Movie release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ भारत में 17 मई को होगी रिलीज, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह
मुंबई। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ भारत में 17 मई को रिलीज होगी। पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ अब 23 मई के बजाए 17 मई को रिलीज की जाएगी। दुनियाभर में फैंस के जबरदस्त उत्साह और मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

‘मिशन : इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और रोमांच से भरपूर अनुभव है। एक ऐसा आखिरी मिशन जिसमें जबरदस्त एक्शन, दिल को छू लेने वाले पल और सांस रोक देने वाला रोमांच देखने को मिलेगा।

पैरामाउंट पिक्चर्स, स्काइडांस प्रस्तुत और टॉम क्रूज प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफऱ मैक्वेरी ने किया है। दमदार कलाकारों से सजी इस हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हेली एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, एसाई मोरालेस, पॉम क्लेमेंटिएफ, हेनरी जेर्नी, एंजेला बैसेट, होल्ट मैक्कलनी, जेनेट मैकटीर, निक ओफरमैन, हैना वाडिंगहैम, ट्रामेल टिलमैन, शिया व्हिघम, ग्रेग टार्जन डेविस, चाल्र्स पार्नेल, मार्क गैटिस, रोल्फ सैक्सन और लूसी तुलुगरजुक की अहम भूमिका है।

‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज डेट को लेकर हुई घोषणा, जानें तारीख
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय और अरशद दोनों साथ नजर आयेंगे।

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। उन्होंने लिखा-‘अक्षय कुमार-अरशद वारसी की ’जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी है, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है। स्टार्स- अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा के रूप में) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी के रूप में), निर्देशक सुभाष कपूर।

अली फज़ल की हॉलीवुड फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ उत्तर अमेरिका में सात मार्च को होगी रिलीज
मुंबई। जानेमाने अभिनेता अली फज़ल की हॉलीवुड फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ उत्तर अमेरिका में सात मार्च को रिलीज होगी। अली फज़ल एक बार फिर हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अली फजल की फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को उत्तर अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म महिलाओं की शक्ति, शिक्षा और विपरीत परिस्थितियों में साहस की कहानी बयां करती है। अली फजल इस फिल्म में समीर सिन्हा नाम के एक टेक एक्सपर्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो लॉस एंजेलिस का रहने वाला है।

महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायक कहानी ‘रुल ब्रेकर्स’ एक प्रभावशाली महिला की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो समाज की बंदिशों के खिलाफ जाकर युवा लड़कियों को शिक्षित करने का साहस दिखाती है।

अली फजल ने फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ से अपने पहले लुक को साझा करते हुए इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व जताया है। अली फजल ने कहा, यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है और इसका हिस्सा बनकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूँ। ‘रुल ब्रेकर्स’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि साहस, एकता और शिक्षा के प्रभाव का एक सशक्त संदेश है। महिला दिवस के मौके पर इसकी रिलीज इसे और भी खास बनाती है, क्योंकि यह महिलाओं की ताकत और संघर्ष का जश्न मनाने के लिए एकदम उपयुक्त समय है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें।

फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ में अली फजल के साथ प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री फीबी वॉलर-ब्रिज भी नजर आएंगी। इस फिल्म को ऑस्कर विजेता निर्देशक बिल गुटेंटाग ने निर्देशित किया है।

फिल्म आजादी में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे रोहमन शॉल
मुंबई। अभिनेता रोहमन शॉल फिल्म आजादी में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे। रोहमन शॉल फिल्म आजादी में समर्पित भारतीय पुलिस अधिकारी अदनान का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं, जिन्हें एक यात्रा के दौरान आतंकवादी पकड़ लेते हैं। अपने देश और परिवार के प्रति उनका अटूट प्रेम उन्हें लडऩे के लिए प्रेरित करता है। फिल्म आजादी,कश्मीर में भारतीय पुलिस अधिकारियों की अनकही कहानियों पर प्रकाश डालती है।

