OTT release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर हुई स्ट्रीम, ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार
मुंबई। कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें एक आदमी की जिंदगी में उलझन, हंसी और ड्रामा सब कुछ है। कहानी में गलत जगह रखी अंगूठियां, भूलने की बीमारी और ढेर सारी गलतफहमियां इस फिल्म को हंसी का रोलर कोस्टर बनाती हैं। वाशु भगनानी और पूजा फिल्म्स ने इसे बनाया है और मुदस्सर अजीज़ इसके निर्देशक हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडणेकर, रकुल प्रीत सिंह, हर्ष गुजराल, डिनो मोरिया और आदित्य सियाल जैसे कलाकार हैं।

इस फिल्म में अंकुर (अर्जुन) की कहानी दिखाई गई है, जो आखिरकार पुरानी जिन्दगी से आजाद होकर अपनी कॉलेज क्रश अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) को प्रपोज करना चाहता है, लेकिन उसकी एक्स-वाइफ, प्रभलीन (भूमि पेडणेकर) उसकी जिन्दगी में लौट आती है और उसे एम्नेसिया है। वह अंकुर के साथ अपने रिश्ते को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही है।

‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज़ ने बताया- इस फिल्म में दिल टूटने, हंसी और समझदारी को बहुत ही अनोखे तरीके से दिखाया गया है। हमने एक जटिल भावनात्मक स्थिति को लिया और उसमें ढेर सारी उलझनें डाल दीं। इस फिल्म को बनाना बहुत मजेदार था। हम जियोहॉटस्टार के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

अंकुर की भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर ने कहा- अंकुर का किरदार दर्शकों को ‘की एंड का’ और ‘2 स्टेट्स‘ से पसंद है। इस फिल्म में वह अपने अतीत और वर्तमान के बीच मजेदार तरीके से उलझ जाता है। कॉमेडी में इतनी पागलपन के साथ भावनात्मक गहराई कम ही देखने को मिलती है। यह एक शानदार लव ट्रायंगल है। रकुल, भूमि, हर्ष और मुझे इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया। अब यह फिल्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है और मैं उन लोगों का रिस्पॉन्स देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा।

रकुल प्रीत सिंह ने कहा- अंतरा एक संवेदनशील और संतुलित लड़की है, जो इस पागलपन के बीच फंस जाती है। मजा तब आता है, जब वह बिगड़े हालात को संभालने की कोशिश करती है। ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण है। यह परेशान करने वाले, अजीब, लेकिन मजेदार पलों से भरा सफर है। इसकी शूटिंग में मुझे बहुत मजा आया और सभी कलाकारों व क्रू के साथ काम करना मेरी सबसे अच्छी यादों में रहेगा।

भूमि पेडणेकर ने कहा- प्रभलीन बहुत मूडी है! उसे समझना मुश्किल है और वह इतनी मजेदार है कि एक एक्टर के लिए यह किरदार बिल्कुल नया अनुभव था। यह रोल मस्ती से भरा था और मुदस्सर सर ने शानदार तरीके से मुझे गाइड किया। अर्जुन, रकुल और बाकी टीम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं उत्साहित हूं कि अब जिओ हॉटस्टार पर ज्यादा लोग इसे देख पाएंगे।

खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की स्ट्रीमिंग हुई जियोहॉटस्टार पर शुरू
मुंबई। खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर शुरू हो गई है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी और एजीएस एंटरटेनमेंट और फैंटम स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लवयापा’ दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक ड्रामा है। खुशी कपूर और जुनैद खान की दमदार केमिस्ट्री से सजी यह फिल्म डिजिटल युग में रिश्तों की जटिलताओं, विश्वास और सच्चाई की कहानी को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। यह फिल्म 2022 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘लव टूडे’ का हिंदी रूपांतरण है। इस फिल्म मेेंं खुशी कपूर और जुनैद खान के साथ ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तनविका परलीकर, कीकू शारदा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और निखिल मेहता की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

निर्देशक अद्वैत चंदन ने कहा- हम सब सोचते हैं कि हमें प्यार हो गया है, लेकिन फिर हो जाता है ‘लवयापा’! यह एक युवा कपल की ग्रोथ की कहानी है और इसे बनाना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था। अब जब यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, तो मैं चाहता हूं कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।

जुनैद खान ने कहा- यह स्क्रिप्ट मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर थी और मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में मदद मिली। ‘लवयापा’ में विश्वास, ईमानदारी और प्यार जैसे शाश्वत विषयों को बहुत ही प्रासंगिक तरीके से दिखाया गया है। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर है और मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें।

खुशी कपूर ने कहा- जब अद्वैत ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनाई थी, तो मुझे तुरंत इससे जुड़ाव महसूस हुआ। यह एक चटपटी, गड़बड़झाले वाली और बेहद दिलचस्प लव स्टोरी है, जिसमें मजेदार गाने भी हैं। कलाकारों और टीम के साथ काम करके मुझे बहुत आनंद आया। अब जब फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, तो मैं चाहती हूं कि हर कोई इसे देखे और एंजॉय करे।

17 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्मस निर्मित, फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'इमरजेंसी 17 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने ‘इमरजेंसी’ में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है। ‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, महिमा चौधरी पुपुल जयकर ,विशाक नायर संजय गांधी और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में हैं।

सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज जी5 पर होगी रिलीज, घरेलू महिला की कहानी को दर्शाया गया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर सात फरवरी को रिलीज होगी। सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म मिसेज को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में सान्या एक नई दुल्हन ऋचा की भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी का अपडेट शेयर किया है। फिल्म मिसेज का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर किया जाएगा। फिल्म मिसेज सात फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी।

फिल्म मिसेज मलयालयम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी को दर्शाया गया है, जो लजीज खाना बनाती है। वह अपने परिवार और पति का खूब ख्याल रखती हैं।हालांकि, वह घर के कार्यों में ही फंसकर रह जाती हैं। जब महिला इन सभी काम से तंग आ जाती है तो कहानी में बड़ा मोड़ आता है।

फिल्म का निर्देशन आरती कड़व ने किया है व पम्मी बावेजा और हर्मन बावेजा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जी5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, यह फिल्म हर महिला की प्रेरणा है। फिल्म के पोस्टर में सान्या एक मजबूत महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी जिंदगी के बदलावों को बखूबी संभालती है।