akhilesh yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तंज, कहा- नकली संत बांट रहे असली संतो को सर्टिफिकेट
जयपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जयपुर के रामबाग होटल में विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मीडिया से विस्तृत बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश की वर्तमान राजनीति, भाजपा सरकार की नीतियों और शंकराचार्य विवाद समेत कई मुद्दों पर तीखे बयान दिए। यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर उठे विवाद को लेकर कहा कि असली संतों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने नकली संतों की आलोचना करते हुए जोर दिया कि पूज्य शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत हो जाएगा। क्योंकि नकली संत असली सन्तों को सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार सनातन परंपरा का अपमान कर रही है और असली संतों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।

जगद्गुरु शंकराचार्य का स्थान सबसे ऊंचा है और उनकी गरिमा को बनाए रखना हर हिंदू का कर्तव्य है। देश की राजनीति पर बोलते हुए यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां भाजपा है, वहां लोकतंत्र, संस्थाओं और जनता के हितों पर हमला होता है। केंद्र और राज्य सरकारें विपक्षी दलों के वोटरों को फर्जी दस्तावेजों और फॉर्म-7 के जरिए वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश रच रही हैं। चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा हारने लगे तो संस्थाओं के पीछे छिप जाती है।महिला आरक्षण, किसान मुद्दे, महंगाई और बेरोजगारी पर भी अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा वादे तो करती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती और पीछे मुड़कर भी नहीं देखती।

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार बोला तीखा हमला: कहा विदेशी निर्भरता से किसान बर्बाद, विकास के नाम पर खेती छीनने की साजिश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि खेती से जुड़ी हर चीज विदेश से आएगी तो देश का किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में किसान क्या उगाएगा, क्या बेचेगा और अपनी मेहनत की कमाई से परिवार कैसे चलाएगा। मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अखिलेश यादव ने कहा कि जब किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा तो वह बच्चों की पढ़ाई, घर के बुजुर्गों का इलाज और बेटियों की शादी जैसे सामाजिक दायित्व कैसे निभा पाएगा। आज का पेट भरना मुश्किल होगा तो कल के लिए बचत की उम्मीद करना बेमानी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को नुकसान पहुँचाकर कोई भी सरकार लंबे समय तक देश नहीं चला सकती। भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह विदेशी ताकतों के सामने देश के अन्नदाता के हितों का समर्पण क्यों कर रही है। कभी भूमि अधिग्रहण के नाम पर खेती छीनने की साजिश रची जाती है तो कभी काले कानूनों के जरिए किसानों को संकट में धकेला जाता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सोच खेती और उत्पादन की नहीं बल्कि बिचौलियों की है। यह सरकार पैदावार बढ़ाने की जगह बीच में कमीशनखोरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने मांग की कि खेती-किसानी के बीच और किसानों के बीच बैठे भाजपाई बिचौलियों का पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होने कहा कि आज किसान साफ शब्दों में कह रहा है कि उसे भाजपा नहीं चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के जाने से ही खेती-बाड़ी और किसान का भविष्य सुरक्षित हो पाएगा।

भाजपा सरकार की पहचान बनी नाइंसाफी : पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह, अखिलेश ने कहा- गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बना बुलडोजर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बुलडोजर अब विकास नहीं, बल्कि नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भेदकारी भाजपा के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उनके मान-सम्मान की छत दोबारा खड़ी कर दे। यादव ने एक्स पर लिखा कि सत्ताधीश अपने ऊपर लगे मुकदमे तो हटवा सकते हैं, लेकिन जो अन्याय और पाप किए गए हैं, उनका हिसाब ऊपरवाले की अदालत में लिखा जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतना अन्याय करके कोई चैन की नींद कैसे सो सकता है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है और एकतरफा, पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बुलडोजर गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बन गया है, जबकि सरकार को लोगों की मदद और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा की सियासत जिस तरह अन्याय कर रही है, उससे उसकी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई अन्याय हारेगा और जनता सच को समझ चुकी है। अपने बयान के अंत में उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों को चेताते हुए कहा कि साजिश से बड़ी हमेशा सच्चाई होती है।

अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला : जातिगत जनगणना भाजपा का केवल जुमला, कहा- पीडीए समाज को खुद लड़नी होगी अपने अधिकारों की लड़ाई
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केवल जुमला है। केंद्र सरकार द्वारा जारी जनगणना की अधिसूचना में जाति का कोई कॉलम ही नहीं है, ऐसे में गिनती किस बात की होगी। यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा- भाजपा का सीधा फार्मूला है, गिनती होगी और न ही आनुपातिक आरक्षण व अधिकार देने के लिए कोई जनसांख्यिकीय आधार तैयार होगा। उन्होंने इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश बताया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा पर भरोसा करने वाले लोग खुद को ठगा हुआ और अपमानित महसूस कर रहे हैं। उनका दावा है कि जो भाजपा कार्यकर्ता और नेता अब तक जातिगत जनगणना कराने का दावा कर रहे थे, वे अब अपने समाज में जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग अब भाजपा के झंडे और प्रतीक हटाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज को अपने मान-सम्मान, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब इस मुद्दे पर विरोध तेज होगा तो भाजपा इसे टाइपिंग मिस्टेक बताकर बचने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है और जनता उसके इरादों को समझ चुकी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर वचन से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वचन-विमुखी शब्द का अर्थ ही भाजपा बन चुका है।

पर्यवेक्षक नहीं, पर्चीवेक्षक भेजती है भाजपा : संगठनात्मक लोकतंत्र का पीटती है ढिंढोरा, अखिलेश यादव ने कहा- वास्तविकता में पार्टी में पर्ची से होते हैं फैसले
लखनऊ। बिहार में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया है। यादव ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि पार्टी में फैसले पर्ची से होते हैं। मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा ने इनसे जिस पद का वायदा किया था, उसको छोड़कर इन्हें बाकी सारे पद और जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जहाँ पर्ची से फैसला होता है, वहाँ क्या ये पर्ची पढ़ने जा रहे हैं। भाजपा पर्यवेक्षक नहीं दरअसल पर्चीवेक्षक भेजती है। भाजपा और लोकतंत्र विलोम हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के अनुसार भाजपा के संसदीय बोर्ड ने यह नियुक्तियाँ चुनाव की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से की हैं।

आजम खान ने अखिलेश से की मुलाकात : राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज, बोले- अब भी जिंदा हैं पहाड़ से मजबूत लोग
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक चली यह बैठक राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है, जिससे राजधानी के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा- न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए। यह जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है।

वहीं, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आजम खान ने कहा- आज मेरे आने का मकसद सिर्फ इतना था कि लोगों को बता सकूं कि आज भी इस धरती पर कुछ ऐसे लोग जिंदा हैं, जिनकी सहनशीलता किसी पहाड़ से ज्यादा मजबूत है। अपने सादे जीवन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- मेरे घर में कल भी जनरेटर नहीं था, आज भी नहीं है और जब तक मेरे समाज के हर व्यक्ति के घर में जनरेटर नहीं लग जाएगा, मैं भी जनरेटर नहीं रखूंगा।

आजम खान ने कहा- आज ऐसा दौर है, जब लोग हजारों किलोमीटर चलकर मिलने आते हैं और गले लगते हैं, उनमें से कई मेरे धर्म के भी नहीं हैं। यही असली बदलाव है और यह बदलाव महसूस भी हो रहा है। जेल में बिताए समय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- अगर मुझे कभी इतना वक्त मिला कि मैं कुछ लिख सकूं, तो मैं दावा करता हूं कि आप उसे पढ़ नहीं सकेंगे।

बिहार के मौजूदा चुनावी माहौल पर तंज करते हुए आजम खान ने कहा- यहां बादशाह से लेकर वज़ीर तक कहते हैं कि बिहार में जंगलराज है, लेकिन जंगल में कौन रहता है, इंसान तो नहीं। अगर मैं उस जंगलराज में चला जाऊं, तो देख लेना, मैं अपना सिर रेल की पटरी पर नहीं रखूंगा।

