gaza - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तानी सेना को गाजा में बर्दाश्त नहीं करेंगे : इजरायल की दो-टूक, भागीदारी के प्रस्ताव को किया खारिज
तेल अवीव। पाकिस्तानी सेना के गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल का हिस्सा बनने को लेकर काफी समय से चर्चा है। दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना के चीफ असीम मुनीर पर आईएसएफ का हिस्सा बनने के लिए डोनाल्ड ट्रंप दबाव डाल रहे हैं। गाजा में स्थिरीकरण बल की तैनाती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता वाले सीजफायर के अगले चरण का हिस्सा है। इन सब चर्चाओं के बीच इजरायल ने साफ कहा है कि वह पाकिस्तानी आर्मी को गाजा में नहीं देखना चाहता है। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान के तहत गाजा इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स में पाकिस्तानी सेना की भागीदारी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अजार ने कहा कि हमारा देश पाकिस्तान सेना के गाजा फोर्स में शामिल होने से सहज नहीं है। उन्होंने हमास के साथ पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़ा किया।

पाकिस्तानी सेना गाजा नहीं आएगी :

गाजा में प्रस्तावित स्टेबिलाइजेशन और रिकंस्ट्रक्शन फोर्स में सेना भेजने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान समेत कई देशों से संपर्क किया है। इन रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अजार ने साफ किया कि पाकिस्तान के इसमें शामिल होने से इजरायल खुश नहीं है। उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति बनाने की कोशिश हो रही है, जिसमें हम आगे बढ़ सकें लेकिन इसके लिए हमास को खत्म करना होगा। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। अजार ने कहा कि कई देशों ने पहले ही इशारा कर दिया है कि वे सेना भेजने को तैयार नहीं हैं। इन देशों का हमास से लड़ने का इरादा नहीं है।
ऐसे देशों को सेना की तैनाती के लिए कहना ही मौजूदा हालात में स्टेबिलाइजेशन फोर्स का विचार बेमतलब हो जाता है। पाकिस्तानी सेना भी हमास से लड़ने का इरादा नहीं खती है।

हमास के भविष्य पर इजरायली राजनयिक :

पाकिस्तान की संभावित भूमिका पर राजदूत आजार ने कहा कि देश आम तौर पर उन्हीं के साथ सहयोग करते हैं, जिन पर वे भरोसा करते हैं और जिनके साथ उनके डिप्लोमैटिक संबंध हैं। पाकिस्तान के साथ अभी हमारी यह स्थिति नहीं है। पाकिस्तान को इजरायल किसी भी गाजा स्थिरीकरण सिस्टम में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में नहीं देखता है। अजार ने गाजा में अपनी सरकार की प्राथमिकताओं पर कहा कि कहा कि हमें अपने मरे हुए बंधकों के अवशेष वापस लाना है।

साथ ही हमास के मिलिट्री और पॉलिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करना है। हमास को खत्म नहीं किया जाता है तो सीजफायर प्लान के दूसरे फेज को लागू करना नामुमकिन होगा।

लावरोव और मिस्र के विदेश मंत्री ने काहिरा में गाजा शांति योजना के अगले चरण पर की चर्चा, इजरायली सैनिकों की वापसी और नागरिक समिति गठन प्रस्तावित
काहिरा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और मिस्र में उनके समक्ष बद्र अब्देलात्ती ने काहिरा में बातचीत की और दोनों नेताओं के बीच का मुख्य केन्द्र बिन्दु गाजा शांति योजना के दूसरे चरण के कार्यान्वयन पर था।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अब्देलात्ती ने कहा कि मिस्र इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास जारी रखे हुए है और उम्मीद करता है कि यह योजना निकट भविष्य में अपने अगले चरण में प्रवेश करेगी। प्रस्तावित कदमों में गाजा पट्टी से इजरायली सैनिकों की वापसी, शांति-रक्षक बलों की तैनाती और क्षेत्र के प्रशासन के लिए एक नागरिक समिति का गठन शामिल है।

