॉजी के साथ निखारी गई और लाखों ग्राहकों के भरोसे से बनाई गई विरासत है। हुण्डई क्रेटा महत्वाकांक्षा, प्रगति एवं भरोसे का प्रतीक है।

मनीष पॉल ने ‘जुग जुग जियो’ के 3 साल पूरे होने पर रीकैप वीडियो किया शेयर, कहा- क्या शानदार अनुभव था
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के 3 साल पूरे होने पर फिल्म का रीकैप वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के रिलीज को तीन साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक खास थ्रोबैक पल शेयर किया। मनीष ने फिल्म का एक रीकैप वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या शानदार अनुभव था यह फिल्म! धन्यवाद। इसके साथ उन्होंने करण जौहर, राज मेहता, धर्मा प्रोडक्शंस समेत बाकी टीम को टैग किया।

फिल्म ‘जुगजुग जियो’ में मनीष पॉल और वरुण धवन की भाई-चारे वाली केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और वरुण के साथ उनकी मजेदार जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। मनीष ने इस फिल्म को अपने करियर के टर्निंग पॉइंट के तौर पर याद किया है।

मनीष पॉल जल्द ही वरुण धवन के साथ दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण और जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, साथ ही वरुण और डेविड धवन के साथ एक और कॉमिक फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में भी दिखेंगे।

मनीष पॉल ने वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के 2 साल पूरे होने का मनाया जश्न, एक खास पोस्ट किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया है। स्टेज और स्क्रीन पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस और चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल ने अपनी सराही गई वेब सीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर किया। यह शो उनके अभिनय करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ।

‘रफूचक्कर’ में मनीष ने पांच बिलकुल अलग-अलग किरदार निभाए, जिससे दर्शकों को उनका नया और अनदेखा अंदाज देखने को मिला। एक साधारण इंसान से लेकर रंगीन ठग तक, मनीष ने हर किरदार को अपने अंदाज में निभाकर न सिर्फ आलोचकों, बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया।

मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- हर दिन किसी एक्टर को 5 किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता। यकीन नहीं होता, ‘रफूचक्कर’ को दो साल हो गए! अब बोलो। सीजन 2 का चक्कर हो जाए।

मनीष अब अपने अपकमिंग बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट्स ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘हाय जवानी तो इश्क होना है’ की तैयारियों में जुटे हैं। ‘रफूचक्कर’ उनके सफर में एक ऐसा मील का पत्थर है, जो उन्हें सिर्फ एक एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक बहुपरती प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में साबित करता है।

फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे, पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने आइकॉनिक किरदार को किया याद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है। वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की और अपने इस आइकॉनिक किरदार को याद किया। उन्होंने लिखा- सावधान : ये हनी 12 साल की मीठी यादों के साथ आता है। फुकरापंती जारी रहे। अपने फुकरे परिवार, पूरी कास्ट, क्रू और उन सब जुगाड़ू दिमागों को ढ़ेर सारा प्यार और सबसे बड़ा धन्यवाद हमारे दर्शकों को, जिन्होंने हमारी इस पागलपंती को इतना यादगार बना दिया। ढेर सारा प्यार और शुक्रिया। 12 इयर्स ऑफ फुकरे।

फिल्म में पुलकित का किरदार ‘हनी’, जो स्मार्ट भी है, जुगाड़ू भी और दिल का अच्छा भी, लोगों के दिलों में बस गया। उसकी दोस्ती, मस्ती और दिल से की गई जुगाड़बाजी ने पूरी एक जनरेशन को हंसी-खुशी से जोड़ दिया। फिल्म में हनी की जोड़ी चुचा, जफर, लाली और भोली पंजाबन के साथ मिलकर कहानी की जान बन गई और हिंदी फिल्मों में दोस्ती की कहानियों को नए सिरे से पेश किया। एक छोटी-सी मजेदार फिल्म से शुरू हुआ यह सफर अब एक पॉप-कल्चर बन चुका है, जिसके दो सुपरहिट सीक्वल आ चुके हैं और इस पूरी जर्नी में ‘हनी’ पुलकित का सबसे पसंदीदा और दिल से जुड़ा किरदार बना रहा  फनी, बिंदास और दिल से प्यारा।

