israel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गाजा के कुछ हिस्सों से पीछे हटी इजरायली सेना : सभी बंधकों को छोड़ेगा हमास, फिलिस्तीन के कैदी भी होंगे रिहा
दुबई। इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू होने के बाद इजरायल ने सैनिकों को गाजा के कुछ हिस्सों से आंशिक रूप से वापस बुला लिया गया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की सेना ने कहा कि वे समझौते के तहत वापस आ गए हैं। यह युद्धविराम इजराइल की सरकार द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के युद्धविराम और बंधक वापसी समझौते के पहले चरण को मंजूरी देने के बाद लागू हुआ। युद्ध विराम के अगले चरणों पर अभी बातचीत चल रही है।

समझौते के तहत हमास सोमवार को स्थानीय समयानुसार 12.00 बजे तक सभी इजरायल के बंधकों को छोड़ेगा, जिसमें 28 बंधक शामिल हैं। इजरायल भी उम्रकैद की सजा काट रहे करीब 250 फिलिस्तीनी कैदियों को अपनी जेल से रिहा करेगा। इजरायल सेना रेडियो ने कहा कि पश्चिम बैंक से 100 और पांच पूर्वी यरुशलम से छोड़े जायेंगे। साथ ही और भी कैदियों को भेजने की संभावना है। इसके अतिरिक्त हिरासत में लिये गये गाजा के 1700 फिलिस्तीनियों को भी रिहा किया जाएगा।

समझौत की शर्तों के तहत चिकित्स एवं राहत सहायता ट्रकों को भी गाजा की जनता तक अत्यंत आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए पट्टी में अप्रतिबंधित रूप से प्रवेश की अनुमति मिलेगी जिनमें से कई लोग दो वर्ष के युद्ध के दौरान बार-बार विस्थापित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित विशेषज्ञों ने अगस्त में पहली बार इस क्षेत्र के एक हिस्से में अकाल की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया था कि 5,00,000 से अधिक लोग Þभुखमरी, गरीबी और मृत्युÞ जैसी ÞविनाशकारीÞ परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, हालांकि इजराइल ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि उसके क्षेत्र में भुखमरी है।

इस बीच गाजा में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सैनिक गाजा शहर के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके से पूर्व की ओर वापस चले गए हैं।दक्षिणी इलाके में कुछ इजरायली सैनिकों के खान यूनिस क्षेत्र से भी पीछे हटने की रिपोर्टें है। सोशल मीडिया पर एक बयान में इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसके सैनिकों ने स्थानीय समयानुसार 12:00 बजे से Þबतायी गयी तैनाती लाइनों पर जवानों ने खुद को तैनात करना शुरू कर दिया।

बयान में कहा गया है कि दक्षिणी कमान में आईडीएफ सैनिक क्षेत्र में तैनात हैं और किसी भी तात्कालिक खतरे को दूर करने का प्रयास जारी रखेंगे।

इजरायल ने हमास के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया, गाजा पर हमले जारी रखने का लिया संकल्प
गाजा। इजरायल ने गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए एक व्यापक युद्धविराम समझौते पर पहुँचने के हमास के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उसकी सेना गाजा सिटी पर एक बड़े हमले की तैयारी जारी रखेगी। हमास ने जारी एक प्रेस बयान में एक व्यापक समझौते पर पहुँचने की अपनी इच्छा दोहराई, जिसके तहत गाजा में इजरायली बंधकों को इजरायल में बंद फ़िलिस्तीनी कैदियों की एक निश्चित संख्या के बदले रिहा किया जाएगा।

हमास के अनुसार इस समझौते में स्थायी युद्धविराम, गाजा से इजरायली सेना की वापसी, मानवीय सहायता और आवश्यक आपूर्ति के लिए सीमा चौकियों को फिर से खोलना और पुनर्निर्माण प्रयासों की शुरुआत भी शामिल होगी। हमास ने गाजा के नागरिक मामलों के प्रबंधन की तत्काल जिम्मेदारी लेने के लिए टेक्नोक्रेटों से युक्त एक स्वतंत्र राष्ट्रीय प्रशासन की स्थापना का भी समर्थन किया। इसके जवाब में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बयान को एक भ्रामक बताकर खारिज कर दिया।

उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल युद्ध समाप्त करने के लिए तभी सहमत होगा, जब हमास गाजा पट्टी पर पूर्ण इजरायली सुरक्षा नियंत्रण, हमास और गाजा का विसैन्यीकरण, एक गैर-फ़िलिस्तीनी प्रशासन की स्थापना और सभी बंधकों की रिहाई को स्वीकार कर ले। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कार्टज ने भी हमास के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा कि सेना गाजा शहर पर करने के लिए पूरी ताकत सेÞ तैयारी कर रही है।

