diya kumari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' के पोस्टर का विमोचन, 28 से 30 मार्च तक सीतापुरा JECC में सजेगा तकनीक का मेला
जयपुर। राजधानी के सीतापुरा स्थित जेईसीसी (JECC) में आगामी 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' की तैयारियां परवान पर हैं। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्सपो के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंटिंग और पैकेजिंग सेक्टर में आ रहे तकनीकी बदलावों को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रिंटर्स क्लब के डायरेक्टर नितिन नामदेव और ललित कुमावत ने बताया कि इस तीन दिवसीय नेशनल एक्सपो में देशभर की नामचीन कंपनियां शिरकत करेंगी। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, डिजिटल समाधान और पैकेजिंग की नई तकनीकें होंगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों को ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ROPA) के वाइस प्रेसिडेंट संदीप विजय, संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल और रोपा सदस्य आनंद नागर भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के प्रिंटिंग व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और प्रिंटर्स को लेटेस्ट मशीनों व सॉफ्टवेयर से रूबरू कराना है।

मुख्य आकर्षण :

टेक्नोलॉजी का महासंगम : एक्सपो में ऑफसेट, डिजिटल और स्क्रीन प्रिंटिंग की दुनिया की दिग्गज कंपनियां लाइव डेमो देंगी।
व्यापारिक नेटवर्किंग : देशभर से आने वाले विशेषज्ञों और वेंडर्स के साथ बी2बी (B2B) संवाद के विशेष सत्र आयोजित होंगे।
इको-फ्रेंडली समाधान : भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सस्टेनेबल और ग्रीन प्रिंटिंग तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा।

सड़क प्रोजेक्ट्स में देरी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य में सड़क परियोजनाओं में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में उनकी अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करते समय संभावित बाधाओं को पहले से ही चिन्हित किया जाना चाहिए, ताकि बाद में काम में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य प्रशासनिक अड़चनों का आकलन डीपीआर स्तर पर ही कर लिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना आवश्यक है। समीक्षा बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी दी गई।

क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1400 करोड़ का प्रावधान, मंत्री दिया कुमारी ने कहा- आमजन को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में नॉन पेचेबल और क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में इस उद्देश्य से 1400 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है, ताकि आमजन को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई सड़कें समय के साथ जर्जर हो गई हैं, जिनके कारण यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। ऐसे में सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों के सुधार का निर्णय लिया है।

विभाग द्वारा सड़कों और पुलियाओं का चयन पारस्परिक प्राथमिकता, यातायात दबाव और तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है। दिया कुमारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाकर विकास कार्यों को गति देना है। बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : दिया कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस राज में नहीं होती थी सुनवाई, समस्याएं और उनका समाधान एक निरंतर प्रक्रिया
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद डिप्टी सीएम दिया कुमारी नाम मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई सुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दे और समस्याएं कार्यकर्ता लेकर आए थे । जिनकी इन्होंने सुनवाई की है। कुछ समस्याओं को मौके पर ही निपटा लिया गया। लेकिन बहुत सारी समस्याएं ऐसी है जिनको हम कोऑर्डिनेशन के साथ निपटाएंगे।

कहा की समस्याएं और उनका समाधान एक निरंतर प्रक्रिया है। आम जनता की सुनवाई हम सभी मंत्री और मुख्यमंत्री अपने-अपने निवास पर करते हैं । यहां कार्यकर्ताओं की सुनवाई की जा रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में तो आम जनता की सुनवाई की नहीं हुआ करती थी।

Rajasthan Bus Strike : स्लीपर बस संचालकों की हुई सीएम-डिप्टी सीएम से वार्ता में नहीं बनी सहमति, जारी रहेगी हड़ताल
जयपुर। राजस्थान में परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्लीपर बसों की चल रही हड़ताल को लेकर सोमवार को बस ऑपरेटरों की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और परिवहन सचिव शुचि त्यागी से वार्ता हुई। जिसमें सहमति नहीं बनी फिलहाल बस ऑपरेटरों की हड़ताल जारी रहेगी। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में 31 अक्टूबर रात 12 बजे से स्लीपर बसों की हड़ताल की जा रही है। इसके चलते करीब आठ हजार स्लीपर बसों का संचालन नही हो रहा।

