National sports - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रीय खेल : राजस्थान को दो और पदक मिले, राजस्थान की महिला हैंडबाल टीम को कांस्य
जयपुर। राजस्थान की महिला हैंडबाल टीम ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। राजस्थान के प्रवीण कुमार ने हैमर थ्रो और आकाश ने जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए। महिला हैंडबाल टीम ने आज रुद्रपुर में दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा में राजस्थान के प्रवीण कुमार ने 64.42 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। सर्विसेज के तनवीर सिंह (66.64 मीटर) ने स्वर्ण और पंजाब के दमनीत सिंह (64.71 मीटर) ने रजत पर जीता।

जूडो में आकाश ने जीता कांस्य :

जूडो में राजस्थान के आकाश ने पुरुषों के 81 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। आकाश ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के अनिल शर्मा को पराजित किया।

रेस वॉक में कई एथलीटों ने तोड़ा रिकॉर्ड :

राष्ट्रीय खेलों की 20 किलोमीटर रेस वॉक में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन ने स्वर्ण, उत्तराखंड के सूरज पंवार ने रजत और पंजाब के अमनजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे राजस्थान के मुकेश निठारवाल समेत छह एथलीटों ने 14 साल पुराना झारखंड के जी सिंह का रिकॉड तोड़ा। महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी नौ एथलीटों ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। हरियाणा की रवीना ने स्वर्ण, उत्तराखंड की शालिनी ने रजत और यूपी की मुनिता प्रजपति ने कांस्य पदक जीता। राजस्थान की पूजा कुमावत 11वें स्थान पर रही।

राष्ट्रीय खेल : राजस्थान ने जीते 3 रजत पदक
जयपुर। राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक अपनी झोली में समेटे। राजस्थान 7 स्वर्ण, 7 रजत व 17 कांस्य के साथ 34 पदकों के साथ पदक तालिका में 15 वें स्थान पर है।

सर्विसेज 42  स्वर्ण, 16 रजत व 13 कांस्य सहित 71 पदकों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक 31 स्वर्ण सहित 62 पदकों के साथ दूसरे व महाराष्ट्र 29 स्वर्ण सहित 118 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। डिप्टी चीफ डे मिशन ओपी विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के लिए यमनदीप शर्मा ने एथलेटिक्स की डेकथलान स्पर्धा, अली अमन इलाही ने निशानेबाजी की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में उपविजेता रहते हुए रजत पदक व महिला टीम ने नेटबॉल स्पर्धा का रजत पदक जीता।

ओपी विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के लिए अली अमन इलाही ने रुद्रपुर में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में 50 में से 41 निशाने सही लगा रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक एशियन गेम्स  में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले तमिलनाडु के पृथ्वीराज टोडेमैन ने 42 सटीक निशाने लगा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मेजबान उत्तराखंड के अर्यवंश त्यागी ने 29 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

राजस्थान के लिए यमनदीप शर्मा ने 6831 अंकों के साथ डेकथलॉन स्पर्धा में उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता।

उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल : तीरन्दाजी पुरुष टीम ने कांस्य जीता, साइक्लिंग में भी मिले दो पदक
जयपुर। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राजस्थान के तीरन्दाज रजत चौहान ने बुधवार को उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरन्दाजी की कंपाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। रजत ने कंपाउण्ड टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। बुधवार को राजस्थान ने साइक्लिंग में भी एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह के अनुसार राजस्थान पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात रजत चौहान ने पुरुषों की कंपाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीत रे ऋतिक शर्मा को एक अंक के अन्तर (144-143) से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कंपाउण्ड पुरुष टीम इवेंट में राजस्थान ने 229 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। राजस्थान ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 229-222 अंकों से पराजित किया।  राजस्थान टीम में रजत चौहान, जसमीत सिंह, सिद्धार्थ दूधवाल और अजय सिंह शेखावत शामिल हैं। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ओलंपियन अभिषेक वर्मा की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने 234 अंकों के साथ जीता, वहीं रजत पदक हरियाणा टीम के नाम रहा।