आजम खान ने कहा- लोग कह रहे हैं कि बिहार में बदलाव आने वाला है और जब लोग कहते हैं तो शायद सही कहते हैं। अपने ऊपर दर्ज मामलों को लेकर उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा- अगर तनखइया कहने पर मेरी सदस्यता जा सकती है, मुर्गी चोरी पर 21 साल की सजा और 30 लाख का जुर्माना हो सकता है, तो फिर दूसरे लोग क्यों माहौल खराब करें।

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला : भाजपा राज मतलब भ्रष्टाचार का भंडार, कहा- सुशासन के दावों की आए दिन खुल रही पोल
लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत शुक्ल और माफिया अखिलेश दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन के दावों की आये दिन पोल खुल रही है और हर विभाग में दलालों और रिश्वतखोरी चरम पर है।

यादव ने एक्स पर लिखा- जिनके करीबी और सहायक अधिकारी के पास 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति मिली है, सोचिए उनके पास खुद कितनी अपार दौलत होगी और उनके उस ऊपरवाले के पास कितनी, जिनके संरक्षण और आशीर्वाद से वे अब तक कार्रवाई से बचे हुए हैं।

यादव ने कहा- भाजपा के सुशासन के दावे अब खोखले साबित हो चुके हैं। हर विभाग में घोटाले, हर स्तर पर रिश्वतखोरी और हर जगह दलालों का राज कायम है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज का असली अर्थ है भ्रष्टाचार का भंडार, जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई का धन लूटने की खुली छूट दी जा रही है।

कानपुर के अखिलेश दुबे को लेकर सपा मुखिया इन दिनों काफी हमलावर हैं। अभी बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास दुबे की गाड़ी इसलिए पलटाई गई थी कि कहीं सरकार न पलट जाए। अब अखिलेश दुबे को बचाया जा रहा है।

ऋषिकांत शुक्ल कानपुर नगर पुलिस में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। पुलिस विभाग में आने के बाद अपने शुरुआती दिनों में वह वर्ष 1998 से 2006 तक और प्रभारी निरीक्षक के रूप में दिसम्बर 2006 से वर्ष 2009 तक लगभग 10 वर्ष से अधिक समय तक कानपुर नगर में नियुक्त रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के बाद भी इन्हें उन्नाव में तैनाती मिली और वर्तमान समय में वह मैनपुरी में तैनात हैं।

अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड : सपा नेताओं का भाजपा पर निशाना, कहा- सरकार ने देश में लगाया अघोषित आपातकाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। पार्टी नेताओं ने विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।

सपा नेता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा- देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड करना लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है, जहाँ वह विपक्ष में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सांसद राजीव राय ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर एक प्रहार है। उन्होंने लिखा- देश की संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, माननीय अखिलेश यादव जी का फेसबुक द्वारा अकाउंट ब्लॉक करना न केवल निंदनीय है, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी कुठाराघात है। अगर भाजपा ने ऐसा किया है, तो यह एक गलती है। अगर यह सत्ताधारी दल के इशारे पर किया गया है, तो यह कायरता की निशानी है। समाजवादियों की आवाज दबाने की कोशिश एक गलती है।

समाजवादी पार्टी के एक अन्य नेता पवन पांडे ने भी अखिलेश यादव की आवाज दबाने के लिए फेसबुक की आलोचना की और कंपनी से अपनी सीमाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

