Upcoming Movie - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में कोर्टरूम ड्रामा की गूंज-तापसी पन्नू ने ‘अस्सी’ का ट्रेलर लॉन्च कर शुरू किया ऑन-ग्राउंड प्रमोशन
जयपुर। गुलाबी शहर में शुक्रवार को सिनेमा और संवाद का खास संगम देखने को मिला, जब अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी के ट्रेलर कैंपेन के साथ जयपुर पहुँचीं. निर्देशक अनुभव सिन्हा की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर जयपुर मीडिया के सामने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया.

प्रेस वार्ता के दौरान तापसी पन्नू ने जयपुर के मीडिया प्रतिनिधियों, डिजिटल क्रिएटर्स और प्रशंसकों के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर अस्सी का ट्रेलर देखा और फिल्म के संवेदनशील विषय, मजबूत महिला किरदार और कोर्टरूम की तीव्रता पर खुलकर बातचीत की. जयपुर के परिवेश में हुए इस ऑन-ग्राउंड प्रमोशन को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.

यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे से प्रेरित अस्सी को एक हार्ड-हिटिंग और प्रासंगिक कोर्टरूम ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है. फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस किए साझा, फैंस में बढ़ा उत्साह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बिहाइंड-द-सीन्स ( बीटीएस ) वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिन्होंने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

सामने आए बीटीएस क्लिप्स में पुलकित सम्राट को बो स्टाफ के साथ जबरदस्त कॉम्बैट मूव्स रिहर्स करते और एक्शन कोरियोग्राफी को परफेक्ट करते देखा जा सकता है। हालांकि, पुलकित ने इसे पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए सुबह की ट्रेनिंग से लेकर होटल के कमरों में देर रात तक काफी प्रैक्टिस की है।

पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर इन वीडियोज को शेयर करते हुए  लिखा है- जब पहली बार मुझे पता चला कि केतु बो स्टाफ के साथ फाइट करेगा, तब मुझे अंदाजा नहीं था कि मैं इससे इतना गहराई से जुड़ जाऊंगा। जो चीज एक एक्शन जरूरत के तौर पर शुरू हुई थी, वो धीरे-धीरे एक जुनून बन गई। अपने एक्शन मूव्स को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने न सिर्फ कई रेफरेंस वीडियोज देखे, बल्कि जहां कहीं समय मिलता बो स्टाफ के साथ प्रैक्टिस करने में जुट जाता। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने इसके साथ इतनी प्रैक्टिस कर ली थी कि शूटिंग शुरू होते-होते मेरे लिए यह सिर्फ एक प्रॉप नहीं रहा, बल्कि केतु का ही एक भाग बन गया था। यकीन मानिए स्क्रीन पर दिखने वाले कुछ सेकंड्स के पीछे हफ्तों की मेहनत, चोटें और ढेर सारा पैशन छुपा होता है। यही एक एक्टर होने का जादू है, क्योंकि हर किरदार आपको कुछ नया सिखाता है।

गौरतलब है कि ‘राहु केतु’ प्राचीन पौराणिक कथाओं को एक नए और फ्रेश सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करती है, साथ ही उनकी आध्यात्मिक भावना को भी बनाए रखती है। दमदार अभिनय, बारीकी से कोरियोग्राफ किए गए एक्शन सीक्वेंस और भव्य मायथोलॉजिकल विजुअल्स के साथ यह फिल्म परंपरा और आधुनिक कहानी कहने की शैली के बीच एक प्रभावशाली सेतु बनाती है।

