collapse - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
कोलकाता। कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब बुधवार दोपहर निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढ़ह गया और इस  हादसे में करीब 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। हादसे में करीब 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आंशका है। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, अभी तक केवल 4 लोगों का रेस्क्यू सफलतापूर्वक किया जा चुका है। स्थानिय लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि, हादसे के समय गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था।

फिलहाल, मौके पर पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना मौजूद है। राज्य सरकार की तरफ से मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किया गया है।

जैन धर्म के लाडू महोत्सव में हादसा : 65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच गिरने से 7 लोगों की मौत, 75 घायल; कई पीड़ितों की हालत गंभीर
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लाडू महोत्सव के लिए बनाया गया लकड़ी का मंच गिर गया, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 75 से अधिक घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में गांधी रोड पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जो पिछले 25 वर्षों से हर साल आयोजित किया जाता रहा है।

बनाया गया था  65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच
महोत्सव के लिए 65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच बनाया गया था, लेकिन श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण सीढ़ियां गिर गर्इं। इससे भगदड़ मच गई और कई लोग मलबे में दब गए। मृतकों में तरसपाल (66), अमित (35), अरुण (48), उषा (24), शिल्पी (24), विनीत जैन (40) और कमलेश जैन (65) शामिल हैं जबकि 15 पुलिसकर्मियों समेत घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, तत्काल एंबुलेंस की उपलब्धता न होने के कारण कुछ पीड़ितों को ई-रिक्शा में ले जाया गया।

गिली थी मिट्टी
प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि मिट्टी में नमी और भारी भीड़ के दबाव के कारण मंच की संरचना ढह गई। प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।

योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बागपत जिला प्रशासन को राहत प्रयासों में तेजी लाने और घायलों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।