पांडे की एक्स पोस्ट में लिखा था- फेसबुक ने आज अपनी सारी हदें पार कर दीं, बिना किसी चेतावनी या सूचना के, उसने अखिलेश यादव जी का आधिकारिक पेज सस्पेंड कर दिया। यह कोई साधारण अकाउंट नहीं है। इसने अखिलेश यादव जी की आवाज को दबाने की घिनौनी कोशिश की है, जो भारतीय लोकतंत्र और करोड़ों लोगों की आवाज है! फेसबुक को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए-वह लोकतंत्र को चुप नहीं करा सकता। समाजवादियों को फेसबुक को होश में लाने का समय आ गया है! ऐसा अहंकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा अपनी सत्ता के अंतिम दौर में, अखिलेश ने कहा- उनकी भ्रष्ट चुनावी साजिश का हुआ भंडाफोड़
लखनऊ। देश के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को लेकर जारी बयान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए समाज को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। यादव ने एक्स पर लिखा पीडीए समाज का अपमान करने वाले ऐसे असभ्य लोग दरअसल अपने दंभ और अहंकार के मारे होते हैं। इनकी प्रभुत्ववादी सोच नफरत को आधार देती है, जो देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए जितनी होती है, उतनी ही समाज के सबसे कमजोर अंतिम व्यक्ति के लिए भी। ऐसे लोग वर्चस्ववाद की बीमारी से घोर ग्रसित होते हैं। हम इसलिए कहते हैं, पीडीए का मतलब है 'पीड़ित, दुखी, अपमानित'।

उन्होंने कहा कि पीडीए समाज की उदारता और भलमनसाहत 5 हजार सालों से ऐसे लोगों को माफ करती आई है, लेकिन इस हद तक अपमान के बाद पीडीए समाज अब और नहीं सहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी अपनी सत्ता के अंतिम दौर में हैं , क्योंकि उनकी भ्रष्ट चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है, वो अब कभी नहीं जीतेंगे। इसीलिए हताश होकर वो ऐसे कुकृत्य कर रहे हैं। भाजपाई इस बार जाएंगे तो फिर कभी नहीं आएंगे क्योंकि जब आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा अपने हक-अधिकार के लिए जाग गया है तो 10 प्रतिशत का सिंहासन अब और नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में यह दौर अपमान बनाम सम्मान के संघर्ष का है। पीडीए अपने स्वाभिमान और स्वमान का यह अंतिम संघर्ष निर्णायक रूप से जीतकर रहेगा।

अखिलेश का सरकार पर तीखा पलटवार : बोले- इतना बड़ा झूठ न बोलें, पद की गरिमा का रखें ख्याल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मेट्रो संचालन को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी ( सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर पलटवार करते हुए कहा कि जिसका प्रमाण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और जनता ने साक्षात अनुभव किया हो, उसको लेकर इतना बड़ा झूठ नही बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफ़ेद झूठ बोलने से व्यक्ति की गरिमा भी गिरती है और उन सभी पदों की प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा भी जिन पर वो बैठता है।

शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि “ आज तो झूठ भी अपने आप को लज्जित महसूस कर रहा होगा। इतना बड़ा झूठ भी नहीं बोलना चाहिए कि इंसान औरों की ही नहीं अपनी निगाह में भी गिर जाए। सफ़ेद झूठ बोलने से व्यक्ति की गरिमा भी गिरती है और उन सभी पदों की प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा भी जिन पर वो बैठता है। सत्ता का ऐसा भी क्या लालच कि उस बात को झूठ बताना जिसके प्रमाण हर तरह से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और जनता ने जिसका ख़ुद साक्षात अनुभव किया हो। इतना बड़ा झूठ बोलना तभी संभव होता है, जब व्यक्ति या तो चेतना खो दे या सच्चाई या अपने आदर्श और सत्य के संस्कार। ऐसे महाझूठ वक्ता दरअसल अपने लोगों को महामूर्ख समझते हैं। वो मानते हैं कि उनके अनुयायी उनकी हर बात को सच ही मानेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं है। भाजपा और उनके संगी-साथियों और वाहिनीवादियों की सोच ही यही है कि झूठ बोलकर अपने लोगों को ठगो। आज तो भाजपाई गुट के वो सब लोग शर्म से ज़मीन में गड़ गए होंगे जो ऐसे लोगों के लिए हर तर्क-कुतर्क से बाज नहीं आते थे और इनकी ईमानदारी की गारंटी देते थे। ”

