municipal corporation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी नगर निगम टीम, वार्ड OIC ने किया फील्ड पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
जयपुर। नगर निगम की टीम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 में आने के लिए लगातार एक्शन मोड में कार्य कर रही है। नगर निगम की पूरी टीम फील्ड पर उतरी। सभी वार्ड OIC ने आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी OIC ने सफाई कर्मचारियों की हाज़िरी, मुख्य मार्गों पर कचरा पात्र की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक, सफाई कर्मचारी प्रोपर यूनिफॉर्म में है या नहीं, कचरा डिपो की स्थिति, अवैध हॉर्डिंग-बैनर-पोस्टर, सी एंड डी वेस्ट, सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखना हमारे लिए प्राथमिक कार्य है। तकनीक का उपयोग, प्रभावी मॉनिटरिंग, आमजन को समझाइश, धरातल पर सफाई, जन भागीदारी और जन जागरूकता से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। सभी जोन उपायुक्तों को भी सुबह फील्ड में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गये है, जिसके तहत सभी जोन उपायुक्तों द्वारा फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को वार्ड OIC सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था को परखने फील्ड पर उतरे। मौके पर जाकर स्वच्छता के विभिन्न मानकों को जाँचा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का आमजन से फीडबैक लिया। आमजन को गंदगी न फैलाने के लिए समझाइश की तथा मौके पर कैरिंग चार्ज भी वसूल किया।

नगर निगम जयपुर का सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
जयपुर। निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शाखा के विशेष दस्ते ने किया रामगंज और सांगानेरी गेट पर निरीक्षण एक प्लास्टिक के गोदाम में सफाई व्यवस्था नहीं होने और सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर एक लाख रुपए का चालान किया। वहीं, रामगंज में मौलाना हलवाई के गंदगी मिलने पर किया 10 हजार रूपये का चालान किया।

स्वास्थ्य शाखा की चालान प्रकोष्ठ ने कुल 1 लाख 30 हजार रुपए वसूले नगर निगम जयपुर की टीम लगातार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम-व्यापार महासंघ बैठक में अहम फैसले : दुकानों पर दो डस्टबिन अनिवार्य, यूडी टैक्स को लेकर व्यापारियों को राहत
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं महामंत्री सुरेश सैनी ने नगर निगम के सीईओ गौरव सैनी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर की स्वच्छता, अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था एवं व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि शहर की सभी दुकानों पर दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखे जाएंगे, जिससे कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने तथा बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न व्यापार मंडलों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने पर सहमति बनी। यूडी टैक्स से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया गया कि यूडी टैक्स के नाम पर अब किसी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा तथा नोटिस जारी करने वाली संबंधित कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज, सेंट्रल स्पाइन व्यापार परिषद अध्यक्ष अजय अग्रवाल, चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक भारद्वाज, महामंत्री आलोक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सोभागमल अग्रवाल, गोपीनाथ बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, महामंत्री रामकुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जयपुर व्यापार महासंघ ने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से शहर के व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी व्यापक लाभ मिलेगा।

दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव के लिए आप ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, दो सीटों पर सबकी नजर
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें दक्षिणपुरी से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार ए से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ऐशना गुप्ता, विनोद नगर-गीता रावत, शालीमार बाग बी से  बबीता अहलावत, अशोक विहार से सीमा विकास गोयल, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, चांदनी महल से मुदस्सिर उस्मान कुरैशी, द्वारका-राजबाला सहरावत, मुंडका से अनिल लाकड़ा, नारायणा से राजन अरोड़ा, दिचाऊं कला से केशव चौहान को टिकट मिला है।

शालीमार बाग और द्वारका-बी सीट पर रहेगी नजर। इस उपचुनाव में शालीमार बाग और द्वारका-बी सीट पर सभी की नजरें रहेंगी। द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। वहीं, शालीमार बाग सीट से पार्षद रहीं रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी चांदनी चौक, चांदनी महल और दक्षिण पुरी वार्ड में अपना दबदबा बरकरार रखने मैदान में उतरेगी। दिल्ली म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन के 12 वार्डों के लिए वोटिंग 30 नवंबर को होगी और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।  इस साल की शुरूआत में 11 पार्षदों के विधायक चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। द्वारका-बी सीट 2024 से खाली है।

नगर निगम ने जर्जर इमारतों के हिस्सों को किया ध्वस्त, भवन स्वामियों को मरम्मत के लिए किया पाबंद
जयपुर। मानसून के दौरान परकोटे में जर्जर हुई इमारतों से संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नगर निगम जयपुर हैरिटेज नियमित रूप से कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही दो भवनों को सीज किया और चार भवन स्वामियों को जर्जर इमारत की मरम्मत करने के लिए पाबंद किया गया है।