उन्होंने बताया कि बसों की बॉडी में किए गए बदलाव को बस संचालक तीन माह में सही कराने का समय की मांग को लेकर सोमवार को कोसीएम और डिप्टी सीएम से वार्ता हुई। उन्होंने उचित आश्वासन दिया और परिवहन सचिव को वार्ता के निर्देश दिए। इसके बाद परिवहन सचिव से सचिवालय में वार्ता हुई। जिसमें सहमति नही बनी। इस पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। सोमवार शाम को फिर से परिवहन सचिव से वार्ता हो सकती है।

इनकी भी हो सकती है हड़ताल
राजस्थान प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि प्रदेश में करीब 30 हजार स्टेज कैरिज, कॉन्टेक्ट कैरिज, ग्रामीण बस सेवा, स्कूल परमिट, परमिट, मिनी बसे चलती है। यह भी आज रात 12 बजे बाद बंद हो सकती है। फिलहाल बस संचालकों की मीटिंग जारी है।

इनका कहना है...
बस बॉडी कोड में किए गए बदलाव को लेकर निजी बसों पर कार्यवाही जारी रहेगी। उन्हीं बसों पर कार्यवाही हो रही है, जिन बसों में सुरक्षा मानकों की पालना नही की जा रही। यात्रियों की सुरक्षा से समझौता  नही होगा।
डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जयंती : मुख्यमंत्री ने की पुष्पांजलि अर्पित, दिया कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

दिया कुमारी ने गांधी वाटिका का किया दौरा : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित, गांधी की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
जयपुर। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित गांधी वाटिका का दौरा किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

दिया कुमारी ने इस अवसर पर गांधी जी की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसे गांधी जयंती पर विशेष रूप से लगाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित “संस्कृतिक सृजन पखवाड़ा” के तहत आयोजित “गांधी ड्रीम, मोदी विजन: आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने “विकसित भारत 2047” विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

राजस्थान में अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से : दिया कुमारी का जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, प्रदेश को नंबर-1 का लक्ष्य
जयपुर। राजस्थान में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बार भी राजस्थान को देश में नंबर-1 बनाने के लिए पोषण माह को प्रभावी ढंग से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले पोषण पखवाड़े में राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, अब हमारा लक्ष्य पोषण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।

शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि राज्य स्तर से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों तक गतिविधियों की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि पोषण माह में सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए रैली, मेला, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनका विवरण जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर प्रतिदिन अपलोड किया जाएगा।

मुख्य गतिविधियों में मोटापे से बचाव हेतु नमक, तेल और चीनी के सीमित उपयोग की जागरूकता, 0–3 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा हेतु प्रशिक्षण, 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों को उचित आहार देने की जानकारी, पुरुषों की भागीदारी बढ़ाना, और स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार थीम पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांचें शामिल हैं। पोषण माह का उद्देश्य पोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाकर इसे जन-अभियान बनाना है।

सुसमा अभियान समापन व अभियंता दिवस समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ने कहा- यातायात नियम तोड़ने वालों को रोके-टोकें
जयपुर। एआईसीटीई केन्द्र, झालाना, जयपुर में सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान के समापन व अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन भी यातायात नियमों का पालन कराने में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट या नियम तोड़ते लोगों को रोकें-टोकें, क्योंकि यह केवल चालान का नहीं, जीवन सुरक्षा का विषय है।

उपमुख्यमंत्री ने अभियान को जन अभियान बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि सभी सांसदों व विधायकों से आग्रह किया जाएगा कि वे इसे सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाएं। साथ ही सभी अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन सड़क निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब लापरवाही पर केवल चेतावनी नहीं, कार्रवाई होगी।

मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण) जसवंत खत्री ने बताया कि 9 अगस्त से 15 सितम्बर तक चले इस अभियान में प्रदेश के 1,097 संस्थानों के 4.18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। करौली जिला प्रथम स्थान पर रहा, जहां 112 संस्थानों में 41,031 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण मिला।