फिलहाल पुलकित सम्राट के इन बीटीएस वीडियोज को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस उनकी मेहनत, समर्पण और किरदार के प्रति ईमानदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। यही नहीं, बो स्टाफ के साथ उनकी ट्रेनिंग की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मैंने फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया : विक्की कौशल
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 25 किलो वजन बढ़ाया। राजधानी दिल्ली में हाल हीं में अपनी फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे  विक्की कौशल ने कहा,“वैसे तो मैंने बहुत सी बायोपिक में काम किया है, लेकिन फिल्म ‘छावा’ में जो किरदार मैंने निभाया वो संभाजी महाराज के साथ जुड़ी मेरी आस्था है। मैंने इस फिल्म में अपना 100 प्रतिशत दिया है”। उन्होंने कहा,“छत्रपति संभाजी का किरदार निभाना मेरे लिए इतना आसान नहीं था, मुझे ‘सैम बहादुर’ के बाद सीधे ‘छावा’ में काम करने आना था और मेरे लिये वजन बढ़ाना काफी ज्यादा जरूरी था, क्योंकि मैं पतला दुबला सा था और अपने किरदार को शानदार बनाने के लिए मुझे 25 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था और अपने बाल भी लम्बे किए, मैंने घुड़सवारी से तलवारबाजी तक सबकुछ सीखा है, साथ ही अपनी भाषा पर भी काम किया।

विक्की कौशल ने कहा, लक्ष्मण सर ने मुझे फिल्म में काम करने के तीन सख्त नियम बता दिए थे और कहा था कि जब तक मैं उन नियमों को नहीं सीख जाता, वो फिल्म पर काम करना शुरू नहीं करेंगे। पहला नियम था कि मुझे उतना तगड़ा लगना है कि यदि फिल्म के क्लिप्स में मुझे शेर से लड़ते हुए दिखाया जाए तो लगे कि हाँ मैं सच मे शेर से लड़ रहा हूँ, दूसरा घुड़सवारीऔर तलवारबाजी आनी चाहिए, तीसरा था फिल्म में जितने भी एक्शन्स सीन्स होंगे वो रॉ और रियल लगने चाहिए। कोई वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा, तो मुझे उसके लिए तैयार होना था।

उन्होंने कहा, किताबें पढऩे के बजाय, मैंने हर दिन लक्ष्मण सर के साथ बैठने का फैसला किया। वह मुझे न केवल नोवेल से, बल्कि पूरे समाज, संस्कृति और इन हस्तियों के लिए जीवन कैसा रहा होगा, इसकी जानकारी देते थे। उनकी बातों से मुझे चरित्र को कहानी में गहराई से उतरने और अधिक गहराई से भूमिका से जुडऩे में मदद मिली।

गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

2025 में जलवा बिखेरने के लिए तैयार है जान्हवी कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस वर्ष जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। जान्हवी कपूर फिल्मों की रोमांचक श्रृंखला के साथ 2025 में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं, जो एक कलाकार के रूप में उनकी सीमा को प्रदर्शित करती है। तीन बहुप्रतीक्षित रिलीज - राम चरण के साथ ‘आर. सी. 16’, वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ के साथ जान्हवी विविध सिनेमाई दुनिया में कदम रख रही हैं।

‘आर. सी. 16’ के लिए तेलुगु सुपरस्टार राम चरण के साथ काम करना जान्हवी के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर है, क्योंकि वह दक्षिण फिल्म उद्योग में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही हैं। बुची बाबू सना निर्देशित एक्शन से भरपूर मनोरंजन वाली यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन विजुअल होने की उम्मीद है। इतनी बड़ी परियोजना में जान्हवी का शामिल होना न केवल उनकी अखिल भारतीय अपील को मजबूत करता है, बल्कि उन्हें बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा को आसानी से जोडऩे में सक्षम प्रतिभा के रूप में भी स्थापित करता है।

सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ में, जान्हवी एक रोमांटिक कॉमेडी के लिए वरुण धवन के साथ नजर आयेंगी। शशांक खेतान निर्देशित, यह फिल्म उस शैली में वापसी का प्रतीक है, जिसने जान्हवी को पहली बार धड़क के साथ दर्शकों से परिचित कराया था। फिल्म से एक दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ एक बड़े पैमाने पर मनोरंजक होने की उम्मीद है। ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आयेंगी।

‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज
मुंबई। पीरियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ के निर्माता कनु चौहान ने मुख्य अभिनेता सूरज पंचोली की विशेषता वाला पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। वह इस धमाकेदार एक्शन फिल्म में वीर हमीरजी गोहिल की भूमिका में हैं, जो एक गुमनाम योद्धा है।