अखिलेश यादव ने कहा कि “ अपनी नहीं तो पद की गरिमा का ही मान रखिए। वैसे उनसे सच की उम्मीद करना बेकार है जो महाकुंभ जैसे पावन और धार्मिक अवसर पर सनातनी हिंदुओं की मृत्यु पर झूठ बोलने का घोर पाप कर चुके हैं।”  गौरतलब है कि एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हम लोग जब आए थे तो यूपी के अंदर एक भी सिटी में मेट्रो रेल का संचालन नही होता था, आज छह शहरों में हो रहा है।

अमेरिका ने ड्रग उत्पादक देशों में भारत को किया शामिल : यह देश के लिए बेहद शर्मनाक, अखिलेश ने पूछा- कहां गई विदेश नीति
लखनऊ। ड्रग उत्पादक व निर्यातक देशों में चीन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत 23 देशों की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत को शामिल किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विरोध जताया है। उन्होंने ड्रग उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल किया जाना देश के लिए बेहद शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि कहां गई वह विदेश नीति, जिसका डंका पीटा जा रहा था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए भाजपा के लोग हवन पूजन करते फिर रहे थे, जीत की कामना कर रहे थे और खुशियां मना रहे थे, पटाखे फोड़ रहे थे, उसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का घोर अपमान किया। भारत को ड्रग्स उत्पादक एवं निर्यातक देशों में पाकिस्तान के साथ ही सूची में डाल दिया, यह देश के लिए बेहद शर्मनाक है। कहां गई वह विदेश नीति, जिसका डंका पीटा जा रहा था।

अखिलेश ने कहा कि ड्रग्स और अवैध धंधों के काम में भाजपा के लोग शामिल हैं और इसके कारण पूरे देश की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। विदेश नीति शून्य है, केवल खोखले दावे किए जा रहे हैं। भारत का सर पूरे विश्व में भाजपा ने नीचा कर दिया है, यह देश के लिए एक शर्मनाक पल है। एक अन्य पोस्ट में विदेश में जॉर्जिया में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि विदेशों में भारतीयों के साथ ये बर्ताव देश के लिए बेहद शर्मनाक और वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिष्ठा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। क्या भारतीयों के साथ विदेश में ऐसा बर्ताव किया जाएगा। शर्मनाक। उन्होंने कहा कि इसके पहले अमेरिका द्वारा हथकड़ी बेड़ी लगाकर भारतीयों को भारत वापिस भेजा गया, अब जॉर्जिया में भारतीय पर्यटकों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार भारतीय प्रतिष्ठा और विदेश नीति पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। इसका मतलब जो विदेश में डंका बजने वाले दावे थे वो सब खोखले, दिखावटी और प्रायोजित निकले।

भाजपा पर भी लगा है अमेरिका का टैरिफ : देश के किसी मुद्दे पर सवाल का नहीं मिलता जवाब, अखिलेश बोले- अमेरिका से संबंधित किसी भी सवाल पर मिलती है चुप्पी
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेरिका का आयात शुल्क सिर्फ भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं पर ही नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी है, क्योंकि उससे जब कोई भी सवाल पूछा जाता है, तो उसका जवाब नहीं मिलता। यादव ने संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे मतदान में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा से यदि देश की आर्थिक स्थिति या किसी अन्य मुद्दे पर सवाल पूछा जाता है, तो किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिलता है। अमेरिका से संबंधित किसी भी सवाल पर उसकी चुप्पी बताती है कि भाजपा पर भी अमेरिकी आयात शुल्क लगा हुआ है।

यादव ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में पूरा विपक्ष एकजुट है। उनका कहना था कि यह सिद्धांतों की लड़ाई है और देश को सबसे ज्यादा खतरा सांप्रदायिक ताकत से है और यह लड़ाई उसी के खिलाफ है। इसलिए पूरा विपक्ष एकजुट होकर के अपने संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान कर रहा है।

यह पूछने पर की गठबंधन के पास संख्या बल नहीं है, उन्होंने कहा कि संख्या बल महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण सिद्धांत है और विपक्षी गठबंधन सांप्रदायिकता से देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। देश को सबसे ज्यादा खतरा सांप्रदायिक राजनीति से है और संप्रदायिक राजनीति देश को तोड़ती है।