City Congress committee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरकार के मुखिया जयपुर से होने के बाद भी हालत बदतर : चोरी, डकैती और बलात्कार की घटनाएं आम, आरआर तिवाड़ी ने कहा- जनहित के मुद्दों पर सड़कों पर लड़ेंगे लड़ाई
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति, निकाय-पंचायत चुनाव में देरी सहित कई मुद्दों को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्री सर्किल पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पीसीसी मुख्यालय में बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं को जनहित मुद्दों पर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। बैठक में जयपुर प्रभारी रोहित बोहरा, विधायक रफीक खान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए तिवाड़ी और बोहरा ने कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर से सीएम और दो डिप्टी सीएम होने के बावजूद यंहा विकास कार्य ठप हैं। सीएम और डिप्टी सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और विद्याधर नगर में कानून व्यवस्था बदहाल है। आए दिन चोरी, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। अच्छी बारिश के बावजूद राजधानी में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। सड़कों की बदहाली ऐसी है कि सड़कों में खड्डे हैं या खड्डों में सड़कें हैं,पता ही नहीं चलता। बदहाल कानून व्यवस्था के साथ ही यह सरकार निकाय और पंचायत चुनाव भी नहीं करा पा रही है। मनमर्जी से परिसीमन और पुनर्गठन किया जा रहा है।

स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों की जेब काटने का काम किया जा रहा है।  इन सभी मुद्दों को लेकर हमने ज्ञापन दिया है। प्रभारी रोहित बोहरा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जयपुर के विकास में पूरी तरह फेल साबित हुई है। डिप्टी सीएम जयपुर की हैं और पीडब्ल्यूडी, वित्त विभाग उनके पास हैं,फिर भी वो हमारे समय और अपने समय की घोषणाओं पर पैसा खर्च नहीं कर पाई। जयपुर की जनता ने भाजपा को चुनावों में खूब प्यार दिया, लेकिन बदले में यह सरकार जनता को कुछ नहीं दे पा रही। इसलिए हम जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे।

बैठक से पहले भिड़े तिवाड़ी और रफीक खान :

वंही बैठक से पहले पीसीसी में जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी और विधायक रफीक खान में हुई बहस तकरार में बदल गई। बैठक की तैयारियों पर चर्चा के दौरान विधायक रफीक खान ने बैठक की पूर्व सूचना को लेकर तिवाड़ी को आपत्ति जताई कि उन्हें टाइम पर सूचना नहीं दी जाती। ऐसी बैठकों को जयपुर के विधायकों से चर्चा करके तय किया जाना चाहिए। तिवाड़ी ने कहा कि बैठक तय करने का अधिकार जिला प्रभारी के पास है और हमारी तरफ से सभी को सूचना दी गई थी। इस मुद्दे पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई और तकरार बढ़ गई। जिला प्रभारी रोहित बोहरा ने मध्यस्थता कर मामला शांत कराया।

शहर कांग्रेस कमेटी में विस्तार की कवायद : 40 पदाधिकारियों की और होगी नियुक्तियां, वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने के लिए एक छोटी सूची तैयार
जयपुर। शहर कांग्रेस कमेटी में विस्तार की कवायद में करीब 40 पदाधिकारियों की नियुक्ति और होने वाली है। कुछ वरिष्ठ नेताओं के नामों को शामिल करने के लिए एक छोटी सूची और तैयार की गई है। यह सूची आने के बाद जयपुर शहर कांग्रेस कार्यकारिणी 140 सदस्यों की हो जाएगी। हाल ही में जयपुर शहर कांग्रेस की 100 सदस्यीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान और महेश जोशी के समर्थकों को सूची में जगह मिल गयी।

सूची में अपने समर्थकों के नाम शामिल नहीं होने पर वरिष्ठ नेता अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज और पूर्व विधायक गंगा देवी ने एतराज जताया, तो जयपुर जिला प्रभारी रोहित बोहरा ने इन नेताओं के सिफारिश किए नामों को जोड़कर करीब 40 नए नामों की सूची तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। संगठन महासचिव ललित तूनवाल इसे जारी करेंगे।