ऐसे रहा रजत का स्वर्णिम सफर :

रजत चौहान ने अपने स्वर्णिम सफर के पहले मुकाबले में पंजाब के सिमरनजोत सिंह को 147-141 से हराया और फिर प्री क्वार्टर फाइनल में 150 अंकों का नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाते हुए पंजाब के ही उदय कंबोज को 150-148 से हरा अंतिम आठ में जगह बनाई। रजत ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के रिषभ यादव को 149-148 से और सेमी फाइनल में हरियाणा के ही कुशल दलाल को 146-145 से हरा फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

दीपशिखा को महिला वर्ग का स्वर्ण :

हरियाणा की दीपशिखा ने 148 अंकों के साथ महिलाओं की कंपाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीता। इस स्पर्धा का रजत पंजाब की प्रणीत कौर (144) और कांस्य पदक पंजाब की अवनीत कौर (143) ने हासिल किया। कंपाउण्ड मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हरियाणा के रिषभ यादव और दीपशिखा की जोड़ी ने जीता, जबकि महिला टीम इवेंट का स्वर्ण पंजाब, रजत महाराष्ट्र और कांस्य तेलंगाना ने अपने नाम किया।

साइक्लिंग में मिले दो मेडल :

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को राजस्थान ने दो पदक साइक्लिंग में भी जीते। राजस्थान के देवेन्द्र बिश्नोई ने पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि सवाई राम, मुकेश बिश्नोई, दीपक सियाग, नारायण सियाग और खेताराम की राजस्थान टीम ने पुरुषों की 4000 मीटर टीम परसूट स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय खेल : राजस्थान की महिलाओं ने कबड्डी में जीता कांस्य, हरचरण ने जीता स्वर्ण पदक
जयपुर। हरचरण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुष वर्ग के 109 किलोग्राम की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक जीता। वही राजस्थान की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

राजस्थान अब तक 5 स्वर्ण, 2 रजत व 12 कांस्य पदक सहित 19 पदक जीत पदक तालिका में ग्यारहवें स्थान पर  है। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 17 स्वर्ण, 9 रजत व 7 कांस्य सहित 33 पदकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। महाराष्ट्र 15 स्वर्ण, 23 रजत व 17 कांस्य सहित 55 पदकों के साथ दूसरे  व कर्नाटक 15 स्वर्ण, 9 रजत व इतने ही कांस्य पदक सहित 33 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।  हरचरण सिंह ने पुरुषों की 109 किलोग्राम श्रेणी में हिस्सा लेते हुए कुल 347 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

स्रैच में सर्वाधिक वजन उठाने वाले खिलाड़ी बने :

राजस्थान वेटलिफ्टिंग टीम के कोच मदनलाल शर्मा के अनुसार हरचरण ने स्रैच में 160 किलोग्राम वजन और क्लीन एंड जर्क में 187 किलोग्राम वजन उठाकर भारोत्तोलन में पहला और राजस्थान के लिए पांचवा स्वर्ण पदक हासिल किया। राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रवि शर्मा ने बताया कि हरचरण सिंह स्रैच में 160 किलोग्राम वजन उठाने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बन गये।

बंगाल पर जीत से किया आगाज :

राजस्थान की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। राजस्थान टीम ने पहले  लीग मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 45-21 से हरा अपने अपने अभियान की शुरुआत की। दूसरे मैच में राजस्थान ने महाराष्ट्र की मजबूत टीम को 42-27 से कर्नाटक को 35-20 से शिकस्त दे सेमीफाइनल में  प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उसे हिमाचल प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस प्रकार राजस्थान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रदेश ने अब तक जीते है 19 पदक :

राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने बताया कि राजस्थान अभी तक 5 स्वर्ण, 2 रजत और 12 कांस्य पदक जीत चुका है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों का संघर्ष और प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हमारे खिलाड़ी अभी और पदक हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

वुशू में जीते 4 स्वर्ण सहित 12 पदक :