अब्देलात्ती ने कहा कि राजनीतिक व्यवस्थाओं में प्रगति गाजा की तात्कालिक मानवीय स्थिति पर हावी नहीं होनी चाहिए, गाजा की जनता आवश्यक आपूर्तियों की गंभीर कमी का सामना कर रही हैं। उन्होंने वेस्ट बैंक में हो रहे घटनाक्रमों पर भी बढ़ती चिंताओं को रेखांकित किया और इजरायल की बस्तियों की गतिविधियों में तेजी को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक अतिरिक्त चुनौती बताया।

गौरतलब है कि मिस्र ने गाजा से जुड़े मध्यस्थता प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभाई है, जबकि रूस व्यापक राजनीतिक समाधान के समर्थन में कूटनीतिक चर्चाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चरणबद्ध गाजा शांति योजना प्रारंभिक चरण से आगे बढ़ने में परेशानियों का सामना कर रही है। हमास द्वारा हथियार डालने से इनकार और इजरायल द्वारा तब तक गाजा से हटने में अनिच्छा, जब तक निरस्त्रीकरण न हो, इसके प्रमुख कारण हैं।

गाजा में तैनात होंगे पाक, इंडोनेशिया और अजरबैजान के सैनिक, हमास के हथियार छोड़ने पर इजरायल का बड़ा बयान
गाजा पट्टी। गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद भी कई मुद्दों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उनको लगता है कि हमास निरस्त्रीकरण नहीं करेगा, यानी हथियार नहीं छोड़ेगा। हालांकि, युद्ध-पश्चात के गाजा में मध्यस्थता समझौते के तहत हमास ने ऐसी प्रतिबद्धता जताई थी। दूसरी ओर गाजा में अंतरराष्ट्रीय सेना की तैनाती पर भी काम चल रहा है। इस सेना में सबसे बड़ा योगदान पाकिस्तान की ओर से हो सकता है। इजरायली वेबसाइट वायनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया युद्धविराम समझौते के तहत जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल के गाजा पट्टी में प्रवेश करने की उम्मीद है। आईएसएफ में तीन मुस्लिम बाहुल्य देश- इंडोनेशिया, पाकिस्तान और अजरबैजान के सैनिकों के शामिल होने की उम्मीद है। आईएसएफ गाजा में आंतरिक सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सीमाओं की सुरक्षा और क्षेत्र में हथियारों की तस्करी को रोकना होगा।

आईएसएफ में तीन मुस्लिम देश : आईएसएफ में शामिल इंडोनेशिया का उल्लेख अमेरिकी मध्यस्थता वाले अब्राहम समझौते में संभावित साझेदार के रूप में किया जा चुका है। परमाणु शक्ति संपन्न मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान ने हाल ही में सऊदी अरब के साथ एक खुला रक्षा गठबंधन किया है।

इजरायल ने गाजा में स्थिति को और भी बनाया खतरनाक : शांति वार्ता के तीसरे दिन भी गाजा में सैन्य अभियानों में कोई कमी नहीं, यूएन ने कहा- जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे लोग
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (संरा) के मानवीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि मिस्र में गाजा शांति वार्ता के तीसरे दिन भी गाजा में इजरायली सैन्य अभियानों में कोई कमी नहीं आई है। संरा के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि यह अभियान पहले से ही गंभीर मानवीय स्थिति को और भी खतरनाक बना रहा है। ओसीएचए ने कहा कि उसके सहयोगियों ने बताया है कि असुरक्षा के कारण कई लोग उत्तरी गाजा से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। लोग बाहर सो रहे हैं और भोजन एवं आश्रय की भारी कमी के बीच जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र उपग्रह केंद्र ने गाजा शहर में हुए नुकसान का एक प्रारंभिक विश्लेषण प्रकाशित किया है, जिसमें 83 प्रतिशत इमारतें शामिल हैं। इससे पता चला है कि लगभग 81,000 आवासीय इकाइयां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगन ने कहा है कि 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से, गाजा में लगभग 42,000 फिलिस्तीनी गंभीर, संभावित रूप से जीवन बदल देने वाली चोटों का सामना कर चुके हैं। घायलों में से एक-चौथाई बच्चे हैं और 5,000 से ज्यादा अंग-विच्छेदन दर्ज किए गए हैं। पश्चिमी तट के संबंध में ओसीएचए ने कहा कि वह इज़रायली सैन्य अभियानों (जिनमें उत्तरी क्षेत्रों के शरणार्थी शिविरों में भी शामिल हैं) के प्रभाव से बेहद चिंतित है। तुलकरम, नूर शम्स और जेनिन शिविरों में हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हैं। ओसीएचए ने 2025 के पहले नौ महीनों में पश्चिमी तट पर इज़रायल के बसने वालों द्वारा किए गए 1,200 से ज्यादा हमलों का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जिसके परिणामस्वरूप फिलिस्तीनी हताहत हुए, संपत्ति को नुकसान पहुंचा या दोनों हुए, और 17,000 से ज्यादा पेड़ों और पौधों को नुकसान पहुंचा। कार्यालय ने कहा कि जैतून की फसल फिलिस्तीनियों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक घटना है। हालाँकि, नब्लस, सलफिÞत और कल्किलिया के कुछ किसान पिछले कुछ दिनों में बसने वालों द्वारा किए गए शारीरिक हमलों या पेड़ों को तोड़े जाने के कारण अपनी फÞसल नहीं काट पाए।