कार्टज ने चेतावनी दी कि हमास जल्द ही समझ जाएगा कि उसे दो विकल्पों में से एक चुनना होगा : युद्ध समाप्त करने के लिए इजारायल की शर्तों को स्वीकार करना - सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण सभी बंधकों की रिहाई और निरस्त्रीकरण - या गाजा को राफ़ा और बेत हनून जैसी हालत देखना। पिछले महीने कतर की मध्यस्थता वाले प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद इजरायल ने न तो कोई प्रतिक्रिया दी और न ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया। पिछले हफ़्ते, नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल एक व्यापक समझौते पर विचार करेगा, लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस तरह के समझौते को निकट भविष्य में अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता। इजरायल के लगभग दो साल के आक्रमण ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है और व्यापक अकाल का कारण बना है।

हमास ने युद्धविराम के लिए की 10 कैदियों को रिहा करने की पेशकश, कहा- बाधाओं को दूर करने के लिए गंभीरता से कर रहे है काम
यरूशलम। हमास ने इजरायल के रवैये के कारण युद्ध विराम बातचीत को कठिन बताते हुए कहा कि वह बाधाओं को दूर करने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। फिलिस्तीनी समूह ने घोषणा की है कि वह चल रहे शांति प्रयासों के बीच 10 कैदियों को रिहा करेगा, लेकिन स्पष्ट किया कि समझौते में अभी भी कई अड़चनें हैं, जिनमें सहायता के प्रवाह को सुगम बनाना, गाजा से इजरायली सेना की वापसी और स्थायी युद्ध विराम की वास्तविक गारंटी शामिल हैं। हमास द्वारा यह घोषणा कतर की मध्यस्थता में 4 दिनों तक चली अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद की गई है।

हमास ने कहा कि इजरायल की हठधर्मिता के कारण अब तक इन मुद्दों पर बातचीत में आ रही कठिनाईयों के बावजूद हम बाधाओं को दूर करने, अपने लोगों की पीड़ा को समाप्त करने और स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की उनकी आकांक्षाओं को सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थों के साथ गंभीरता एवं सकारात्मक भावना के साथ काम कर रहे हैं।

युद्ध विराम बातचीत के करीबी एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने संकेत दिया कि इजरायल अभी भी गाजा में सहायता के मुक्त प्रवेश की अनुमति देने से इनकार करके समझौते को रोक रहा है। दोहा में हुई बातचीत के जानकार एक फिलिस्तीनी सूत्र ने कहा कि इजरायली प्रतिनिधिमंडल बातचीत करने के बजाय ज्यादातर सुन रहा था जो कि किसी भी संभावित समझौते में बाधा डालने और उसे विफल करने की इजरायल की नीति को दर्शाता है।

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वाशिंगटन में शीर्ष अधिकारियों के साथ उत्साहजनक बैठक की जो राष्ट्रपति ट्रंप की इस सप्ताह या अगले सप्ताह गाजा में युद्ध विराम की उम्मीदों के अनुरूप है। नेतन्याहू ने कहा कि मुझे लगता है कि हम समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। इसकी अधिक संभावना है कि हम समझौता कर लेंगे।

इजरायल के पास गाजा में युद्ध में लौटने का अधिकार बरकरार, नए तरीकों से ऐसा करेंगे : नेतन्याहू
यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमें युद्ध में लौटना पड़ा, तो हम नए तरीकों और बड़ी ताकत से ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा कि इजरायल के पास गाजा युद्ध में लौटने का अधिकार बरकरार है। नेतन्याहू ने हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते पर एक वीडियो बयान में कहा कि निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों ने इजरायल के अधिकार को पूरा समर्थन दिया है। यदि समझौते के दूसरे चरण की बातचीत निरर्थक हो तो लड़ाई पर वापस आए। संघर्ष विराम समझौता रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को उनके साथ बातचीत में ट्रम्प ने इस बात पर जोर दिया कि समझौते का पहला चरण अस्थायी युद्धविराम है। उन्होंने कहा कि इजरायल मिस्र-गाजा सीमाओं पर फिलाडेल्फी कॉरिडोर बनाए रखेगा ना केवल हम वहां बलों को कम नहीं करेंगे, बल्कि हम उन्हें थोड़ा बढ़ा भी देंगे। इजरायली सेना गाजा के अंदर तैनात की जाएगी और इसे सभी तरफ से बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि हम हथियारों की तस्करी नहीं होने देंगे और न ही अपने बंधकों को बाहर ले जाने देंगे। नेतन्याहू ने कहा कि समझौते के पहले चरण में रविवार से रिहा होने वाले 33 इजरायली बंधकों में से अधिकांश जीवित हैं।