करौली की मास्टर ट्रेनर कविता मीणा, रेणु मीणा व अभियंता हरिनारायण मीणा सहित सीकर, डूंगरपुर, झुंझुनूं व जयपुर के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में राज्य मंत्री मंजू बाघमार, वरिष्ठ अधिकारी व महिला अभियंता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री जी की माताजी पर एआई वीडियो बनाकर कांग्रेस का घिनौना वार : कांग्रेस लगातार गिरी हुई राजनीति कर रही, उपमुख्यमंत्री ने कहा- वोट के लालच में कांग्रेस ने राजनीति का स्तर गिरा दिया
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। कांग्रेस लगातार गिरी हुई राजनीति कर रही है, जिसे भारतीय संस्कृति और संस्कारों से कोई लेना-देना नहीं है। वोट के लालच में कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इस कदर गिरा दिया है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लज्जाजनक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता समाप्त हो चुकी है, जनता उन्हें अच्छी तरह समझ चुकी है। इस प्रकार की निम्नस्तरीय राजनीति करना कांग्रेस की हताशा और बौखलाहट को दर्शाता है।

फ्लिक्सबस राजस्थान के पर्यटन को स्पेशलिटी ब्रांडेड बसों के साथ यूके में प्रमोट करेगी
जयपुर। अग्रणी इंटरसिटी मोबिलिटी प्रोवाइडर, फ्लिक्सबस ने राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग की आधिकारिक शुरुआत के तहत बुधवार को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से फ्लिक्सबस को झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ इसकी शुरुआत हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुझे फ्लिक्सबस के साथ इस अनूठी भागीदारी के माध्यम से राजस्थान की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित होते देखकर बहुत खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि यह इनिशिटिव ब्रिटेन और भारत के यात्रियों को राजस्थान की सुंदरता और विरासत की खोज करने के लिए प्रेरित करेगी। फ्लिक्सबस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, सूर्या खुराना ने कहा कि डेस्टिनेशन और लोगों को जोड़कर, हम राजस्थान की कलात्मक और ऐतिहासिक विरासत को दूर-दूर से आने वाले यात्रियों के लिए सुलभ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

12वां आईएचएचए एनुअल कन्वेंशन और 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया आईएचएचए एनुअल कन्वेंशन का उद्घाटन
जयपुर। पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था का प्रमुख चालक है। हमारी अर्थव्यवस्था हर 7–8 वर्षों में दोगुनी होने की ओर अग्रसर है और पर्यटन पहले से ही जीडीपी में 5-6% का योगदान देता है। वैश्विक स्तर पर यह लगभग 10% है। भारत की सांस्कृतिक समृद्धि, विरासत और विविधता को देखते हुए इस क्षेत्र में देश की अर्थव्यवस्था को और गति देने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं।" यह बात केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कासल कानोता में आयोजित इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के 12वें एनुअल कन्वेंशन और 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि कोविड के बाद यात्रा की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और पर्यटक अब गहन, अनुभव-आधारित यात्राओं की तलाश में हैं। होटल व्यवसायियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों से पर्यटकों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने का आग्रह किया। उन्होंने घोषणा की कि पर्यटन आकर्षणों को प्रदर्शित करने के लिए इन्क्रेडिबल इंडिया प्लेटफॉर्म के तहत फोटो और वीडियो संग्रह विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए वैकल्पिक पर्यटन स्थलों को अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

हेरिटेज टूरिज्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मंत्री शेखावत ने कहा कि यह केवल स्मारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी कहानियों और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया के सामने पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा, "हेरिटेज टूरिज्म, एक सभ्यता के रूप में हमारी पहचान को प्रदर्शित करके भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने में मदद करता है।"

पर्यटकों के लिए फोन ऐप, नई टूरिज्म पॉलिसी, फ़िल्म एवं एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी जल्द ही लागू होंगी : दिया कुमारी