इजरायल ने गाजा में इमारत को बनाया निशाना : हवाई हमले में 8 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
गाजा। शहर में एक इमारत को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम आठ लोग लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हुए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला एक इमारत को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इससे पहले रिपोर्ट में बताया था कि इजराइली सेना ने गाजा शहर पर कब्जा करने के इरादे से हमला किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने गाजा में मानवीय सहायता के लिए अतिरिक्त धनराशि देने का किया वादा, ऐनी एली ने की घोषणा
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने गाजा में मानवीय सहायता प्रयासों के लिए अतिरिक्त धनराशि देने का वादा किया है। विदेश मंत्री पेनी वोंग और अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री ऐनी एली ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया गाजा में भोजन, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने वाले संगठनों को अतिरिक्त दो करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर) प्रदान करेगा।

नई धनराशि में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए 60 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (38 लाख अमेरिकी डॉलर) और यूनिसेफ तथा रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरआर) के लिए 50 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (32 लाख अमेरिकी डॉलर) शामिल हैं। वोंग और एली ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस नए पैकेज से अक्टूबर 2023 से गाजा के लिए ऑस्ट्रेलिया की कुल मानवीय सहायता 13. करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (8.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक हो जाएगी।

वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया लगातार इजरायल से अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के बाध्यकारी आदेशों के अनुरूप गाजा को सहायता पूरी तरह से और तुरंत बहाल करने की अंतर्राष्ट्रीय अपील का हिस्सा रहा है। गाजा में नागरिकों की पीड़ा और भुखमरी समाप्त होनी चाहिए। इस धनराशि की घोषणा सिडनी और मेलबर्न में फ़िलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों में हजारों ऑस्ट्रेलियाई लोगों के शामिल होने के एक दिन बाद की गयी। प्रदर्शन में गाजा में युद्ध और भूखमुरी को समाप्त करने का आह्वान किया गया था। सिडनी में लगभग 90 हजार लोगों ने हार्बर ब्रिज पर अधिकारियों द्वारा रोकने के प्रयास के बावजूद विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। सामाजिक सेवा मंत्री तान्या प्लिबरसेक ने सोमवार को सेवन नेटवर्क टेलीविजन को बताया कि ऑस्ट्रेलियाई लोग संदेश देना चाहते हैं कि गाजा हमलों में बहुत ज्यादा मौतें हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र से संबंधित एजेंसी ने जारी की चेतावनी : अपनी सबसे खराब स्थिति में गाजा में अकाल, फैल रही है भुखमरी
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र से संबंधित एक खाद्य सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गाजा में इस समय अकाल अपनी सबसे खराब स्थिति में है। इंटीग्रेटिड फूड सिक्योरिटी फेज क्लासिफिकेशन (आईपीसी) एजेंसी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यहां संघर्ष तीव्र होने और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के कारण भोजन, दूसरी जरुरी चीजों और सेवाओं में भारी गिरावट आई है। इस वजह से यहां भुखमरी, कुपोषण और दूसरी बीमारियां फैल रही हैं।