फिल्म आजादी को जम्मू फिल्म फेस्टिवल और झारखंड फिल्म फेस्टिवल में भी पुरस्कार मिला है और इसे कारा स्टूडियो ने प्रस्तुत किया है। फिल्म आजादी में मीर सरवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और अभिमन्यु तोमर अतिथि भूमिका में हैं। अभिनेता रोहमन शॉल हाल ही में साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन अभिनीत फिल्म अमरन में खलनायक के रूप में भी नजर आए थे।

रोहमन शॉल ने एक प्रेस नोट में कहा,'अमरन और आजादी की बैक टू बैक रिलीज मेरे लिए जीवन बदलने से कम नहीं है। दो फिल्मों के दौरान, मैंने मानवता के रक्षक से लेकर विध्वंसक तक के दायरे को पार किया। यह एक परीक्षा और एक जीत दोनों रही है, और एक कश्मीरी के रूप में ये भूमिकायें मेरी जड़ों को पकड़ कर रखती हैं, साथ ही वे सार्वभौमिक संघर्षों को भी दर्शाती हैं।

रोहमन शॉल ने कहा, पीछे मुड़कर देखें तो मैं 2024 को परिवर्तन का वर्ष मानता हूं। यह वह वर्ष है जिसने मुझे वास्तव में एक अभिनेता के रूप में परिभाषित किया है। आजादी में मैं अदनान नामक एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं, जो संघर्ष की नैतिक और भावनात्मक अराजकता से जूझ रहा है, जबकि अमरान में मैंने एक आतंकवादी की भूमि निभाई है, जिसका चरित्र अंधेरे और हताशा से प्रेरित है। हमारे देश की सेवा करने वालों के साहस और बलिदान का सम्मान करने के लिए इस गणतंत्र दिवस पर आजादी जरूर देखें।

फिल्म डाकू महाराज हिंदी में 24 जनवरी को होगी रिलीज, तेलुगु के बाद अब हिंदी सिनेमा पर बिखेरेगी अपना जलवा
मुंबई। नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की फिल्म डाकू महाराज हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी। तेलुगु सिनेमा प्रेमियों का दिल जीतने के बाद, डाकू महाराज अब हिंदी भाषी क्षेत्र में भी अपनी छाप छोडऩे के लिए तैयार हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की मुख्य भूमिका वाली मसाला एंटरटेनर का हिंदी संस्करण जल्द ही हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। सिथारा एंटरटेनमेंट और श्रीकारा स्टूडियोज, फॉच्र्यून फोर सिनेमा के सहयोग से आदित्य भाटिया और अतुल राजानी  प्रस्तुत, बॉबी कोली निर्देशित पैन इंडिया इस फिल्म के हिंदी रिलीज का प्रबंधन और वितरण जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड (जेवीईएल) की ओर से किया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता के बाद, डाकू महाराज के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर 24 जनवरी को हिंदी डब में इसकी अखिल भारतीय रिलीज की घोषणा की है। डाकू महाराज ने पहले ही एक बड़ी सफलता के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। एक्शन से भरपूर इस मनोरंजक फिल्म को दर्शकों और प्रदर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला, जिससे पूरे भारत में इसके व्यापक रिलीज की मांग बढ़ गई। अपनी मनोरंजक कहानी, दमदार एक्शन सीक्वेंस और शानदार अभिनय के साथ, डाकू महाराज अब पूरे देश में हिंदी भाषी दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

हिंदी रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए, सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा, प्रशंसकों से मिला प्यार और प्रतिक्रिया वाकई बहुत ही शानदार रही है। डाकू महाराज मेरे दिल के बहुत करीब की फिल्म है और मैं रोमांचित हूं कि यह अब पूरे भारत में व्यापक दर्शकों तक पहुंच रही है। मैं हिंदी भाषी प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर इस शानदार तमाशे का अनुभव कराने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा, डाकू महाराज पर काम करना एक अविस्मरणीय यात्रा रही है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स यूनिवर्सल हैं और मुझे यकीन है कि हिंदी दर्शक भी इसे साउथ के दर्शकों की तरह ही पसंद करेंगे। इस तरह के शानदार सिनेमाई अनुभव का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।