Release date - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 01 जनवरी 2026 रिलीज होगी। फिल्म ‘इक्कीस’ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। धर्मेंद्र के निधन (24 नवंबर 2025) के बाद से ही उनके फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है।

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज भी जी करता है, पिंड अपने नू जानवा। धरम जी मिट्टी के सच्चे बेटे थे और उनके शब्दों में उस मिट्टी का सार है। उनकी यह कविता एक तड़प है; एक लेजेंड से दूसरे लेजेंड को एक ट्रिब्यूट। हमें यह टाइमलेस वर्स गिफ्ट करने के लिए धन्यवाद। सिनेमाघरों में यह फिल्म देखें। इक्कीस 01 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है।

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ वर्ष 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें एक 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को दिनेश विजान और बिन्नी पड्डा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र, अरुण के पिता एमएल. खेत्रपाल की अहम भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी एक पिता की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है, जब वह यह समझने की कोशिश करते हैं कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उसके बेटे ने किस वजह से देश के लिए बलिदान दिया था।

‘जटाधारा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान : मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, मानव इच्छा और ब्रह्मांडीय नियति का दिखाया गया संघर्ष
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधारा’ सात नवंबर को रिलीज होगी। जी स्टूडियो की फिल्म ‘जटाधारा’ 7 नवंबर  को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्माताओं ने ‘जटाधारा’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अच्छाई और बुराई, प्रकाश और अंधकार, मानव इच्छा और ब्रह्मांडीय नियति का संघर्ष दिखाया गया है। फिल्म ‘जटाधारा’ में सुधीर बाबू और सोनाक्षी के अलावा दिव्या खोसला कुमार, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी भी दिखाई देंगे।

फिल्म ‘जटाधारा’ के प्रोड्यूसर्स में उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा शामिल हैं। को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का साउंड जी म्यूजिक कम्पनी ने दिया है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण हैं।

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई को रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज डेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है।

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है- जो उनकी आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का नया प्रोमो है। इसकी शुरुआत में विजय को ऑफिसर की वर्दी में देखा गया। हालांकि, इसके बाद विजय को कैदी के अवतार में भी दिखाया गया, जिसमें वो अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं। विजय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘किंगडम’ 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म ‘किंगडम’ में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। फिल्म को सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉच्र्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ भारत के साथ-साथ रूस में भी होगी रिलीज, जानें तारीख
मुंबई। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को रूस में रिलीज होगी। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। भारत के साथ-साथ अब यह फिल्म रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है।

निर्माता वरुण बागला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल रूसी पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की रूस में रिलीज डेट 11 जुलाई बताई गई है। यह पोस्टर रूसी भाषा में है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है। यह फिल्म प्यार, दिल टूटने, धोखे और बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह देने वाले पलों को खूबसूरती से दिखाती है। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है, जो इसकी भावनाओं को और गहराई देता है। यह फिल्म जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है।

यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘वॉर 2’ का ग्लोबल आइमैक्स रिलीज 14 अगस्त को, 50 दिन की उलटी गिनती नए पोस्टरों के साथ शुरू
मुंबई। यशराज फिल्म्स वाईआरएफ ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर ‘वॉर 2’ के वैश्विक आइमैक्स रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

फिल्म ‘वॉर 2’, 14 अगस्त 2025 को भारत के साथ-साथ उत्तर अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आइमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘वॉर 2’, वाईआरएफ के ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स का नया चैप्टर है, जिसमें पहले ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट फिल्में आ चुकी हैं। ‘पठान’ पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी आइमैक्स फिल्मों में से एक बन चुकी है। रिलीज के 50 दिन पहले, वाईआरएफ ने ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी के नए आइमैक्स पोस्टर जारी किए हैं, जिससे फैंस में भारी उत्साह है।

निर्देशक अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’  एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसमें अछ्वुत विजुअल्स और स्टंट्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का आइमैक्स टीजर दुनियाभर के थिएटर में चल रहा है और पूरा अनुभव 14 अगस्त 2025 को केवल आइमैक्स में उपलब्ध होगा।

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही ‘स्पेशल ऑप्स 2’, प्रोमोशन के लिए पूरी टीम पहुंची दिल्ली, जानें रिलीज डेट
नई दिल्ली। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स निर्मित और नीरज पांडे रचित ‘स्पेशल ऑप्स 2’, 11 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर, मॉडर्न जासूसी की नई परिभाषा लेकर आ रहा है।

इस बार दिल्ली की फिज़ाओं में सिर्फ राजनीति नहीं, खुफिया मिशनों की सनसनी भी तैर रही है। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की ताकतवर टीम राजधानी दिल्ली पहुंची। इस दौरान शो के प्रमुख चेहरे के के मेनन, नीरज पांडे, शिवम नायर, करण टैकर, ताहिर राज भसीन और विनय पाठक एक मंच पर एकत्रित हुए। सभी ने अपने-अपने किरदारों, कहानी की परतों और स्पेशल ऑप्स की बढ़ती दुनिया को लेकर दिलचस्प अनुभव साझा किए।