प्रिंस धीमान निर्देशित, ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ 14वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान गुजरात में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लडऩे वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर योद्धाओं की कहानी बताती है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसका निर्माण कनु चौहान ने चौहान स्टूडियो के तहत किया है। यह फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं : विक्की कौशल
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है, लेकिन हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे विक्की कौशल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी उनके बलिदान और त्याग पर आधारित है। उन्होंने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके शौर्यगाथा को तो सभी जानते हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि छत्रपति संभाजी महाराज को लोग उतना नहीं जानते हैं, और इस फिल्म के माध्यम से हम उनकी शौर्यगाथा, उनके बलिदान को दुनिया भर में पहुंचना चाहते हैं। विक्की कौशल ने कहा, पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है, लेकिन हमारे पास वास्तविक में सुपरहीरो रहे हैं।

गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग कर रही हैं कियारा आडवाणी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी पहली द्विभाषी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूटिंग कर रही हैं।कियारा आडवाणी अपनी कलात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। वह यश के साथ अपनी पहली द्विभाषी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग एक साथ अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट कर रही हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और सहज स्क्रीन उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली कियारा इस चुनौती को आमने-सामने स्वीकार कर रही हैं, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन में प्रामाणिकता सुनिश्चित करते हुए दोनों भाषाओं में अपने संवाद देने के लिए तैयार हैं। यह परियोजना न केवल उनके भाषाई कौशल का विस्तार करती है, बल्कि अखिल भारतीय सिनेमा क्षेत्र में उनकी उपस्थिति को भी मजबूत करती है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गीतू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक’ हाई-ऑक्टेन एक्शन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में शूटिंग करने के निर्णय का उद्देश्य फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं के साथ-साथ इसके क्षेत्रीय सार में निहित रहते हुए एक वैश्विक अपील देना है।

केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित ‘टॉक्सिक’ इस साल सिनेमाघरों में वैश्विक स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

ग्रीस में होगी ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग, सीक्वल नई स्टार कास्ट के साथ बढ़ाएगा फैंस की एक्साइटमेंट
मुंबई। सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग ग्रीस में शुरू की जा सकती है। वर्ष 2005 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान जैसे सितारे नजर आए थे। निर्देशक अनीस बज्मी नो एंट्री का सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ बनाने जा रहे हैं।

अनीस बज्मी ने फिल्म ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग लोकेशन की तस्वीर दर्शकों के साथ साझा की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पोस्ट में उनके साथ निर्माता बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं। अनीस बज्मी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ग्रीस की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पागलपन की तैयारी शुरू’। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में नई स्टार कास्ट है। फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं।

कंतारा : चैप्टर 1 के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं ऋषभ शेट्टी,पोस्टर में एकदम अलग ही अवतार में दिखे
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म कंतारा : चैप्टर 1 के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंतारा में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले, जहां क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसके दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की। उनकी एक्टिंग ने हर सीन को यादगार बना दिया और फिल्म को एक सिनेमैटिक मास्टरपीस का दर्जा दिलाया।

कंतारा की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने कंतारा : चैप्टर 1 का अनाउंसमेंट कर दिया। फिल्म के पोस्टर ने तो सबको चौंका दिया, जिसमें ऋषभ शेट्टी एकदम अलग ही अवतार में दिखे, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई। इस फिल्म के ऋषभ ने वॉर सीन के लिए महीनों तक मेहनत से ट्रेनिंग की है, जिससे ये साफ है कि इस बार वो दर्शकों को एक और जोरदार एक्शन और बेहतरीन अनुभव देने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी ने कंतारा : चैप्टर 1 के वॉर सीन के लिए कई महीनों तक कड़ी मेहनत की है। वॉर सीन में घुड़सवारी, कलारीपयट्टु और तलवारबाजी जैसे मुश्किल स्टंट शामिल हैं और इन सबको ऋषभ ने खुद सीखा है। कंतारा : चैप्टर 1 की कहानी कर्नाटका के कदम्ब काल में सेट है। कदम्ब शासक कर्नाटका के कई हिस्सों के प्रमुख शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की संस्कृति और वास्तुकला को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता था। कंतारा : चैप्टर 1 दो अक्टूबर को रिलीज होगी।