Arrest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसीबी की कार्रवाई, अधीक्षण अभियन्ता 84 हजार रुपए का आईफोन लेते गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में ले चुका 25 हजार रुपए
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत झालावाड के अधीक्षण अभियन्ता विष्णु चन्द गोयल को रिश्वत के रूप में 84 हजार रुपए की कीमत वाला एक मोबाइल आईफोन लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की झालावाड़ चौकी को गत 5 जनवरी को शिकायत की थी कि उसके द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड़ में हैंडपम्प रिपेयर और पाइप लाइन लिंकेज रिपेयरिंग और लैण्ड सम्पर्क का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में 25 हजार रुपए लिए जा चुके हैं। उसके पार्टनर एवं उसे नाजायज परेशान कर काम में आपत्तियां निकालते हैं तथा काम से हटाने की धमकी दी जा रही है और अगस्त से एक मोबाइल आईफोन की मांग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने विभाग में श्रमिक लगाए थे, उसके बिल को फर्जी बताकर उसे हटाने की धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि होली-दिवाली पर कुछ नहीं दिया गया। वह जब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड के अधीक्षण अभियन्ता विष्णु चन्द गोयल से मिला तो उन्होंने बकाया बिल पास करने तथा परेशान नहीं करने की एवज में एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल फोन की रिश्वत के रूप में मांग की गयी, जो लगभग एक लाख तीस हजार रुपये करीब का आता है।

गुप्ता ने बताया कि इस पर गत सात जनवरी को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया तो आरोपी द्वारा रिश्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन प्रो 16, 17 मांगने की पुष्टि हुई, जो लगभग एक लाख 50 हजार रुपए करीब का आता है। इस पर रिश्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी का कहेनुसार उसी के नाम का बिल बनवाकर आरोपी को देने के लिए कार्यालय में पेश किया गया।

इसके बाद ब्यूरो टीम ने ट्रैप कारर्वाई करते हुए आरोपी गोयल को परिवादी से रिश्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी का लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा घर की तलाशी की कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

दिल्ली ब्लास्ट मामला : एनआईए ने बंगाल के मेडिकल छात्र को किया गिरफ्तार, पूछताछ के लिए हिरासत में
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के एक मेडिकल छात्र को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के निकट हाल ही में हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के एमबीबीएस छात्र निशार आलम को उत्तर दिनाजपुर जिले के व्यस्त सुरजापुर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एनआईए सूत्रों के अनुसार एक विशेष टीम ने अभियान चलाया और निसार को बाजार चौराहे पर हिरासत में लेकर प्रारंभिक पूछताछ के लिए ले गई। परिवार और स्थानीय निवासियों ने बताया कि निशार का परिवार दशकों से लुधियाना में रहता है, लेकिन उनका पैतृक घर दालखोला पुलिस थाना अंतर्गत कोनियाल गांव में है।

निशार दो दिन पहले अपनी मां और बहन के साथ गांव आया था। इसी दौरान उसकी गिरफ़्तारी हुई। लाल किला विस्फोट की जांच कर रहे एनआईए अधिकारियों ने कथित रूप से लुधियाना में निशार के पिता तौहीद आलम से संपर्क किया। पूछताछ के दौरान, जांचकर्ताओं को पता चला कि निशार उत्तरी दिनाजपुर गया हुआ है।

लोकेशन के आधार पर एनआईए ने कार्रवाई की और उसे हिरासत में लिया और पहले इस्लामपुर ले गई। परिवार के अनुसार, बाद में उसे आगे की पूछताछ के लिए सिलीगुड़ी ले जाया गया। उसकी गिरफ्तारी से परिवार स्तब्ध है। निशार के चाचा अबुल कासिम ने कहा- वह हमेशा एक शांत और शिष्ट लड़का रहा है। उसने पढ़ाई के अलावा किसी और चीज में कभी खुद को शामिल नहीं किया।

अबुल कासिम ने कहा कि एनआईए ने जांच के दौरान निशार के कुछ दोस्तों से पूछताछ की होगी जिसके कारण उसे हिरासत में लिया गया है। जब निशार की मां को फ़ोन पर यह जानकारी दी तो उसका परिवार स्तब्ध रह गया और इस बात पर उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी निशार को किसी गैरकानूनी गतिविधि से जुड़े होने के बारे में नहीं सुना और उम्मीद है कि जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।

कोनियाल के स्थानीय लोगों ने निशार को एक विनम्र और पढ़ाई के प्रति लगनशील छात्र बताया तथा उसकी कथित संलिप्तता पर आश्चर्य व्यक्त किया। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीन डॉक्टरों के भी अल-फ़लाह विश्वविद्यालय से संबंध पाए गए थे, जिससे संस्थान से संभावित संबंधों को लेकर और सवाल खड़े हो रहे हैं। एनआईए की जांच जारी है।