आईपीसी ने कहा कि इस चेतावनी का उद्देश्य तेजी से खराब होती मानवीय स्थिति पर तत्काल ध्यान आकर्षित करना है। इसमें कहा गया है कि 20 हजार से ज्यादा बच्चों को अत्यधिक कुपोषण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इनमें से 3,000 से ज्यादा गंभीर रूप से कुपोषित हैं। एजेंसी ने अपने अलर्ट में कहा कि शत्रुतापूर्ण कार्रवाई खत्म हो और लोगों के जीवन पर आसन्न खतरों को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।

उधर इजरायल पर नाकाबंदी तोड़ने, गाजा में सहायता पहुँचाने और युद्ध समाप्त करने का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दबाव बढ़ रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि गाजा में वास्तविक भुखमरी है। यह बयान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पहले के उन बयानों के विपरीत है, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि वहाँ कोई भुखमरी नहीं है।

इजरायल ने गाजा में अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव किया स्वीकार : 60 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका ने की पुष्टि
वाशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने कहा कि इजरायल ने गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, क्योंकि इजरायली सेना युद्धग्रस्त क्षेत्र में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखे हुए है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हमास को युद्ध विराम प्रस्ताव सौंपा है, जिसका इजरायल ने समर्थन किया है।

लेविट ने कहा कि हमास को भेजे जाने से पहले इजरायल ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए थे। मैं यह भी पुष्टि कर सकता हूं कि वे चर्चाएं जारी हैं, और हमें उम्मीद है कि गाजा में युद्ध विराम होगा ताकि हम सभी बंधकों को घर वापस ला सकें। रिपोर्ट के अनुसार एक इजरायली अधिकारी और मामले से परिचित एक अमेरिकी सूत्र ने पुष्टि की कि प्रस्तावित समझौते में न केवल 60-दिवसीय युद्ध विराम शामिल है बल्कि 10 जीवित बंधकों और 18 मृत बंधकों के अवशेषों को रिहा करने की योजना भी शामिल है।

हमास ने कहा कि उसके नेतृत्व को मध्यस्थों के माध्यम से विटकॉफ से गाजा में युद्ध विराम का नया प्रस्ताव मिला है और वह इसका अध्ययन कर रहा है। हमास ने एक संक्षिप्त बयान में कहा- हमास नेतृत्व को मध्यस्थों से विटकॉफ का नया प्रस्ताव मिला है और वह जिम्मेदारी से इसका अध्ययन कर रहा है, ताकि हमारे लोगों के हितों की पूर्ति हो, राहत मिले और गाजा में स्थायी युद्ध विराम हो।

गाजा में 2 लाख से अधिक नए लोग विस्थापित, लोग फिर से सुरक्षा की तलाश में भागने को मजबूर : संरा
संयुक्त राष्ट्र। मानवीय सहायताकर्ताओं ने बताया कि दो सप्ताह पहले से लगभग 2,80,000 गाजावासी विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि अधिक इजरायली विस्थापन आदेश जारी किए गए हैं, जिससे लोग फिर से सुरक्षा की तलाश में भागने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई संख्या में लोग शरणार्थी शिविरों में आ रहे हैं, जो पहले से ही भीड़भाड़ वाले हैं। यहां पिस्सू और घुन के संक्रमण की रिपोर्ट मिल रही है, जिससे त्वचा पर चकत्ते और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।

कार्यालय ने कहा कि सहायता अवरोध के कारण गाजा में स्वच्छता स्थितियों को सुधारने के लिए आवश्यक सामग्री की कमी हो रही है, जिससे समस्या को हल करना मुश्किल हो रहा है। ओसीएचए ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके मानवीय साझेदार परिस्थितियों के अनुसार आबादी की अत्यधिक जरूरतों को पूरा करना जारी रखेंगे। सभी मानवीय सहायता और जरूरी सामानों के प्रवेश पर महीने भर की नाकाबंदी ने आबादी को बुनियादी जरूरतों से वंचित कर दिया है। गाजा के अंदर खाद्य सहायता तेजी से खत्म हो रही है। कार्यालय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा साझेदार अब तक प्रतिदिन 9 लाख से ज्यादा गर्म भोजन पहुंचाने में सक्षम हैं। ओसीएचए ने गाजा में कार्गो और मानवीय सहायता के लिए क्रॉसिंग को तुरंत फिर से खोलने का आग्रह किया।

