Action Taken - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका में फायरिंग के बाद एक्शन : अफगान वीजा जारी करने पर लगाई रोक, ट्रंप ने आव्रजन नीति को सख्त करने के लिए उठाए कदम
वॉशिंगटन। अमेरिका ने अफग़ानिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर तुरंत रोक लगाने और सभी शरण के लिए आवेदन करने पर रोक लगाने की घोषणा की है। यह घोषणा वॉशिंगटन, डीसी में हुई एक गोलीबारी की घटना के बाद की गई है, जिसमें नेशनल गार्ड के एक सदस्य की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने कहा कि इस रोक का मकसद यह पक्का करना है कि हर आवेदक की ज्यादा से ज्यादा जांच हो सके।

विदेश मंत्रालय ने अफग़ान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी है और कहा कि प्रशासन अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा और जन सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

यह सख्त कार्रवाई बुधवार को की गई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान एक अफग़ान नागरिक के रूप में होने के बाद की गई है। हमले के बाद, ट्रंप कार्यालय ने आव्रजन नीति को और सख्त करने के लिए तेजी से कदम उठाए।

यूएससीआईएस के निदेशक जो एडलो ने एक्स पर कहा-  यूएससीआईएस ने सभी शरण फैसलों को तब तक रोक दिया है, जब तक हम यह पक्का नहीं कर लेते कि हर विदेशी की ज्यादा से ज्यादा जांच और स्क्रीनिंग हो। अमेरिकी लोगों की सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आती है।

प्रशासन ने अफग़ानिस्तान समेत 19 चिंताजनक देशों के नागरिकों को पहले जारी किए गए सभी ग्रीन कार्ड की समीक्षा करने का भी आदेश दिया है और गृह सुरक्षा विभाग को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में मंजूर राजनीतिक शरण मामलों की फिर से जांच करने का निर्देश दिया है।

ग्रेप के उल्लंघन पर विभागों की कार्रवाई : वसूला 4 लाख का जुर्माना, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र वाले वाहनों के काटे चालान
अलवर। भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रेप) की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद सहित कई विभागों ने संयुक्त रूप से व्यापक कार्रवाई करते हुए चार लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना किया। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा कुल 352 निरीक्षण किए गए, जिनमें 86 उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद और रीको द्वारा कुल 82 चालान जारी किए गए और चार लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

उन्होंने बताया कि अवैध कचरा निस्तारण रोकने के लिए 6 निरीक्षण किए गए और तीन चालान जारी करके दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त कचरा जलाने की गतिविधियों पर नकेल कसते हुए आठ निरीक्षण किए गए। इस दौरान पांच चालान जारी किए गए और 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) द्वारा 76 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें दो उल्लंघन पाए गए। एक इकाई को सील किया गया जबकि एक मामले को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा गया। मानकों का पालन न करने वाले एक डीजी सेट को सील किया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र वाले 11 वाहनों के चालान काटे गए।

आईएएस कोचिंग सेंटर : 2 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी, बेसमेंट में पानी भरने से 3 अभ्यर्थियों की हो गई थी मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजेंद्र नगर स्थित राव IAS स्टडी सर्कल में हुए हादसे के मामले में दिल्ली फायर सर्विस के 2 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। 2024 में भारी बारिश के दौरान कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 अभ्यर्थियों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों पर ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और तथ्य छिपाने के आरोप की पुष्टि हुई थी। दोनों पहले ही निलंबित किए जा चुके थे। अब एलजी ने CCS (CCA) रूल्स, 1965 के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाने और विजिलेंस विभाग को निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

डिस्कॉम की परकोटे में बिजली चोरी पर बड़ी कारवाई : 26 मामलो में लगाया 10 लाख का जुर्माना, लोगों में मचा हड़कंप
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की ओर से शनिवार अल सुबह परकोटे में बिजली चोरों पर बड़ी कारवाई को अंजाम दिया गया। अल सुबह हुई इस कारवाई से पूरे परकोटे में बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। डिस्कॉम सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा एवं जयपुर नगर वृत (उत्तर) के अधीक्षण अभियंता अशोक रावत के निर्देशन में सहायक अभियंता (सी-तृतीय), जयपुर सुनील सारण और उनकी टीम ने शनिवार को जयपुर शहर के परकोटा क्षेत्र में विशेष सतर्कता जांच अभियान चलाया।

इस दौरान अल सुबह 4 बजे से 10 बजे तक जालूपुरा, तोपखाना, नींदड़ राव का रास्ता, भींडो का रास्ता व आस-पास के क्षेत्र में कारवाई की गई। कारवाई के दौरान के 26 परिसरों में अलग अलग तरीकों से विद्युत चोरी किया जाना पाया गया, जिसपर संबंधित उपभोक्ताओं के विरूद्ध विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत कारवाई करते हुए वीसीआर भरी जाकर करीब 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

अधिशाषी अभियंता (सीडी-तृतीय) अभय गुप्ता ने बताया कि मौके से सभी विद्युत मीटर व अवैध केबिल को जब्त किया जाकर, सभी के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। जुर्माना राशि जमा करवाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी करने की कारवाई की जा रही है। जुर्माना राशि तय समय में जमा नहीं करवाने पर विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना, जयपुर शहर पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

नगर परिषद टोंक के सचिव ऋषिदेव ओला निलंबित, महिला उत्पीड़न मामले में हुई कार्रवाई
जयपुर। नगर परिषद टोंक के सचिव एवं अधिशाषी अधिकारी ऋषिदेव ओला को महिला उत्पीड़न की गंभीर शिकायतों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर टोंक द्वारा प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने और निलंबन की अनुशंसा के बाद की गई।
राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 (1) के तहत ओला को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। निलंबन की अवधि के दौरान ओला का मुख्यालय कार्यालय उप निदेशक (क्षेत्रीय), स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर निर्धारित किया गया है।

आदेशानुसार निलंबन अवधि में ओला को नगर परिषद टोंक से नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त एवं शासन सचिव कुमार पाल गौतम ने आदेश जारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। महिला उत्पीड़न के इस मामले को लेकर नगर परिषद में चर्चा का माहौल गरम है और प्रशासनिक कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।