Power outage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूरी चेर्निचुक का बड़ा बयान: बोले-संयंत्र की सुविधाओं पर युद्ध के प्रभाव के कारण ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में स्थिति लगातार तनावपूर्ण
मास्को। ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निदेशक यूरी चेर्निचुक ने कहा है कि संयंत्र की सुविधाओं और शहर पर युद्ध के प्रभाव के कारण वहां की स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। संयंत्र की प्रवक्ता येवगेनिया याशिना ने शुक्रवार को बताया था कि पिछले दो हफ्तों में ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र और एनरगोदर के पास के क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बलों के हमलों की तीव्रता में काफी वृद्धि हुई है। रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेक्सी लिखाचेव ने रविवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में संयंत्र क्षेत्र पर कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन स्टेशन के अनुषंगी शहर एनरगोदर पर हमले हुए हैं। 'नीप्रोव्स्काया' लाइन के माध्यम से संयंत्र को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति एक संवेदनशील स्थान - पानी के ऊपर - से कट गयी है, जिससे मरम्मत के समय का पूर्वानुमान लगाना कठिन हो गया है।

चेर्निचुक ने स्पूतनिक से कहा, “ दुर्भाग्य से, हमने समस्या का समाधान करने के लिये एक ऐसा तरीका निकाला है, जो पूरी तरह से सामान्य नहीं है, लेकिन फिर भी निरंतर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। यह स्वाभाविक रूप से युद्ध की तीव्रता, औद्योगिक क्षेत्र में संयंत्र की सुविधाओं, शहर और शहर की सार्वजनिक सेवाओं पर गोलाबारी के कारण है। ” संयंत्र के निदेशक ने बताया कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के सहयोग से ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र की उच्च-वोल्टेज विद्युत लाइनों में से एक की मरम्मत के लिए ‘शांति’ (गोलाबारी रोकने) स्थापित करने का कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि 24 मार्च को यूक्रेन के लड़ाकों के हमलों की वजह से संयंत्र की दो उच्च-वोल्टेज लाइनों में से एक ‘नीप्रोव्स्काया’ लाइन क्षतिग्रस्त होकर निष्क्रिय हो गयी थी, इसलिए वर्तमान में संयंत्र को केवल एक लाइन ‘फेरोस्प्लावनया’ के माध्यम से बिजली मिल रही है।
चेर्निचुक ने बताया, “ वर्तमान में बाहरी बिजली का मुख्य स्रोत 'फेरोस्प्लावनया' लाइन है। हमारे पास डीजल जनरेटर के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है, और हम वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ छठे ‘शांति मोड’ को स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि तकनीशियन लाइन की मरम्मत कर सकें। ” उन्होंने कहा कि संयंत्र में वैकल्पिक डीजल जनरेटर चालू हालत में हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसे सुरक्षित रखने के लिए डीजल ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित
नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं और तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे पहले धूल भरी आंधी, गरज, बिजली और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन को बाधित किया है और बिजली नेटवर्क को भी प्रभावित किया है।

शुक्रवार तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। बुधवार शाम खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 16 उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों को घर में रहने और खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली की तारों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त: हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण हवाई यातायात बाधित हो गया है। इसकी वजह से कई उड़ानें रद्द की गई हैं और 30,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

वेलिंगटन हवाई अड्डे के अनुसार, आज सुबह ओशिनिक द्वीप और देश की राजधानी के बीच आवागमन करने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द या विलंबित रहीं। एयर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन, नेपियर और पामस्र्टन नॉर्थ हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

खराब मौसम के कारण कुछ सड़कें बंद कर दी गई हैं और ट्रेन एवं फेरी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वेलिंगटन के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है। प्राकृतिक आपदा के बाद की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। न्यूजीलैंड की अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के सहायक कमांडर केन कूपर ने कहा कि रात भर में लगभग 850 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए जिनमें से आधे से अधिक राजधानी क्षेत्र में थे।

रेडियो न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय मौसम सेवा मेटसर्विस का हवाला देते हुए कहा कि उत्तरी द्वीप पर 149 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके दर्ज किए गए। मेटसर्विस के मौसम विज्ञानी जॉन लॉ ने कहा कि यह चरम मौसम द्वीप के पूर्व में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढऩे के कारण उत्पन्न हुआ है।