इजरायल ने गाजा में स्कूल को बनाया निशाना : मिसाइलों से किया हमला, महिलाओं और बच्चों सहित 29 लोगों की मौत
गाजा। शहर के पूर्व में स्थित आश्रय स्थल दार अल-अरकम स्कूल पर इज़रायली हमले में कम से कम 29 फ़िलिस्तीनी मारे गए और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए है। हमास द्वारा संचालित गाजा मीडिया कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि मृतकों में 18 बच्चे, महिलाएँ शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इज़रायली सेना ने स्कूल पर तीन मिसाइलों से हमला किया। स्थानीय निवासी मोहम्मद अला ने कहा, विस्फोट बहुत बड़ा था। कई लोग मारे गए और अन्य अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को भी एक बयान में दावा किया कि उसने गाजा शहर के क्षेत्र में हमास कमांड और नियंत्रण केंद्र में प्रमुख आतंकवादियों पर हमला किया।

बयान के अनुसार इस केंद्र का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया गया था। इज़रायल ने 18 मार्च को दो महीने का युद्धविराम समाप्त कर दिया और फ़िलिस्तीनी एन्क्लेव पर घातक हवाई और ज़मीनी हमले फिर से शुरू कर दिए। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि नए इज़रायली हमलों में अब तक 1,163 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं और 2,735 अन्य घायल हुए हैं।

गाजा में सीजफायर का यरुशलम में विरोध, इजरायल में लोगों ने हमास को बताया शैतान
गाजा। गाजा और इजरायल के बीच होने वाला सीजफायर समझौते के आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इसे नाराज लोगों ने इजरायल की राजधानी यरुशलम में विरोध मार्च निकाला। लोगों ने हमास को शैतान बताते हुए सरकार से किसी भी हालत में समझौता न करने की मांग उठा दी। वहीं तेल अवीव में बंधकों के परिजनों ने इसे बंधकों की रिहाई का आखिरी मौका बताया है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी के बयान के बाद से दुनिया के कई कोने से प्रदर्शनों की गूंज सुनाई देने लगी है। पहली तस्वीर इजरायल की राजधानी यरुशलम की है। वहां गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल और हमास के बीच होने वाले समझौते के खिलाफ सैकड़ों लोगों की नाराजगी नजर आई।

हमास ने समझौते को किया स्वीकार
हाथों में बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर और इजरायली झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने यरुशलम की सड़कों पर एक बड़ा मार्च निकाला। हमास को शैतान बताते हुए सरकार से किसी भी हालत में उससे समझौता न करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ इजरायल के दूसरे बड़े शहर तेल अवीव में बंधकों के परिजनों ने एकजुट होकर सरकार से सीजफायर डील पर मुहर लगाने की अपील की है। अपनों की तस्वीरों को लिए सैकड़ों परिजनों ने एकत्र होकर नम आंखो से बंधकों की याद में कई गाने गाए। प्रदर्शन में शामिल बंधकों के परिजनों समेत कई इजरायली नागरिकों की माने तो गाजा में युद्धविराम और बंधकों को घर वापस लाने का ये आखिरी मौका है। इसको खोना नहीं चाहिए। कतर में चल रही बातचीत के दौरान हमास ने समझौते को स्वीकार कर लिया है। इजरायल इस पूरे मसौदे पर विचार कर रहा है। इसी कड़ी में इटली में मौजूद इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी माना कि यदि गाजा बंधक समझौते पर सहमति बनती है तो सरकार में हमारे पास बहुमत होगा जो इस समझौते का समर्थन करेगा। यदि कतर के मध्यस्थों द्वारा साझा किए गए मसौदा प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो बंधकों रिहाई सुनिश्चित है। इसके पहले चरण के दौरान 33 बच्चों, महिलाओं और बूढ़े लोगों के साथ बीमार और घायल बंधकों को रिहा किया जाएगा।

इस रिहाई के बदले में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को भी वापस भेजा जाएगा. हालांकि आखिरी चरण में पहुंचे इस सीजफायर समझौते के बीच इजरायल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन कैंप पर हवाई हमले किए. इसमें 6 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।