elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 को होगा महापौर का चुनाव, अगले दिन डिप्टी मेयर का चुनाव
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में अध्यक्ष (महापौर) तथा उपाध्यक्ष (उप महापौर) पदों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करेगा। कार्यक्रम के तहत 18 को अधिसूचना जारी करने के बाद 19 को अध्यक्ष पद के लिए पर्चे दाखिल किए जाएंगे। फिर 21 को नामांकन छंटनी और 22 सितंबर को नाम वापसी का समय होगा। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 25 सितंबर को 10 से 2 बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया 26 सितंबर को पूरी होगी। इससे पहले ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया गया था।

इन वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद आयोग ने इन तीन प्रमुख निकायों के लिए औपचारिक कार्यक्रम जारी किया। इन निकायों में पार्षदों द्वारा महापौर और उप महापौर चुने जाएंगे। अन्य 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि इन तीनों के लिए नई तारीखों पर नामांकन, जांच, नाम वापसी और मतदान होगा। आयोग के अनुसार, मतगणना के बाद जारी इस अधिसूचना से चुनावी प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी। राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद अब इन पदों के लिए तैयारियां तेज करेंगे। विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कुर्सी का खेल : कहीं बगावत, कहीं दल बदल, निर्दलीयों के हाथ चाबी
जयपुर। राजस्थान के शहरों की सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसकी तस्वीर अध्यक्षीय पदों के नामांकन के साथ काफी हद तक साफ  हो गई। प्रदेश के 305 नगरीय निकायों में महापौर, सभापति और पालिकाध्यक्ष पद के लिए दो दिन तक चले नामांकन में भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ बागी, निर्दलीय और दूसरे दलों के उम्मीदवार भी मैदान में उतर गए। कई निकायों में मुकाबला सीधे दो दलों के बीच है तो कहीं एक एक पार्षद का समर्थन बोर्ड गठन का गणित बदल सकता है। यही वजह रही कि कई जगह पार्षदों की बाड़ेबंदी से लेकर उन्हें अपने खेमे में बनाए रखने तक पार्टियां सक्रिय रहीं।

नामांकन का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि हाइब्रिड सिस्टम से 10 निकायों में प्रमुख बनने के लिए हारे प्रत्याशियों ने भी पर्चा दाखिल किया है। कुछ जगह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के सामने उसी दल के बागी ने पर्चा भर दिया। बीकानेर में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अनिल कल्ला के सामने कांग्रेस के ही नवरतन डागा ने नामांकन दाखिल कर दिया। पाली में कांग्रेस की राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन दोनों ने महापौर पद के लिए पर्चा भरा। इससे पार्टी के भीतर की खींचतान खुलकर सामने आई। दूसरी ओर फतेहपुर नगरपालिका में निर्दलीय पार्षद रहीं अंजू भिंडा ने भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष पद का पर्चा भरा। घड़साना में भाजपा ने निर्दलीय पार्षद निर्मला देवी को पार्टी में शामिल कर अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया। यह घटनाक्रम बताता है कि बोर्ड गठन के लिए दल अब केवल अपने पार्षदों के भरोसे नहीं, बल्कि दूसरे खेमों के प्रभावशाली चेहरों पर भी दांव लगा रहे हैं।

हाइब्रिड सिस्टम में इन्होंने भरा पर्चा :

अलवर नगर निगम में वार्ड 36 से हारी कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने मेयर पद के लिए, बहरोड नगर परिषद में वीरेन्द्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, धौलपुर नगर परिषद में नरेन्द्र जाट ने चेयरमैन के लिए, जैसलमेर नगर परिषद में निर्मल रैयानी ने कांग्रेस से चेयरमैन बनने के लिए, मकराना नगर परिषद में रियाज अहमद ने कांग्रेस से चेयरमैन के लिए, कुचामन नगर परिषद में कांग्रेस से आरिफ खान ने चेयरमैन पद के लिए, मथानिया नगर पालिका में भाजपा ने इन्द्रा देवी को अध्यक्ष पद उम्मीदवार, मांढ़ण नगरपालिका में कांग्रेस ने वार्ड तीन से हारने वाले पतराम को अध्यक्ष पद के लिए, पिलानी नगर पालिका में कांग्रेस से सुनील शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए और सादड़ी नगर पालिकामें जीवराज माली ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस सरकार के समय 2019 में हाइब्रिड फॉर्मूले के तहत निकाय नियमों में बदलाव कर गैर पार्षद को भी निकाय प्रमुख बनने का प्रावधान लागू किया गया था। उस समय डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने इस निर्णय का विरोध किया था, लेकिन नियम आज भी लागू है।

