delhi elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन : जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत, मोदी ने कहा- शॉर्टकट राजनीति का शॉट सर्किट हो गया
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव जीतकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। मोदी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह, जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण सहित कई नेता मौजूद रहे। 'यमुना मैया की जय' बोलते हुए मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में संबोधन किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैने दिल्ली की जनता की सेवा का अवसर मांगा था। मोदी ने कहा कि आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके ये कर्ज चुकाएगी।

मोदी ने आप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिन्हे मालिक होने का घमंड था उनको दिल्ली ने नकारा है और जो शॉर्टकट राजनीती चाहते थे उनका शॉट-सर्किट हो गया।

दिल्ली से आप-दा खत्म

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ’यमुना मैया की जय’ के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है और  सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं। आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके ये कर्ज चुकाएगी। इससे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव और इससे पहले का लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने एकमत संदेश दिया। यह संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिली दिल्ली में प्रचंड जीत, डबल इंजन की सरकार करेगी दिल्ली का विकास : मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर कहा कि अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने से विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और जनहितैषी योजनाओं पर दिल्ली के आमजन के अटूट विश्वास की मोहर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते है वह करते है, इसलिए दिल्ली की जनता ने यह जनादेश भाजपा को दिया है। उन्होंने इस जीत पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री  अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सभी वरिष्ठ नेताओं को और दिल्ली की जनता को बधाई दी।

धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण केजरीवाल की हार : चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार की छवि पर नहीं होना चाहिए दाग, केजरीवाल को नहीं समझ आया; अन्ना ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है। अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पहले से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय एक उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उनके विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। जीवन में त्याग होना चाहिए और अपने अपमान को पीने की शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें (केजरीवाल) बार-बार इस बारे में बताया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया। इस बीच शराब का मुद्दा आया। शराब क्यों आई, लालच और पैसे के कारण।

उन्होंने कहा कि वह शराब और पैसे में उलझ गए, जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई, इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिले और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव हार रही है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है और 12 साल बाद आप की दिल्ली की सत्ता से विदाई हो रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने जब्त की 1.87 करोड़ की नकदी, सामूहिक अभियानों में जब्त किया धन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले तीन अलग-अलग अभियानों में 1.87 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है।  पुलिस ने कहा कि रेलवे यूनिट, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने सामूहिक रूप से अलग-अलग अभियानों में धन जब्त किया है।

दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार ये नकदी नियमित गश्त और चुनाव निगरानी के दौरान बरामद की गई। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि रेलवे यूनिट की टीम ने रेलवे स्टेशन से 32.61 लाख रुपये जब्त किए। डीसीपी ने बताया कि 28 जनवरी को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रोपड़, पंजाब निवासी जसविंदर पाल को पकड़ा था। पूछताछ करने पर वह नकदी के स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज या सबूत नहीं दे पाया। डीसीपी ने बताया कि नकदी के स्रोत और उद्देश्य की आगे की जांच के लिए आयकर विभाग और संबंधित चुनाव प्रकोष्ठ को तुरंत सूचित किया गया है।

दिल्ली : चुनाव के दौरान 4 दिनों तक रहेगा ड्राई डे, बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें
नई दिल्ली। दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा नतीजे वाले दिन (8 फरवरी) भी दुकानों को बंद रखा जाएगा। दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानें 3 फरवरी की शाम 6 बजे बंद हो जाएंगी। ये दुकानें वोटिंग वाले दिन (5 फरवरी) मतदान खत्म होने के बाद 5 बजे खुलेंगी। इसके बाद 8 फरवरी को मतगणना वाले दिन भी दुकानें बंद रहेंगी। नोटिफिकेशन में कहा गया कि किसी को भी शराब परोसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। चाहे प्रतिष्ठान ने शराब रखने और आपूर्ति करने के लिए लाइसेंस ले रखा हो।

केजरीवाल पर नहीं हुआ था किसी तरह का हमला, वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भागे : भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है, बल्कि वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भाग गये थे। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं। इसलिए उन्होंने हमले की झूठी कहानी रची है। उन्होंने कहा कि 12 साल की विधायकी के बाद भी केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जब प्रचार को जाते हैं तो वहाँ जनता सवाल पूछती है और सवालों का जवाब देने की बजाय वह भाग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का चुनाव प्रचार पंजाब से आई राशि और कार्यकर्ताओं पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह (केजरीवाल) नहीं चाहते कि आतिशी, मनीष सिसोदिया या सौरभ भारद्वाज चुनाव जीते, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार से हटा कर सिर्फ संवाददादा सम्मेलन और बैठकों में उलझा कर रखते हैं। इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी प्रवक्ता डॉ. ममता त्यागी मौजूद थे। कपूर ने कहा कि वर्मा नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं और दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत का कारक बन रहे हैं।

दिल्ली चुनाव : एनसीपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, अजित गुट के लिए दिल्ली में पहला चुनाव
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने यहां 30 उम्मीदवार उतारे हैं और अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एनसीपी ने नई दिल्ली, कालकालजी और करावल नगर जैसी सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नई दिल्ली सीट से विश्वनाथ अग्रवाल, कालकाजी से जमील और करावल नगर सीट से संजय मिश्रा को मैदान में टिकट दिया गया है। अजित पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन वाली सरकार की सहयोगी है। वह खुद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री भी हैं, लेकिन उन्होंने दिल्ली में बीजेपी से गठबंधन नहीं किया है। अकेले चुनाव लड़ने का फैसला माना जा रहा है कि अजित पवार ने इसलिए लिया है, ताकि एनसीपी दिल्ली में अपनी मौजूदगी कायम कर सके। यहां आप, बीजेपी और कांग्रेस का प्रभुत्व है, जहां मुकाबला त्रिकोणीय रहने की संभावना है।

अजित गुट के लिए दिल्ली में पहला चुनाव
एनसीपी ने पहले भी महाराष्ट्र के बाहर राज्य के चुनाव लड़े हैं, लेकिन दिल्ली में उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, संयुक्त एनसीपी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई। जुलाई 2023 में एनसीपी के अजित पवार और शरद पवार गुटों में विभाजित होने के बाद से यह दिल्ली में पार्टी का पहला चुनाव होगा।