rahul gandhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराने और दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की है। गांधी ने इस संबंध में वित्त मंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे आग्रह किया है कि सशस्त्र बलों के कर्मियों को प्रभावित करने वाली अंशदायी पेंशन योजना में निधि की कमी दूर कर वह दिव्यांगता पेंशन पर कर हटाने के जरूरी आदेश दें। उन्होंने लिखा कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए पर्याप्त वित्तीय आवंटन पर हाल ही में लगाए गए आयकर को वापस लिया जाए। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना पूर्व सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करती है, लेकिन वर्तमान में यह योजना गंभीर वित्तीय संकट में है। योजना के तहत 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के चिकित्सा बिल लटके हुए हैं। इसमें बजट आवंटन आवश्यकता से लगभग 30 प्रतिशत कम है। भुगतान न होने के कारण कई अस्पताल योजना से बाहर हो रहे हैं। पूर्व सैनिक जेब से खर्च करने को मजबूर हो रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में देरी हो रही है। देश की सेवा करने वाले आज जरुरत के समय में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

गांधी ने यह भी कहा कि वित्त विधेयक 2026 में यह प्रस्ताव है कि सैनिक की दिव्यांगता पेंशन पर कर लगाया जाएगा। वर्ष 1922 के बाद यह पहला मौका है जब दिव्यांगता पेंशन कर के दायरे में लाई जा रही है। उनका कहना था कि इस पेंशन का मकसद घायल सैनिकों को राहत प्रदान करना है, इसे आय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही, जब कोई दिव्यांग सैनिक स्वेच्छा से या अनुरोध पर सेवा जारी रखता है, तो वह चोटिल होने के बावजूद नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करता है और इसकी सराहना की जानी चाहिए। इन सैनिकों की पेंशन पर कर लगाना अपमानजनक है।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव, निशिकांत दुबे ने कहा- गलत आरोप लगा कर देश को गुमराह कर रहे
नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा के निशिकांत दुबे ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने तथा उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग करते हुए लोकसभा में एक प्रस्ताव दिया है। दुबे ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी ने संसद में गलत आरोप लगाकर देश को गुमराह करने का काम किया है। उनका कहना था कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से उनके प्रस्ताव पर विचार करने और उसे चर्चा के लिए रखने का अनुरोध किया है ताकि राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त किया जा सके और उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगे।

विदेशों में भारत विरोधी तत्वों के साथ मिलीभगत :

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी दौरों में कथित रूप से सोरोस फाउंडेशन, यूएसएआईडी और फोर्ड फाउंडेशन जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्री गांधी थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया जैसे देशों की यात्राओं के दौरान ‘भारत विरोधी तत्वों’ के साथ मिलीभगत करते हैं।

भाषण में असंसदीय भाषा का उपयोग किया :

भाजपा नेता के अनुसार उन्होंने नोटिस में राहुल गांधी के भाषण से आरोपों को रिकॉर्ड से हटाने तथा कुछ शब्दों का भी नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि श्री गांधी ने अपने भाषण में असंसदीय भाषा का उपयोग किया है। उनका कहना था कि यह नोटिस लोकसभा की कार्यसूची और नियमावली के अनुसार नियम 380 के तहत दिया गया है।

इंदौर में भाजपा की लापरवाह सरकार : पानी नहीं बंट रहा जहर, राहुल गांधी ने कहा- अहंकारी बयान दे रहे भाजपा नेता
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में नागरिकों को 'जहरीले पानी' की आपूर्ति करने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेय जल जनता का अधिकार है, लेकिन भाजपा की लापरवाह सरकार लोगों को 'जहरीला पानी' बांट रही है। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने की बजाय भाजपा नेता अहंकारी बयान दे रहे हैं। आश्चर्य यह है  कि प्रधानमंत्री इस गंभीर और अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर भी शांत हैं और कुछ नहीं बोल रहे हैं।

गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान, जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी, लेकिन सरकार ने घमंड परोस दिया। उन्होंने सवाल किया कि इंदौर के लोगों ने बार-बार गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति की शिकायत की,  फिर भी सुनवाई क्यों नहीं हुई।

