Movie re release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एस.एस. राजामौली की मैग्नम ओप्स ‘बाहुबली’ सिनेमाघरों में लौटने को है तैयार, ट्रेलर रिलीज, फैंस में बढ़ा उत्साह
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने फिल्मकार एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ सिनेमाघरों में लौटने को तैयार है। फिल्म ‘बाहुबली’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है और देश फिर से उस खुशी में डूब गया है, जिसे सिर्फ यह फिल्म ला सकती है। दर्शक फिर से उस भव्यता और भावनाओं को महसूस कर रहे हैं, जिसने एक युग को खास बनाया था और 31 अक्टूबर को फिल्म के ग्रैंड री-रिलीज के लिए उत्सुकता अपने चरम पर है। यह ऐसा दिन है, जब यह फिल्म देश के सिनेमाघरों में दोबारा दिखाई जाएगी।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी गई फिल्म ‘बाहुबली’ ने कहानी कहने और बॉक्स ऑफिस पर सफलता की परिभाषा ही बदल दी। इसकी फिल्मी महानता और बड़े सांस्कृतिक प्रभाव ने पैन-इंडिया फिल्मों का दौर शुरू किया, जिससे ‘केजीएफ’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए रास्ता बना। अपनी शानदार तस्वीरों और जबरदस्त कहानी के साथ, ‘बाहुबली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा की असीम संभावनाओं का जश्न है। जहाँ ‘शोले’ सबसे लंबी चलने वाली फिल्मों में से एक है, वहीं ‘बाहुबली 2’ अब भी सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस हिट्स में से एक है और ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो आज भी टूटना मुश्किल हैं।

फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज, सलमान खान टाइगर बनकर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर करेंगे राज
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। सलमान खान सिर्फ लाखों दिलों पर राज ही नहीं करते, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 2012 में प्रदर्शित ‘एक था टाइगर’ का नाम शामिल है। इस फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था और यही वजह है कि यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब आ रहे बड़े अपडेट में यह बताया गया है कि फिल्म बड़े पर्दे पर ग्रैंड री-रिलीज के लिए तैयार है।

‘एक था टाइगर’ की री-रिलीज के साथ सलमान खान फिर से टाइगर बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। यह सिर्फ सलमान के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए भी खास मौका है, जिन्होंने इस जबरदस्त फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है। अब वे बड़े पर्दे पर फिर से टाइगर की एक्शन, थ्रिल और जादू का अनुभव कर सकते हैं।

‘एक था टाइगर’ 2012 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसने भारत को उसका सबसे करिश्माई जासूस टाइगर (सलमान खान) से मिलवाया और इस यूनिवर्स की नींव रखी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और इसमें कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर शौरी, रोशन सेठ और गिरीश कर्नाड की अहम किरदार भूमिकाएं हैं।

इसके अलावा, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप पूरी तरह से हाई-ऑक्टेन कमर्शियल एंटरटेनर्स से भरी हुई है। उनकी आने वाली और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ गलवान’ पहले ही इंटरनेट पर अपने फस्र्ट लुक की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दूसरी तरफ, कबीर खान के साथ उनकी री-यूनियन, खासकर ‘बजरंगी भाईजान 2’ जैसी फिल्म के साथ, फिर से उसी इमोशनल स्टोरीटेलिंग की ओर ले जा सकती है, जिसने उनके पिछले काम को इतना खास बनाया था।

सात मार्च को फिर से रिलीज होगी अभय देओल की फिल्म ‘रोड’, अभय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की री-रिलीज की घोषणा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल की फिल्म ‘रोड’ सात मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभय देओल स्टारर ‘रोड’ फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभय ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की है। अभय देओल की फिल्म ‘रोड’ भारत में 05 मार्च, 2010 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभय के अलावा तनिष्ठा चटर्जी और दिवंगत सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म अपनी रिलीज के 15 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

अभय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म रोड की री-रीलिज की जानकारी दी है। अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रोड’ का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म की री-रिलीज की तारीख की घोषणा भी की है। फिल्म ‘रोड’ के वीडियो के साथ अभय ने कैप्शन में लिखा - एक समय था, जब बॉलीवुड में इंडी लहर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी फिल्म, रोड, फिर से रिलीज होने वाली है। आप में से कितने लोग इसे देखने के लिए उत्सुक हैं? मुझे बताएं कि आप इसे कब देखेंगे। क्या आप सिनेमा के प्रशंसक हैं? हॉरर, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी। इस फिल्म में सब कुछ है। फिल्मों के बारे में एक फिल्म। ‘रोड’, मूवी 7 मार्च को आपके नजदीकी थिएटर में आ रही है।

देव बेनेगल निर्देशित ‘रोड’, में अभय देओल, सतीश कौशिक और तनिष्ठा चटर्जी के अलावा, फिल्म के कलाकारों में मोहम्मद फैजल, यशपाल शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना भी शामिल हैं। कहानी विष्णु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के हेयर ऑयल के व्यवसाय से बचना चाहता है।

फिल्म पद्मावत अपनी 7वीं सालगिरह के मौके पर होगी री-रिलीज, एक बार फिर फैंस का दिल जीतने को है तैयार
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म पद्मावत अपनी 7वीं सालगिरह के मौके पर फिर से 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स से सजी फिल्म पद्मावत भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और कामयाब फिल्मों में से एक मानी जाती है।

मलिक मुहम्मद जायसी की कविता पद्मावत पर आधारित फिल्म पद्मावत रानी पद्मावती की खूबसूरती, सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ उनकी हिम्मत और उनकी निडरता की कहानी है। संजय लीला भंसाली के शानदार निर्देशन और भव्य प्रोडक्शन डिज़ाइन ने इसे दुनियाभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया।

वर्ष 2018 में जब फिल्म पद्मावत रिलीज हुई, तो इसने हर तरफ तहलका मचा दिया। दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती के रोल में अपना जलवा दिखाया, रणवीर सिंह ने खिलजी के किरदार में डर और जुनून भर दिया, और शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह की गरिमा को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा।