ed raids - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नामी होटल में रायपुर से आई ईडी की टीमों की बड़ी रेड : महादेव बेटिंग ऐप से सम्बंध, संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने बुधवार को जयपुर में कूकस के पास एक नामी होटल में बड़ी रेड डाली है। इस कार्रवाई का संबंध महादेव बेटिंग ऐप बताया जा रहा है। ईडी की जिन टीमों ने रेड डाली है, वे छत्तीसगढ़ के रायपुर से आई हैं। ईडी को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के दो-तीन कमरों में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हैं। टीमें उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, वे लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए होटल में रुके थे।

इनका संबंध महादेव बेटिंग ऐप के अवैध नेटवर्क से बताया जा रहा है। ईडी की टीम ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले ईडी ने 16 अप्रैल को भी जयपुर के सोडाला क्षेत्र में ड्राय फ्रुट्स कारोबारी के फ्लैट सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल कंपनियों से जुड़े अहम सबूत मिले थे।

एप है सट्टेबाजी का मंच
महादेव बेटिंग ऐप एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच है, जो क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगवाने के लिए जाना जाता है। यह ऐप और इसकी वेबसाइट के जरिए अरबों रुपए का लेन-देन करता है। ईडी की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोग और व्यावसायिक संस्थाएं शामिल हैं। अनुमान है कि इस घोटाले में 40 हजार करोड़ रुपए तक की हेराफेरी हो सकती है।

पिछले साल भी ईडी ने इस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गत अप्रैल में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कोलकाता और दिल्ली में 60 से अधिक ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार पर किया हमला, कहा- पूर्व सीएम के घर ईडी छापे ने किया राजनीतिक प्रतिशोध उजागर
जयपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर ईडी छापों के बाद कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। पायलट ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के यहाँ ईडी का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है। भाजपा ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित ढर्रा बन चुका है।

लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को कुचलने और धमकाने वाली राजनीति अब एक पैटर्न बन गई है जो लोकतंत्र के लिए भी खतरा साबित हो रही है।कांग्रेसजन इससे डरने वाले नहीं हैं और न्याय की लड़ाई के लिए हर संघर्ष स्वीकार है।