सीवर की गंदगी पीने के पानी में कैसे मिली। समय रहते जल आपूर्ति बंद क्यों नहीं हुई और जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी। ये 'फोकट' के सवाल नहीं - यह जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है और इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है। कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें हो रही हैं।

अशोक गहलोत का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला : राहुल गांधी ने खोली पोल, कहा- बिहार में महागठबंधन की होगी जीत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। एसएमएस अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज हरियाणा चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा मिलकर की गई लोकतंत्र की हत्या को उजागर कर दिया है। यह सिर्फ चोरी नहीं दिनदहाड़े भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से की गई डकैती है। हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा से केवल 22 हजार वोटों से हारी जबकि करीब 25 लाख वोटों का फर्जीवाड़ा राहुल गांधी ने पकड़ा है। इसमें सवा 5 लाख फर्जी वोट, 93 हजार फर्जी पते वाले वोट, एवं सवा 19 लाख एक ही पते पर लिखे दर्जनों बल्क वोट वाले हैं। इतने सबूतों के बावजूद चुनाव आयोग को अब चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

चुनाव आयोग ने इन गड़बड़ियों को छिपाने के लिए 12 राज्यों में एसाईआर शुरू कर दी है। एसाईआर पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। एक सब-ज्युडिश मामले का फैसला आने से पहले चुनाव आयोग को इतनी जल्दबाजी क्यों है? चुनाव आयोग की नीयत और नीति दोनों ही सही नहीं  हैं। भाजपा और चुनाव आयोग दोनों मिलकर जनमत की हत्या कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की पोल खोल दी है। अब चुनाव आयोग क्या सफाई देगा? हरियाणा को लेकर राहुल ने इलेक्शन कमीशन को एक्सपोज कर रख दिया। चुनाव आयोग की मिलीभगत पकड़ी गई है।

हरियाणा में 25 लाख वोटों की गड़बडी से बनाई अवैध सरकार : राष्ट्रीय स्तर पर हो रही वोटों की हेराफेरी, राहुल गांधी बोले- हरियाणा की मतदाता सूची में ब्राजील की मॉडल का नाम
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि देश में किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र नहीं, राज्य स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वोटों की हेराफेरी हो रही है। इसी क्रम में हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों में गड़बड़ी की गयी है। गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जिस प्रमाण के साथ वोट चोरी का विवरण दे रहे हैं, उससे साफ होता है कि हरियाणा में चुनाव नहीं हुए, बल्कि 100 फीसदी प्रमाणों से साबित होता है कि भाजपा तथा चुनाव आयोग ने मिलकर लोकतंत्र को ध्वस्त किया है। हरियाणा में वोटों की चोरी कर वहां भाजपा की सरकार बनाई है।

उनका कहना था कि वोट चोरी का यह काम बहुत गहरी साजिश और रणनीति के तहत किया गया है। इसके पुख्ता प्रमाण हैं कि पूरे राज्य में कैसे वोटों को चुराया गया है। उम्मीदवारों से हरियाणा में बहुत सारी शिकायतें उन्हें मिलती रहीं हैं और कई उम्मीदवारों ने अनियमितताओं की सूचना भी उस समय दी थी। इसी तरह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मतदान हुआ है। इन सब राज्यों में भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से वोट चोरी का काम करवा कर मतदान कराया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह के प्रमाण कांग्रेस ने फर्जी वोटरों को लेकर जुटाए हैं, उससे साफ हो गया है कि हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बने हैं। वोट चोरी करके उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई है। इन सब राज्यों में कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना एक सोची समझी रणनीति के तहत बनी थी।

एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की  बात हो रही थी। एग्जिट पोल काफी सटीक होते हैं। हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार, डाक मत वास्तविक मतदान से भिन्न थे और राज्य के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। हमने सोचा कि चलो विवरण में चलते हैं। जब मैंने पहली बार यह विवरण देखा तो मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था, इसलिए मैंने विवरण तैयार कर रही अपनी टीम से कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा। गांधी ने हरियाणा में एक महिला का उल्लेख किया और दावा किया कि यह महिला ब्राजील की है और वह एक मॉडल है, जिसका नाम हरियाणा की मतदाता सूची में है। उसके नाम से बनाये गये फर्जी वोटर कार्ड पर दस बूथों पर 22 बार वोट डाले गये हैं। इसका मतलब है कि यह काम केंद्रीय स्तर पर हो रहा है इसलिए ब्राजील की महिला के नाम पर  एक नहीं बल्कि 22 बार वोट डाले गये हैं। इस  तरह हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट डाले गये।