वुशू में राजस्थान ने सबसे अधिक एक दर्जन पदक जीते है। इनमें 4 स्वर्ण, 1 रजत व 7 कांस्य पदक शामिल है। भारोत्तोलन में एक स्वर्ण पदक, साइक्लिंग में एक रजत, कबड्डी, स्क्वैश, वालीबॉल, बैडमिंटन और योगा में एक-एक कांस्य पदक जीते है।

राष्ट्रीय खेलों के अध्ययन के लिए सरकार ने उत्तराखंड भेजा दल
जयपुर। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए आधिकारिक दावा पेश किया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रदेश के खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक अध्ययन दल भेजा है। यह दल उत्तराखंड में हो रही खेल प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का गहन अध्ययन करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गए इस अध्ययन दल में परिषद के एईएन विनोद वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. तेजराज सिंह और खेल प्रबंधक रणविजय सिंह शामिल हैं।

व्यवस्थाओं का करेंगे आकलन :

यह दल राष्ट्रीय खेलों के दौरान विभिन्न खेल स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्रों, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, दर्शकों के लिए व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन करेगा। इस अध्ययन के आधार पर राजस्थान में खेलो इंडिया जैसे बड़े खेल आयोजन के लिए प्रदेश में उपलब्ध खेलों के बुनियादी ढांचे और नया इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के बारे में आकलन करेगा।

खेलों को मिलेगी नई दिशा :

देश में राष्ट्रीय खेलों की शुरूआत हुए सौ साल हो गए। छोटे-छोटे प्रदेशों नें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की है लेकिन राजस्थान अब तक इन खेलों का आयोजन नहीं कर सका।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी हमें मिलती है, तो यह प्रदेश के खेल विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रदेश में खेलों को नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस आयोजन से प्रदेश में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय खेल : महिला वालीबॉल टीम सेमीफाइनल में, वुशू में शानदार प्रदर्शन, 4 ने कांस्य जीता, 4 फाइनल में
जयपुर। राजस्थान के वुशू खिलाड़ियों ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान की पदक तालिका को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वुशू में राजस्थान के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते, जबकि चार खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। ये खिलाड़ी अब शनिवार को स्वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

ये पहुंचे फाइनल में :

पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग मे शुभम गोरा, महिला वर्ग में 48 किग्रा वर्ग में मेघा जोशी, 65 किग्रा वर्ग में नितिका बंसल और 75 किग्रा वर्ग में महक शर्मा ने अपने सेमी फाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

महिला वालीबॉल टीम ग्रुप में शीर्ष पर :

रुद्रपुर में राजस्थान की महिला वालीबाल टीम ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता, गुंजन और कप्तान आयुषी भण्डारी के बेहतरीन खेल की बदौलत शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने आखिरी लीग मुकाबले में चंडीगढ़ को सीधे सेटों में 25-19, 26-24, 25-16 से शिकस्त दी। राजस्थान टीम ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमी फाइनल में पहुंची है। राजस्थान की पुरुष टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब को 25-22, 27-25, 25-18 से शिकस्त दी। टीम के लिए कप्तान दुष्यंत सिंह, नितिन, सोम्य पारीक और गगन का खेल उल्लेखनीय रहा।

इन्हें मिला कांस्य पदक :

पुरुषों के 48 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के देवराज सिंह और 80 किलोग्राम में विकास यादव ने कांस्य पदक जीता, वहीं महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग मे ईशा गुर्जर और 75 किग्रा वर्ग में  मंजू  चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय खेल-2025 : वालीबॉल और कबड्डी में राजस्थान की विजयी शुरुआत, ताइक्वांडो के खिलाड़ी भी जुड़े
जयपुर। राजस्थान की महिला वालीबाल टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को हिमाचल प्रदेश को हरा विजयी शुरुआत की वहीं पुरुष कबड्डी टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान उत्तराखंड को शिकस्त दी। वालीबाल के मुकाबले रुद्रपुर में खेले जा रहे हैं। राजस्थान ने आज पूल ए में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता और कप्तान आयुषी भण्डारी के शानदार प्रदर्शन के दम पर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सीधे सेटों में 25-22, 25-18, 25-21 से जीत दर्ज की। वहीं हरिद्वार में कबड्डी के पुरुष वर्ग में राजस्थान ने मेजबान उत्तराखण्ड को 42-31 से पराजित किया। शूटिंग में राजस्थान के भावेश शेखावत ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया वहीं वुशू में पुरुषों के 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में विजय भारद्वाज और महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में ईशा गुर्जर ने अपने मुकाबले जीत प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