पुलकित अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ तैयार हैं। ‘ग्लोरी’, जो एक बॉक्सिंग ड्रामा है, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’, एक क्रॉस-कल्चर रोमांस और ‘राहु केतु’, जिसकी शूटिंग वह इस वक्त कसोल में कर रहे हैं।

फिल्म ‘सावी’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे हुए, दिव्या प्रोजेक्ट का जश्न मनाने को लेकर है उत्साहित
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म ‘सावी’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे हो गए है। दिव्या खोसला ने फिल्म ‘सावी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म उनके ऑन-स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन की एक मजबूत मिसाल बन गई। आज इस फिल्म की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है और दिव्या इस प्रोजेक्ट का जश्न मनाने को लेकर उत्साहित है।

अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सावी’ में दिव्या ने एक ऐसी गृहिणी की भूमिका निभाई, जो अपने पति पर लगे झूठे हत्या के आरोप के खिलाफ हार नहीं मानती। फिल्म ‘सावी’ के एक साल पूरे होने पर दिव्या खोसला ने कहा- सावी मेरे दिल के बेहद करीब है और हमेशा खास रहेगी। ऐसा लग रहा है, जैसे कल ही हम हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और हमारे निर्देशक अभिनय देव के साथ शूट कर रहे थे। सावी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह रोल करना है और एक पत्नी के उग्र रूप को सामने लाना है, जो अपने पति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

दिव्या खोसला ने कहा- मेरे लिए इससे बड़ी मान्यता कोई नहीं हो सकती थी कि मैंने ऐसा किरदार चुना, जो दर्शकों से जुड़ गया और फिल्म की व्यावसायिक सफलता में योगदान दिया। मुझे खुशी है कि मैंने यह प्रोजेक्ट किया।

दिव्या खोसला अब निर्देशक प्रेर्णा अरोड़ा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। फिलहाल, इसका नाम सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों की यह साझेदारी दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियाँ अभी सामने आनी बाकी हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

बोमन ईरानी की ‘स्पाइरल बाउंड’ ने ‘द मेहता बॉयज’ पर एक विशेष मास्टरक्लास के साथ 800 सत्र किए पूरे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक बोमन ईरानी ने ‘स्पाइरल बाउंड’ के 800 सत्र पूरे होने पर जश्न मनाया है। बोमन ईरानी द्वारा शुरू किया गया ‘स्पाइरल बाउंड’ एक पटकथा लेखन नेटवर्क है, जो लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था और अब महत्वाकांक्षी कहानीकारों और पटकथा लेखकों के लिए एक आश्रय स्थल बन गया है। देश भर से ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से कई पटकथा लेखक नियमित रूप से भाग लेते हैं। ‘स्पाइरल बाउंड’ प्रशंसित फिल्म निर्माताओं और सिनेमा जगत की हस्तियों द्वारा आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से इच्छुक लेखकों को मदद करता है।

बोमन ईरानी ने एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया, क्योंकि उनकी लेखन पहल ‘स्पाइरल बाउंड’ ने अपना 800वां सत्र पूरा किया है। मुंबई के माटुंगा में वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित यह कार्यक्रम उनके निर्देशन की पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ पर एक मास्टरक्लास के रूप में भी चला। छात्रों और रचनात्मक पेशेवरों सहित उपस्थित लोगों ने लेखन और फिल्म निर्माण में गहराई से भाग लिया।

बोमन ईरानी ने कहा- ‘स्पाइरल बाउंड’, जो महामारी के दौरान लेखकों से जुडऩे और उन्हें सलाह देने के तरीके के रूप में शुरू हुआ था, अब 1,500 से अधिक शिक्षार्थियों के एक संपन्न समुदाय में विकसित हो गया है। जब उनसे पूछा गया कि ‘स्पाइरल बाउंड’ के लिए आगे क्या है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- जब तक मैं यहाँ हूँ, ‘स्पाइरल बाउंड’ रहेगा। इसमें कोई सवाल ही नहीं है।

