salt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नमक की बोरियों में डोडा चूरा की तस्करी
नागौर।सदर पुलिस टीम ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2508 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद कर एक ट्रक को जब्त किया है। बरामद अवैध डोडा पोस्त चूरा की बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। नमक के बैग के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे डोडा पोस्त को सदर पुलिस टीम तथा डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 89 पर गोगेलाव के समीप एक होटल पर खड़े ट्रक की तलाशी लेकर अवैध मादक पदार्थ पकड़ा।

सदर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी रविवार को मीडिया को देते हुए वृताधिकारी विनोद कुमार सीपा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात सदर थानाधिकारी रुपाराम चौधरी के नेतृत्व में गश्त कर रही सदर पुलिस टीम तथा डीएसटी टीम ने नागौर-बीकानेर रोड नेशनल हाईवे 89 पर गोगेलाव स्थित वीर तेजा गार्डन एवं रेस्टोरेंट पर पहुंचकर वहां खड़े एक 12 चक्का ट्रक नंबर आरजे 19 जीजी 8287 में भरे नमक के कुल 325 बैग के बीच छुपाए हुए 125 प्लास्टिक के बैग में छुपाकर ले जाया जा रहा डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। पुलिस टीम ने ट्रक को जब्त कर सदर थाने लाकर अवैध मादक पदार्थ की जांच करने पर कुल वजन 2508 किलोग्राम मिला। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच खींवसर थानाधिकारी गोपालकृष्ण को सौंपी है।

गत 10 सालों में नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीओ विनोद कुमार सीपा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा 12 चक्का ट्रक में पकड़े गए अवैध डोडा पोस्त चूरा की बरामदगी के बाद ट्रक की सघन तलाशी ली गई तथा मालिक का पता लगाने में टीम जुटी हुई है। वहीं बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के सप्लाई करने वाले स्थान तथा पीछे से भेजे जाने वाले स्थान के बारे में पुलिस जांच कर रही है। वहीं पिछले करीब 10 सालों के बाद एक साथ बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने पर नागौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी रुपाराम चौधरी, डीएसटी प्रभारी रोशन लाल सामरिया, उप निरीक्षक अशोक बिसु, हैड कांस्टेबल महावीर सिंह, ओमप्रकाश सिरोही, कांस्टेबल महादेवराम, कैलाशराम, गरीबराम, ओमप्रकाश, राकेश सांगवा, सहीराम, मुकेश, पृथ्वीराज, रामकुमार, कमल, रामदर्शन, सुरेश तथा बजरंग लाल का विशेष योगदान रहा।

गहलोत बोले: जलशक्ति मंत्री घाव पर नमक छिड़क रहे हैं, राजस्थान के साथ केन्द्र भेदभाव क्यों कर रहा है?
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में है।

प्रधानमंत्री आपने 2018 में चुनाव से पूर्व कहा था कि ERCP से 13 जिलों में रहने वाली प्रदेश की 40% जनता को पीने का मीठा पानी और किसानों को सिंचाई जल मिल सकेगा परन्तु तीन साल बीत जाने के बावजूद केन्द्र सरकार ने ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया।

जब दूसरे प्रदेशों में चल रहीं 16 परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना बनाया जा सकता है तो राजस्थान जैसे मरुस्थलीय तथा गहराते जलस्तर एवं बिना बारहमासी नदियों के राज्य की इस जल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित ना करना हर किसी के समझ के परे है। आखिर राजस्थान के साथ केन्द्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है? ऊपर से आपके जलशक्ति मंत्री घाव पर नमक छिड़क रहे हैं कि प्रधानमंत्री जी ने अपनी अजमेर की चुनावी सभा के दौरान ERCP के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी  ERCP नेशनल प्रोजेक्ट बनाओ की मुहिम छेड़ रखी है।

लखीमपुर मामले में मुआवजे की रकम के प्रचार को लेकर कांग्रेस को एतराज
नई दिल्ली।  कांग्रेस के विरष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि लखीमपुर की घटना किसी दलगत राजनीति के दायरे में नहीं है बल्कि यह देश के मूल्यों से जुड़ा सवाल है। इस मामले में मुआवजे की रकम को लेकर प्रचार को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी की जान का मुआवजा नहीं दिया जा सकता है।

उन्होने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की सरकार लखीमपुर की घटना को लेकर घाव पर मरहम लगाने की बजाय जख्मों पर नमक छिडक रही है और उसे बताना चाहिए कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किस वजह से नहीं की जा रही है।

उन्होंने पीडित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर असंवेदनशीलता के साथ पेश आ रही है। राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार से भर गयी है और वह अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जिस तरह का बयान दिया है उसके कारण तनाव का माहौल पैदा हुआ है। उनका बयान सत्ता के घमंड का प्रतीक है जिसने देश के संविधान में प्रदद अधिकारों की धज्जियां उडाई है। उन्होंने सवाल किया कि कैसे देश के नागरिकों को गाडी से कुचला जा सकता है और क्या मारे गये किसी व्यक्ति की जान का मुआवजा दिया जा सकता है।