सोनिया, खड़गे और राहुल गांधी ने शहीद दिवस पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वें शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। खड़गे, गांधी तथा राहुल गांधी ने सुबह पूर्व प्रधानमंत्री कि समाधि शक्ति स्थल आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट में इंदिरा के शब्दों को उधृत कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि जब तक मुझ में साँस है, तब तक सेवा ही नहीं जाएगी और जब मेरी जान जाएगी तब मैं यह कह सकती हूँ कि एक एक खून का क़तरा जितना मेरा है, वह एक-एक खून का क़तरा एक भारत को जीवित करेगा- इंदिरा गाँधी।

खड़गे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत की एकता व अखंडता को संजाएँ रखने के लिए, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक सशक्त प्रगतिशील भारत का निर्माण किया, साहस की ऐसी प्रतिमूर्ति, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

राहुल गांधी बिहार में 29 अक्टूबर से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में तेजस्वी के साथ होगी सभाएं
पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार में तेजस्वी यादव के साथ पहली संयुक्त रैलियां करेंगे। यह रैलियां मुजफ्फरपुर और दरभंगा में होंगी। यह बिहार के इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पहली चुनावी सभाएं होंगी। इस बीच एनडीए ने बिहार चुनावों में राहुल गांधी की लंबी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। वे मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशियों के समर्थन में दो संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी का पहला दौरा :

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौड़ के अनुसार यह राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहला बिहार दौरा है। राहुल गांधी सकरा (सुरक्षित) सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार उमेश राम के पक्ष में अपनी पहली सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दरभंगा में आरजेडी सहित महागठबंधन के अन्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित सभा के संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी की 30 अक्टूबर को दो जनसभाएं :

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को बिहार का दौरा करेंगे। यह दौरा बीजेपी के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का हिस्सा होगा। वे मुजफ्फरपुर और छपरा में दो सभाओं में भाग लेंगे।

राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से की मुलाकात : नृशंस हत्या ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया, बोले- प्रशासन ने मिलने से रोकने का किया प्रयास
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि वह पीट-पीट कर मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने उनके घर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर गये लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने से रोकने का प्रयास किया। गौरतलब है कि हरिओम वाल्मीकि की पिछले दिनों गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। गांधी ने उनके आवास फतेहपुर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी और कहा कि वह उनके साथ खड़े है ।

गांधी ने कहा- हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था - क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है ?

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में जुटा है। उन्होंने परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की कोशिश भी की। यह व्यवस्था की वही विफलता है - जो हर बार गुनहगारों की ढाल बनकर पीड़ति को ही कठघरे में खड़ा कर देती है।

गांधी ने कहा कि न्याय को नजरबंद नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवार पर दबाव खत्म करे और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए।

कांग्रेस नेता ने कहा- मैं हरिओम वाल्मीकि के परिवार और देश के हर शोषित, वंचित और कमजोर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ा हूं। यह लड़ाई सिर्फ हरिओम के लिए नहीं - हर उस आवाज के लिए है, जो अन्याय के सामने झुकने से इनकार करती है।

तमाशा बंद करे हरियाणा सरकार : पूरन कुमार आत्महत्या मामले में निभाएं वादा, राहुल ने कहा- परिजनों के लिए न्याय एवं सम्मान हो सुनिश्चित
चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात के बाद हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और पीड़ित परिजनों पर दबाव डालने के आरोप लगाए। कांग्रेस नेता ने मांग की है कि जिन अधिकारियों पर आरोप लगे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और परिजनों के लिए न्याय एवं सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद परिवार से जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने पिता को खोया है, उन पर बहुत दबाव है। यह दलित परिवार है और इनके साथ वर्षों से भेदभाव होता रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों से जुड़ा सवाल है। आज गलत संदेश जा रहा है कि कोई भी कितना ही काबिल हो, फिर भी उत्पीड़न किया जाता है।

