47th president - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके लिए उन ईरानियों को मारना एक बड़ा सम्मान है, जो 47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, वे 47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं और अब मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मार रहा हूँ। ऐसा करना कितने बड़े सम्मान की बात है। ट्रंप कहा कि अमेरिका ईरानी शासन को सैन्य, आर्थिक और अन्य तरीकों से पूरी तरह से नष्ट कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके आगे कहा, ईरान की नौसेना खत्म हो गई है, उनकी वायु सेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ तबाह किया जा रहा है और उनके नेताओं को भी मिटा दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अद्वितीय मारक क्षमता, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा, देखो इन के साथ क्या होता है।

अमेरिका में आज से ट्रम्प कार्ड, 47वें राष्ट्रपति के तौर पर लेंगे शपथ
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। ट्रम्प इससे पहले 2016 से 2020 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। इससे पहले भारत के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने ट्रम्प से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में अंबानी दंपती को अहम सीट मिलेगी। वे ट्रम्प कैबिनेट के नोमिनेट मेंबर्स और इलेक्टेड ऑफिसर्स के साथ बैठेंगे। इसके अलावा कैबिनेट का एक स्वागत समारोह और उपराष्ट्रपति का डिनर भी होगा, जिसमें अंबानी परिवार शामिल होगा।

3 पूर्व राष्ट्रपति रहेंगे
सोमवार को ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति जो बाइडेन उनकी पत्नी जिल बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ रहेंगे। हालांकि पिछली बार ट्रम्प ने बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया था। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश उनकी पत्नी लौरा बुश और बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन के भी मौजूद रहने की बात कही जा रही है।

भारत से एस जयशंकर शामिल होंगे
अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार है जब विदेशी नेताओं को राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में न्योता भेजा गया है। शपथ ग्रहण समारोह में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, हंगरी से विक्टर ऑर्बन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली मौजूद रहेंगे। भारत से विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा दवअऊ देशों के विदेश मंत्री भी मौजूद रहेंगे। अमेरिकी उद्योगपतियों में इलॉन मस्क के अलावा, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और सैम ऑल्टमैन मौजूद रह सकते हैं।

ट्रम्प के आने ये इन बदलावों की उम्मीद
ट्रम्प की टीम ने कामों की लंबी लिस्ट बना रखी है। सत्ता संभालने के तुरंत बाद वे कम से कम 100 फाइलों पर हस्ताक्षर करेंगे। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति की शपथ लेने के तुरंत बाद ट्रंप व्हाइट हाउस में दाखिल होंगे और अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में बताया कि बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों का निष्कासन बहुत जल्दी शुरू होगा। उनके करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर ने एक समाचार चैनल को जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी सीमा को सील करने, बड़े पैमाने पर निर्वासन, महिलाओं के खेल में ट्रांसजेंडर लोगों को रोकना, ऊर्जा अन्वेषण पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करने जैसे विषय पर ट्रंप जल्द ही फैसले लेंगे। आशंका जताई जा रही है कि बाइडन प्रशासन में लिए गए कुछ फैसलों को भी ट्रंप बदल सकते हैं। अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे के तहत ट्रंप का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता को सीमित करना, सुरक्षा की जिम्मेदारी में सहयोगियों की भागीदारी बढ़ाना, और व्यापार घाटे को कम करके अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देना है। यह दृष्टिकोण दक्षिण कोरिया जैसे सहयोगियों के साथ संबंधों को फिर से परिभाषित कर सकता है और उत्तर कोरिया जैसे देशों के साथ कूटनीतिक रणनीतियों को नए आयाम दे सकता है। डोनाल्ड ट्रंप का व्यापार एजेंडा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाला है। उनकी सरकार सभी आयातों पर 10-20% टैरिफ लगाने और चीनी उत्पादों पर 60% तक जुर्माना लगाने की योजना बना रही है। इन नीतियों का उद्देश्य व्यापार असंतुलन को सुधारना और अमेरिकी उद्योगों को बढ़ावा देना है।