बोमन ईरानी अब प्रतिष्ठित ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अनुपम खेर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’ में रजा साहब के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम, जैकलीन फर्नांडीज और नील नितिन ने ‘है जुनून : म्यूजिकल नाइट’ में मचाया धमाल
मुंबई। अभिषेक शर्मा निर्देशित और जियो क्रिएटिव लैब्स के बैनर तले निर्मित ‘है जुनून- ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट : म्यूजिकल नाइट’ में शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम और नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध सितारों ने अपने जोशीले और भावनात्मक परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया।

संगीत, नृत्य और युवा जोश की शानदार शाम ‘है जुनून - म्यूजिकल नाइट’, का आयोजन जियोहॉटस्टार, जियो क्रिएटिव लैब्स और सारेगामा के सहयोग से हुआ। यह आयोजन 16 मई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही यूथ सीरीज ‘है जुनून - ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट’ के उत्साह का प्रतीक बना। इस आयोजन में संगीत जगत के दिग्गजों और शो के कलाकारों ने मिलकर दर्शकों को एक यादगार शाम का अनुभव कराया। शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम और नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध नामों ने अपने जोशीले और भावनात्मक परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया।

शंकर महादेवन ने अपने प्रतिष्ठित गाने ‘ब्रीथलेस’ की प्रस्तुति अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ दी, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। सोनू निगम ने ‘गले लगाना’ गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं नितिन मुकेश ने नील नितिन मुकेश ने साथ मिलकर ‘जीना यहाँ मरना यहाँ’ प्रस्तुत किया, जो मुकेश जी की 100 साल की संगीत विरासत को समर्पित थी। इस भावुक प्रस्तुति पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियाँ बजाईं और परिवार की इस संगीतमय परंपरा को सलाम किया। शो के कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, नील नितिन मुकेश, बोमन ईरानी, सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम, प्रियांक शर्मा और अनुष्का सेन ने भी मंच की रौनक बढ़ा दी। उन्होंने दर्शकों को एंडरसन्स कॉलेज की उस ऊर्जावान और रंगीन दुनिया से रूबरू कराया, जहाँ संगीत और नृत्य आत्म-अभिव्यक्ति, गौरव और महत्वाकांक्षा का प्रतीक हैं। कलाकारों ने ‘वाइब है मुंबई’, ‘एक मैं और एक तू है’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’, जैसे 40 धमाकेदार गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सचिन-जिगर की फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे होने का जश्न
मुंबई। बॉलीवुड संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर की फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे हो गए हैं। राज और डीके द्वारा निर्देशित और सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास अभिनीत, फिल्म ‘गो गोआ गॉन’ के लिए सचिन-जिगर ने ऐसा साउंडट्रैक बनाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी और ‘गो गोवा गॉन’ भारत की पहली जॉम्बी-कॉमेडी से कहीं बढ़कर बन गया। म्यूजिक एल्बम एक वाइब बन गया, जिसमें हास्य और मादक बीट्स का संतुलन था, एल्बम ने हमें कुछ बेहतरीन पार्टी एंथम दिए।

सचिन-जिगर के लिए, इस फिल्म ने उन्हें बस खुलकर जीने, फ़ॉर्मूले से अलग होने और संगीत के साथ मजे करने का मौक़ा दिया। इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक, व्यंग्यपूर्ण बोल और वाइब को मिलाकर, उन्होंने ‘गो गोवा गॉन’ को एक ऐसी म्यूजिकल पहचान दी, जो इसके कथानक जितनी ही अनोखी है। ‘बाबाजी की बूटी’ एक ट्रिपी गीत है, या फिर ‘स्लोली स्लोली’, जो आज भी बीच प्लेलिस्ट और हाउस पार्टियों में अपनी जगह बना लेता है।

सचिन-जिगर ने कहा- ‘गो गोवा गॉन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। यह एक वाइब थी, एक शैली-विरोधी यात्रा, जिसने हमें ध्वनि के साथ निडरता से प्रयोग करने का मौका दिया। ट्रिप्पी धुनों से लेकर जॉम्बी ग्रूव्स तक, इसने हमें संगीत बनाने की आजादी दी और दर्शकों ने इसका भरपूर आनंद लिया। आज भी, लोगों को ‘बाबाजी की बूटी’ या ‘खून चूस ले’ के साथ गाते हुए सुनना हमें याद दिलाता है कि हम जो करते हैं उससे हमें क्यों प्यार है।