Akshay Khanna - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ का जबरदस्त और धांसू ट्रेलर रिलीज, जानें रिलीज डेट
मुंबई। जी स्टूडियोज ने कॉन्टिलो पिक्चर्स के सहयोग से बनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा ‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ वर्ष 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद हुए गुप्त ऑपरेशन ‘वज्र शक्ति’ पर आधारित है। केन घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने अहम भूमिका निभाई है।

निर्देशक केन घोष ने कहा- हमने हर निर्णय के साथ इस बात का ध्यान रखा कि यह सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह एक राष्ट्रीय त्रासदी थी, एक गहरा घाव और साथ ही एक साहसी पल भी। अक्षय खन्ना वह तीव्रता और ईमानदारी लाते हैं, जो बहुत ही कम कलाकारों में होती है। वह सिर्फ अभिनय नहीं करते, वह अपने किरदार को पूरी तरह आत्मसात कर लेते हैं। हमें ऐसा व्यक्ति चाहिए था, जो बिना नाटकीयता के नेतृत्व, स्थिरता और आंतरिक संघर्ष को बखूबी दर्शा सके।

केन घोष ने कहा- ‘अक्षरधाम - ऑपरेशन वज्र शक्ति’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है। यह उस दिन की याद दिलाने वाला एक जरिया है, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते। यह उन मासूमों को श्रद्धांजलि है, जो मारे गए और उन नायकों को सलाम है, जिन्होंने हमारे अंधेरे समय में भी साहस दिखाया। 4 जुलाई को जब यह फिल्म रिलीज होगी, उम्मीद है यह हमारे सामूहिक स्मृति को फिर से जगा पाएगी।

जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, अभिमन्यु सिंह द्वारा निर्मित और कॉन्टिलो पिक्चर्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ 4 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म छावा से अक्षय खन्ना का फस्र्ट लुक मेकर्स ने किया रिवील
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म छावा से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं।

फिल्म छावा से विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के शानदार लुक के बाद, अक्षय खन्ना का फस्र्ट लुक मेकर्स ने रिवील कर दिया है। फिल्म छावा के मेकर्स मेडॉक फिल्मस ने अक्षय खन्ना के किरदार का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में अक्षय को मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में देखा जा सकता है।पोस्टर्स रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है,'डर और दहशत का नया चेहरा। मुगल साम्राज्य के क्रूर शासक मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में प्रस्तुत हैं अक्षय खन्ना।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।