मौसम विज्ञानी लॉ ने कहा कि यह अच्छी खबर यह है कि जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे हवाएं धीमी होने लगेंगी इसलिए शायद हमने हवाओं की चरम स्थिति देख ली है। लेकिन वेलिंगटन के मानकों के हिसाब से भी सप्ताह की शुरुआत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी द्वीप के वैरापा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रात भर में आठ इंच तक बारिश दर्ज की गई है।

कैलिफ़ोर्निया में भीषण हादसा, बिजली घर में लगी आग, 130,000 लोग अंधेरे में
सैन फ़्रांसिस्को। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में बिजली घर में आग लगने के कारण 130,000 से ज्यादा लोग अंधेरे में रह रहे हैं। यह खुलासा निगरानी सेवा पावर आउटेज के डेटा से हुआ है। डेटा के मुताबिक, 01:45 बजे तक कैलिफ़ोर्निया में 130,000 से ज्यादा उपभोक्ता बिना बिजली के थे, जिनमें से 125,000 सैन फ़्रांसिस्को में हैं।

सैन फ़्रांसिस्को के दमकल विभाग के अनुसार, पीजी एंड ई निगम के सबस्टेशन में आग लग गयी है, और उसे बुझाने की कोशिशें चल रही हैं। सैन फ़्रांसिस्को के मेयर डेनियल लूरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिजली जाने से सार्वजनिक परिवहन और यातायात लाइट पर असर पड़ा है। उन्होंने लोगों से बिजली वापस आने तक घर पर रहने की अपील की है।

ऑस्ट्रेलिया : तूफान के कारण एक लाख से अधिक घरों में बिजली गुल, तेज आंधी-तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में सिडनी और आसपास के इलाकों में आए भीषण तूफान के बाद एक लाख से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है। पूरे राज्य में तेज आंधी-तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। ऑस्ट्रेलिया के बिजली प्रदाता ऑसग्रिड ने कहा कि तूफान से कुल मिलाकर 1,40,000 ग्राहक प्रभावित हुए और अब 58 हजार घरों और व्यवसायों में बिजली बहाल कर दी गई है। इस बीच ऑसग्रिड ग्राहकों ने बिजली लाइनों पर गिरे तारों, पेड़ों और शाखाओं सहित 560 से अधिक विद्युत खतरों की सूचना दी है।

बिजली कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त ऑसग्रिड आपातकालीन कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण तूफान क्षति के कारण होने वाले विद्युत खतरों को दूर करने के लिए पूरी रात काम किया है। सिडनी में कई वर्षों में आया यह सबसे बड़ा तूफान था और सिडनी के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और आंतरिक शहर के साथ-साथ न्यूकैसल तटीय क्षेत्र  इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

एक अन्य बिजली प्रदाता एसेंशियल एनर्जी ने भी बताया है कि तूफान के दौरान कुछ बिंदुओं पर बिजली गुल होने से 50,000 से अधिक ग्राहक प्रभावित हुए हैं। यह कंपनी अधिकांश क्षेत्रीय एनएसडब्ल्यू को बिजली प्रदान करती है। एनएसडब्ल्यू राज्य आपातकालीन सेवा (एसईएस) ने कहा कि उसे आज सुबह तक 24 घंटों में सहायता के लिए 2,200 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश गिरे हुए पेड़ों या बिजली लाइनों और क्षतिग्रस्त संपत्तियों से संबंधित थीं।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने सुबह एनएसडब्ल्यू में मिड नॉर्थ कोस्ट, हंटर, नॉर्थ वेस्ट ढलानों और मैदानों और उत्तरी टेबललैंड पूर्वानुमान जिलों में लोगों के लिए भीषण तूफान की चेतावनी रद्द कर दी और कहा कि अंतर्देशीय पूर्वोत्तर एनएसडब्ल्यू में तूफान कम हो गए हैं। हालाँकि स्थिति पर निगरानी जारी रहेगी और यदि आवश्यक हुआ तो आगे की चेतावनी भी जारी की जाएगी।

सिडनी और आसपास के इलाकों में तूफान जारी रहने का अनुमान है। एसईएस ने एनएसडब्ल्यू के मध्य और उत्तरी तटों पर नदियों के किनारे डेरा डाले हुए लोगों को गंभीर मौसम के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है और अधिकारियों ने कई क्षेत्रों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है।