राजस्थान जल्द ही एक मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जो पर्यटकों को खाने-पीने और खरीदारी के स्थानों के बारे में सुझाव देने के साथ-साथ नजदीकी हेल्पलाइन नंबरों, पुलिस स्टेशनों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक त्वरित पहुंच प्रदान करेगा। यह ऐप राज्य में यात्रा करने वाली महिला ट्रैवलर्स के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। ऐप के साथ, सरकार एक नई टूरिज्म पॉलिसी, फ़िल्म पॉलिसी और एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी शुरू करने की तैयारी कर रही है। सरकार की कुछ पहलों को रेखांकित करते हुए बताया कि कॉन्सर्ट टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास भी चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, बांसवाड़ा, बाड़मेर और करौली जैसे कम एक्सप्लोर्ड क्षेत्रों में सर्किट विकसित करना और शेखावटी के चित्रित हवेलियों को पुनर्जीवित करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। यह बात राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री, दिया कुमारी ने कासल कानोता में आयोजित इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के 12वें एनुअल कन्वेंशन के उद्घाटन सत्र में संबोधन के दौरान कही। इस वर्ष यह कन्वेंशन 'रोमांटिक हेरिटेज' थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पर्यटन अर्थव्यवस्था के सबसे तेज़ी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। 2024 में, भारत के ट्रैवल और टूरिज़्म सेक्टर ने लगभग ₹20.9 ट्रिलियन (जीडीपी का लगभग 6.6%) का योगदान दिया, जो कि महामारी से पहले के स्तर से करीब 20% ज्यादा है। इस सेक्टर ने करीब 46.5 मिलियन नौकरियों (कुल रोजगार का लगभग 9.1%) का समर्थन किया। भारत 22 सितंबर से आसान दो-स्लैब जीएसटी सिस्टम को अपनाने जा रहा है, इससे पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे लागत कम होगी और सेवाएं लोगों के लिए और सस्ती बनेंगी।

आईएचएचए के प्रेसिडेंट एमिरेट्स, गज सिंह ने कहा, "यह कन्वेशन केवल होटेलियर्स की एक बैठक नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए एक सामूहिक प्रतिबद्धता है। पिछले कुछ वर्षों में आईएचएएचए का सफर उल्लेखनीय रहा है। अपनी छोटी शुरुआत से, आज यह 200 से अधिक सदस्यों का एक अनूठा मंच बन गया है, जो विभिन्न प्रकार की हेरिटेज प्रॉपर्टीज का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ भारत के इतिहास और आतिथ्य की आत्मा को प्रदर्शित करते हैं।"

इससे पूर्व, अपने स्वागत संबोधन में आईएचएचए के सेक्रेटरी जनरल, कैप्टन गज सिंह अलसीसर ने कहा पिछले वर्ष हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा देने के लिए की गई आईएचएचए की मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है और इसे अपने बजट में घोषित भी कर दिया गया है। साथ ही, इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उन्होंने आगे आईएचएचए की दो अहम मांगों को भी दोहराया, पहला विदेशी पर्यटकों के लिए जीएसटी हटाने की मांग और दूसरा, हेरिटेज कंजर्वेशन बिल को अंतिम रूप देने के लिए जो समिति बनाई जा रही है, उसमें आईएचएचए को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। इस अवसर पर, आईएचएचए द्वारा प्रकाशित मैग्जीन 'रोमांटिक हेरिटेज- द एंड्योरिंग कानोता लिगेसी' का गणमान्य व्यक्तियों ने विमोचन किया।

उद्घाटन सत्र के दौरान संजीव विद्यार्थी द्वारा 'रिवाइवल ऑफ हेरिटेज आर्किटेक्चर' विषय पर ज्ञानवर्धक टॉक आयोजित की गई, जिसमें हेरिटेज भवनों के संरक्षण और उनके आधुनिक उपयोग पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद अभिमन्यु सिंह अलसीसर द्वारा राजस्थान के लोक संगीत पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित अतिथियों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वीर विजय सिंह डुंडलोद ने 'होटल ऑपरेशंस' पर अपने विचार व्यक्त किए। जिसके पश्चात, सोलर एज टेक्नोलॉजीस द्वारा हेरिटेज होटलों में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

इसी प्रकार, 7 सितंबर (रविवार) को पहले आईएचएचए की 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसके दौरान, आईएचएचए की मीटिंग और चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात, 'बेरा जैकेट्स', 'ओल्ड सिटी ऑफ जयपुर', 'रिवाइविंग द डाइंग आर्ट एंड क्राफ्ट' जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रोचक पैनल चर्चा और टॉक आयोजित होंगी। इस 2 दिवसीय कार्यक्रम में पूरे भारत से लगभग 150 हेरिटेज होटेलियर्स शामिल हो रहे हैं है। उल्लेखनीय है कि पैन इंडिया कुल 206 हेरिटेज होटल्स हैं, जिसमें से राजस्थान में करीब 140 हेरिटेज होटल्स हैं।