निर्दलीय जहां, वहां बदल सकता है पूरा गणित  :

भरतपुर नगर निगम में निर्दलीय विचित्रा सिंह के नामांकन ने मुकाबले को खास बना दिया है। यहां भाजपा की ओर से अनुराधा सिंह और प्रेमपाल ने भी पर्चे भरे हैं। कई अन्य निकायों में भी किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

305 निकायों में अब नंबर गेम :

नामांकन से ज्यादा महत्वपूर्ण 21 सितंबर का मतदान होगा। जहां भाजपा या कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहां निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बढ़ गई है। कुछ जगह बागी प्रत्याशी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं, जबकि कहीं दूसरी पार्टी या निर्दलीय खेमे से आए पार्षद को टिकट देकर संख्या बल मजबूत करने की कोशिश हुई है। इस लिहाज से अगले दो दिन नाम वापसी और पार्षदों की एकजुटता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे।

कहीं सीधी टक्कर, कहीं पार्टी के भीतर ही मुकाबला :

अजमेर में भाजपा की अनामिका शर्मा और कांग्रेस की किरण गढ़वाल के नाम सामने आए हैं। उदयपुर में भाजपा ने पारस सिंघवी और कांग्रेस ने पूनम कुंवर को मैदान में उतारा। अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर के सामने कांग्रेस ने नामांकन नहीं किया। वहीं डूंगरपुर में भाजपा के प्रभु पंड्या और सुशीला गुप्ता दोनों के नामांकन से पार्टी के भीतर मुकाबला बन गया।

पुनर्मतदान ने बदली चार वार्डों की तस्वीर, चारों सीटें कांग्रेस के खाते में
जयपुर। नगर निगम जयपुर के चार वार्डों में पुनर्मतदान के बाद गुरुवार को हुई मतगणना के साथ ही 150 वार्डों के चुनाव परिणाम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। वार्ड संख्या 09, 18, 25 और 34 के पांच मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को हुए पुनर्मतदान के बाद परिणाम जारी किए गए। चारों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी ने 764 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 18 में कांग्रेस की वंदिता शर्मा 181 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 25 से रेखा देवी ने 397 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 34 में कांग्रेस के सुरेश यादव ने 149 मतों से जीत हासिल की।

इन चार परिणामों के साथ नगर निगम जयपुर के सभी 150 वार्डों में विजेताओं की स्थिति स्पष्ट हो गई। अंतिम परिणाम में भाजपा ने 78 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस के खाते में 57 वार्ड आए, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

पुनर्मतदान वाले चार वार्डों के नतीजों पर पूरे चुनाव के दौरान नजर बनी हुई थी। मतगणना पूरी होने के साथ अब निगम की नई तस्वीर सामने आ गई है।

कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
कोटा। कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन केंद्रों पर आयोजित पुनर्मतदान के दौरान दोपहर 3:00 बजे तक कुल 62.57 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे तक वार्ड 11 में 58.19 प्रतिशत, वार्ड 44 में 60.39 प्रतिशत और वार्ड 87 में 68.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, रामगंजमंडी क्षेत्र के सुकेत में भी इसी समय तक 65.15 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान प्रक्रिया शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी।

इधर मतदान के दौरान कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक तनाव और हंगामे की स्थितियाँ बनी रहीं। वार्ड 87 में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, हंगामा और हाथापाई तक की नौबत आ गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं वार्ड 44 के एक मतदान केंद्र पर भी दोपहर के समय दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे वहाँ काफी हंगामा हुआ। इन घटनाओं की सूचना मिलते ही माहौल को शांत कराने के लिए दोनों राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक और जिलाध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

