railway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
जयपुर। रेल दावा अधिकरण, जयपुर न्यायपीठ में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें वादकारियों को त्वरित और प्रभावी राहत प्रदान करने के लिए मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 17 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें से 16 मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से किया गया।  इन मामलों में मृत्यु एवं घायल दोनों प्रकार के दावे शामिल थे। लोक अदालत में कुल 1,19,40,000 रुपए की राशि 6% ब्याज सहित स्वीकृत की गई, जिससे अनेक प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिली।

इस लोक अदालत मे जीएस हीरा, सदस्य (तकनीकी), राजीव जैन,  सदस्य (न्यायिक), महेश चंद जेवलिया, प्रेज़ेंटिंग ऑफिसर,  अतिरिक्त रजिस्ट्रार, रेल दावा अधिकरण, जयपुर , अधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से लोक अदालत की कार्यवाही सुचारु, पारदर्शी और वादकारी‑हितैषी रही।

न्यायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता :

रेल दावा अधिकरण, जयपुर पीठ, रेल दुर्घटनाओं एवं असामयिक घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को शीघ्र एवं प्रभावी राहत प्रदान करने के अपने दायित्व के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। लोक अदालत का सफल आयोजन इस प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

रेलवे की बदइंतजामी से मची स्टेशन पर भगदड़ : रेलवे की असफलता को उजागर करता है यह हादसा, राहुल बोले - प्रशासन सुनिश्चित करे कि बदइंतजामी के कारण किसी को अपनी जान ना गंवानी पड़े
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज महाकुंभ जा रहे यात्रियों की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने भगदड़ को रेलवे स्टेशन पर सरकार की बदइंतजामी और अनियमितता का नतीजा बताया और कहा कि रेलवे संवेदनशीलता से काम करता, तो इस तरह की दुखद घटना नहीं होती।

गांधी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ होने से कई लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की सूचना अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर रेलवे की असफलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए थी। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और अनियमितता के कारण किसी को अपनी जान ना गंवानी पड़े। वाड्रा ने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का सूचना अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

स्टेशन पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, लुधियाना-हिसार रेलसेवा 15 फरवरी तक रहेगी रद्द
जयपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड के मध्य स्थित लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर- 6 व 7 पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण हिसार-लुधियाना रेलसेवा 15 फरवरी तक, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 15 फरवरी तक, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 15 फरवरी तक, लुधियाना-हिसार रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।