training program - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल
जयपुर। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उत्तर अंचल कार्यालय जयपुर की ओर से एक निजी होटल में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, 2026 पर एक दिवसीय अंचल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. चंद्रमणि शर्मा, अपर महानिदेशक ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हरदीप सिंह चोपड़ा, उप महानिदेशक (उत्तर अंचल), जयपुर के नेतृत्व में किया गया।

डॉ. चंद्रमणि शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वेक्षण की अवधारणाओं, परिभाषाओं तथा प्रक्रियाओं की एकरूप और स्पष्ट समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तरदाताओं से संवाद करते समय प्रभावी संप्रेषण कौशल के महत्व पर भी बल दिया और कहा कि अच्छा संवाद विश्वास का वातावरण बनाता है तथा उत्तरदाताओं को सही जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस संदर्भ में उन्होंने जोहरी विंडो का उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार घरेलू आय जैसी जानकारी उत्तरदाताओं के मन में छिपे हुए क्षेत्र में रह जाती है, यदि वे उसे साझा करने में संकोच करते हैं। किंतु जब गणनाकर्ता सर्वेक्षण के उद्देश्य को स्पष्ट रूप से समझाते हैं तथा जानकारी की गोपनीयता का आश्वासन देते हैं, तब उत्तरदाता अधिक सहज होकर जानकारी साझा करते हैं, जिससे एकत्रित आंकड़ों की पूर्णता और विश्वसनीयता में सुधार होता है। अपर महानिदेशक, फील्ड ऑपरेशन्स डिवीजन किशोर कुमार ने कहा कि यह सर्वेक्षण नीति निर्माण के लिए साक्ष्य-आधार को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और सावधानी के साथ करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने, अधिक संवादात्मक बनने तथा अपने सभी संदेहों को दूर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में लगभग 200 क्षेत्रीय अधिकारी, जिनमें वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी , सांख्य सुपरवाइजर और सांख्य मित्र शामिल ने भाग लिया।

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन
जयपुर। एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में सम्पन्न हुआ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 और 18 फरवरी को आयोजित किया गया। सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अस्पताल, उप-जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। सांगानेरी गेट स्थित महिला अस्पताल के प्रशिक्षक डॉ. मोहन मीणा और डॉ. प्रियंका सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया।

जेमस्टोन्स कटिंग एवं पॉलिशिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम “स्पार्कल“ में कारीगर हुए तैयार
जयपुर। कोविड के दौरान जवाहरात उद्योग से कारीगरों के दूसरे क्षेत्रों में पलायन के कारण आवश्यक श्रम की उपलब्धता में कमी हो गई है। ज्वैलर्स असोसिएशन व उद्योग के स्तर पर नए श्रमिकों को प्रशिक्षण दे कर कमी का दूर करने के प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में ज्वैलर्स असोसिएशन जयपुर, जयपुर ज्वैलरी शो (JJS), इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ जैम एण्ड ज्वैलरी जयपुर (IIGJ) एवं सीतापुरा जैम एण्ड ज्वैलरी इन्डस्ट्री एसोसिएशन (SGJIA) जयपुर की ओर से जैम स्टोन कटिंग एण्ड पॉलिशिंग के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘‘स्पार्कल’’ का प्रारम्भ 26 नवम्बर, 2024 को किया गया था।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जैम्स और ज्वैलरी उद्योग में नई प्रतिभाओं को तैयार करना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। स्पार्कल का पहला बैच, जिसमें 23 प्रशिक्षु है, का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है जो अब उद्योग में कार्य करने को तैयार है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ज्वैलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सौंखिया, मानद् मंत्री नीरज लुणावत, IIGJ के चेयरमैन डा. नवल अग्रवाल, GJEPC से नितिन खंडेलवाल, JJS के सचिव राजीव जैन, और SGJIA के प्रतिनिधि अभिषेक सांड व प्रमुख उद्योगपति प्रवीन मेहता व लक्ष्मण कट्टा उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को रत्न कटाई और पॉलिशिंग के विशेष कौशल सिखाए गए, जिससे वे जैम्स और ज्वैलरी उद्योग में अपना करियर बना सकें। इस पहल को सभी अतिथियों ने सराहा और इसे जैम्स और ज्वैलरी क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को निखारने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताया। प्रमाण-पत्र वितरण के पष्चात् इन सभी प्रशिक्षुओं को रोज़गार प्रदान करने के लिये जवाहरात उद्योग की 12 कम्पनीयां प्रशिक्षुओं के साक्षत्कार के लिये आई। साक्षत्कार में सभी प्रशिक्षुओं का चयन कम्पनियों द्वारा कर लिया गया। इस प्रकार स्पार्कल के प्रथम बैच के सभी प्रशिक्षुओ को रोज़गार भी मिल गया। स्पार्कल के दूसरे बैच का प्रशिक्षण 3 फरवरी से प्रारम्भ होगा। यह कार्यक्रम जैम्स और ज्वैलरी उद्योग में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला साबित हुआ है।