ईवीएम नहीं खुली तो फिर से पड़े वोट, चार वार्डों में 3 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
जयपुर। नगर निगम जयपुर के चार वार्डों में पुनः मतदान जारी है। मतगणना के दौरान ईवीएम नहीं खुलने के कारण इन वार्डों के संबंधित बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। दोपहर 3 बजे तक चारों वार्डों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वार्ड 9 में 59.90 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 18 में 58.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वार्ड 25 में सबसे अधिक 63.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड 34 में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रही और यहां 47.34 प्रतिशत मतदान हुआ।

चारों वार्डों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं बनाए रखी गई हैं। पुनः मतदान के बाद अब इन वार्डों के चुनाव परिणाम का रास्ता साफ होगा।

पुनर्मतदान में दोपहर तक 48 फीसदी तक पहुंची वोटिंग, वार्ड 34 के दोनों बूथों पर मतदान की रफ्तार रही धीमी
जयपुर। नगर निगम जयपुर के चार वार्डों के पांच बूथों पर बुधवार को हो रहे पुनर्मतदान में दोपहर एक बजे तक मतदान का आंकड़ा 30 से 49 फीसदी के बीच पहुंच गया। वार्ड 9 के बूथ संख्या 111 पर 48.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि वार्ड 18 के बूथ संख्या 225 पर 48.65 प्रतिशत वोट पड़े।

वार्ड 25 के बूथ संख्या 343 पर दोपहर एक बजे तक 47.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, वार्ड 34 के दोनों बूथों पर मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रही। बूथ संख्या 477 पर 30.78 प्रतिशत और बूथ संख्या 484 पर 41.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पुनर्मतदान को लेकर मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी है।

ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह
जयपुर। नगर निगम जयपुर के चार वार्डों के पांच बूथों पर पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। ईवीएम में तकनीकी समस्या के कारण मतदान प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के चलते इन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी पूरी सक्रियता के साथ मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दिए।

सुबह 10 बजे तक वार्ड 9 के बूथ संख्या 111 पर 26 प्रतिशत, वार्ड 18 के बूथ संख्या 225 पर 25 प्रतिशत तथा वार्ड 25 के बूथ संख्या 343 पर 24.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 पर 12.75 प्रतिशत और बूथ संख्या 484 पर 17.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पुनर्मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों में भी खासा जोश नजर आया। प्रत्याशियों के कार्यकर्ता बूथों के आसपास सक्रिय रहे और मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सुबह के आंकड़ों के अनुसार मतदान की रफ्तार अलग-अलग बूथों पर अलग रही।

महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
जयपुर। प्रदेश में 309 निकायों के चुनावी नजीजे आने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। जिन निकायों में दोनों दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, वहां निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय हो गए है। हालांकि, दोनों दलों ने बाड़ाबंदी कर रखी है। निर्दलियों से अपने पक्ष में महापौर, सभापति और पालिकाध्यक्षों के लिए हर तरीके से मनाया जा रहा है। पार्टियों के कुछ वरिष्ठ नेता निर्दलियों के परिजनों के संपर्क में भी है। नगर निगम पाली, अजमेर, भरतपुर, अलवर और जोधपुर में ये कवायत सबसे तेज है। चूंकि इन निगमों में निर्दलीय पार्षद किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे।

अजमेर नगर निगम में कुल 80 वार्डों में से भाजपा को 27 और कांग्रेस को 37 में जीत मिली है। यहां 11 वार्डों में निर्दलीय जीते है। महापौर के लिए किसी भी दल को 41 वोटों की जरुरत है। इसी प्रकार पाली नगर निगम के कुल 65 वार्डों में से भाजपा को 21 और कांग्रेस को 29 में सफलता मिली है। यहां 15 वार्डों में निर्दलीय जीते है। महापौर के लिए किसी भी दल को 33 मतों की आवश्यकता है। इसी प्रकार 65 वार्डों वाले भरतपुर नगर निगम में भाजपा को 20 और कांग्रेस को 7 वार्डों में सफलता मिली है। यहां 36 वार्डों में निर्दलीय जीते है। महापौर के लिए 33 मतों की आवश्यकता है।

अलवर नगर निगम में भी कमोबेस यही हालात है। इस निगम में कुल 65 वार्डों में से भाजपा को 28 और कांग्रेस को 23 में जीत मिली है। यहां भी 13 वार्डों में निर्दलीय जीते है। महापौर के लिए 33 मतों की जरुरत है। सबसे रोचक मुकाबला जोधपुर नगर निगम में है। यहां 100 वार्डों में से भाजपा और कांग्रेस को बराबर 44-44 वार्डों में सफलता मिली है। जोधपुर में 11 वार्डों में निर्दलीय जीते है। यहां महापौर के लिए 51 मतों की आवश्यकता है।