गांधी ने कहा कि सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  आपने बच्चियों से जो वादा किया था, उसे पूरा कीजिए, यह तमाशा बंद कीजिए। पूरन कुमार ने उनके साथ भेदभाव किये जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा के 14 वरिष्ठ अधिकारियों पर भेदभाव करने के आरोप लगाये थे।

महिला पत्रकारों को लेकर बोले राहुल-प्रियंका : यह नारी शक्ति के नारों का खोखलापन, केंद्र सरकार दें जवाब
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए इसे नारी शक्ति के उनको नारों को खोखला करार दिया और कहा कि सरकार को इस मामले में सरकार की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को इजाजत नहीं देने को लेकर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है और इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि महिला पत्रकारों को सार्वजनिक मंचों से बाहर रखने की अनुमति दी जाती है, तो सरकार देश की हर महिला को यह बता रहे होते हैं कि आप उनके साथ खड़े होने के लिए बहुत कमजोर इंसान हैं। हमारे देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी का अधिकार है। इस तरह के भेदभाव के सामने आपकी चुप्पी नारी शक्ति पर आपके नारों के खोखलेपन को उजागर करती है।

वाड्रा ने कहा कि सरकार तालिबान के प्रतिनिधि की भारत यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। यदि महिलाओं के अधिकारों के प्रति आपकी मान्यता एक चुनाव से दूसरे चुनाव तक अपनी सुविधानुसार दिखावा मात्र नहीं है, तो फिर भारत की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान हमारे देश में कैसे होने दिया गया, जबकि महिलायें ही इसकी रीढ़ और गौरव हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा- भारत में महिला पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाना चौंकाने वाला और अस्वीकार्य है कि भारत सरकार ने इस पर सहमति जताई और वह भी देश की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर। मुत्तकी की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल होने इजाजत नहीं दी गई, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है।

मनमोहन सिंह की जयंती पर राहुल गांधी ने किया नमन : अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में उनके योगदान को हमेशा किया जाएगा याद, कहा- उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा करते रहेंगे मार्गदर्शन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णय और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री की विनम्रता को याद किया और कहा कि उनकी सादगी, विनम्रता और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कांग्रेस अति पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित : कमजोरों को मजबूत बनाना पार्टी का मकसद, राहुल गांधी ने कहा- संकल्प-पत्र के वादें होंगे पूरे
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार की जमीनी राजनीति में पकड़ और मजबूत बनाने के लिए पार्टी के अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र को इस उपेक्षित वर्ग की उन्नति के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया और कहा कि अति पिछड़ों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और उनके हित के लिए बराबर काम करेंगे।

गांधी ने बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक के पश्चात पार्टी का अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी करने के एक दिन बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस अति पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है। उनका कहना था कि पार्टी का मकसद कमजोरों को मजबूत बनाना है और इसीलिए यह संकल्प पत्र जारी किया गया है। पार्टी ने जो वादे इस संकल्प पत्र में किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

राहुल गांधी ने लिखा- भाजपा चाहे जितने भी झूठ बोले और ध्यान भटकाने की साजिश करे, हम अतिपिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज को उनका पूरा हक दिलाने के लिए संकल्पित हैं। बिहार में अतिपिछड़ा समाज को मजबूत बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए हमने अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र में ठोस वादे किए हैं।

गांधी ने हर समुदाय के विकास के लिए शिक्षा को जरूरी बताया और कहा- शिक्षा इन समुदायों की प्रगति का सबसे बड़ा साधन है, इसलिए इस क्षेत्र में उनकी पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष संकल्प हैं- अब प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में भी आरक्षण लागू होगा, प्राइवेट स्कूलों की आरक्षित आधी सीटें अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को मिलेंगी और नियुक्तियों में उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलने जैसी अन्यायपूर्ण व्यवस्था खत्म होगी। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि अति पिछड़ों की बराबरी और सम्मान की लड़ाई है। यही है सच्चा सामाजिक न्याय और समान विकास की गारंटी।