किशनपोल जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने बताया कि मानसून के दौरान जर्जर इमारतों के गिरने से हुए हादसों के बाद अब एक कमेटी गठित कर जर्जर इमारतो का सर्वे कराया और ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन किराएदार एवं भवन स्वामियों के विवाद के चलते कई जर्जर इमारतों में रहने वाले लोगों को बाहर कर उनको सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया। इसके बाद भी जर्जर इमारतों के मालिकों ने मरम्मत नहीं करवाई ऐसे भवनों को निगम कार्रवाई कर हटा रहा है। उन्होंने बताया कि पुरंदर जी की गली, राम लला जी का रास्ता स्थित भवन के जर्जर हिस्से को गिराया गया। इसी प्रकार 1070, गंगा माता की गली गोपाल जी का रास्ता और 1529, लड़ी वालों की गली सोथली वालों का रास्ता स्थित जर्जर भवनों को सीज किया गया। जोन उपायुक्त भंभानी ने बताया कि इसके साथ ही जोन स्तर पर किए जा रहे सर्वे में चार अन्य भवन मालिक को  जर्जर भवनों की मरम्मत कार्य कराने के लिए पाबंद किया। नोटिस के तहत जर्जर भवन की मरम्मत नहीं करने पर निगम के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर हूपर किया खाली, दस हजार का जुर्माना, कचरा सड़कों पर फैलाने वालों से निगम वसूल कर रहा जुर्माना
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज में सफाई की पुख्ता मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान कचरा सड़कों पर फैलाने वालों से भी निगम जुर्माना वसूल कर रहा है। वहीं, डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली फर्म के ही हूपर दोहरा लाभ कमाने के लिए सड़कों पर कचरा खाली कर रहे है।

ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया जब रवि ट्रेवल्स के हूपर वार्ड 65 में सड़क पर कचरा खाली करते हुए मिला। इसके बाद आयुक्त अरुण कु२मार हसीजा के सख्त कार्रवाई के निर्देश पर सहायक अभियंता प्रोजेक्ट ने हूपर से जीवीपी प्वाइंट पर कचरा खाली करने पर रवि ट्रेवल्स पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का भी आदेश दिया।

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा की बैठक शुरू, कांग्रेसी पार्षदों ने किया हंगामा
जयपुर। जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की साधारण सभा की बैठक महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुरू हुई। सबसे पहले दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कांग्रेस के एक पार्षद ने मिठाई के डिब्बे में कुछ कचरा भरकर मेयर की टेबल पर रख दिया। पार्षद ने कहा कि है मिठाई जनता में आपके लिए भिजवाई है। इसके बाद बैठक को 10 मिनट (दोपहर1.45 बजे) के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर 1.55 बजे बैठक पुनः शुरू किया गया। यहां कांग्रेस के पार्षदों ने शहर की खराब सफाई व्यवस्था, डवलपमेंट के काम नही होने और अन्य मांगों को लेकर वैल में आकर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने बीच बचाव किया।

सांसद की सीट पर धूल, बैठक में अव्यवस्था
जयपुर नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा की बैठक अव्यवस्थाओं का शिकार रही। सांसद मंजू शर्मा की सीट पर धूल-मिट्टी जमी होने से उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सत्ता पक्ष की लॉबी में डिप्टी मेयर की सीट पर बैठीं सांसद ने एक्सईन महेश मिश्रा और आयुक्त रुक्मणी रियाड़ को बुलाकर इस लापरवाही पर आपत्ति जताई। सांसद की सीट की सफाई के बजाय उसे कवर कर दिया गया, जिसके बाद पार्षदों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। नाराज सांसद ने सांसद-विधायक लॉबी में जाकर बैठक का इंतजार किया। तय समय से 30 मिनट बाद भी बैठक शुरू नहीं हो सकी, जिससे पार्षदों के साथ सांसद को भी इंतजार करना पड़ा।

बीजेपी के पार्षद नहीं महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए

वार्ड-13 के पार्षद रणवीर सिंह राजावत ने महापौर मुर्दाबाद के वैल में आकर नारे लगाए और नारा लिखा पम्पलेट दिखाया। उसके बाद भाजपा पार्षद में पम्पलेट को छीना और उनको वापस से अपनी सीट पर बैठाया। वहीं बीजेपी पार्षद रामस्वरूप मीना ने वैल में आकर विकास कार्य नही होने का और निगम की ओर से गलत पट्टा जारी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पक्ष विपक्ष के पार्षदों में हाथापाई
कांग्रेस की पार्षद सन्नू चौधरी ने अपने प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की लेकिन लेयर ने कहा कि केवल प्रस्ताव पढ़िए कार्रवाई करना बात की बात हैं। मेयर के इस जवाब पर पार्षद वेल में आ गई और उनके साथ कांग्रेस के अन्य पार्षद भी वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। कांग्रेस के पार्षदों ने टेबल कुर्सी पर चढ़कर अपना विरोध जताया और कहा कि जब तक मेयर हमारे सवालों का जवाब नहीं देगी तब तक हम अपनी सीट पर वापस नहीं लौटेंगे। नगर निगम में हंगामे को भरत देख मेयर सौम्या गुर्जर ने साधारण सभा की बैठक को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। बैठक स्थगित होने से नाराज कांग्रेस के पार्षद अब वेल के आगे ही सदन में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस पार्षद सन्नू चौधरी की चूड़ियां भी टूट गई।

पार्षद प्रस्ताव देकर भी नदारत
प्रस्ताव संख्या एक पर चर्चा शुरू हुई। इसमें सभी पार्षद दोनों जो अपने-अपने प्रस्ताव दिए थे। उन पर बोला जा रहा है। इसमें से कई पार्षद प्रस्ताव देकर भी नदारत रहे। नदारत है पार्षदों में दिव्या सिंह पार्षद महेश अग्रवाल पार्षद सुनील कुमार सैनी। वहीं भाजपा के कुछ पार्षदों ने अपनी ही प्रस्ताव पर बोलने से मना कर दिया।