प्रदेश के 47 नगर परिषदों में 27 में सभापति बनाने के लिए निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा हर हालत में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जोड़तोड़ का सहारा लेकर अपने महापौर, सभापति और अध्यक्ष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

नगरीय निकाय चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन पर मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को दी बधाई, रिकॉर्ड मतदान पर जताई प्रसन्नता
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह से भेंट कर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन पर उन्हें बधाई दी।

मुख्य सचिव ने नगरीय निकाय चुनावों में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सफल चुनाव संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के प्रयासों की सराहना की।

प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ। प्रदेश के 147 नगरीय निकायों के 4 हजार 774 वार्डों में 87.60 लाख से अधिक मतदाताओं को 18 हजार 266 उम्मीदवारों में से अपने पार्षद चुनने का मौका मिला। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 70.74% मतदान हुआ, जो पहले चरण के मुकाबले करीब 6% कम है। पहले चरण में 9 सितम्बर को 76.41% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 91.59% मतदान बालोतरा जिले की धौरीमन्ना नगर पालिका और सबसे कम 62.03% मतदान सिरोही नगर परिषद में हुआ। दोनों चरणों में सभी 309 निकायों में कुल मतदान 72.95% रहा, जो पिछले आम चुनावों से लगभग 2.64% ज्यादा है। अब 14 तारीख को दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना होगी। इसी दिन गणेश चतुर्थी भी है। ऐसे में प्रत्येक उम्मीदवार यही आस लगा रहा है कि गणपति उनके लिए खुशियां लेकर आए। दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और पाली नगर निगम सहित 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगरपालिकाएं शामिल है।  मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए इस चरण में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल लगाया गया।

पाली में फर्जी मतदान के आरोप पर हंगामा :

पाली जिले की फालना-खुडला नगर पालिका में एक महिला पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगने के बाद हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया।

हनुमानगढ़ में ईवीएम ने 71 मिनट रोका मतदान :

हनुमानगढ़ में वार्ड 42 के बूथ संख्या 92 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान करीब 71 मिनट तक प्रभावित रहा।

वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जनता अब जाति, धर्म, मजहब और वर्ग के नाम पर बांटने की राजनीति को नकारने लगी है और विकास और व्यापक जनहित की राजनीति के आगे वोट-बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गई हैं।

शेखावत अपने परिवार के साथ नगर निगम चुनाव में रातानाडा स्थित पुलिस लाइन के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राजनीतिक दलों ने समाज को मजहब, धर्म, ऊंच-नीच और गरीब-अमीर के आधार पर बांटकर वोट मांगे, लेकिन अब देश और प्रदेश की जनता की राजनीतिक सोच बदल रही है। जनता विकास, सुशासन और व्यापक दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है। श्री शेखावत ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद नगर निगम को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया। शहर के बीच विभाजन की दीवार खड़ी कर दी गई लेकिन इसके बावजूद जोधपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी और पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होगी।

शेखावत ने कहा कि पूर्व में उन्होंने देश और प्रदेश की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था और आज अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने जोधपुरवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, अपितु लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। एक स्वस्थ, जागरूक और मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान करते समय केवल भावनाओं या किसी एक मुद्दे के आधार पर निर्णय न लें। जिस राजनीतिक दल को समर्थन दिया जा रहा है, उसकी विचारधारा, नीतियों और अंतिम लक्ष्यों को समझने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थितियों और समय की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। मतदाता को मतदान से पहले संबंधित उम्मीदवार की योग्यता, कार्यक्षमता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रखना चाहिए।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जोधपुर में जो रुझान दिख रहा है, उसके आधार पर वह कह सकते है कि भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है और हम एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ नगर निगम में वापसी करने जा रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
अजमेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र किशनगढ़ में नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत हो रहे मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद चौधरी ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "पहले मतदान, फिर जलपान" के संकल्प के साथ प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी मतदाता किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव से मुक्त होकर अपने विवेक के अनुसार मतदान करें तथा अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

चौधरी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।