शातिर नकबजन गिरोह का सरगना गिरफ्तार : नशे के लिए कॉलोनियों में करता था रैकी, चोरी का माल बरामद
जयपुर। पुलिस थाना हरमाडा ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्यवाही करते हुए शातिर नकबजन गिरोह के सरगना मंगलचन्द सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें 6 बड़ी बैटरियां, एलईडी टीवी, प्रिंटर, मिक्सर, पियानो, स्पीकर, साउंड मशीनें, किताबें और खिलौने शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पूरण शर्मा निवासी सिरसी राधाकिशनपुरा की रिपोर्ट जांच प्रारम्भ की गई थी। विशेष टीम ने लगातार 30-40 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी का रूट तैयार किया और नकबजनों का ठिकाना न्यू ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में होना पाया। इसके बाद टीम ने शातिर नकबजन को दबोच लिया।

तरीका वारदात
गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए पैसों की व्यवस्था करने के लिए दिन में कॉलोनियों में रैकी करता था। वह मंदिरों, स्कूलों और सहकारी समितियों को निशाना बनाकर रात के समय मोटरसाइकिल से पहुंचता और सरिये से ताले तोड़कर अंदर घुसता। वहां से नगदी, जेवर, बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर ले जाता। नगदी रकम को आरोपी नशे और मौजमस्ती में उड़ा देता था।

अमेरिका में नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण अनुरोध पर कार्रवाई
वाशिंगटन। हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को करोड़ों रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के सिलसिले में अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है, जो भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, बेल्जियम के नागरिक नेहल मोदी को 4 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। अमेरिकी अभियोजन की शिकायत के अनुसार - पीएमएलए की धारा 3 के तहत धन शोधन और आपराधिक षड्यंत्र तथा सबूत नष्ट करना सहित नेहल पर दो आरोप हैं।

एजीटीएफ का राजस्थान में आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक : 14 अवैध हथियार और 1860 कारतूस सहित दो गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की कमर तोड़ने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने प्रतापगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संयुक्त अभियान में 14 अवैध विदेशी और देशी हथियार, 1860 कारतूस और 10 मैगजीन का एक विशाल जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो प्रमुख अपराधियों कुख्यात गैंगस्टर सलमान खान और उसके हथियार सप्लायर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिससे राज्य में अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

ऑपरेशन की रणनीति :

एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशों और उप महानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव के कुशल मार्गदर्शन में इस विशेष अभियान को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कमल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम एवं कांस्टेबल चालक सुरेश कुमार की एक टीम को आसूचना संकलन के लिए बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ की ओर रवाना किया गया था। गुप्त सूचनाओं और गहन आसूचना संकलन के बाद यह कार्रवाई की गई।

रणनीति के तहत पहली गिरफ्तारी : हथियार सप्लायर राकेश पकड़ा गया

एडीजी एमएन ने बताया कि 28 जून को छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने झालावाड़ निवासी राकेश कुमार पुत्र कचरू राम (48) को छोटी सादड़ी-नीमच रोड से एक पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। राकेश, अवैध हथियार सप्लाई चेन का एक महत्वपूर्ण मोहरा था और उसकी गिरफ्तारी इस ऑपरेशन की पहली कड़ी साबित हुई। इस हथियार सप्लायर से एजीटीएफ टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।

गैंगस्टर सलमान खान : अपराध मिला विरासत में

राकेश से हुई पूछताछ ने पुलिस को अपराध की दुनिया के एक और बड़े नाम सलमान पुत्र शेरखान (38), निवासी नागदा, उज्जैन तक पहुंचाया। सलमान जो पहले से ही बांसवाड़ा जेल में फिरौती के एक मामले में बंद था को एजीटीएफ ने प्रोटेक्शन वारंट पर लिया। उससे की गई कड़ी पूछताछ ने कई चौंकाने वाले राज खोले।

सलमान ने बताया कि उसके पिता शेरखान पठान भी पुलिसकर्मी थे, लेकिन हत्या सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे और अंततः पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सलमान ने कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। स्कूल छोड़ने के बाद वह लड़ाई-झगड़ों में शामिल हो गया और अपनी 90 बीघा पैतृक जमीन होने के बावजूद प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर विवादित जमीनों पर कब्जा करने लगा, जहाँ उसके "खौफ" का राज चलता था।

दुबई का सफर और हथियारों का राज :

अपने खिलाफ लगातार बढ़ते मुकदमों से बचने के लिए सलमान ने निवास बदलकर फर्जी पासपोर्ट बनवाया और दुबई भाग गया था। पुलिस को सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह मिली कि दुबई जाने से पहले उसने अपने सभी अवैध हथियार दोस्त मोहम्मद नवाज निवासी रतलाम के पास 30 लाख रुपये की सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी रख दिए थे। उसका इरादा था कि जेल से छूटने के बाद वह इन्हें वापस ले लेगा।

यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल फोन और एक धारदार ब्लैड जब्त
जयपुर। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने बस स्टैंड से यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से मोबाइल फोन और एक धारदार ब्लैड जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इस्लाम (19) मक्का मस्जिद के पास बंधा बस्ती शास्त्री नगर और देशराज (20) अलवर गेट अजमेर हाल खानाबदोश चांदपोल का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 22 मई को परिवादी बंशीलाल शर्मा ने रिपोर्ट दी कि साढ़े तीन बजे वह जयपुर से मंदसौर जाने के लिए बस स्टैंड सिंधी कैम्प आया था। वह बस स्टैंड के सामने रोड डिवाइडर पर बैठा था, तभी दो युवक आए। इनमें से एक लड़के ने मेरी जेब में रखा मोबाइल निकाल लिया जब मैं उसे पकड़ने के लिए गया तो उसके साथ वाले युवक ने मुझे ब्लैड दिखाकर डरा दिया, जब चिल्लाने की कोशिश की तो बदमाश ने ब्लैड से वारकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

एक महीने से परिवादी को धमका रहा था कांस्टेबल : एसीबी ने की कार्रवाई, कांस्टेबल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रताप नगर थाने के कांस्टेबल कन्हैया लाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कांस्टेबल पिछले एक महीने से परिवादी को धमका रहा था कि वह उसे कभी भी उठा ले जाएगा। लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी से संपर्क किया, जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कर आज यह कार्रवाई की गई।

कैसे हुआ मामला उजागर :

एसीबी के एडिशनल एसपी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि कांस्टेबल कन्हैया लाल उसे बार-बार फोन कर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले परिवादी ने OLX से एक कैमरा खरीदा था, लेकिन उसे पसंद न आने पर वापस कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। कैमरा बेचने वाले ने इसके खिलाफ प्रताप नगर थाने में परिवाद दायर कर दिया, जिसकी जांच कांस्टेबल कन्हैया लाल को सौंपी गई।

परिवादी का कहना था कि उसने कैमरा लौटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कांस्टेबल उसे परेशान कर रहा था और मामला बंद करने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने पहले सत्यापन कराया, जिसमें कांस्टेबल ने रिश्वत की राशि को 10 हजार से घटाकर 5 हजार रुपये कर दिया।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार :

आज जब पीड़ित प्रताप नगर थाने पहुंचा, तो कांस्टेबल कन्हैया लाल ने उसे अपने कमरे में बुलाकर रिश्वत की राशि ली। जैसे ही परिवादी वहां से निकला, एसीबी की टीम ने कांस्टेबल की जेब से रिश्वत की रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कांस्टेबल के घर पर भी हुई कार्रवाई :

कन्हैया लाल वर्ष 2011 बैच का कांस्टेबल है और जयपुर के लूडियावास इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। एसीबी की टीम जब उसके घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था और चाबी आरोपी के पास थी। इस पर टीम ने मकान को सील कर दिया। जल्द ही सील खोलकर घर की तलाशी ली जाएगी, जिससे मामले में और सबूत जुटाए जा सकें।

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि जयपुर एसीबी रिश्वतखोरी के मामलों में सख्त रवैया अपनाए हुए है। ACB अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य की पत्नी सुधा कंवर गिरफ्तार, इटली के ट्रेपानी शहर में पकडा
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल एजेंसी के साथ समन्वय कर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य अमरजीत विश्नोई की पत्नी सुधा कंवर पुत्री युधिष्ठिर (26) निवासी बीछवाल, बीकानेर को स्थानीय पुलिस के मार्फत (15 जनवरी) को इटली के ट्रेपानी शहर में सिसली क्षेत्र से गिरफ्तार करवाया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल के निर्देशानुसार राज्य में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए राज्य स्तर पर 16 दिसम्बर, 2023 को एक विशेष कार्यदल एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया था।

एडीजी एमएन के निर्देशन व उप महानिरीक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में एजीटीएफ टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्व नरोत्तम लाल वर्मा,  सिद्वान्त शर्मा, पुलिस निरीक्षक रविन्द्र प्रताप, सुनिल जांगिड़ एवं आयुक्तालय जयपुर में पुलिस निरीक्षक मनीष शर्मा व टीम द्वारा संगठित अपराधों में सक्रिय गैंग्स एवं लॉरेन्स विश्नोई तथा रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्यों को चिन्हित कर सभी जिलों की पुलिस के साथ समन्वय करते हुए इन गैंग के सक्रिय अपराधियों, शरणदाताओं, सहानुभूति रखने वाले, सोशल मीडिया के फोलोवर्स के घरों पर लगातार सुनियोजित रेड आयोजित कर उनके आपराधिक डोजियर्स और फिंगर प्रिंट लेकर रिकॉर्ड व डाटा बेस तैयार कर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है।

एमएन ने बताया कि गैंगस्टर अमरजीत विश्नोई तथा सुधा कंवर का गिरोह धनी व्यापारियों को धमकी भरे कॉल से जबरन वसूली करता है, जबरन वसूली के पैसे न मिलने पर गिरोह के सदस्य पीड़ित व्यक्ति व उसके परिवार पर गोलीबारी तक करते है। सुधा कंवर का पति अमरजीत विश्नोई रोहित गोदारा और गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए 'डब्बा कॉल' की व्यवस्था करता था।