क्रिएटर नीरज पांडे से जब पूछा गया कि क्या इस सीजन की कहानी असली इंटेलिजेंस से प्रेरित है, तो उन्होंने कहा- साइबर सुरक्षा और डिजिटल खतरों को अब हम भविष्य की नहीं, आज की चुनौती के रूप में देख रहे हैं। जिस तरह हम डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान और लेनदेन को संभालते हैं, वो हमें और अधिक असुरक्षित बनाता है। इस सीजन में जो कुछ आप देखेंगे, वो काफी हद तक असली खुफिया अधिकारियों से मिली बातचीत और उनके अनुभवों से प्रेरित है। असलियत ही हमेशा हमारी कहानी का आधार रही है।

के के मेनन, जो एक बार फिर ‘हिम्मत सिंह’ के किरदार में नजर आएंगे, ने कहा- एक अभिनेता के लिए सबसे आसान चीज तब होती है, जब लेखन बेहतरीन हो। बस संवादों के पीछे छिपे भाव को समझना होता है और वही निभाना होता है। जो भी आपने देखा या महसूस किया, उसका सारा श्रेय लेखन को जाता है।

करण टैकर, जो इस सीजन में और भी मजबूत भूमिका में हैं, ने कहा- किसी भी किरदार का विकास, लेखन के जरिए ही होता है और इसका पूरा श्रेय जाता है नीरज को। इस बार की कहानी में एक्शन, ड्रामा और इमोशन, सब कुछ कई गुना बढ़ गया है। ‘स्पेशल ऑप्स’ का यूनिवर्स अब और भी विशाल हो गया है।

पहली बार ‘स्पेशल ऑप्स’ की दुनिया में कदम रखते हुए ताहिर राज भसीन ने साझा किया- मेरे लिए सबसे रोचक बात यह थी कि जब मुझे किरदार के बारे में बताया गया, तो ये एक आम खलनायक जैसा नहीं था। यहां इस किरदार की एक ठोस पृष्ठभूमि है, उसके कुछ अपने सिद्धांत हैं और वो उन्हीं सिद्धांतों के आधार पर लोगों और परिस्थितियों को मोड़ता है। यह एक ग्रे फोन है और उसी में इसकी दिलचस्पी है।

विनय पाठक, जो एक बार फिर ‘अब्बास शेख’ के रूप में वापसी कर रहे हैं, ने बड़े ही सहज लेकिन गूढ़ अंदाज में कहा- काम एक बार कर लिया तो समझो खाना खा लिया, अब यदि उसी प्लेट से दोबारा खाना हो तो मेहनत बढ़ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने खास अंदाज में दिल्ली पुलिस को लेकर भी एक बात जोड़ी- दिल्ली पुलिस देश की सबसे होशियार फोर्स है। हम सभी को कभी न कभी उनका अनुभव हुआ होगा - मुझे भी हुआ है! वो तेज हैं, सड़क-समझदार हैं और हमेशा अलर्ट रहते हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’की रिलीज डेट से उठा पर्दा, प्यार की जंग एक बार फिर होगी शुरु
मुंबई। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’, एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने वर्ष 2018 में रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘धड़क’ बनाई थी, जिसमें ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर लीड रोल में थे। लंबे समय से फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा हो रही थी। ‘धड़क 2’ में  सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

निर्माता करण जौहर ने फिल्म ‘धड़क 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट अनाउंस करते हुए करण जौहर ने फिल्म के दो पोस्टर भी शेयर किए हैं, जिसमें सिद्धांत और तृप्ति दिख रहे हैं। एक पोस्टर में फिल्म के हीरो का चेहरा नजर आ रहा है और दूसरे पोस्टर में फिल्म की हीरोइन का चेहरा दिखाई दे रहा है।

करण जौहर ने रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा- मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो, तो लड़ना। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को शाजिया इकबाल निर्देशित कर रही हैं।

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें तारीख
मुंबई। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, विक्रांत मैसी के अपोजिट फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, जिसका एक कारण शनाया कपूर भी हैं। ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्मस द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म को संतोष सिंह ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी निरंजन अय्यंगर और मानसी बगला ने लिखी है। इसका संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है।

अच्छाई और बुराई का फिर होगा आमना-सामना : रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’, 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले दस वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है।

‘मर्दानी’ अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है।

यशराज फिल्मस ने ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (04 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है।

रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि फिल्म ‘मर्दानी 3’, डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

फिल्म 'पिंटू की पप्पी' का ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में, निर्माताओं ने की रिलीज डेट को लेकर बड़ी घोषणा
मुंबई। मैत्री मूवी मेकर्स प्रस्तुत रोम-कॉम फिल्म पिंटू की पप्पी, 21 मार्च 2025 को रिलीज होगी। विधि आचार्य के वी2एस प्रोडक्शन के निर्माण से बनी, मैत्री मूवी मेकर्स की फिल्म पिंटू की पप्पी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म में तीन होनहार नवागंतुकों का परिचय दिया गया है: सुशांत, जान्या जोशी और विधि, जिन्होंने ट्रेलर में अपने प्रदर्शन के लिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

निर्माताओं ने अब पिंटू की पप्पी की रिलीज डेट को लेकर बड़ी घोषणा की है, और बताया है की फिल्म अब 21 मार्च 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी। यह फिल्म शुरू में 21 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी। शिव हरे निर्देशित और लिखित फिल्म पिंटू की पप्पी हास्य, नाटक और दिल को छू लेने वाले क्षणों का एक आदर्श मिश्रण होने का वादा करती है। फिल्म पिंटू की पप्पी में विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, पूजा बनर्जी, अदिति सांवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणेश आचार्य जैसे कई सितारे हैं।