rapecase - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलटा
नई दिल्ली। साल 2017 के चर्चित उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट इस प्रकरण पर दो महीने के भीतर दोबारा विचार करे।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली हाई कोर्ट नया फैसला लेते समय शीर्ष अदालत के आदेश से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र रूप से सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं का आकलन करे। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबन पर रोक लगा दी थी।

पालक्काड विधायक राहुल ममकूटथिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दुष्कर्म का लगाया आरोप
पतनमथिट्टा। पालक्काड के विधायक राहुल ममकूटथिल को रविवार को पतनमथिट्टा जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोप के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईमेल के जरिए शिकायत मिलने के बाद राज्य अपराध शाखा ने देर रात 12:30 बजे पालक्काड से ममकूटथिल को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे पतनमथिट्टा एआर कैंप लाया गया, जहां औपचारिक रूप से गिरफ्तारी दर्ज की गयी और बाद में पूछताछ के बाद मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पतनमथिट्टा अस्पताल से ले जाते समय, डीवाईएफआई और युवामोर्चा से जुड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई।

सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया और अस्पताल में घुसते समय ममकूटथिल को पकडऩे की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। यह ममकूटथिल के खिलाफ दर्ज तीसरा मामला है।

उच्च न्यायालय ने पहले मामले में उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, जबकि दूसरे मामले में सत्र न्यायालय ने 21 जनवरी तक अग्रिम जमानत दे दी थी। अब इस ताजा शिकायत के कारण ममकूटथिल को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसे मावेलिक्कारा स्पेशल सब जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामला : कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी संजय रॉय दोषी करार
कोलकाता। शहर की एक अदालत सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले वर्ष महिला चिकित्सक के साथ हुए कथित दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। कोर्ट में सीबीआई की ओर से सबूत, फरेंसिक रिपोर्ट और 50 गवाहों के बयान दर्ज करवाएं। इस आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया है। इस मामले में सीबीआई की ओर से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई थी। इस मामले में कोर्ट दोषी को 20 जनवरी को सजा सुनाएगी।

कोलकाता पुलिस से जुड़े नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय इस दुष्कर्म और हत्याका एकमात्र आरोपी हैं। कोलकाता पुलिस ने उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। उसे पिछले साल कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मामले को संघीय एजेंसी को स्थानांतरित करने के बाद सीबीआई को सौंप दिया गया था।नौ अगस्त 2024 को 31 वर्षीय द्वितीय वर्ष की स्नातकोत्तर महिला चिकित्सक की तीसरी मंजिल पर कार्डियक विभाग के सेमिनार में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।