hanuman beniwal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
जयपुर। राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की है कि राज्य सरकार तुरंत लगभग दो लाख युवाओं का लंबित बेरोजगारी भत्ता भुगतान करे।

उन्होंने कहा कि पिछले सात महीनों से पात्र युवा इस भत्ते का इंतजार कर रहे हैं, जबकि योजना के तहत हर माह आर्थिक सहायता का प्रावधान है। कई जिलों में महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। बेनीवाल ने जोर दिया कि यह सिर्फ राशि का नहीं, बल्कि युवाओं के सम्मान और भविष्य का सवाल है, जो रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़ों और घोषणाओं से आगे बढ़कर रोजगार व आर्थिक सहारे के रूप में न्याय देना चाहिए तथा सभी पात्र युवाओं को समय पर भत्ता सुनिश्चित करना चाहिए।

फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
जयपुर। जयपुर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान सोमवार सुबह निर्धारित समय से देरी से रवाना होने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार और एयरलाइन प्रबंधन पर सवाल उठाए। बेनीवाल को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिल्ली पहुंचकर विपक्षी सांसदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करनी थी, लेकिन उड़ान में हुई देरी के कारण उनका कार्यक्रम प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार जयपुर-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट सुबह 8:50 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी या परिचालन कारणों से विमान करीब 1 घंटा 20 मिनट की देरी से सुबह 10:10 बजे रवाना हुआ।

बेनीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि देशभर में उड़ानों की लगातार लेटलतीफी और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू इस गंभीर समस्या पर मौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का एयरलाइंस के संचालन और समयबद्धता पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के समय का सम्मान सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। एअर इंडिया को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि उसकी उड़ानें अक्सर विलंब से संचालित होती हैं, लेकिन न तो जवाबदेही तय की जाती है और न ही सुधार के प्रभावी प्रयास दिखाई देते हैं।

जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर बेनीवाल ने की निंदा, कहा- युवाओं पर बल प्रयोग गलत
जयपुर। दिल्ली में जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में पुलिस के लाठीचार्ज पर आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने घटना की निंदा की है।
बेनीवाल ने कहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार यदि युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें डंडे के बल पर दबाने का प्रयास करेगी, तो यह लोकतंत्र की भावना के साथ अन्याय होगा।

हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
जयपुर। आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल ने राकेश जाट हत्या प्रकरण में भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बेनीवाल ने कहा है कि जयपुर जिले की आमेर तहसील के ग्राम हरचंदपुरा निवासी राकेश कुमार जाट की हत्या का मामला चंदवाजी थाने में दर्ज है। छह जून को हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने 10 दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस के इस आश्वासन पर विश्वास करते हुए पीड़ित परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। किन्तु 10 दिन पूरे हो जाने के बावजूद पुलिस का अनुसंधान किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सका है। इससे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए वादों तथा उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने जयपुर स्थित मेरे आवास पर आकर मुलाकात की और मामले में शीघ्र न्याय दिलवाने की मांग रखी।

इस संबंध में मैंने रेंज आईजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले का तत्काल खुलासा करते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया और राज्य सरकार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल नजर आ रही है। सरकार के मुखिया को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि आपके पास गृह विभाग का भी जिम्मा है और आमजन की सुरक्षा एवं पीड़ितों को समय पर न्याय सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है लेकिन सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम नजर आ रहे हैं।

हनुमान बेनीवाल से हेलीकॉप्टर के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। रालोपा के सुप्रीमो और पूर्व सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ हेलीकॉप्टर के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को जालूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी हवासिंह के अनुसार उसका नाम मुकेश चौधरी है, जो टोंक का रहने वाला है। बेनीवाल ने गत विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए इकरारनामा कर आरोपी के जरिए अगस्ता हेलीकॉप्टर बुक कराया था। लेकिन उसने दूसरा हेलीकॉप्टर भेज दिया। इस पर बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव के बाद वर्ष 2023 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसमें बताया गया था कि हेलीकॉप्टर अगस्ता नहीं भेज कर अन्य बीटी 570 भेज दिया था। अगस्ता 500 मीटर की विजिविलटी में भी उड़ान भर सकता है, जबकि बीटी-570 के लिए कम से कम 1500 मीटर की विजिविलटी होना आवश्यक है।