14 खिलाड़ी और जुड़े :

इस बीच राजस्थान के दल में 14 और खिलाड़ी जुड़ गए हैं। राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह के अनुसार ताइक्वांडो के इन खिलाड़ियों के जुड़ने के बाद राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान के दल की संख्या अब 434 हो गई है। ताइक्वांडो के 14 सदस्यीय दल में रितुराज यादव, जरनेल सिंह, सोनिया शर्मा, सुरेश चौधरी, अरिशा सिंह चौधरी, पायल कुमावत, पूजा बगारिया, पलक प्रजापत, करण मलिंडा, हरसिद्धि जोशी, मनीष प्रजापत, जय मलिंडा, मोनु प्रकाश, यश मलिंडा शामिल हैं।

पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर :

बुधवार को कर्नाटक 5 स्वर्ण और 2 रजत समेत 7 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, वहीं मणिपुर 4 स्वर्ण और 4 रजत के साथ दूसरे, महाराष्ट्र 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य के साथ तीसरे और सर्विसेज 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य के साथ चौथे स्थान पर है।

राष्ट्रीय खेल: राजस्थान दल की किट सेरेमनी आज, तैराकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और स्क्वैश टीमें घोषित
जयपुर। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान का करीब साढ़े पांच सौ सदस्यों का दल हिस्सा लेगा। राजस्थान के दल में 421 खिलाड़ी और 120 अधिकारी और आफिशियल स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शनिवार को एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में राजस्थान दल के खिलाड़ियों को किट प्रदान करेंगे और उनका उत्साहवर्धन कर राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए रवाना करेंगे।

राजस्थान ओलंपिक संघ के सचिव सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि राजस्थान दल की किट सेरेमनी शनिवार को सायं 4 से 5 बजे तक एसएमएस इंडोर स्टेडियम में होगी। कार्यक्रम में खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि होंगे। राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत के साथ ही आरओए और प्रदेश के खेल संघों के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। राजस्थान के दल को पहली बार राजस्थान सरकार की ओर से किट प्रदान की जा रही है। इस बीच राजस्थान ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को राजस्थान की तैराकी, बैडमिंटन, बाक्सिंग और स्क्वैश टीमों की भी घोषणा कर दी।

राजस्थान की टीमें :

तैराकी टीम : लक्की अली खान, कृष्णादित्य सिंह, अभिनन्दन खंडेलवाल, कनिष्क नागर, हरिका अलग, प्रणीती सिंह चौधरी, दक्षिणा जोशी, विधि सनाढ्य।

बैडमिंटन टीम : साक्षी फोगाट, राज शुक्ला, मनीष फोगाट, आर्यन त्यागी, मोहम्मद अमन, प्रणय कट्टा, जगजीत सिंह काजला, वंश शर्मा, जागृत बिनानी, मुरली शर्मा, संस्कार सारस्वत।

मुक्केबाजी टीम : अंजली चौधरी, अंजु, संगीता खोखर, श्वेता, अर्शी खानम, प्रियांशि सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, जयवर्धन कासनिया, तरुण शर्मा, विशाल सैनी, रोशन सैन।

स्क्वैश टीम : रिया सिसोदिया, रित्विका सिंह बुन्देला, छवी सारण, याशी जैन, दिशान्त मुरजानी, सुभाष चौधरी, लक्ष्य ग्वाला, अवलोकित सिंह।