winter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में फिर से लौटी सर्दी : कई जिलों में अल सुबह हल्की बूंदाबांदी, ओले गिरने की आशंका
जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव शुरू हो गया था और इस बदलाव के कारण अल सुबह जयपुर, शेखावाटी  क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बारिश हुई। वहीं अभी भी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे पहले देर रात जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में भी मौसम बदला और हल्की बारिश-बूंदाबांदी का दौर चला। मौसम विभाग ने 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदले इस मौसम का प्रभाव अगले 2 दिन यानी 20 फरवरी तक देखने को मिल सकता है। 19 फरवरी के दिन इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इस दिन बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिरने की आशंका है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चलेगी।

श्रीमाधोपुर (सीकर) और आसपास के क्षेत्रों में सुबह करीब 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। सुबह 8:30 बजे तक शहर में रुक-रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर (सीकर) में मंगलवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और सर्दी का असर फिर बढ़ गया है।

सर्दी में ही गर्मी का अहसास, सर्दी जुकाम ने बिगाड़ा सेहत का मिजाज : हर घर में बुखार, खांसी के मरीज, अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की बढ़ी परेशानी
जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम अब रंग बदलने लगा है। फरवरी महीने में ही गर्मी का असर शुरू हो गया है। दिन में जहां तेज धूप और गर्मी का असर है वहीं सुबह शाम सर्दी का अहसास बना हुआ है। ऐसे में सर्द-गर्म के माहौल के बीच आमजन को मौसमी बीमारियों ने जकड़ लिया है। साथ ही इन दिनों शहर में वायु प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। शाम होते होते शहर में धुंध सी दिखाई देती है, जो कि वास्तव में धुंध न होकर वायु प्रदूषण है। वायु प्रदूषण और मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, अस्थमा, एलर्जी और सीओपीडी के केस 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। न केवल एसएमएस बल्कि गणगौरी, जयपुरिया सहित निजी अस्पतालों में भी तेजी से केस बढ़े हैं। डॉक्टर्स की मानें तो अगले कुछ दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। इसका प्रमुख कारण प्रदूषण, मौसम में बदलाव और सावधानी नहीं रखना है। अकेले एसएमएस अस्पताल में ही अस्थमा और एलर्जी की ओपीडी इन दिनों एक हजार मरीज प्रतिदिन को पार गई है। वहीं श्वास रोग संस्थान में भी इन दिनों ओपीडी बढ़कर 1500 तक पहुंच गई है। साथ ही इनमें से पांच से सात प्रतिशत मरीजों को अस्पतालों में भर्ती भी किया जा रहा है। वहीं एसएमएस अस्पताल की ओपीडी भी इन दिनों 10 हजार के पार पहुंच गई है। इसमें से अकेले जनरल मेडिसिन में 1500 से 2000 हजार मरीज रोजाना इलाज के लिए आ रहे हैं।

बड़ों के साथ ही बच्चे भी चपेट में
शहर के जेकेलोन अस्पताल में भी इन दिनों बच्चों में वायरल, सांस, अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां ओपीडी में रोजाना 100 से ज्यादा बच्चे अकेले श्वास संबंधी बीमारियों के आ रहे हैं और इनमें से कई बच्चों को तो भर्ती तक करने की नौबत आ रही है। यही हाल बच्चों के अन्य निजी अस्पतालों और प्राइवेट क्लिनिक्स का भी है।

ऐसे करें बचाव

अल सुबह और सूरज ढलने के बाद पार्क में घूमने जाएं, तो गर्म कपड़े पहनें और मास्क लगाकर जाएं।

विशेषकर बुजुर्ग और सांस सबंधी बीमारियों के मरीज ज्यादा सतर्क रहें।

घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें या मुंह पर कपड़ा बांधें।

अस्थमा रोगी इनहेलर या दवाइयों का समय से प्रयोग करें।

ठंडा खाने-पीने से बचें।

डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक रहकर खुद का बचाव किया जा सकता है।

इन दिनों मौसम में अचानक गर्मी आने से मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए अपना बचाव रखें, समय पर इनहेलर और दवाईयां लें। मास्क लगाकर बाहर निकलें और पहनने ओढ़ने का विशेष तौर पर ध्यान रखें। तकलीफ बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-डॉ. श्यामसुंदर, सीनियर फिजिशियन

प्रदेश में फिर लौटी सर्दी, खेतों में जमी ओस, 28 जनवरी बाद सर्दी से राहत के आसार
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं के चलते सर्दी का असर तेज हो गया है। दिन और रात के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में तेज सर्दी का दौर अगले तीन दिन तक रहेगा। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। आसमान बिल्कुल साफ  रहेगा, जिससे उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। कड़ाके की सर्दी से लोगों को 28 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है।

शनिवार सुबह जयपुर, उदयपुर, चूरू समेत कई जिलों में पाला पड़ने जैसी स्थिति रही। खासकर ग्रामीण एरिया में ओस की बूंदें जम गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कड़ाके की सर्दी का ये आखिरी सप्ताह रह सकता है। इसके बाद सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। राजस्थान में तेज सर्दी का असर 27 जनवरी तक रहेगा। वहीं, 28 जनवरी से राज्य में उत्तरी की जगह पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इससे राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। हालांकि हल्की सर्दी फरवरी के दूसरे सप्ताह तक रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में 3.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।