republic day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकभवन में दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय कैडेट कोर को विद्यार्थी जीवन को गढ़ने वाला बताते हुए कहा कि यह देश का अनुशासित, राष्ट्र प्रतिबद्ध सैन्य प्रशिक्षण से ही जुड़ा संगठन नहीं है बल्कि आपदा काल में देश सेवा से जुड़ा भी प्रमुख संगठन है। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान कैडेट्स के परेड में भाग लेने और सांस्कृतिक आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। राज्यपाल बागडे शुक्रवार को लोकभवन में दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स के सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के चरित्र निर्माण के साथ-साथ सेवा और एकता की भावना जगाने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स एक बार इसमें आता है तो फिर हमेशा राष्ट्र के लिए समर्पित हो जाता है। उन्होंने सभी को देश को समृद्ध बनाने में भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने एनसीसी को चरित्र निर्माण की पाठशाला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संगठन के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले राज्यपाल बागडे ने एनसीसी के विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कैडेट्स  सीनियर अंडर ऑफिसर मोनिका, सलोनी यादव, नमन चौधरी, आयुषी जैन और अंडर ऑफिसर युवराज राठौड़ को लोकभवन में सम्मानित  किया। उन्होंने चयनित कैडेट्स को उपहार भी प्रदान किए। कर्नल नितिन ने गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान के एनसीसी कैडेट्स के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।

गणतंत्र दिवस पर पीसीसी में ध्वजारोहण, डोटासरा-जूली ने साधा भाजपा पर निशाना
जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सुबह 8 बजे झंडा फहराया और सलामी ली। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान भी हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुबह 8:30 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडा फहराया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा और जूली ने कार्यकर्ताओं को संविधान और लोकतंत्र बचाने का संकल्प दिलाया। दोनों नेताओं ने कहा कि देश में एसाईआर के नाम पर लोकतंत्र की हत्या का शर्मनाक और नंगा नाच किया जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर दिया था और उसके मुताबिक हमारा देश तरक्की कर रहा था, लेकिन 2014 में जब से एनडीए की सरकार आई है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही लगातार संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वायत्तशासी संस्थाओं को कमजोर कर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। संविधान ने जो हमें वोट देने का अधिकार दिया था उस वोट के अधिकार पर भी डाका डाला जा रहा है।

्एरसआईआर के नाम पर इस देश में और प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या का नंगा नाच सबके सामने है। राहुल गांधी ने बड़े-बड़े खुलासे करके स्पष्ट कर दिया है और हम भी राजस्थान में देख रहे हैं कि किस प्रकार से लोकतंत्र और संविधान में जो वोट का अधिकार दिया है, उसे छिनने का प्रयास किया जा रहा है। जूली ने कहा कि जिस देश में कभी सूई तक नहीं बनती थी वो देश आज संविधान और लोकतंत्र के जरिए कहां तक पहुंचा है, लेकिन आज जब से भाजपा की सरकार केंद्र में सत्ता में आई है तब से ही इस देश में संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। संविधान पर चारों तरफ से हमले किए जा रहे हैं, स्वतंत्र एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, चुनाव आयोग का दुरुपयोग हो रहा है। एसआईआर के नाम पर जनता के वोट काटे जा रहे हैं, मनरेगा को बंद करके गरीबों से उनका रोजगार छीना रहा है। आज शिक्षा, चिकित्सा, सोशल सिक्योरिटी जैसे बड़े मुद्दों पर कोई काम सरकार नहीं कर रही है। केवल अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने की नीतियां बनाई जा रही है। धर्म के नाम पर सत्ता में आए हुए लोग आज शंकराचार्य को ही नहीं बख्श रहे हैं।

यह लोग इतने बड़े हो गए हैं कि सनातन में शंकराचार्य और पीठ से भी सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। शंकराचार्य जैसे महान विभूति को ही मानने से इनकार कर रहे हैं। आज रुपए की हालत क्या हो गई है? हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात करने वाले लोग आज इस पर चुप हैं। किसानों की आय दुगनी करने वाले लोग इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। ऐसा लगता है कि भाजपा के लोग जिस पेड़ की डाली पर बैठे हैं, उसे ही काटने का काम कर रहे हैं और यही भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता है।

राजभवन में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, कविता सिंह ने फहराया झण्डा
जयपुर। राजभवन में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल सचिवालय में निदेशक जनजाति कल्याण और संयुक्त सचिव कविता सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस दौरान राजभवन राजकीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को उपहार और मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएलबी मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
जयपुर। डीएलबी मुख्यालय पर 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। यादव ने कहा की आज विकसित गणतंत्र के नागरिक होना हमारा सौभाग्य हैं।

यह गणतंत्र हमें आजादी के आंदोलन में देश की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अनगिनत अमर शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुआ है। देश की एकता और अखण्डता को मज़बूत बनाए रखने और राष्ट्र की प्रगति में सतत योगदान देना हम सबका प्राथमिक दायित्व है। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक श्याम सिंह सहित उच्च अधिकारी ,अभियंता एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 15 अधिकारी पुलिस पदक से होंगे सम्मानित, 6 लोगों को मिलेगा प्रशस्ति-पत्र
जयपुर। गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में 2 पुलिस अधिकारियों को राष्टपति पुलिस पदक तथा 12 को योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व 25 जनवरी को उदयपुर में ही सहेलियों की बाडी में आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम में पंद्रह कार्मिक पुलिस पदक, छह कार्मिक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित होगे।

राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारी
उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) एवं साइबर क्राइम, हाल कार्मिक, सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस, हाल निदेशक आरपीए, एस. सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

योग्यता प्रमाण-पत्र से सम्मानित होने वाले अधिकारी
सलूम्बर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, आयोजना (आयोजना-वित्त) विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मंजू विजय, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंह, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के सहायक आचार्य, डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल, राजीविका, ग्रामीण विकास विभाग के परियोजना निदेशक (प्रशासन) अजय कुमार आर्य, निदेशालय, आर्थिक एवं सांख्यिकी के उप निदेशक राजीव कुमार श्रीवास्तव, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अनुभागाधिकारी अवधेश कुमार गुप्ता, कार्मिक विभाग के अनुभागाधिकारी जोगेन्द्र सिंह, निदेशालय, आयुर्वेद विभाग के संस्थापन अधिकारी महेश कुमार शर्मा, कार्मिक विभाग के सहायक अनुभागाधिकारी संजय शुक्ला, तीसरी आरएसी बटालियन के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार मीणा और दांतारामगढ उपखंड कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार स्वामी राज्य स्तरीय समारोह में योग्यता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किये जाएंगे।

एट होम कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले अधिकारी
कान सिंह भाटी, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा, (हाल सेवानिवृत) वेदप्रकाश पुलिस उपाधीक्षक, मांगी लाल रातीड़, आरपीएस वृताधिकारी, अनिल कुमार रेवड़िया, पुलिस निरीक्षक गुरजिन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक, गोपाल लाल जांगिड़, उप निरीक्षक, सुरेंद्र सिंह शेखावत, उप निरीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) हवा सिंह, प्लाटून कमांडर आरएसी पांचवी बटालीयन, कल्याण सहाय शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक, राम प्रसाद शर्मा, उपनिरीक्षक बाबूलाल जाट, सहायक उपनिरीक्षक, पप्पू कुमावत सहायक उपनिरीक्षक, नरेन्द्र कुमार, छगनाराम, रामदेव (कॉस्टेबल) पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। इनके साथ ही डॉ. मनीषा सिंह, धमेन्द्र विश्नोई, मिथलेश श्रीवास्तव, सुनिता मीणा, संस्कार सारस्वत, फकीरा खान को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।