mamta kulkarni - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, साधवी वेश में कुंभनगर पहुंची, संगम तट पर किया पिंडदान
महाकुंभनगर। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। अब वह यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया। 53 साल की ममता आज सुबह ही किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं। उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया। ममता साध्वी के रूप में महाकुंभ में शामिल हुई। वह भगवा कपड़े पहनी दिखीं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की दो बड़ी माला पहन रखी थी। कंधे पर भगवा झोला भी टांग रखा था।

अखाड़ा अध्यक्ष रविंद्र पुरी से लम्बी बातचीत : महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ममता को लेकर अखिल भारतीय अखाड़े के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के पास पहुंचीं। ममता और पुरी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। फिर उनके महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। जब ममता किन्नर अखाड़े पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई।

मेरे लिए यादगार पल

महाकुंभ में आना और यहां की भव्यता को देखना मेरे लिए बहुत ही यादगार पल है। यह मेरा सौभाग्य होगा कि महाकुंभ की इस पवित्र बेला में मैं भी साक्षी बन रही हूं। संतों के आशीर्वाद प्राप्त कर रही हूं।
-ममता कुलकर्णी

सालों बाद भारत आई
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उन्हें सालों बाद भारत में देख सभी हैरान हो गए थे। माना जा रहा था कि ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों और कयासों को खारिज करते हुए बताया था कि वो महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए आई हैं।